Kanwar Yatra 2025:कब से शुरू होगी कांवड़ यात्रा,इस बार कितने पड़ेंगे सावन में सोमवार

Kanwar Yatra 2025:सावन( Kab Se Hai Sawan 2025) का महीना देवों के देव महादेव को समर्पित है। इस माह में भगवान शिव की पूजा-अर्चना करना शुभ माना जाता है और इस माह में कांवड़ यात्रा (Kanwar Yatra 2025) की शुरुआत होती है। इस दौरान हरिद्वार में बेहद खास रौनक देखने को मिलती है। हिंदू कैलेंडर का पांचवा सावन (Sawan 2025) होता है, जिसे श्रावण माह के नाम से भी जाना जाता है। इस माह में महादेव के संग मां पार्वती की पूजा-अर्चना करने का विधान है। साथ ही कांवड़ यात्रा की शुरुआत होती है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, कांवड़ यात्रा की शुरुआत भगवान परशुराम ने की थी। तभी से कांवड़ यात्रा की परंपरा जारी है। इस पावन यात्रा में अधिक संख्या में शिव भक्त शामिल होते हैं। हरिद्वार से जल लाकर सावन शिवरात्रि के शुभ अवसर पर महादेव का अभिषेक करते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि कब से शुरू होगी कांवड़ यात्रा। साल 2025 में कितने सोमवार – How many Mondays in the year 2025 इस बार सावन में 4 सोमवार पड़ेंगे.  Sawan somvar list 2025 : सावन का महीना शिव भक्तों के लिए बहुत खास होता है. Kanwar Yatra 2025 इस दौरान भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा अर्चना करना शुभफलदायी माना जाता है. सोमवार का उपवास करने से वैवाहिक जीवन सुखमय होता है. Kanwar Yatra 2025 साथ ही कुंआरी लड़कियों को मनचाहे वर की प्राप्ति होती है. ऐसे में आइए जानते हैं कब से सावन का महीना शुरू हो रहा है और इस बार कितने सोमवार (sawan somavar vrat 2025) पड़ रहे हैं.  सावन सोमवार व्रत 2025 तारीख – Sawan somvar calendar 2025 सावन का पहला सोमवार व्रत 14 जुलाई को सावन का दूसरा सोमवार व्रत 21 जुलाई को सावन का तीसरा सोमवार व्रत 28 जुलाई को सावन का चौथा सोमवार व्रत 04 अगस्त को  कब से शुरू होगी कांवड़ यात्रा 2025 (Kawad Yatra 2025 Start Date) इस बार 11 जुलाई से सावन माह की शुरुआत हो रही है। Kanwar Yatra 2025 ऐसे में इसी दिन से कांवड़ यात्रा की शुरुआत होगी और सावन शिवरात्रि के दिन कांवड़ यात्रा का जल चढ़ेगा। सावन शिवरात्रि 2025 डेट (Sawan Shivratri 2025) Kanwar Yatra 2025 हर महीन के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि शिवरात्रि का पर्व मनाया जाता है। वैदिक पंचांग के अनुसार, सावन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि की शुरुआत 23 जुलाई को सुबह 04 बजकर 39 मिनट से होगी। वहीं, इस तिथि का समापन 24 जुलाई को देर रात 02 बजकर 28 मिनट से होगी। ऐसे में सावन शिवरात्रि का पर्व 23 जुलाई को मनाया जाएगा। सावन के महीने में क्या करें – What to do in the month of Sawan सावन के महीने में क्या न करें – What not to do in the month of Savan Sawan Month 2025 start date and End date: कब से शुरू हो रहा है सावन का महीना, जानें व्रत तिथि, पूजन विधि… शिव मंत्र (Shiv Mantra) 1. सौराष्ट्रे सोमनाथं च श्रीशैले मल्लिकार्जुनम्।उज्जयिन्यां महाकालं ओम्कारम् अमलेश्वरम्॥परल्यां वैद्यनाथं च डाकिन्यां भीमशङ्करम्।सेतुबन्धे तु रामेशं नागेशं दारुकावने॥वाराणस्यां तु विश्वेशं त्र्यम्बकं गौतमीतटे।हिमालये तु केदारं घुश्मेशं च शिवालये॥एतानि ज्योतिर्लिङ्गानि सायं प्रातः पठेन्नरः।।2. ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्।उर्वारुकमिव बन्धनान् मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्॥

Kanwar Yatra 2025:कब से शुरू होगी कांवड़ यात्रा,इस बार कितने पड़ेंगे सावन में सोमवार Read More »

Sapne Mein Deepak:जलता देखना जानिए क्या कहता है ज्योतिष,क्या हैं इसके संकेत

Sapne Mein Deepak:सपनों को भविष्य की घटनाओं का सूचक माना जाता है. सपने में जलता हुआ दीपक देखना अच्छा माना जाता है. यह सपना बताता है कि आपके अच्छे दिन शुरू होने वाले हैं. Deepak Dreams Meaning: स्वप्नशास्त्र के अनुसार हर सपना हमें भविष्य की घटनाओं का संकेत देता है. हर सपने के अलग-अलग मायने होते हैं. कई बार कुछ सपने ऐसे होते हैं जो सुबह उठते ही भूल जाते हैं लेकिन कई सपने ऐसे होते हैं जो हमें याद रह जाते हैं.  सपने में जलता दीपक देखने का भी एक खास मतलब होता है. यह सपना लाभ और सम्मान का संकेत देता है. आइए जानते हैं कि सपने में जलता दिया देखने के क्या मायने होते हैं. सपने में जलता दिया देखने का मतलब:Meaning of seeing a burning lamp in a dream सपनों में जलता दीपक देखना Sapne mein Diya Dekhne Ka Matlab Sapne Mein Deepak:स्वप्न शास्त्र के अनुसार सपने में यदि किसी व्यक्ति को जलता हुआ दीपक दिखाई देता है तो यह उसके लिए शुभ संकेत हो सकता है. जलता हुआ दीपक देखने का अर्थ है कि आने वाले भविष्य में आप के मान-सम्मान, प्रतिष्ठा में वृद्धि होने वाली है. इसके अलावा समाज में आपके परिवार का रुतबा बढ़ सकता है. जलते हुए दीपक को सपने में देखना राजयोग बनने के संकेत भी हैं. जलता हुआ दीपक आपके पद प्राप्ति के योग भी बनाता है. जिस प्रकार एक जलता हुआ दीपक अंधेरे को दूर भगा कर रोशनी फैलाता है, उसी प्रकार यह संकेत करता है कि आपके जीवन से असफलता दूर जाने वाली है और जल्द ही आपकी सफलता के मार्ग खुलने वाले हैं. सपने में अखंड ज्योत जलते देखना Sapne mein Akhand Jyoti Jalte Dekhne स्वप्न शास्त्र में बताया गया है कि यदि कोई व्यक्ति अपने सपने में जलती हुई अखंड ज्योत को देखता है तो यह संकेत है Sapne Mein Deepak कि वह व्यक्ति दीर्घायु वाला है और उसे आने वाले भविष्य में स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से मुक्ति मिलेगी. सपनों में बुझा दीपक देखना Sapne mein bhuja deepak dekhna जिस प्रकार सपने में जलता हुआ दीपक देखना शुभ संकेत होता है, Sapne Mein Deepak उसी प्रकार यदि सपने में बुझा हुआ दीपक दिखाई देता है तो यह एक अशुभ सपना माना गया है. स्वप्न शास्त्र मानता है कि यह संकेत दे रहा है कि आपकी इच्छा शक्ति कमजोर हो रही है. यदि आप किसी काम को करने में मेहनत करते हैं तो उस काम में आपकी मेहनत के अनुसार फल प्राप्त नहीं होगा. सपने में बुझा हुआ दीपक आपको संकेत देता है कि आप जिस भी क्षेत्र में कार्य करेंगे, Sapne Mein Deepak वहां आपको असफलता ही हाथ लगने वाली है. इसके अलावा यह आपको स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों के बारे में भी संकेत करता है. सपने में जलता दिया देखने का मतलब अन्य संकेत:Meaning of seeing a burning lamp in dream Other signs Sapne Mein Deepak स्वप्न शास्त्र में हर सपनों की व्याख्या की गई है. इसके अनुसार जलते दीपक का सपना देखना बहुत शुभ माना जाता है. Sapne Mein Deepak जलता हुआ दीपक संकेत देता है कि आने वाले भविष्य में आप के मान-सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि होने वाली है.  जलता दीपक बताता है कि समाज में आपका रुतबा बढ़ सकता है. यह सपना राजयोग बनने के भी संकेत देता है. जलते दीपक का सपना बताता है कि जल्द ही आपको नौकरी में तरक्की भी मिल सकती है. जलता हुआ दीपक अंधेरे को दूर करता है और रोशनी फैलाता है. Sapne Mein Deepak इस तरह का सपना देखना इस बात का संकेत देता है कि आपके जीवन से जल्द ही असफलता दूर खत्म होने वाली है और आपके सफलता के मार्ग खुलने वाले हैं. स्वप्न शास्त्र के अनुसार अगर आपने सपने में जलती हुई अखंड ज्योत देखी है तो यह आपके दीर्घायु होने का संकेत देता है. अगर आप किसी बीमारी से जूझ रहे हैं तो आपको जल्द ही उससे मुक्ति मिल सकती है.  जिस तरह सपने में जलता हुआ दीपक देखना शुभ माना जाता है, उसी तरह सपने में बुझा हुआ दीपक दिखाई देखना बहुत अशुभ सपना माना गया है. स्वप्न शास्त्र के अनुसार बुझा हुआ दीपक बताता कि आपको किसी काम में असफलता मिलने वाली है. सपने में बुझा हुआ दीपक दिखे तो आपको सावधान हो जाना चाहिए. ये सपना बताता है कि आपको जल्द ही स्वास्थ्य संबंधी कुछ परेशानियां घेर सकती हैं.

