राधा दामोदर मंदिर:वृंदावन, उत्तरप्रदेश, भारत

MANDIR
राधा दामोदर मंदिर:वृंदावन, उत्तरप्रदेश, भारत
KARMASU 21 March 2025 3 मिनट पढ़ें
MANDIRUTTAR PRADESHVRINDAVAN📅 21 March 2025⏱ 3 मिनट
इस लेख में
  1. भगवान राधा कृष्ण की लीला भूमि वृंदावन को सात देवताओं की प्राकट्य स्थली भी कहा जाता है।
  2. श्री राधा वल्लभ मंदिर:वृंदावन, उत्तरप्रदेश, भारत
  3. मंदिर का इतिहास
  4. नीलेश्वर महादेव मंदिर:हरिद्वार, उत्तराखंड, भारत
  5. मंदिर का महत्व
  6. श्री पंचमुखी हनुमान मंदिर:गोरखपुर, उत्तरप्रदेश, भारत
  7. मंदिर की वास्तुकला
  8. पागल बाबा मंदिर:वृंदावन, उत्तरप्रदेश, भारत
  9. मंदिर का समय
  10. सुबह मंदिर खुलने का समय
  11. मंगला आरती का समय
  12. शाम को मंदिर खुलने का समय
  13. मंदिर का प्रसाद
  14. राधा रमण मंदिर:वृंदावन, उत्तरप्रदेश, भारत

भगवान राधा कृष्ण की लीला भूमि वृंदावन को सात देवताओं की प्राकट्य स्थली भी कहा जाता है।

राधा दामोदर मंदिर:भारत के उत्तर प्रदेश राज्य में मथुरा जिले के श्री वृंदावन धाम में स्थित है। राधा दामोदर मंदिर में गौड़ीय संप्रदाय के साथ अन्य संप्रदायों के भक्तों और अनुयाईयों का आस्था का केंद्र रहा है। राधा दामोदर मंदिर भगवान राधा कृष्ण की लीला भूमि वृंदावन को सात देवताओं की प्राकट्य स्थली भी कहा जाता है। यहां चैतन्य महाप्रभु के शिष्य 6 गोस्वामियों ने अपनी भक्ति के जरिए 7 देवताओं की प्रतिमा को प्रकट किया था। इन्हीं में से एक हैं राधा दामोदर, जिनको श्रीरूप गोस्वामी ने स्थापित किया था। इसकी सेवा की जिम्मेदारी जीव गोस्वामी को दी थी। राधा दामोदर मंदिर की चार परिक्रमाएँ करने से गिरिराज गोवर्धन की परिक्रमा का फल मिलता है।

श्री राधा वल्लभ मंदिर:वृंदावन, उत्तरप्रदेश, भारत

राधा दामोदर मंदिर करीब साढ़े चार सौ वर्ष पुराना है। संवत 1599 सन् 1542 की माघ शुक्ल दशमी के दिन श्रीरूप गोस्वामी ने यहाँ राधा दामोदर जी के विग्रहों की स्थापना करके, उनकी सेवा का भार जीव गोस्वामी को सौंपा। इसी मंदिर में छह गोस्वामियों, रूप गोस्वामी, सनातन गोस्वामी, भक्त रघुनाथ, जीव गोस्वामी, गोपाल भट्ट, रघुनाथ दास ने अपनी साधना स्थली बनाया। श्री रूपगोस्वामी जी सेवाकुंज के अन्तर्गत यहीं भजन कुटी में वास करते थे। यहीं पर तत्कालीन गोस्वामीगण एवं भक्तजन सम्मिलित होकर इष्टगोष्ठी करते थे और श्री रघुनाथभट्ट जी अपने मधुर कंठ से उस वैष्णव सभा में श्रीमद्भागवत की व्याख्या करते।

