गुफा मंदिर:भोपाल, मध्‍यप्रदेश , भारत

BHOPAL
गुफा मंदिर:भोपाल, मध्‍यप्रदेश , भारत
KARMASU 10 मार्च 2025 3 मिनट पढ़ें
BHOPALMADHYA PRADESHMANDIR📅 10 मार्च 2025⏱ 3 मिनट
इस लेख में
  1. यह 7 प्राकृतिक गुफाओं से घिरा है, जिसके कारण इसका नाम गुफा मंदिर पड़ा।
  2. मंदिर का इतिहास
  3. मंदिर का महत्व
  4. मंदिर की वास्तुकला
  5. मंदिर का समय
  6. गुफा मंदिरन खुलने का समय
  7. महादेव के श्रंगार व आरती का समय
  8. मंदिर का प्रसाद
  9. Table of Contents

यह 7 प्राकृतिक गुफाओं से घिरा है, जिसके कारण इसका नाम गुफा मंदिर पड़ा।

गुफा मंदिर मध्‍यप्रदेश के भोपाल शहर में लालघाटी पर स्थित भगवान शिव का यह मंदिर काफी प्रसिद्ध है। यह भोपाल के प्रमुख पर्यटन स्थलों में शामिल है। इस मंदिर को पहाड़ काटकर बनाया गया है। यह 7 प्राकृतिक गुफाओं से घिरा है, जिसके कारण इसका नाम गुफा मंदिर पड़ा। इन 7 गुफाओं में से एक गुफा में स्वयंभू शिवलिंग के दर्शन होते हैं। भगवान शिव के साथ उनका परिवार माता पार्वती, पुत्र गणेश जी, कार्तिकेय व नंदी जी की प्रतिमा भी विराजित है। माना जाता है कि इस मंदिर में भगवान शिव के दर्शन से भाग्य खुल जाता है। सावन, महाशिवरात्रि व नवरात्रि पर यहां बड़े मेले का आयोजन किया जाता है।

गुफा मंदिर की खोज साल 1949 में महंत नारायण दासजी त्यागी द्वारा की गई थी। उस समय यहां आसपास घना जंगल व सिर्फ 2 गांव थे। बताया जाता है कि गुफा की खोज करने के बाद महंत गुफा में ही आध्यात्मिक तपस्या में लीन हो गए। आसपास के लोगों को जब इसका पता चला तो वे सभी महंत से मिलने गए। गुफा के अंदर स्वयंभू देख गांव वालों ने यहां एक मंदिर निर्माण की इच्छा जताई। जिसके बाद महंत नारायण दासजी त्यागी ने मंदिर की नींव रखी। 2 अप्रैल 1965 को महंत द्वारा इसका पुनर्निर्माण भी कराया गया। मंदिर में पहाड़ के नीचे प्राकृतिक रूप से गुफा निर्मित गृर्भ गृह में भगवान भोलेनाथ स्वयंभू पिंडी रूप में विराजमान हैं।

कहा जाता है कि गुफा में विराजित शिवलिंग स्वयंभू यानी अपने आप प्रकट हुए थे । गुफा में विराजित ​शिवलिंग पर प्राकृतिक रूप से पानी की बूंदे लगातार गिरती रहती है। माना जाता है कि गुफा मंदिर में सावन माह में ​स्वयंभू शिवलिंग पर जल चढ़ाने से भक्तों के हर कष्ट दूर हो जाते हैं।

🙏 पूजा सेवाएँ — अभी बुक करें

धन एवं समृद्धि

कार्य सिद्धि हेतु महागणपति यज्ञ | Mahaganapati Yagya for Prosperity

Book Puja / संकल्प →
धन एवं समृद्धि

पारिवारिक समृद्धि हेतु लक्ष्मी नारायण यज्ञ | Lakshmi Narayan Yagya for Prosperity