Sapne Mein Deepak:जलता देखना जानिए क्या कहता है ज्योतिष,क्या हैं इसके संकेत Read More »

चंडी देवी मंदिर:हरिद्वार, उत्तराखंड, भारत

चंडी देवी का यह मंदिर सिद्ध पीठ के रूप में जाना जाता है। चंडी देवी मंदिर उत्तराखंड राज्य के पवित्र शहर हरिद्वार में चंडी देवी मंदिर स्थित है। हिन्दुओं का यह प्रसिद्ध मंदिर हिमालय के सबसे दक्षिणी पर्वत श्रृंखला शिवालिक पहाड़ियों के पूर्वी भाग वाले शिखर पर नील पर्वत पर स्थित है। हरिद्वार के अंदर स्थित पांच तीर्थों में इस धार्मिक मंदिर का भी स्थान है। चंडी देवी का यह मंदिर सिद्ध पीठ के रूप में जाना जाता है। देवी चंडी को समर्पित इस मंदिर के दर्शन के लिए देश के हर कोने से लोग अपनी कामना लेकर माता के दरबार में आते है। विशेष अवसरों पर मंदिर में भारी भीड़ भी देखने को मिलती है। चंडी देवी मंदिर का इतिहास चंडी देवी मंदिर के इतिहास को लेकर कई किद्वन्तियाँ हैं। जिसमे कहा जाता है कि इस मंदिर का निर्माण कश्मीर के राजा सुच्चत सिंह ने सन 1929 में करवाया था। इसके अलावा दूसरी किद्वंती के अनुसार मंदिर में जो मूर्तियां स्थापित है वह आठवीं सदी की मानी जाती है। चंडी देवी का यह मंदिर सिद्ध पीठ के रूप में जाना जाता है। जिन्हे आदि शंकराचार्य द्वारा स्थापित करवाया गया था। वह हिन्दू धर्म के पूजनीय संतों में से एक थे। इस मंदिर से जुडी एक और पौराणिक कथा है जिसके अनुसार कुछ समय पहले देवता इंद्र के राज्य पर शुंभ और निशुंभ नामक राक्षसों ने कब्जा कर लिया था। सभी देवताओं को स्वर्ग से निकाल दिया था। देवताओं अपनी इस समस्या को लेकर माता पार्वती के पास पहुंचे। तब माता ने चंडी के रूप को धारण किया और राक्षसों के समक्ष प्रकट हुईं। जब शुंभ ने उस असाधारण महिला की सुंदरता को देखा वो मोहित हो गया और माता चंडी से विवाह करने की इच्छा जताई। जब माता ने इनकार किया तो शुंभ ने अपने राक्षस चंद और मुंड को उन्हें मारने के लिए भेजा। परन्तु माता ने उनका वध कर दिया। इसके बाद शुंभ और निशुंभ दोनों ने माता को मरने का प्रयास किया लेकिन यह दोनों भी माता ने हाथों मारे गया। इसके बाद माता ने नील पर्वत के ऊपर थोड़ी देर विश्राम किया। ऐसा माना जाता है कि माता के इसी स्थान पर चंडी देवी का मंदिर बनाया गया। इस पर्वत श्रृंखला में स्थित 2 चोटियों को शुंभ और निशुंभ कहते है। मंदिर का महत्व चंडी देवी मंदिर के लिए माना जाता है कि इस मंदिर में सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती है। इस कारण यहाँ पर भक्तों का ताँता लगा रहता है। चंडी देवी मंदिर में माता पार्वती के उग्र रूप की पूजा अर्चना की जाती है। इनका यह रूप माँ काली से समान है। कुम्भ मेले के समय श्रद्धालु माता के दर्शन करने जरूर आते है। हरिद्वार में तीन सिद्ध पीठ मंदिर स्थापित है जिसमे से एक पीठ माँ चंडी देवी को समर्पित है। दूसरा पीठ माँ मनसा देवी को समर्पित है और तीसरा माता माया देवी को समर्पित है। मंदिर की वास्तुकला चंडीदेवी मंदिर ऊँचाई पर स्थित होने के कारण मुख्य मंदिर तक पहुंचने के लिए सीढ़ियां है। यदि आप रोप वे से जाते है तो भी आपको जो की लगभग 350 चढ़ना होगा। मंदिर तक पहुंचते समय चारों तरफ जंगल का नजारा बहुत ही मनमोहक रहता है। मंदिर की वास्तुकला उत्तर भारतीय शैली में है। मंदिर के समीप हनुमानजी की माँ अंजना माता का मंदिर भी स्थित है। जो भक्त चंडी देवी मंदिर में आते है वह इस मंदिर में भी दर्शन के लिए जरूर जाते हैं। चंडी देवी मंदिर का समय चंडी देवी मंदिर खुलने का समय 05:00 AM – 08:00 PM मंदिर का प्रसाद चंडी देवी मंदिर में सूखा मेवा, चना चिरौंजी का भोग लगाया जाता है। साथ ही चुनरी चढ़ाई जाती है। माता को फूल भी अर्पित किये जाते है

चंडी देवी मंदिर:हरिद्वार, उत्तराखंड, भारत Read More »

Nirjala Ekadashi 2025 Date:कब है निर्जला एकादशी,व्रत के दिन नहीं करें ये काम, जानिए पूजा का शुभ मुहूर्त

Nirjala Ekadashi 2025 Muhurat :निर्जला एकादशी का व्रत भगवान विष्णु को समर्पित है। ऐसी मान्यता है कि निर्जला एकादशी पर विष्णु भगवान की पूजा-अर्चना करने से व्यक्ति के पापों का नाश हो जाता है। Nirjala Ekadashi 2025 Muhurat, निर्जला एकादशी 2025 हर साल ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि पर निर्जला एकादशी का व्रत रखा जाता है। निर्जला एकादशी का व्रत भगवान विष्णु को समर्पित है। ऐसी मान्यता है कि निर्जला एकादशी पर विष्णु भगवान की पूजा-अर्चना करने से व्यक्ति के पापों का नाश हो जाता है। हिन्दू धर्म में एकादशी तिथि विशेष महत्व रखती है। इस साल जून के पहले हफ्ते में निर्जला एकादशी का व्रत रखा जाएगा। इसलिए आइए जानते हैं निर्जला एकादशी की सही डेट, पूजा का शुभ मुहूर्त, विधि और व्रत पारण का समय- कब है निर्जला एकादशी When is Nirjala Ekadashi ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि की शुरुआत 06 जून 2025 को 02:15 ए एम बजे होगी, जिसका समापन 07 जून 2025 को 04:47 ए एम तक होगा। लेकिन उदया तिथि के चलते निर्जला एकादशी का व्रत शुक्रवार, 6 जून के दिन रखा जाएगा। गृहस्थ लोग 6 जून के दिन यह व्रत रखेंगे वहीं, वैष्णव संप्रदाय के लोग 7 जून के दिन यह व्रत रखेंगे। निर्जला एकादशी क्या है? What is Nirjala Ekadashi ? निर्जला एकादशी हिंदू धर्म में सबसे कठिन और महत्वपूर्ण एकादशियों में से एक मानी जाती है। ‘निर्जला’ का अर्थ है ‘बिना जल के’, अर्थात इस व्रत में भक्त न तो भोजन करते हैं और न ही पानी ग्रहण करते हैं। ये व्रत भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी को समर्पित है। मान्यता है कि इस एकादशी का व्रत रखने से साल की सभी 24 एकादशियों का पुण्य प्राप्त हो जाता है। ये व्रत आत्म-अनुशासन, भक्ति और तप का प्रतीक है, जो भक्तों को मोक्ष, समृद्धि और पापों से मुक्ति दिलाता है। निर्जला एकादशी का महत्व Importance of Nirjala Ekadashi निर्जला एकादशी का धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व अत्यधिक है। ये व्रत न केवल भक्तों के शारीरिक और मानसिक शुद्धिकरण में मदद करता है, बल्कि ये भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त करने का भी सशक्त माध्यम है। निर्जला एकादशी की कथा:Story of Nirjala Ekadashi निर्जला एकादशी की कथा महाभारत के पांडव भाई भीम से जुड़ी है, इसलिए इसे भीमसेनी या पांडव एकादशी भी कहा जाता है। पौराणिक कथा के अनुसार, भीम भोजन के अत्यधिक शौकीन थे और सभी एकादशियों का व्रत रखने में असमर्थ थे, जबकि उनके भाई और द्रौपदी नियमित रूप से एकादशी व्रत रखते थे। भीम को चिंता थी कि वे भगवान विष्णु का अपमान कर रहे हैं। तब उन्होंने ऋषि वेदव्यास से मार्गदर्शन मांगा। वेदव्यास ने उन्हें सलाह दी कि वे ज्येष्ठ शुक्ल एकादशी को निर्जला व्रत रखें, जिसका पुण्य सभी एकादशियों के बराबर है। भीम ने इस व्रत को पूर्ण भक्ति के साथ रखा और भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त की। तभी से ये व्रत भीमसेनी एकादशी के नाम से प्रसिद्ध हुआ। निर्जला एकादशी पूजा-विधि:Nirjala Ekadashi puja method पूजा प्रक्रिया Nirjala Ekadashi Puja Process व्रत के नियम और सावधानियां Rules and precautions for Nirjala Ekadashi fast क्या करें What to do क्या न करें what not to do

