इस लेख में
वृन्दावन चंद्रोदय मंदिर:इस मंदिर को विश्व का सबसे ऊंचा मंदिर बताया जाता है, जो अभी मथुरा के वृंदावन में अंडर कंस्ट्रक्शन है।
वृंदावन चंद्रोदय मंदिर, भारत के उत्तर प्रदेश में मथुरा जिले के वृन्दावन शहर का एक ऐतिहासिक मंदिर है। इस मंदिर को विश्व का सबसे ऊंचा मंदिर बताया जाता है, जो अभी मथुरा के वृंदावन में अंडर कंस्ट्रक्शन है। वृंदावन चंद्रोदय मंदिर परिसर करीब 26 एकड़ में फैला हुआ है और इसकी ऊंचाई 700 फीट है। इस मंदिर में वर्ष भर में आने वाले विभिन्न तरह के धार्मिक पर्वों और त्योहारों को मनाया जाएगा। आने वाले समय में यह मंदिर हिन्दूओं के लिए एक बहुत बड़ा दर्शनिक स्थान होगा।
मंदिर का इतिहास
वृंदावन चंद्रोदय मंदिर का निर्माण कार्य 2014 में शुरू हुआ। इस मंदिर की नीव का पहला पत्थर तत्कालीन राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी जी द्वारा रखा गया था। वर्तमान समय में इस मंदिर का निर्माण कार्य चल रहा है, वृन्दावन चंद्रोदय मंदिर जिसके पुरे होने की संभावना 2024 से 2025 के बीच में है। इसका निर्माण कार्य पूरा होते ही यह मंदिर सभी श्री कृष्ण भक्तों के लिए खोल दिया जायेगा।
वृंदावन चंद्रोदय मंदिर की संरचना में आईआईटी दिल्ली के सिविल इंजीनियर डिपार्टमेंट के इंजिनियर लगे हुए हैं, वृन्दावन चंद्रोदय मंदिर जिनके स्ट्रक्चरल कंसलटेंट संयुक्त राष्ट्र अमेरिका के थोर्नटन टॉमसटी हैं। इस मंदिर के निर्माण के लिए मुख्य आर्केटेक्ट के रूप में गुरुग्राम की कंपनी InGenious Studio प्राइवेट लिमिटेड और नोएडा स्थित क्विंटेस्सेंस डिजाईन स्टूडियो काम कर रही है।
🙏 पूजा सेवाएँ — अभी बुक करें

Kartik Purnima 2026: Satyanarayan Vrat Katha & Puja at Naimisharanya | कार्तिक पूर्णिमा पूजा
Book Puja / संकल्प →
Devuthani Ekadashi Special Puja | Shri Shaligram Pujan & Vishnu Sahasranama Path | KARMASU
Book Puja / संकल्प →
Diwali Special Lakshmi Kuber Mahayagya
Book Puja / संकल्प →मंदिर का महत्व
वृंदावन चंद्रोदय मंदिर का मुख्य आकर्षण एक कैप्सूल एलिवेटर होगा, जो आगंतुकों को शीर्ष पर ले जाएगा जहां से आप पुरे ब्रज मंडल के विहंगम दृश्य का आनंद ले सकेंगे। मंदिर के निर्माण की कुल लागत लगभग 300 करोड़ होगी, जिस कारण यह दुनिया का सबसे महंगा मंदिर बन जाएगा । वृन्दावन चंद्रोदय मंदिर मंदिर परिसर के चारों ओर 12 वनों का नाम ब्रज मंडल के 12 उद्यानों के नाम पर रखा जाएगा, जो इस प्रकार हैं- महावन, वृंदावन, लोहावन, काम्यवन, कुमुदवन, तलवन, भांडीरावण, मधुवन, कुमुदवन, बहुलवन, बिल्ववन और भद्रवन।
मंदिर की वास्तुकला
वृंदावन चंद्रोदय मंदिर का निर्माण आधुनिक डिजाइन के साथ एक पारंपरिक नागर शैली की वास्तुकला के अनुसार किया जा रहा है। यह मंदिर दुनिया का सबसे ऊंचा धार्मिक स्थल बनने जा रहा है, वृन्दावन चंद्रोदय मंदिर जो लगभग 700 फीट ऊंचा और 213 मीटर लंबा होगा। वृंदावन चंद्रोदय मंदिर परिसर लगभग 26 एकड़ भूमि के क्षेत्र में बनेगा। इस परिसर के चारों ओर हरे-भरे जंगल बनाए जा रहे हैं। इस जंगल को फल-फूल के वृक्षों, झरनों और छोटी-छोटी कृत्रिम पहाड़ियों से बनाया जायेगा, यहां पर श्री कृष्ण काल के वर्णन के अनुसार सब कुछ निर्मित किया जाएगा।
मंदिर का समय
सुबह मंदिर खुलने का समय
06:00 AM – 12:00 PM
दोपहर में मंदिर खुलने का समय
01:00 PM – 08:00 PM

















KARMASU