Book Puja / संकल्प →
धन एवं समृद्धि

ऐश्वर्य हेतु कमला महाविद्या यज्ञ | Kamala Mahavidya Yagya for Prosperity

Book Puja / संकल्प →
धन एवं समृद्धि

धन प्राप्ति हेतु धनदा लक्ष्मी यज्ञ | Dhanada Lakshmi Yagya for Prosperity

Book Puja / संकल्प →
धन एवं समृद्धि

समग्र समृद्धि हेतु अष्टलक्ष्मी यज्ञ | Ashta Lakshmi Yagya for Prosperity

Book Puja / संकल्प →
धन एवं समृद्धि

व्यापारिक उन्नति हेतु लक्ष्मी गणपति यज्ञ | Lakshmi Ganapati Yagya for Prosperity

Book Puja / संकल्प →
धन एवं समृद्धि

ऋण मुक्ति हेतु ऋणमोचक मंगल यज्ञ | Rin Mochak Mangal Yagya for Prosperity

Book Puja / संकल्प →
धन एवं समृद्धि

धन संचय हेतु लक्ष्मी कुबेर यज्ञ | Lakshmi Kuber Yagya for Prosperity

Book Puja / संकल्प →
धन एवं समृद्धि

धन-धान्य हेतु श्रीसूक्त यज्ञ | Shri Suktam Yagya for Prosperity

Book Puja / संकल्प →
धन एवं समृद्धि

धन वृद्धि हेतु महालक्ष्मी यज्ञ | Mahalakshmi Yagya for Prosperity

Book Puja / संकल्प →

बाहर से देखने में गुफा मंदिर दक्षिण भारत के किसी मंदिर जैसा प्रतीत होता है। एक मीनार की तरह 3 खंड ऊंचे शिखर शैली में दिखाई देता है, जोकि अलग-अलग रंगों से की गई सुंदर कलाकृतियों के कारण काफी आकर्षक लगता है। हालांकि, अंदर से मंदिर सिर्फ एक ही खंड यानी प्रथम खंड में निर्मित है। गर्भगृह से गुफा के अलावा यहां एक प्राचीन गुफा है, जहां शिवलिंग विराजित है। यह गुफा सालभर जल से भरी रहती है। गुफा के बाहर लक्ष्मीनारायण जी की सुंदर प्रतिमा है,

जहां भगवान विष्णु अपने बैकुण्ड निवास में माता लक्ष्मी के साथ विराजमान हैं। – मुख्य गुफा में प्रवेश से पहले बाईं ओर भगवान सीताराम का एक सुंदर मंदिर है, जिसमें पूरा राम दरबार सुशोभित है। परिसर में हनुमान जी की एक प्रतिमा है, जिसमें आदीवासी मूर्तिकला की झलक देखने को मिलती है। – मंदिर की दीवारों पर श्रीराधाकृष्ण, हनुमान जी व गणेश जी की सुंदर छवियां चित्रित की गई हैं। परिसर में भगवान परशुराम जी की भी विशाल प्रतिमा विराजमान है।

गुफा मंदिरन खुलने का समय

06:30 AM – 07:00 PM

महादेव के श्रंगार व आरती का समय

06:00 AM – 07:00 AM

शिवलिंग पर परंपरा अनुसार शुद्ध जल, दूध, दही, शहद, घी व बेलपत्र का अर्पण किया जाता है।

गुफा मंदिर:भोपाल, मध्‍यप्रदेश , भारत

🤝 KARMASU Affiliate बनें

पूजा, ज्योतिष, कोर्स और पूजा सामग्री शेयर करें — हर सफल रेफ़रल पर कमीशन कमाएँ।

KARMASU वीडियो

छोटे वीडियो — देखें, सुनें और सीखें

YouTube पर देखें ↗
गणाधिप संकष्टी चतुर्थी : Ganadhipa Sankashti Chaturthi
भगवान विष्णु के 10 अवतार और उनका रहस्य | Lord Vishnu 10…
Guruvar Special 🕉️ 108 शक्तिशाली विष्णु मंत्र | Vishnu Mantra Jaap |…
Tuesday Hanuman Mantra 108 Times | मंगलवार विशेष हनुमान मंत्र जाप |…
विवाह शुभ मुहूर्त 2026–2027 | Vivah Shubh Muhurat
भगवान शिव के 8 दिव्य स्वरूप | अष्टमूर्ति शिव
Vaikuntha chaturdahi 2026
देवउठनी एकादशी पर करें श्री शालिग्राम पूजन और विष्णु सहस्रनाम पाठ |…
KARMASU
Dev Uthani Ekadashi 2026 | प्रबोधिनी एकादशी का महत्व, पूजा विधि और…
वैकुण्ठ चतुर्दशी VAIKUNTHA CHATURDASHI कथा 😲
#shorts
App Download