Nirjala Ekadashi 2025 Date:कब है निर्जला एकादशी,व्रत के दिन नहीं करें ये काम, जानिए पूजा का शुभ मुहूर्त Read More »

Sapne Me Chudiya Dekhna:सपने में चूड़ियां देखना शुभ या अशुभ? जानिए असली मतलब !

Sapne me Chudiya Dekhna कैसा माना जाता है यह सवाल आपके मन में अवश्य ही आ रहा होगा क्योंकि अगर आपने भी इस तरीके का कोई सपना देखा है तो आपके मन में की तरह-तरह के सवाल आ रहे होंगे जिससे आप भी परेशान होंगे तो आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आपको अपने सपने से परेशान होने की कोई भी आवश्यकता नहीं है क्योंकि हर एक सपना का कोई ना कोई अर्थ होता है और हो सकता है कि आपके द्वारा देखा गया सपना शुभ हो।  अगर आपने भी अपने सपने में चूड़ियां देखी है Sapne Me Chudiya Dekhna तो जरूर से आपके मन में भी यह सवाल आ रहा होगा की आपके ऐसा सपना क्यों देखा और इस सपने का क्या अर्थ होगा तो अब आपको इन सब सवालों से परेशान होने की आवश्यकता नही है।  Sapne Me Chudiya Dekhna:सपने में चूड़ियां देखना शुभ या अशुभ Sapne me Chudi Tutna ( सपने में चूड़ी टूटने का मतलब क्या होता है? ) अगर आपने अपने सपने में चूड़ियां देखी है तब तो यह सपना शुभ है लेकिन अगर आपने अपने सपने में चूड़ी टूटते हुए देखी है तो आप भी सोच रहे होंगे की चूड़ी टूटने का मतलब क्या होता है? Sapne Me Chudiya Dekhna तो आपको बता दे की इसके अर्थ होता है की आने वाले समय में आपको मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है और आपको और आपके परिवार में नकारात्मक ऊर्जा बनेगी जिससे आपको सावधान रहना चाहिए। सपने में कांच की चूड़ियां देखना Sapne mein kanch ki chudiyan dekhna सपने में कांच की चूड़ियां देखना : सपने में कांच की चूड़ियां देखना बहुत ही शुभ होता है। कुंवारी लड़की के द्वारा और शादीशुदा लड़की के द्वारा देखी गई सपने में कांच की चूड़ियां सुहाग की निशानी मानी जाती है। कुंवारी लड़की सपने में कांच की चूड़ियां देखी है तब इसका मतलब होता है कि जल्द ही उसकी शादी होने वाली है और उसकी कोई अच्छा पार्टनर मिलने वाला है। यदि शादीशुदा महिला सपने में कांच की चूड़ियां देखी है तब इसका मतलब होता है Sapne Me Chudiya Dekhna कि उसे महिला के जीवनसाथी के साथ प्रेम संबंध और ज्यादा गहरी होने वाले हैं और उसका पार्टनर उसे भविष्य में बहुत ज्यादा प्यार करेगा । सपने में चूड़ी खरीदने का मतलब Sapne mein chudi kharidne ka matlab सपने में चूड़ी खरीदने का मतलब : सपने में चूड़ी देखने वाला सपना प्रेम संबंधों की और इशारा और संकेत करता है । कुंवारी लड़की यदि सपने में चूड़ी खरीदने का सपना देखते हैं तब यह सपना बताता है कि जल्द ही कुछ लड़की की सफाई होने वाली है और उसको अच्छा जीवनसाथी मिलने वाला है । यदि कोई शादीशुदा महिला सपने में चूड़ी खरीदने का सपना देखते हैं तब यह सपना बताता है Sapne Me Chudiya Dekhna कि उसे महिला के संबंध पार्टनर के साथ अच्छे रहने वाले हैं । सपने में हरे रंग की चूड़ियां देखना Sapne mein hare rang ki chudiyan dekhna सपने में हरे रंग की चूड़ियां देखना : इस सपने का मतलब होता है कि भविष्य में आपके पार्टनर के साथ संबंध बहुत ही अच्छे रहने वाले हैं और आपका पार्टनर आपसे बहुत ही अधिक प्यार और प्रेम करेगा। सपने में हरे रंग की चूड़ियां देखना इस बात की ओर संकेत करता है कि आपके और आपके पार्टनर के बीच रिश्ता अच्छा रहने वाला है और दोनों की सोच भी सकारात्मक रहेगी । सपने में हरी चूड़ी देखने का मतलब Sapne mein Hari chudi dekhne ka matlab Sapne Me Chudiya Dekhna सपने में हरी चूड़ी देखना प्यार में बढ़ोतरी की ओर संकेत करता है। जिस भी महिला को सपने में हरी चूड़ी दिखाई देती है उसे महिला को उसके पार्टनर से भरपूर प्यार मिलता है और सहयोग भी मिलता है । सपने में हरी चूड़ी दिखाई देने का मतलब होता है कि उसे महिला को पति से इज्जत मान सम्मान और प्यार मिलेगा । सपने में हरी चूड़ी देखने का मतलब बहुत ही सौभाग्य की बात होती है। ऐसा सपना उन्हीं खास लोगों को आता है। जिनकी किस्मत चमकने वाली होती है। सपने में हरी चूड़ी देखने वाले व्यक्ति को जल्दी बहुत फायदा होने वाला है, हो सकता है। Sapne Me Chudiya Dekhna उसके व्यापार में उसे कोई बहुत बड़ी डील मिलने वाली हो या इस सपने का मतलब यह भी होता है, कि आपको कहीं से धन की प्राप्ति होने वाली है। अगर कुंवारी लड़कियां विवाहित महिला सपने में हरी चूड़ी देखते है। इसका मतलब उन्हें बहुत ही अच्छा पति मिलने वाला है या उनके पति उनसे बहुत प्रेम करता है। तभी उनको यह सपना आता है। सपने में चूड़ी पहनना कैसा होता है sapne mein chudi pahnana kaisa hota hai सपने में चूड़ी पहनना बहुत ही शुभ होता है। सपने में चूड़ी पहनने का मतलब होता है कि जल्द ही आप मांगलिक होने वाले हैं। इस सपने का अर्थ और मतलब होता है कि जल्द ही आपकी सगाई और शादी होने वाली है Sapne Me Chudiya Dekhna और आपको अच्छा रिश्ता मिलाने वाला है। सपने में चूड़ी पहनना इस बात की और संकेत करता है कि आपकी सगाई का रिश्ता आ सकता है या फिर आपकी शादी का शुगुन आ सकता है। सपने में हरी चूड़ी पहनना sapne mein Hari chudi pahnana सपने में हरी चूड़ी पहनना अच्छा सपना माना जाता है। इसका मतलब यह होता है, कि जो महिला सपने में हरी चूड़ी देख पहनने का सपना देखता है इसका मतलब यह होता है, कि उसमें लड़की किस्मत बदलने वाली है। वह बहुत ही भाग्यशाली लेना है, Sapne Me Chudiya Dekhna क्योंकि किसी विवाहित महिला के लिए सपने में हरी चूड़ियां पहनने का मतलब पति पत्नी के बीच प्रेम का बढना होता है। इसके अलावा अगर कुंवारी लड़की भी सपने में हरी चूड़ियां पहनने का सपना देखती है, तो यह बहुत ही भाग्यशाली सपना होता है। सपने में लाल रंग की चूड़ियां देखना sapne mein Lal rang ki chudiyan dekhna सपने में लाल रंग की चूड़ियां देखना : लाल रंग की चूड़ियां सुहाग का प्रतीक होती है। Sapne Me Chudiya Dekhna कुंवारी लड़की को सपने में लाल रंग की चूड़ियां दिखाई

