Geeta Bhawan Mandir:गीता भवन मंदिर:इंदौर, मध्य प्रदेश, भारत

इस मंदिर में महाभारत, रामायण और पुराणों के चित्रण है

Geeta Bhawan Mandir :गीता भवन मंदिर इंदौर मध्यप्रदेश के आगरा मुम्बई रोड, मनोरमागंज में स्थित है। यह वास्तविक रूप से एक मंदिर की तरह है। परन्तु यह मंदिर किसी विशेष संप्रदाय का नहीं है। यहाँ पर सभी धर्मों के लोग आ सकते हैं। क्योंकि यह मंदिर लोगों की भावनाओं को समर्पित है। यहाँ पर सभी धर्मों के लोग एकत्रित होते हैं

Geeta Bhawan Mandir :का इतिहास

गीता भवन मंदिर का निर्माण सन् 1960 में बाबा लाल मुकुंद द्वारा करवाया गया था। गीता भवन मंदिर गीता भवन ट्रस्ट, इंदौर की सहायक कंपनी द्वारा संचालित होता है। जो कि ट्रस्ट, स्कूल, अस्पताल, हॉस्टल और रिसॉर्ट भी चलाता है। Geeta Bhawan Mandir गीता भवन का विशेष अस्पताल भी गीता भवन मंदिर में स्थित है।

Geeta Bhawan Mandir :का महत्व

गीता जयंती पर यहाँ विशेष आयोजन होता है। भक्तों की भीड़ उमड़ती है। आपको यहाँ पर साधु संतों के दर्शन भी बड़ी आसानी से हो जायेंगे। गीता भवन मंदिर के प्रवचन चलते ही रहते है। आप यदि यहाँ पर जाते है तो समय निकालकर साधु संतों के प्रवचन का आनंद अवश्य लें। गीता भवन की एक विशेषता इसका पुस्तकालय भी है,

जिसमें धार्मिक पुस्तकों, धर्मग्रंथों और अन्य साहित्य का एक बड़ा संग्रह है। यहाँ पर आप अपनी पसंद के अनुसार पुस्तक को पढ़ सकते हैं। गीता भवन में पूरे वर्ष विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है, जिनमें संगीत समारोह, नृत्य प्रदर्शन और थिएटर शो शामिल हैं। मंदिर में अपनी आस्था के अनुसार आप प्रार्थना भी कर सकते है क्योंकि यहाँ पर कई भक्तों के लिए एक विशाल प्रार्थना कक्ष भी है।

Geeta Bhawan Mandir :की वास्तुकला

गीता भवन मंदिर के वास्तुकला की बात की जाए तो यह एक बड़ी ईमारत है। जहाँ पर सभी धर्मों से सम्बंधित मूर्तियां है। इस भवन में एक शानदार केंद्रीय हॉल है जिसमे महाभारत, रामायण और पुराणों जैसे कथाओं को चित्रों के माध्यम से दिखाया गया है। गीता भवन में आपको एक ही स्थान पर सभी देवी – देवताओं के दर्शन हो जायेंगे। यहाँ सभी भगवानों की बहुत ही सुन्दर प्रतिमाएं स्थापित की गयी हैंमंदिर में प्रवेश करते ही आपको विशाल हॉल दिखेगा। चारों तरफ नजरें घुमाने पर आपको बहुत सारे देवी -देवताओं की प्रतिमाओं के साथ दीवालों पर कलाकृति भी दिखाई देगी।

कुंजापुरी मंदिर (Kunjapuri Temple) : ऋषिकेश, उत्तराखंड, भारत…. Kunjapuri Temple

कुंजापुरी मंदिर (Kunjapuri Temple) : ऋषिकेश, उत्तराखंड, भारत….

सती माता के केश इसी स्थान पर गिरे थे, जिस कारण यह शक्ति पीठ कहलाता है….Kunjapuri Temple : उत्तराखंड के…

वैष्णो देवी मंदिर (Vaishno Devi Temple) : हरिद्वार, उत्तराखंड, भारत… Vaishno Devi

वैष्णो देवी मंदिर (Vaishno Devi Temple) : हरिद्वार, उत्तराखंड, भारत…

वैष्णो माता मंदिर को लाल माता मंदिर के नाम से भी जानते है। जो जम्मू के प्रसिद्ध वैष्णो धाम की…

Kamakhya Devi Mandir History : कामाख्या देवी मंदिर का इतिहास जो आपको चौंका देगा…. Kamakhya

Kamakhya Devi Mandir History : कामाख्या देवी मंदिर का इतिहास जो आपको चौंका देगा….

Kamakhya Devi Mandir History : सनातन धर्म की अत्यंत प्राचीन और गौरवशाली परंपरा में कुछ ऐसे तीर्थ स्थल हैं, जो…

सुबह मन्दिर का समय

07:00 AM – 07:00 PM

मंदिर का प्रसाद

गीता भवन मंदिर में सभी धर्मों के भगवान है। इसलिए यहाँ पर भक्त अपनी श्रद्धानुसार प्रसाद अर्पित कर सकते हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *