देश के सबसे धनी गणेश मंदिरों में खजराना गणेश मंदिर का नाम सबसे पहले आता है।
खजराना गणेश मंदिर भारत के मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में स्थित है। देश के सबसे धनी गणेश मंदिरों में खजराना गणेश मंदिर का नाम सबसे पहले आता है। यहां भक्तों की ओर से चढ़ाए हुए चढ़ावे के कारण मंदिर की कुल चल और अचल संपत्ति बेहिसाब है। श्रद्धालु खजराना गणेश मंदिर में ऑनलाइन दान भी करते हैं। हर साल मंदिर की दान पेटियों मे से विदेशी मुद्राएं भी निकलती हैं।
मंदिर का इतिहास
Khajrana Ganesh Mandir:खजराना गणेश मंदिर का निर्माण 1735 में होलकर वंश की महारानी अहिल्या बाई ने करवाया था, जिन्होंने भगवान गणेश की मूर्ति को एक कुएं से प्राप्त किया था। ऐसा कहा जाता है कि मंदिर में प्राचीन मूर्ति एक स्थानीय पुजारी पंडित मंगल भट्ट के सपने में देखी गई थी। मंदिर का प्रबंधन आज भी भट्ट परिवार द्वारा किया जाता है।
मंदिर का महत्व
खजराना गणेश मंदिर में पूजा करने पर भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। इस मंदिर का मुख्य त्योहार विनायक चतुर्थी है और इसे अगस्त और सितंबर के महीने में भव्य तरीके से आयोजित किया जाता है। ऐसी मान्यता है कि खजराना गणेश मंदिर में प्रभु अपने दरबार में मनोकामना लेकर आने वाले हर भक्त की इच्छा पूरी करते हैं। ऐसी मान्यता है कि जब भी भक्त पर कोई विपत्ति आती है तो यहां पुजारियों के द्वारा एक विशेष अनुष्ठान और पूजन किया जाता है, जिससे भगवान गणेश अपने भक्त का विघ्न हर लेते हैं।
भारत माता मन्दिर (Bharat Mata Mandir) : हरिद्वार, उत्तराखंड, भारत
Bharat Mata Mandir : भारत माता मंदिर जिसे मदर इंडिया मंदिर के नाम से भी जाना जाता है, हरिद्वार में…
रघुनाथ मंदिर (Raghunath Temple) : ऋषिकेश, उत्तराखंड, भारत
भगवान श्रीराम ने वनवास के दौरान इसी मंदिर के तालाब में किया था स्नान।Raghunath Temple : हिमालय की तलहटी में…
कुंजापुरी मंदिर (Kunjapuri Temple) : ऋषिकेश, उत्तराखंड, भारत….
सती माता के केश इसी स्थान पर गिरे थे, जिस कारण यह शक्ति पीठ कहलाता है….Kunjapuri Temple : उत्तराखंड के…
मंदिर की वास्तुकला
खजराना गणेश मंदिर की वास्तुकला में नागर शैली की झलक देखने को मिलती है। मंदिर के गर्भ गृह के बाहरी गेट और दीवार का निर्माण चांदी से हुआ है। भगवान की प्रतिमा की आँख हीरे से बनी हुई है। खजराना गणेश मंदिर परिसर में 33 छोटे-बड़े मंदिर बने हुए हैं। यहां भगवान राम, शिव, मां दुर्गा, साईं बाबा, हनुमान जी सहित अनेक देवी-देवताओं के मंदिर हैं। खजराना गणेश मंदिर के बारे में उलटे स्वास्तिक के आधार पर इच्छा पूर्ति की एक अलग महिमा है। इसके अनुसार जो भी भक्तगण गणेश जी की पीठ पर उल्टा स्वास्तिक बनाकर अपनी मन्नत बोलता है, कुछ ही समय में उसके मनोरथ पूर्ण होते हैं।
मंदिर का समय
सुबह मंदिर खुलने का समय
05:00 AM – 12:00 PM
सायंकाल मंदिर खुलने का समय
04:00 PM – 10:00 PM
शयन आरती का समय
09:00 PM – 09:40 PM
सायंकाल आरती का समय
08:00 PM – 08:40 PM
सुबह की आरती
08:30 AM – 09:30 AM
मंदिर का प्रसाद
खजराना गणेश मंदिर में गणेश जी को लड्डू का भोग लगाया जाता है। जिन भक्तों की मनोकामना पूरी हो जाती है,वे अपने वजन के बराबर लड्डू को दान देते हैं।




KARMASU