Sapne Me Chudiya Dekhna:सपने में चूड़ियां देखना शुभ या अशुभ? जानिए असली मतलब ! Read More »

Satyanarayan Vrat 2025 Dates:साल 2025 में कब-कब रखा जाएगा सत्यनारायण व्रत? जानें इस व्रत का महत्व और पूजा विधि

Satyanarayan Vrat Date 2025: सत्यनारायण भगवान का व्रत पूर्णिमा के दिन रखा जाता है। जनवरी से दिसंबर तक सत्यनारायण व्रत की तिथियां। साथ में जानेंगे कैसें करें सत्यनारायण पूजा (Satyanarayan puja) Satyanarayan Vrat 2025: भगवान सत्यनारायण श्री हरी विष्णु का ही रूप हैं। सत्यनारयण भगवान की पूजा कभी भी और किसी भी दिन कर सकते हैं। लेकिन पूर्णिमा के दिन सत्यनारयण भगवान का पूजन करना अति शुभ माना जाता है। लक्ष्मीपति श्री हरी विष्णु का यह रूप सत्य का अवतार माना गया है। भक्त इस दिन उपवास करते हैं और प्रातः काल व संध्याकाल में Satyanarayan Vrat सत्यनारयण भगवान की पूजा करते हैं। सत्यनारायण भगवान का पूजन करने से भगवान उनके समस्त कष्ट हर लेते हैं और उनको आशीर्वाद प्रदान करते हैं। यहाँ जानेगे साल 2025 में सत्यनारयण भगवान पूजा की समस्त तिथियों के बारे में।  सत्यनारायण की कथा क्यों की जाती है, जानिए व्रत पूजा, महत्व और मंत्र पूर्णिमा व्रत कब है? | Purnima Vrat Puja Muhurat? सत्यनारायण व्रत कब है? – मंगलवार, 10 जून 2025 | ज्येष्ठ शुक्ल पूर्णिमा पूर्णिमा प्रारंभ – 10 जून 2025 11:35 AMपूर्णिमा समाप्त – 11 जून 2025 1:13 PMपूर्णिमा चन्द्रोदय – 6:45 PM Satyanarayan Vrat 2025 Dates:साल 2025 में श्री सत्यनारायण पूजा की डेट 13 जनवरी 2025, सोमवार (पौष, शुक्ल पूर्णिमा) 12 फरवरी 2025, बुधवार (माघ, शुक्ल पूर्णिमा) 13 मार्च 2025, बृहस्पतिवार (फाल्गुन, शुक्ल पूर्णिमा) 12 अप्रैल 2025, शनिवार (चैत्र, शुक्ल पूर्णिमा) 12 मई 2025, सोमवार (वैशाख, शुक्ल पूर्णिमा) 10 जून 2025, मंगलवार (ज्येष्ठ, शुक्ल पूर्णिमा) 10 जुलाई 2025, बृहस्पतिवार (आषाढ़ शुक्ल पूर्णिमा) 09 अगस्त 2025, शनिवार (श्रावण, शुक्ल पूर्णिमा) 07 सितम्बर 2025, रविवार (भाद्रपद, शुक्ल पूर्णिमा) 06 अक्टूबर 2025, सोमवार (आश्विन, शुक्ल पूर्णिमा) 05 नवम्बर 2025, बुधवार (कार्तिक, शुक्ल पूर्णिमा) 04 दिसम्बर 2025, बृहस्पतिवार (मार्गशीर्ष, शुक्ल पूर्णिमा) सत्यनारायण पूजा और व्रत का महत्व Importance of Satyanarayan Puja and fasting सत्यनारायण पूजा और व्रत का महत्व वैदिक ज्योतिष के अनुसार सत्यनारायण व्रत रखने से Satyanarayan Vrat भगवान विष्णु को स्वास्थ्य, समृद्धि, धन और वैभव की प्राप्ति होती है। साथ ही यह भी माना जाता है कि इस दिन व्रत करने और पूरी श्रद्धा और विश्वास के साथ सत्यनारायण कथा का पाठ करने से सभी संकट दूर हो जाते हैं। सत्यनारायण व्रत की पूजा विधि Satyanarayan Puja Vidhi Satyanarayan Vrat शास्त्रों के अनुसार इस व्रत को करने से शुभ फल की प्राप्ति होती है Satyanarayan Vrat ऐसा माना जाता है। पूजा सुबह के साथ-साथ शाम को भी की जा सकती है और शाम को सत्यनारायण पूजा करना अधिक उपयुक्त माना जाता है। इस दिन सुबह जल्दी उठकर जल में गंगाजल मिलाकर स्नान करना चाहिए।इसके बाद सत्यनारायण की मूर्ति को स्थापित करें और उसके चारों ओर केले के पत्ते बांध दें।पंचामृतम (दूध, शहद, घी/मक्खन, दही और चीनी का मिश्रण) का उपयोग देवता को साफ करने के लिए किया जाता है, Satyanarayan Vrat आमतौर पर शालिग्राम, जो महा विष्णु का दिव्य पत्थर है।चौकी पर जल से भरा कलश रखें और देसी घी का दीपक जलाएं।अब सत्यनारायण की पूजा और कथा करें।भुने हुए आटे में शक्कर मिलाकर भगवान को अर्पित करें।प्रसाद में तुलसी जरूर डालें।पूजा के बाद प्रसाद बांटें। पूजा एक आरती के साथ समाप्त होती है, जिसमें भगवान की छवि या देवता के चारों ओर कपूर से जलाई गई एक छोटी सी आग की परिक्रमा होती है। आरती के बाद व्रतियों को पंचामृत और प्रसाद ग्रहण करना होता है। Satyanarayan Vrat व्रती पंचामृत से व्रत तोड़ने के बाद प्रसाद ग्रहण कर सकते हैं।

Satyanarayan Vrat 2025 Dates:साल 2025 में कब-कब रखा जाएगा सत्यनारायण व्रत? जानें इस व्रत का महत्व और पूजा विधि Read More »

