Magh Mashik Shivratri:कब है साल की पहली मासिक शिवरात्रि? नोट करें शुभ मुहूर्त एवं योग

SHIV
Magh Mashik Shivratri:कब है साल की पहली मासिक शिवरात्रि? नोट करें शुभ मुहूर्त एवं योग
KARMASU 19 January 2025 3 मिनट पढ़ें
SHIV📅 19 January 2025⏱ 3 मिनट
इस लेख में
  1. मासिक शिवरात्रि शुभ मुहूर्त (Masik Shivratri Shubh Muhurat)
  2. मासिक शिवरात्रि शुभ योग (Masik Shivratri Shubh Yog)
  3. पंचांग
  4. मासिक शिवरात्रि व्रत की पूजा विधि क्या है?

शिवरात्रि व्रत साल मे 12/13 बार आने वाला मासिक व्रत का त्यौहार है, अतः इस व्रत को मासिक शिवरात्रि भी कहा जाता है। जोकि अमावस्या से पहिले कृष्णपक्ष की चतुर्दशी के दिन आता है। मासिक शिवरात्रियों में से दो सबसे अधिक प्रसिद्ध हैं, फाल्गुन त्रियोदशी महा शिवरात्रि के नाम से प्रसिद्ध है और दूसरी सावन शिवरात्रि के नाम से जानी जाती है। यह त्यौहार भगवान शिव-पार्वती को समर्पित है, इस दिन भक्तभगवान शिव के प्रतीक शिवलिंग पर बेलपत्र चढ़ाते हैं।

यह लोकप्रिय हिंदू व्रत भगवान शिव और माता पार्वती को समर्पित है। कोई भी व्रत या पूजा तभी उत्तम फल देती है जब उसे सही विधि से किया जाता है। तो आइए जानते हैं क्या है मासिक शिवरात्रि व्रत करने की सही विधि और अनुष्ठान।

मासिक शिवरात्रि शुभ मुहूर्त (Masik Shivratri Shubh Muhurat)

वैदिक पंचांग के अनुसार, माघ माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि 27 जनवरी को रात 08 बजकर 34 मिनट पर शुरू होगी और अगले दिन 28 जनवरी को शाम 07 बजकर 35 मिनट पर समाप्त होगी। मासिक शिवरात्रि पर निशा काल में शिव-शक्ति की पूजा होती है। अतः 27 जनवरी को माघ माह की शिवरात्रि मनाई जाएगी।

🙏 पूजा सेवाएँ — अभी बुक करें

मासिक शिवरात्रि शुभ योग (Masik Shivratri Shubh Yog)

मासिक शिवरात्रि पर हर्षण योग का निर्माण हो रहा है। इस योग का संयोग देर रात 28 जनवरी को रात 01 बजकर 57 मिनट तक है। इसके साथ ही भद्रावास का भी संयोग बन रहा है। भद्रावास रात 08 बजकर 34 मिनट से है। इन योग में भगवान शिव की पूजा करने से साधक की हर एक मनोकामना पूरी होगी।

पंचांग

सूर्योदय – सुबह 07 बजकर 12 मिनट पर

सूर्यास्त – शाम 05 बजकर 56 मिनट पर

शुभ समय

ब्रह्म मुहूर्त – सुबह 05 बजकर 26 मिनट से 06 बजकर 19 मिनट तक

विजय मुहूर्त – दोपहर 02 बजकर 21 मिनट से 03 बजकर 04 मिनट तक

गोधूलि मुहूर्त – शाम 05 बजकर 54 मिनट से 06 बजकर 20 मिनट तक

निशिता मुहूर्त – रात्रि 12 बजकर 07 मिनट से 01 बजे तक

मासिक शिवरात्रि व्रत की पूजा विधि क्या है?

❀ चतुर्दशी तिथि पर सुबह उठकर स्नान करें और सफ़ेद रंग के वस्त्र धारण करें।
❀ भगवन के सामने द्वीप प्रज्वलित कर व्रत का संकल्प लिया जाता है ।
❀ पूरे दिन उपवास करने के बाद प्रदोष काल में किसी मंदिर में जाकर पूजा करनी चाहिए।
❀ यदि आप मंदिर नहीं जा सकते हैं तो पूजा स्थल या घर के साफ-सुथरे स्थान पर शिवलिंग स्थापित करके पूजा करनी चाहिए।
❀ शिवलिंग पर दूध, दही, शहद, घी, बेलपत्र और गंगाजल से अभिषेक करना चाहिए।
❀ पूजा और अभिषेक के दौरान शिव जी के पंचाक्षरी मंत्र नमः शिवाय का जाप करते रहें।

Ghost Dreams Meaning

KARMASU वीडियो

छोटे वीडियो — देखें, सुनें और सीखें

YouTube पर देखें ↗
भगवान विष्णु को ‘नारायण’ क्यों कहा जाता है? 🙏 | Why Is…
बुधवार Special गणेश मंत्र 108 बार | Wednesday Special Ganesh Mantra 108…
Akshaya Navami 2026 | अक्षय नवमी कब है? पूजा विधि, कथा, शुभ…
गोपाष्टमी 2026 कब है? जानिए शुभ मुहूर्त II Gopashtami 2026 II
Tuesday Special Hanuman Mantra | मंगलवार विशेष हनुमान मंत्र | Powerful Hanuman…
श्रीकृष्ण की 16 दिव्य कलाएं कौन-सी हैं? | 16 Divine Kalas of…
ईशावास्य उपनिषद भाग 1 | जीवन का सबसे बड़ा रहस्य क्या है?…
भगवान सूर्य के परिवार की अद्भुत कथा | Surya Dev Family Tree
Chhath Puja 2026 | छठ महापर्व का महत्व, पूजा विधि और सूर्य…
Chhath Puja 2026 | छठ महापर्व की संपूर्ण पूजा विधि
धन लक्ष्मी पूजा | DHAN LAKSHMI PUJA #KARMASU #puja
Shani Dev Mantra | शनिवार विशेष शनि मंत्र | Shaniwar Special Mantra…
App Download