भगवान श्रीराम ने वनवास के दौरान इसी मंदिर के तालाब में किया था स्नान।
Raghunath Temple : हिमालय की तलहटी में स्थित ऋषिकेश एक पवित्र शहर है जो अपनी शांत प्राकृतिक सुंदरता और आध्यात्मिकता के लिए जाना जाता है। यह कई मंदिरों और आश्रमों का घर है जो प्रत्येक वर्ष हजारों पर्यटकों और भक्तों को आकर्षित करते हैं। ऋषिकेश में सबसे प्रसिद्ध मंदिरों में से एक है रघुनाथ मंदिर। Raghunath Temple यह हिन्दू मंदिर ऋषिकेश के त्रिवेणी घाट के समीप स्थित है। भगवान राम और उनकी पत्नी माता सीता को समर्पित यह मंदिर महत्वपूर्ण धार्मिक महत्व रखता है। इस मंदिर के सामने एक छोटा सा कुंड भी है जिसे ऋषिकुंड कहते है। मंदिर के सामने प्रसिद्ध त्रिवेणी घाट भी है। ऐसा माना जाता है कि यहां गंगा, यमुना और सरस्वती नदियों से मिलती है।
मंदिर का इतिहास
माना जाता है कि इसका निर्माण 17वीं शताब्दी में टेहरी के शासक महाराजा प्रताप शाह ने कराया था। इसे ऋषिकेश के सबसे पवित्र मंदिरों में से एक माना जाता है। मंदिर के समीप निर्मित ऋषि कुंड अद्भुत है। इस कुंड में यमुना का जल है। इस दिव्य कुंड का जल न तो बढ़ता है और न ही घटता है। ऐसी मान्यता है
कि ऋषि कुब्ज की तपस्या से प्रसन्न होकर यमुना ने इस कुंड को जल से भर दिया था। तब से यह कुंड समान स्तर पर ही बना हुआ है। Raghunath Temple इसके बारे में पौराणिक कथा है कि ऋषि कुब्ज की माता को जल बहुत दूर से भरकर लाना पड़ता था। यह देख ऋषि कुब्ज इस कुंड के समीप बैठ गए और यमुना की तपस्या करने लगे। जिसके बाद यमुना ऋषि कुब्ज की तपस्या से प्रसन्न होकर इस कुंड में प्रकट हुईं और यह कुंड जल से भर इसका जल कभी भी गंदा नहीं होता है।
मंदिर का महत्व
ऐसा कहा जाता है कि भगवान राम जो कि विष्णु जी के अवतार है वह इस स्थान पर आये थे। पौराणिक कथा के अनुसार, भगवान राम ने वनवास के दौरान इस तालाब में स्नान किया था। ऋषि कुब्ज ने भी इसी स्थान पर तपस्या की थी और यमुना नदी को यहां पर अवतरित होने के लिए कहा था। Raghunath Temple मंदिर के समक्ष एक छोटा जलाशय है जहां किंवदंतियों के अनुसार बताया जाता है कि यहीं पर यमुना नदी का पानी प्रकट हुआ था।
इस मंदिर में भक्त अपनी परंपराओं के अनुसार प्रार्थना कर सकते हैं और अनुष्ठान भी कर सकते हैं। Raghunath Temple मंदिर में नियमित पूजा और आरती समारोह भी आयोजित होती रहती है, जिसमें बड़ी संख्या में भक्त शामिल होते हैं। मंदिर का वातावरण शांत रहता है जो ध्यान और आध्यात्मिक चिंतन के लिए बिल्कुल उपयुक्त है।
मंदिर की वास्तुकला
मंदिर की वास्तुकला उत्तर और दक्षिण भारतीय शैलियों का मिश्रण है। मंदिर परिसर में एक गर्भगृह, एक बड़ा सभा कक्ष और अन्य देवताओं को समर्पित कई छोटे मंदिर भी शामिल हैं। मंदिर में मुख्य देवता भगवान राम हैं, उनके साथ उनकी पत्नी सीता और उनके छोटे भाई लक्ष्मण भी विराजित हैं। Raghunath Temple भगवान राम की मूर्ति काले पत्थर से निर्मित है और सुंदर आभूषणों और वस्त्रों से सुसज्जित है। Raghunath Temple मंदिर में भगवान शिव, हनुमान और गणेश जैसे अन्य देवताओं की मूर्तियाँ भी हैं।
रघुनाथ मंदिर की विशेषता है कि इसकी दीवारों और स्तंभों पर सुंदर और जटिल नक्काशी की गई है। इस नक्काशी में भगवान राम की महाकाव्य कहानी, रामायण के दृश्यों को दर्शाया गया है। मंदिर में विभिन्न प्रकार के फूलों और पौधों वाला एक सुंदर बगीचा भी है, जो इस जगह की सुंदरता और शांति को और बढ़ा देता है। रघुनाथ मंदिर न केवल एक पूजा स्थल है बल्कि एक सांस्कृतिक और ऐतिहासिक स्थल भी है।
Raghunath Temple : मंदिर का समय
रघुनाथ मंदिर खुलने का समय
06:00 AM – 08:00 PM
मंदिर का प्रसाद
रघुनाथ मंदिर में भगवन को फल, फूल, मेवा, मिठाई, चना -चिरौंजी आदि का भोग लगाया जाता है।
Top rated products
Gayatri Mantra Jaap for Wisdom and Knowledge
View Details₹5,100.00Sawan Vishesh Rudrabhishek Puja at Turantnath Dham, Gola Gokarannath | Online Booking | KARMASU
Original price was: ₹5,100.00.₹3,100.00Current price is: ₹3,100.00.Kaal Sarp Dosh Puja Online – राहु-केतु के दोष से पाएं मुक्ति
View Details₹5,100.00Saraswati Mantra Chanting for Intelligence & Academic Success
View Details₹11,000.00Surya Gayatri Mantra Jaap Online
View Details₹1,000.00






KARMASU