Maa Gaytri Stotra:माँ गायत्री स्तोत्र

Maa Gaytri Stotra:माँ गायत्री स्तोत्र: माँ गायत्री स्तोत्र सभी दैवीय शक्तियों का एक एकीकृत प्रतीक है और ऐसा कहा जाता है कि जब बुरी शक्तियों ने देवताओं के अस्तित्व को खतरे में डाला तो वे प्रकट हुईं। इन राक्षसों को नष्ट करने के लिए, सभी देवताओं ने अपनी चमक उनकी रचना को अर्पित की और प्रत्येक ने माँ के शरीर के अलग-अलग हिस्से बनाए। उन्होंने भगवान शिव से बहुत शक्तिशाली हथियार भी प्राप्त किए। मनुष्य के जीवन में माँ Maa Gaytri Stotra स्तोत्र का बहुत महत्व है। अब सवाल यह उठता है कि लोग माँ स्तोत्र का उपयोग कैसे कर सकते हैं। इस प्रश्न के उत्तर में यह कहा जा सकता है कि माँ स्तोत्र का पाठ बहुत सरल है। आपको यह जानना चाहिए कि माँ स्तोत्र का पाठ करना हिंदू धर्म का हिस्सा है। माँ स्तोत्र में देवी के कई रूपों का वर्णन किया गया है। देवी के सभी रूप लोगों के दुखों को दूर करने की शक्ति के रूप में एक दूसरे से भिन्न हैं। माँ स्तोत्र में राक्षसों पर देवी की जीत का वर्णन किया गया है। देवी भगवती ममतामयी हैं। वे अपने भक्तों पर हमेशा दया करती हैं। जिस तरह एक माँ अपने बेटों के लिए हमेशा स्नेह रखती है, उसी तरह देवी अपनी शरण में आने वाले धर्मात्मा लोगों को आशीर्वाद देती हैं। भगवती की वैसे तो बहुत सी स्तुतियाँ प्रचलित हैं, लेकिन एक ऐसी स्तुति है, जिसमें बहुत ही कम शब्दों में देवी की महिमा का बखान किया गया है। माँ स्तोत्र देवी महात्म्य पर आधारित है, Maa Gaytri Stotra जिसमें देवी महिषासुर का वध करने के लिए चंडिका रूप में दुर्गा का रूप धारण करती हैं। कहा जाता है कि माँ स्तोत्र की रचना या तो रामकृष्ण कवि ने की थी या श्री आदि शंकराचार्य ने। महिषासुर की विस्तृत कथा दुर्गा सप्तशती के अध्याय 2, 3 और 4 में उपलब्ध है और देवी महात्म्य या देवी भगवती पुराण में भी पाई जा सकती है। महिषासुर मर्दिनी माँ दुर्गा का स्तोत्र है, जिसे दुर्गा सप्तशती में चंडी पाठ में वर्णित किया गया है। इस स्तोत्र का नाम महिषासुर मर्दिनी इसलिए रखा गया है, क्योंकि माँ दुर्गा ने चंडी रूप धारण करके राक्षस महिषासुर का वध किया था। माँ दुर्गा सभी शक्तियों की आदि स्रोत हैं, क्योंकि वे शक्ति अवतार हैं; वे अनेक गुणों और शक्तियों के साथ निवास करती हैं और विभिन्न नामों से जानी जाती हैं। Maa Gaytri Stotra कहानी तब शुरू होती है जब असुरों के राजा महिषासुर ने भगवान ब्रह्मा से वरदान प्राप्त किया और सभी देवताओं को पराजित कर उन्हें स्वर्ग से बाहर निकाल दिया। Maa Gaytri Stotra:माँ स्तोत्र के लाभ इसका जाप भक्ति और श्रद्धा के साथ किया जाना चाहिए, यह महान पुण्य है। यह सांसारिक उपलब्धियों और सुखों के साथ-साथ मोक्ष दोनों को लाने में सहायता करेगा, बशर्ते व्यक्ति अपनी ओर से वही करे जो उसे करना है और उसका पिछला कर्म अनुकूल हो।माँ स्तोत्र और श्लोक सकारात्मकता और मानसिक चिंतन की स्थिति लाते हैं। यह ध्वनि पैटर्न द्वारा प्राप्त होने की अधिक संभावना है; जबकि गीत भी एक भूमिका निभाते हैं। किसको यह स्तोत्र पढ़ना चाहिए: Maa Gaytri Stotra जो व्यक्ति उदास रहता है, अक्सर अपमानित होता है, उसके चारों ओर नकारात्मकता होती है, उसे वैदिक नियम के तहत माँ स्तोत्र का पाठ करना चाहिए। माँ गायत्री स्तोत्र हिंदी पाठ:Maa Gaytri Stotra in Hindi सुकल्याणीं वाणीं सुरमुनिवरैः पूजितपदामशिवाम आद्यां वंद्याम त्रिभुवन मयीं वेदजननींपरां शक्तिं स्रष्टुं विविध विध रूपां गुण मयींभजे अम्बां गायत्रीं परम सुभगा नंदजननीमविशुद्धां सत्त्वस्थाम अखिल दुरवस्थादिहरणीम्निराकारां सारां सुविमल तपो मुर्तिं अतुलांजगत् ज्येष्ठां श्रेष्ठां सुर असुर पूज्यां श्रुतिनुतांभजे अम्बां गायत्रीं परम सुभगा नंदजननीम तपो निष्ठां अभिष्टां स्वजनमन संताप शमनीमदयामूर्तिं स्फूर्तिं यतितति प्रसादैक सुलभांवरेण्यां पुण्यां तां निखिल भवबन्धाप हरणींभजे अम्बां गायत्रीं परम सुभगा नंदजननीमसदा आराध्यां साध्यां सुमति मति विस्तारकरणींविशोकां आलोकां ह्रदयगत मोहान्धहरणींपरां दिव्यां भव्यां अगम भव सिन्ध्वेक तरणींभजे अम्बां गायत्रीं परम सुभगा नंदजननीमअजां द्वैतां त्रेतां विविध गुणरूपां सुविमलांतमो हन्त्रीं तन्त्रीं श्रुति मधुरनादां रसमयींमहामान्यां धन्यां सततकरूणाशील विभवांभजे अम्बां गायत्रीं परम सुभगा नंदजननीम जगत् धात्रीं पात्रीं सकल भव संहारकरणींसुवीरां धीरां तां सुविमलतपो राशि सरणींअनैकां ऐकां वै त्रयजगत् अधिष्ठान् पदवींभजे अम्बां गायत्रीं परम सुभगा नंदजननीमप्रबुद्धां बुद्धां तां स्वजनयति जाड्यापहरणींहिरण्यां गुण्यां तां सुकविजन गीतां सुनिपुणींसुविद्यां निरवद्याममल गुणगाथां भगवतींभजे अम्बां गायत्रीं परम सुभगा नंदजननीमअनन्तां शान्तां यां भजति वुध वृन्दः श्रुतिमयीमसुगेयां ध्येयां यां स्मरति ह्रदि नित्यं सुरपतिःसदा भक्त्या शक्त्या प्रणतमतिभिः प्रितिवशगांभजे अम्बां गायत्रीं परम सुभगा नंदजननीमशुद्ध चितः पठेद्यस्तु गायत्र्या अष्टकं शुभम्अहो भाग्यो भवेल्लोके तस्मिन् माता प्रसीदति । ।। इति माँ गायत्री स्तोत्र सम्पूर्णम् ।।

Maa Gaytri Stotra:माँ गायत्री स्तोत्र Read More »

Maa Tara Devi Stotram:माँ तारा स्तोत्र

Maa Tara Devi Stotram in Hindi:माँ तारा स्तोत्र हिंदी पाठ Maa Tara Devi Stotram:मातर्नीलसरस्वति प्रणमतां सौभाग्यसम्पत्प्रदेप्रत्यालीढपदस्थिते शवहृदि स्मेराननाम्भोरुहे ।फुल्लेन्दीवरलोचनत्रययुते कर्तीकपालोत्पले खड्गंचादधती त्वमेव शरणं त्वामीश्वरीमाश्रये ॥ १ ॥ वाचामीश्वरि भक्तकल्पलतिके सर्वार्थसिद्धीश्वरिसद्यः प्राकृतगद्यपद्यरचनासर्वार्थसिद्धिप्रदे ।नीलेन्दीवरलोचनत्रययुते कारुण्यवारांनिधेसौभाग्यामृतवर्षणेन कृपया सिञ्च त्वमस्मादृशम् ॥ २ ॥ खर्वे गर्वसमहपूरिततनो सर्पादिभूषोज्ज्वलेव्याघ्रत्वक्परिवीतसुन्दरकटिव्याधूतघण्टाङ्किते ।सद्यःकृत्तगलद्रजःपरिलसन्मुण्डद्वयीमूर्धजग्रन्थिश्रेणिनृमुण्डदामललिते भीमे भयं नाशय ॥ ३ ॥ मायानङ्गविकाररूपललनाबिन्द्वर्धचन्द्रात्मिकेहुंफट्कारमयित्वमेव शरणं मन्त्रात्मिके मादृशः ।मूर्तिस्ते जननि त्रिधामघटिता स्थूलातिसूक्ष्मा परावेदनांनहि गोचरा कथमपि प्राप्तां नु तामाश्रये ॥ ४ ॥ त्वत्पादाम्बुजसेवया सुकृतिनो गच्छन्ति सायुज्यतांतस्यश्रीपरमेश्वरी त्रिनयनब्रह्मादिसौम्यात्मनः ।संसाराम्बुधिमज्जने पटुतनून् देवेन्द्रमुख्यान्सुरान्मातस्त्वत्पदसेवने हि विमुखान् को मन्दधीः सेवते ॥ ५ ॥ मातस्त्वत्पदपङ्कजद्वयरजोमुद्राङ्ककोटीरिणस्तेदेवासुरसंगरे विजयिनो निःशङ्कमङ्के गताः ।देवोऽहं भुवने न मे सम इति स्पर्द्धां वहन्तःपरेतत्तुल्या नियतं तथा चिरममी नाशं व्रजन्ति स्वयम् ॥ ६ ॥ त्वन्नामस्मरणात् पलायनपरा द्रष्टुं च शक्ता न तेभूतप्रेतपिशाचराक्षसगणा यक्षाश्च नागाधिपाः ।दैत्या दानवपुङ्गवाश्च खचरा व्याघ्रादिका जन्तवोडाकिन्यःकुपितान्तकाश्च मनुजा मातः क्षणं भूतले ॥ ७ ॥ लक्ष्मीः सिद्धगणाश्च पादुकमुखाः सिद्धास्तथावारिणांस्तम्भश्चापि रणाङ्गणे गजघटास्तम्भस्तथा मोहनम् ।मातस्त्वत्पदसेवया खलु नृणां सिद्ध्यन्ति ते ते गुणाःकान्तिः कान्ततरा भवेच्च महती मूढोऽपि वाचस्पतिः ॥ ८ ॥ ताराष्टकमिदं रम्यं भक्तिमान् यः पठेन्नरः ।प्रातर्मध्याह्नकाले च सायाह्ने नियतः शुचिः ॥ ९ ॥ लभते कवितां दिव्यां सर्वशास्त्रार्थविद् भवेत् ।लक्ष्मीमनश्वरां प्राप्य भुक्त्वा भोगान् यथेप्सितान् ॥ १० ॥ कीर्ति कान्तिं च नैरुज्यं सर्वेषां प्रियतां व्रजेत् ।विख्यातिं चैव लोकेषु प्राप्यान्ते मोक्षमाप्नुयात् ॥ ११ ॥ ।। इति माँ तारा स्तोत्र सम्पूर्णम् ।।