नीलेश्वर महादेव मंदिर:हरिद्वार, उत्तराखंड, भारत

राधा दामोदर मंदिर को इस्कॉन मन्दिर के संस्थापक प्रभुपाद महाराज ने अपने वृन्दावन प्रवास के दौरान सर्वप्रथम आराधना का केंद्र बनाया था। ऐसी मान्यता है कि राधा दामोदर मंदिर की परिक्रमा करने से उसमें विराजमान गिरिराज शिला की स्वतः परिक्रमा हो जाती है। इसकी एक किलोमीटर से भी कम की चार परिक्रमाएँ करने से श्रृद्धालु गिरिराज गोवर्धन की 25 किलोमीटर लम्बी परिक्रमा का पुण्य अर्जित कर लेता है।

🙏 पूजा सेवाएँ — अभी बुक करें

श्री पंचमुखी हनुमान मंदिर:गोरखपुर, उत्तरप्रदेश, भारत

राधा दामोदर मंदिर में राजस्थानी शैली की वास्तुकला दिखाई देती है। मंदिर के प्रवेश द्वार पर राजस्थानी शैली में भव्य गेट बना है। मंदिर के केंद्र में एक खुले आंगन के साथ-साथ खूबसूरती से नक्काशीदार खंभे और एक शानदार चित्रित छत है। गर्भ गृह के सिंहासन में श्री वृन्दावनचन्द्र, श्री छैलचिकनिया, श्री राधाविनोद और श्री राधामाधव आदि विग्रह विराजमान हैं। मंदिर के पीछे श्री जीवगोस्वामी तथा श्री कृष्णदास गोस्वामी की समाधियाँ प्रतिष्ठित हैं। मंदिर के उत्तर भाग में श्रीपाद रूपगोस्वामी की भजन-कुटी और समाधि मन्दिर स्थित हैं। पास ही श्रीभूगर्भ गोस्वामी की समाधि है।

पागल बाबा मंदिर:वृंदावन, उत्तरप्रदेश, भारत

सुबह मंदिर खुलने का समय

04:30 AM – 01:00 PM

मंगला आरती का समय

04:30 AM – 05:00 AM

शाम को मंदिर खुलने का समय

04:30 PM – 09:00 PM

मंदिर का प्रसाद

राधा दामोदर मंदिर में श्री कृष्ण जी को फल, माखन, मिश्री, ड्राई फ्रूट्स का भोग लगाया जाता है। मंदिर में प्रभु को खीर भी चढ़ाई जाती है।

राधा रमण मंदिर:वृंदावन, उत्तरप्रदेश, भारत

 राधा दामोदर मंदिर

KARMASU वीडियो

छोटे वीडियो — देखें, सुनें और सीखें

YouTube पर देखें ↗
Durga Mata Ji Ke 5 Important Mantra | माँ दुर्गा के 5…
Sunday Mantra for Peace | रविवार सूर्य देव का आशीर्वाद मंत्र |…
Shaniwar Special Shani Dev Mantra 🕉️ | शनि देव को प्रसन्न करने…
Shaniwar Special Shani Dev Mantra 🕉️ | शनि देव को प्रसन्न करने…
Shukravar Special 108 Lakshmi Mata Ke Mantra 🙏 | शुक्रवार को जरूर…
Budhvar Special Ganesh Ji Ke 108 Powerful Mantra 🙏 | बुधवार को…
Hanuman Ji Powerful Mantra | मंगलवार को जरूर सुनें हनुमान जी का…
रविवार स्पेशल मंत्र जरूर सुनें |रविवार के चमत्कारी सूर्य मंत्र |Surya Mantra…
Title: Durga Saptashati Path Ke Fayde | दुर्गा सप्तशती पाठ के चमत्कारी…
Shanivar Special Shani Ji Ke 108 Mantra | शनिवार विशेष शनि देव…
Om Namah Shivaya Mantra Jaap | ॐ नमः शिवाय मंत्र जाप |…
Laxmi Mata Friday Special Mantra 108 Times | शुक्रवार विशेष महालक्ष्मी मंत्र…
App Download