Maa Tara Devi Stotram:माँ तारा स्तोत्र Read More »

Powerful Shiva Mantra:शिव के इन शक्तिशाली मंत्रों का जाप, रोग-कष्ट और परेशानियों को दूर करता है

Powerful Shiva Mantra: सोमवार का दिन भोलेनाथ को समर्पित होता है. इस दिन उनकी विशेष पूजा-अर्चना की जाती है. कहा जाता है कि भोलेनाथ बहुत भोले हैं और भक्तों से शीघ्र प्रसन्न हो जाते हैं. भगवान शिव की पूजा में तरह-तरह की चीजों का इस्तेमाल किया जाता है Powerful Shiva Mantra ताकि उनकी कृपा प्राप्त की जा सके. इन सब में मंत्रों का जाप बहुत शक्तिशाली माना जाता है. माना जाता है कि शिव के इन शक्तिशाली मंत्रों के जाप से रोग-कष्ट और हर तरह की परेशानियां दूर होती हैं.  शिव मंत्र के लाभ:Benefits of Shiva Mantra सोमवार के दिन शिव के इन मंत्रों का जाप करने से हर तरह के रोग, दोष और सभी सकंट समाप्त हो जाते हैं. इन मंत्रों के जाप से पितृ दोष, कालसर्प दोष, राहु- केतु और शनि की पीड़ा से मुक्ति मिलती है. जिन लोगों के लिए महामृत्युंजय मंत्र का जाप करना कठिन होता, उन्हें लघु महामृत्युंजय मंत्र का जाप करना चाहिए इससे असाध्य रोग भी दूर हो जाते हैं. Powerful Shiva Mantra इन मंत्रों का उच्चारण करने से काम, क्रोध, घृणा, मोह, लोभ, भय, विषाद सब खत्म हो जाता है. यह मंत्र व्यक्ति में साहस और उत्साह पैदा करते हैं. शिव के इन मंत्रों के जाप से शरीर संबंधी सभी विकार समाप्त हो जाते हैं. माना जाता है कि इन मंत्रों से आत्मीय और मानसिक शान्ति के साथ-साथ स्थिरता प्राप्त होती है. इनके जाप से आभामंडल में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ने लगता है. Shaktishali Shiv Mantra: पवित्र सावन मास के पुण्यदायी दिन सोमवार को देवाधिदेव भगवान शिव की पूजा और भक्ति का सनातन धर्म में विशेष महत्व है। इस विशेष दिन को शिवमंत्रों का जाप करने से न केवल आशुतोष भगवान शिव की कृपा मिलती है, Powerful Shiva Mantra बल्कि साधक-साधिका की आत्मिक और मानसिक उन्नति होती है और शारीरिक ऊर्जा में वृद्धि होती है। भगवान शिव को प्रसन्न करने वाले शक्तिशाली शिवमंत्र:Powerful Shiva Mantras to please Lord Shiva यहां जो शिवमंत्र बताए गए है, वे विशेष जप-मंत्र हैं, जिनके जाप से व्यक्ति का चित्त शांत होता है Powerful Shiva Mantra और उनमें आध्यात्मिक चेतना विकसित होती है। प्रस्तुत है महत्वपूर्ण और उपयोगी शिवमंत्रों की सूची और उनसे प्राप्त होने वाले लाभ: 1. अति-शक्तिशाली और प्रसिद्ध शिवमंत्र “ॐ नमः शिवाय”“Om Namah Shivaya” यह महादेव शिव का सबसे सरल लेकिन अति-शक्तिशाली और प्रसिद्ध मंत्र है। Powerful Shiva Mantra इसका समुचित जाप करने से भक्त को शिवजी की कृपा और मानसिक शांति प्राप्त होती और साधक को हर क्षेत्र में उन्नति प्राप्त होती है। 2. दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य प्राप्ति शिवमंत्र “ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्।उर्वारुकमिव बन्धनान् मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्॥” “Om Tryambakam Yajamahe, Sugandhim Pushti Vardhanam.Urvarukamiva Bandhanan, Mrityor Mukshiya Maamritat.” यह महामृत्युंजय मंत्र है। इस सर्वकालिक सिद्ध मंत्र के नियमपूर्वक जाप से महादेव शिव अपने भक्त को असमय मृत्यु, हर प्रकार के रोग से रक्षा, अस्वस्थता और कष्टों से मुक्ति प्रदान करते हैं। 3. आत्मिक उन्नति और सर्व-शक्ति प्राप्ति शिवमंत्र “ॐ नमः शिवाय व्योमकेश्वराय”“Om Namah Shivaya Vyomakeshvaraya” इस मंत्र का जाप करने से साधक की मानसिक और आत्मिक उन्नति होती है। विशेष अनुष्ठान के साथ इस मंत्र का जाप व्यक्तिमात्र को सर्वशक्तिमान बनाता है। सुख-शांति और अक्षय समृद्धि की प्राप्ति होती है। 4. हर प्रकार के भय से मुक्ति का शिवमंत्र “ॐ नमो भगवते रुद्राय”“Om Namo Bhagavate Rudraya” इस मंत्र का जाप जगत-संहारक भगवान शंकर के रुद्र रूप को प्रसन्न करने के लिए किया जाता है। Powerful Shiva Mantra इसका जाप करने से व्यक्ति को किसी प्रकार का भय नहीं होता है यानी उसे अभय होने का वरदान मिलता है। उसे हर प्रकार का सुख और इंद्र के समान ऐश्वर्य और समृद्धि प्राप्त होती है। 5. सौभाग्य-प्राप्ति शक्तिशाली बीज शिवमंत्र “ॐ हं हं सह:”“Om Ham Ham Sah” यह सौभाग्य की प्राप्ति के लिए बहुत ही शक्तिशाली बीज शिवमंत्र है। इस मंत्र के विधानपूर्वक जाप करने से भगवान शिव की कृपा तो प्राप्त होती ही है, साथ ही शक्ति और प्रसिद्धि भी प्राप्त होती है। 6. सर्वसुरक्षा और धैर्य वृद्धि शिवमंत्र “ॐ नमः शिवाय गङ्गाधराय”“Om Namah Shivaya Gangadharaya” यह भगवान शिव की आराधना का विशेष मंत्र है। इस मंत्र का जाप करने से परम वंदनीय शिवजी की कृपा से जीवन में धैर्य और सहनशीलता आती है। हर प्रकार की सुरक्षा और धन-प्राप्ति होती है। 7. चिंता से मुक्ति और शांति प्राप्ति शिवमंत्र “ॐ नमः शिवाय शान्ताय”“Om Namah Shivaya Shantaya” Powerful Shiva Mantra भगवान शिव को समर्पित इस विशेष इस मंत्र का जाप करने से व्यक्ति की सभी सांसारिक और आधिभौतिक चिंताएं और परेशानियां दूर हो जाती हैं। मन को शांति मिलती है। जीवन सुकून से भर जाता है। 8. शिव-कृपा प्राप्ति विशेष मंत्र/सर्व अभीष्ट प्राप्ति मंत्र “ॐ शंकराय नमः”“Om Shankaraya Namah” ‘ॐ नमः शिवाय” की भांति यह मंत्र भी भगवान शिव की आराधना का अति-लाभकारी मंत्र है। Powerful Shiva Mantra अघोरी और तांत्रिक साधना के साधक भी इस मंत्र का जाप करते हैं। इसके जाप से शिवकृपा तुरंत प्राप्त होती है। देश में एकमात्र यहां होती है खंडित शिवलिंग की पूजा, गैविनाथ के नाम से प्रसिद्ध है ये शिवधाम 9. सर्व-बाधा मुक्ति शिवमंत्र “ॐ हं हनुमते रुद्रात्मकाय हुं फट्”“Om Ham Hanumate Rudratmakaya Hum Phat” इस विशेष मंत्र में भगवान शिव का उनके अवतार हनुमानजी की एकसाथ स्तुति की गई है। यह बहुत फलदायी मंत्र है। इस मंत्र का श्रद्धापूर्वक जप करने से साधक को सभी बाधाओं और दुःखों से मुक्ति मिल जाती है। यह मंत्र कलियुग में विशेष प्रभावशाली है। 10. मनोवांछित फलप्राप्ति शिवमंत्र “ॐ पार्वतीपतये नमः”“Om Parvatipataye Namah” शक्ति-स्वरूपा देवी पार्वती के पति होने के कारण भगवान शिव का एक प्रसिद्ध नाम ‘पार्वतीपतये’ है। देवी पार्वती के नाम से युक्त इस मंत्र के जाप भगवान शिव शीघ्र प्रसन्न होते हैं और मनोवांछित फल प्रदान करते हैं। सनातन धर्मग्रंथों से लिए गए इन चुनींदा शिवमंत्रों के नियमित और समुचित जप करने से मन की शुद्धि होती है। Powerful Shiva Mantra साधक-साधिका को सर्वपूज्य भगवान शिव की अनुकंपा से परम आत्मिक और सांसारिक उन्नति की प्राप्ति होती है। लेकिन स्मरण रहे कि इन सभी शिवमंत्रों का जाप पूरे विश्वास, सच्ची निष्ठा, पूर्ण एकाग्रता और असीम समर्पण के साथ करने से ही लाभ होता है। सनातन धर्म के ग्रंथों अनुसार, इन शिवमंत्रों का नियमित रूप से जाप करने से मानसिक, शारीरिक और

Powerful Shiva Mantra:शिव के इन शक्तिशाली मंत्रों का जाप, रोग-कष्ट और परेशानियों को दूर करता है Read More »

Elephant in Dreams Meaning:सपने में हाथी अगर आप पर हमला करे तो इसका क्या मतलब होता है, जानें

Elephant in Dreams Meaning: सपने कई मायनों में हमें भविष्य का संकेत देते हैं. कहते हैं कि सपने में हाथी (Hathi) अगर हमला करता हुआ दिखाई दे तो इसका क्या मतलब होता है आइए जानते हैं. Swapna Shastra : ​हाथी को हिंदू धर्म में बहुत ही शुभ माना गया है। हाथ का संबंध भगवान गणेश से भी जोड़कर देखा जाता है। शुभ चिन्ह के तौर पर हिंदू धर्म में हाथी का भी प्रयोग किया जाता है। ऐसे में अगर आपको सपने में बार बार हाथी दिखाई दे रहा है तो आइए जानते हैं स्वप्न शास्त्र के अनुसार, सपने में हाथी देखने का क्या होता है मतलब। Sapne Mai Hathi Dekhna:स्वप्न शास्त्र के अनुसार, सपने में हाथी के अलग अलग अवस्था में देखना कई मामलों में शुभ माना जाता है। दरअसल, हिंदू धर्म में हाथी को शुभता का प्रतीक माना जाता है। Elephant in Dreams आइए जानते हैं सपने में हाखी देखने का क्या है मतलब। Sapne Mai Hathi Dekhna: हिंदू धर्म (Hindu Dharam) में हाथी को शुभता, समृद्धि, ऐश्वर्य और सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है. वास्तु (Vastu)के अनुसार घर में चांदी (Chandi) का हाथी रखना बेहद शुभ माना जाता है. इसे घर में सुख-शांति आने का सूचक माना जाता है. सपने में हाथी (Elephant dreams) देखने का मतलब कई शुभ-अशुभ संकेत देता है. स्वप्न शास्त्र से जानते हैं कि सपने में हाथी देखने का क्या मतलब होता है. आइए जानते हैं. Meaning of seeing a white elephant in dreams?:सपने में सफेद हाथी देखने का मतलब ? स्वप्न शास्त्र के अनुसार, अगर आपको सपने में सफेद हाथी दिखाई देता है तो इसका मतलब जल्द ही घर में खुशियों का आगमन होने वाला है. मान्यता है कि इससे धन लाभ,  संतान पक्ष से सुखद समाचार प्राप्त हो सकते हैं. सफेद हाथी का सपने में दिखना बेहद शुभ माना जाता है.  हाथी का सपने में हमला करना elephant attack in dream सपने में अगर कोई हाथी आप पर हमला करता दिखाई दे तो ये परेशानी आने संकेत देता है. इसका अर्थ है आपके जीवन में कई तरह की कठिनाईयां आने वाली हैं. धन हानि हो सकती है. कोई अपना आपको धोखा दे सकता है. elephant herd:हाथी का झुंड सपने में हाथियों का झुंड दिखाई देना आकस्मिक धन लाभ का संकेत देता है. Elephant in Dreams स्वप्न में खड़ा हाथी देखने का मतलब है कि आपके कार्य में कोई बाधा आ सकती है और मुसीबत के वक्त आप अकेले हो सकते हैं. arrival of child संतान का आगमन अगर कोई गर्भवती स्त्री सपने में हाथी देखती है तो यह भाग्यशाली संतान आगमन का संकेत देता है.Elephant in Dreams मस्त झूमते हुए हाथी का सपना देखने का मतलब है कि आपको जल्द अपनी सभी समस्याओं से छुटकारा मिलने वाला है. सपने में काला हाथी देखने का मतलब Meaning of seeing a black elephant in the dream स्वप्न शास्त्र के अनुसार, Elephant in Dreams अगर किसी व्यक्ति को सपने में काले रंग का हाथी दिखाई देता है तो उसे थोड़ा संभलकर रहने की जरूरत है। सपने में काला हाथी देखना के मतलब है कि आपको आने वाले समय में किसी बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। गर्भवती स्त्री के सपने में हाथी आने का मतलब Meaning of elephant coming in the dream of a pregnant woman अगर किसी गर्भवती स्त्री को सपने में हाथी दिखाई देता है तो यह बहुत ही अच्छा सपना माना जाता है।Elephant in Dreams इसका अर्थ है कि आपको भाग्यशाली संतान की प्राप्ति होगी। साथ ही इस तरह का सपना संतान के तीव्र बुद्धि होने के योग भी दर्शाता है। Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि KARMASU.IN किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

Elephant in Dreams Meaning:सपने में हाथी अगर आप पर हमला करे तो इसका क्या मतलब होता है, जानें Read More »

Pradosh Vrat 2025 List:कब रखा जाएगा May का पहला प्रदोष व्रत, जानें तिथि और पूजा का शुभ मुहूर्त

Pradosh Vrat 2025 List:प्रदोष व्रत का फल दिन अनुसार प्राप्त होता है। सोमवार के दिन पड़ने के चलते यह सोम प्रदोष व्रत कहलाता है। वहीं मंगलवार के दिन पड़ने के चलते यह भौम प्रदोष व्रत कहलाता है। भौम प्रदोष व्रत करने से धन संबंधी परेशानी दूर हो जाती है। साथ ही मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है। इसके अलावा भगवान शिव का भी आशीर्वाद प्राप्त होता है। May Pradosh Vrat 2025: हिंदू पंचांग के अनुसार हर माह के शुक्ल पक्ष और कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को प्रदोष व्रत रखा जाता है। वैशाख महीने के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि पर मई का पहला प्रदोष व्रत रखा जाएगा। इस बार यह तिथि शुक्रवार को पड़ रही है, जिसके कारण इसे शुक्र प्रदोष कहा जाएगा। प्रदोष व्रत में दिनभर उपवास रखा जाता है Pradosh Vrat 2025 List और शाम को भगवान शिव की विशेष पूजा की जाती है। मान्यता है कि इस व्रत के प्रभाव से जीवन के सभी दोष समाप्त होते हैं और शिव जी की कृपा से इच्छाएं पूर्ण होती हैं। ऐसे में आइए जानते हैं मई का पहला प्रदोष व्रत किस दिन रखा जाएगा। प्रदोष व्रत 2025 तिथि pradosh vrat 2025 date दृक पंचांग के अनुसार वैशाख शुक्ल त्रयोदशी तिथि का आरंभ 9 मई को दोपहर 2:56 बजे होगा और यह 10 मई शाम 5:29 बजे तक रहेगी। इस आधार पर व्रत 9 मई शुक्रवार के दिन रखा जाएगा। प्रदोष पूजा के लिए शुभ मुहूर्त Auspicious time for Pradosh Puja Pradosh Vrat 2025 List इस बार शुक्र प्रदोष व्रत पर वज्र योग और हस्त नक्षत्र का संयोग बन रहा है। Pradosh Vrat 2025 List इस दिन संध्या पूजा के लिए करीब दो घंटे से अधिक का शुभ समय रहेगा। इस दिन प्रदोष समय शाम 07:01 बजे से रात 09:08 बजे तक रहेगा, जिसकी अवधि 02 घण्टे 06 मिनट के लिए रहने वाली है। प्रदोष पूजा के लिए शुभ मुहूर्त इसे ही माना जाता है।  शाम को ही क्यों की जाती है प्रदोष व्रत की पूजा? Why is Pradosh Vrat worship done only in the evening? Pradosh Vrat 2025 List धार्मिक मान्यताओं के अनुसार त्रयोदशी तिथि को प्रदोष काल में (सूर्यास्त के बाद जब अंधेरा होने लगता है) भगवान शिव प्रसन्न होकर कैलाश पर नृत्य करते हैं। माना जाता है कि इस समय यदि आप भगवान शिव से जो भी मांगेंगे, वो जरूर मिलता है, इसलिए प्रदोष व्रत में शाम के समय ही पूजा की जाती है।  प्रदोष व्रत का महत्व Importance of Pradosh Vrat Pradosh Vrat 2025 List पौराणिक कथाओं के अनुसार क्षय रोग होने पर चंद्रदेव ने भगवान शिव की पूजा की थी और शिव जी की कृपा से उनके सभी दोष मिट गए थे। इसी तरह जो लोग प्रदोष व्रत रखते हैं, भगवान उनके सभी दुखों को दूर करते हैं। Pradosh Vrat 2025 List:प्रदोष व्रत लिस्ट 2025 शनिवार 11 जनवरी को शनि प्रदोष व्रत है। इस दिन पौष माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि है।  27 जनवरी को सोम प्रदोष व्रत है। इस दिन माघ माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि है।  09 फरवरी को रवि प्रदोष व्रत है। इस दिन माघ माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि है।  25 फरवरी को भौम प्रदोष व्रत है। इस दिन फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि है।  11 मार्च को भौम प्रदोष व्रत है। इस दिन फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी है। 27 मार्च को गुरु प्रदोष व्रत है। इस दिन चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी है। 10 अप्रैल को गुरु प्रदोष व्रत है। इस दिन चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी है।  25 अप्रैल को शुक्र प्रदोष व्रत है। इस दिन वैशाख माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी है। 09 मई को शुक्र प्रदोष व्रत है। इस दिन वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी है। 24 मई को शनि प्रदोष व्रत है। इस दिन ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी है। 08 जून को रवि प्रदोष व्रत है। इस दिन ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी है। सोमवार 23 जून को सोम प्रदोष है। Pradosh Vrat 2025 List इस दिन आषाढ़ माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि है।  08 जुलाई को भौम प्रदोष व्रत है। इस दिन आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी है। 22 जुलाई को भौम प्रदोष व्रत है। इस दिन सावन माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी है। 06 अगस्त को बुध प्रदोष व्रत है। इस दिन सावन माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी है। 20 अगस्त को बुध प्रदोष व्रत है। इस दिन भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी है। 05 सितंबर को शुक्र प्रदोष व्रत है। इस दिन भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी है। 19 सितंबर को शुक्र प्रदोष व्रत है। इस दिन अश्विन माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी है। 04 अक्टूबर को शनि प्रदोष व्रत है। इस दिन अश्विन माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी है। 18 अक्टूबर को शनि प्रदोष व्रत है। इस दिन कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी है। 03 नवंबर को सोम प्रदोष व्रत है। इस दिन कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी है। 17 नवंबर को सोम प्रदोष व्रत है। इस दिन मार्गशीर्ष माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी है। 02 दिसंबर को भौम प्रदोष व्रत है। इस दिन मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी है। 17 दिसंबर को भौम प्रदोष व्रत है। इस दिन पौष माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी है।

Pradosh Vrat 2025 List:कब रखा जाएगा May का पहला प्रदोष व्रत, जानें तिथि और पूजा का शुभ मुहूर्त Read More »

Maa Chinnamasta Stotram:माँ छिन्नमस्ता स्तोत्र

Maa Chinnamasta Stotram in Hindi:माँ छिन्नमस्ता स्तोत्र हिंदी पाठ Maa Chinnamasta Stotram:आनन्दयित्रि परमेश्वरि वेदगर्भे मातः पुरन्दरपुरान्तरलब्धनेत्रे ।लक्ष्मीमशेषजगतां परिभावयन्तः सन्तो भजन्ति भवतीं धनदेशलब्ध्यै ॥ १ ॥ लज्जानुगां विमलविद्रुमकान्तिकान्तां कान्तानुरागरसिकाः परमेश्वरि त्वाम् ।ये भावयन्ति मनसा मनुजास्त एते सीमन्तिनीभिरनिशं परिभाव्यमानाः ॥ २ ॥ मायामयीं निखिलपातककोटिकूटविद्राविणीं भृशमसंशयिनो भजन्ति ।त्वां पद्मसुन्दरतनुं तरुणारुणास्यां पाशाङ्कुशाभयवराद्यकरां वरास्त्रैः ॥ ३ ॥ ते तर्ककर्कशधियः श्रुतिशास्त्रशिल्पैश्छन्दोऽ- भिशोभितमुखाः सकलागमज्ञाः ।सर्वज्ञलब्धविभवाः कुमुदेन्दुवर्णां ये वाग्भवे च भवतीं परिभावयन्ति ॥ ४ ॥ वज्रपणुन्नहृदया समयद्रुहस्ते वैरोचने मदनमन्दिरगास्यमातः ।मायाद्वयानुगतविग्रहभूषिताऽसि दिव्यास्त्रवह्निवनितानुगताऽसि धन्ये ॥ ५ ॥ वृत्तत्रयाष्टदलवह्निपुरःसरस्य मार्तण्डमण्डलगतां परिभावयन्ति ।ये वह्निकूटसदृशीं मणिपूरकान्तस्ते कालकण्टकविडम्बनचञ्चवः स्युः ॥ ६ ॥ कालागरुभ्रमरचन्दनकुण्डगोल- खण्डैरनङ्गमदनोद्भवमादनीभिः ।सिन्दूरकुङ्कुमपटीरहिमैर्विधाय सन्मण्डलं तदुपरीह यजेन्मृडानीम् ॥ ७ ॥ चञ्चत्तडिन्मिहिरकोटिकरां विचेला- मुद्यत्कबन्धरुधिरां द्विभुजां त्रिनेत्राम् ।वामे विकीर्णकचशीर्षकरे परे तामीडे परं परमकर्त्रिकया समेताम् ॥ ८ ॥ कामेश्वराङ्गनिलयां कलया सुधांशोर्विभ्राजमानहृदयामपरे स्मरन्ति ।सुप्ताहिराजसदृशीं परमेश्वरस्थां त्वामाद्रिराजतनये च समानमानाः ॥ ९ ॥ लिङ्गत्रयोपरिगतामपि वह्निचक्र- पीठानुगां सरसिजासनसन्निविष्टाम् ।सुप्तां प्रबोध्य भवतीं मनुजा गुरूक्तहूँकारवायुवशिभिर्मनसा भजन्ति ॥ १० ॥ शुभ्रासि शान्तिककथासु तथैव पीता स्तम्भे रिपोरथ च शुभ्रतरासि मातः ।उच्चाटनेऽप्यसितकर्मसुकर्मणि त्वं संसेव्यसे स्फटिककान्तिरनन्तचारे ॥ ११ ॥ त्वामुत्पलैर्मधुयुतैर्मधुनोपनीतैर्गव्यैः पयोविलुलितैः शतमेव कुण्डे ।साज्यैश्च तोषयति यः पुरुषस्त्रिसन्ध्यं षण्मासतो भवति शक्रसमो हि भूमौ ॥ १२ ॥ जाग्रत्स्वपन्नपि शिवे तव मन्त्रराजमेवं विचिन्तयति यो मनसा विधिज्ञः ।संसारसागरसमृद्धरणे वहित्रं चित्रं न भूतजननेऽपि जगत्सु पुंसः ॥ १३ ॥ इयं विद्या वन्द्या हरिहरविरिञ्चिप्रभृतिभिः पुरारातेरन्तः पुरमिदमगम्यं पशुजनैः ।सुधामन्दानन्दैः पशुपतिसमानव्यसनिभिः सुधासेव्यैः सद्भिर्गुरुचरणसंसारचतुरैः ॥ १४ ॥ कुण्डे वा मण्डले वा शुचिरथ मनुना भावयत्येव मन्त्री संस्थाप्योच्चैर्जुहोति प्रसवसुफलदैः पद्मपालाशकानाम् ।हैमं क्षीरैस्तिलैर्वां समधुककुसुमैर्मालतीबन्धुजातीश्वेतैरब्धं सकानामपि वरसमिधा सम्पदे सर्वसिद्ध्यै ॥ १५ ॥ अन्धः साज्यं समांसं दधियुतमथवा योऽन्वहं यामिनीनां मध्ये देव्यै ददाति प्रभवति गृहगा श्रीरमुष्यावखण्डा ।आज्यं मांसं सरक्तं तिलयुतमथवा तण्डुलं पायसं वा हुत्वा मांसं त्रिसन्ध्यं स भवति मनुजो भूतिभिर्भूतनाथः ॥ १६ ॥ इदं देव्याः स्तोत्रं पठति मनुजो यस्त्रिसमयं शुचिर्भूत्वा विश्वे भवति धनदो वासवसमः ।वशा भूपाः कान्ता निखिलरिपुहन्तुः सुरगणा भवन्त्युच्चैर्वाचो यदिह ननु मासैस्त्रिभिरपि ॥ १७ ॥ Maa Chinnamasta Stotram॥ इति माँ छिन्नमस्ता स्तोत्र सम्पूर्णम् ॥

Maa Chinnamasta Stotram:माँ छिन्नमस्ता स्तोत्र Read More »