बड़ा गणपति मंदिर:इंदौर, मध्य प्रदेश, भारत

INDOREMADHYA PRADESHMANDIR📅 14 April 2025⏱ 2 मिनट
इस लेख में
  1. इस मंदिर को “बड़ा गणपति मंदिर” के नाम से भी जाना जाता है।
  2. Shree Bada Ganpati Mandir:मंदिर का इतिहास
  3. मंदिर का महत्व
  4. मंदिर की वास्तुकला
  5. मंदिर का समय
  6. सुबह मंदिर खुलने का समय
  7. सुबह की आरती
  8. सायंकाल मंदिर खुलने का समय
  9. सायंकाल आरती का समय
  10. मंदिर का प्रसाद

इस मंदिर को “बड़ा गणपति मंदिर” के नाम से भी जाना जाता है।

बड़ा गणपति मंदिर मध्यप्रदेश की व्यावसायिक राजधानी इंदौर के सुभाषचंद्र मार्ग पर स्थित है बड़ा गणपति मंदिर। यह मंदिर इंदौर के प्रसिद्ध मंदिरों में से एक है। इस मंदिर में स्थापित गणेश जी की प्रतिमा एशिया की सबसे बड़ी प्रतिमा है। इस कारण इसे “बड़ा गणपति मंदिर” कहा जाता है।

Shree Bada Ganpati Mandir:मंदिर का इतिहास

बड़ा गणपति मंदिर का इतिहास बहुत रोचक है। ऐसा बताया जाता है कि एक बार उज्जैन निवासी दाधीच परिवार के मुखिया को भगवान गणेश जी का स्वप्न आया। उन्होंने मंदिर निर्माण की इच्छा रखी। तभी इस मंदिर को बनाने का निर्णय लिया गया। मंदिर का निर्माण 1875 में हुआ। जिसे बनने में तीन साल का समय लगा था।

मंदिर का महत्व

इस प्रतिमा के विषय में खास बात यह है कि इसे बनाने के लिए तीर्थ स्थानों जैसे उज्जैन, अयोध्या, मथुरा, वाराणसी (काशी) से मिट्टी और पानी लाया गया था। ऐसी मान्यता है की भगवान गणेश जी की यह मूर्ति विश्व में सबसे विशाल है। इस मूर्ति के निर्माण में सोना, चाँदी, नवरत्न और अष्टधातु का भी उपयोग किया गया है। बड़ा गणपति मंदिर में साल में चार बार भगवान गणेश जी का चोला बदला जाता है। प्रतिमा के बड़े होने के कारण फिर से चोले को चढ़ाने में 15 दिन का समय लगता है। 15 किलो घी और 25 किलो सिंदूर में यह चोला पूर्ण होता है।

मंदिर की वास्तुकला

जैसे ही आप मंदिर के प्रवेश द्वार से अंदर जाते हैं तो आपको भगवान गणेश जी की विशाल प्रतिमा दिखाई देगी। मंदिर में विराजमान गणपति जी की प्रतिमा की ऊंचाई 25 फ़ीट है। यह प्रतिमा 14 फ़ीट ऊँचे एक चबूतरे पर स्थापित है। राजस्थान के कारीगरों द्वारा इस भव्य प्रतिमा को बनवाया गया था। गणेश जी की इस विशाल मूर्ति का रंग सिंदूरी है।

सुबह मंदिर खुलने का समय

05:00 AM – 12:00 PM

सुबह की आरती

08:00 AM – 08:30 AM

सायंकाल मंदिर खुलने का समय

04:00 PM – 10:00 PM

सायंकाल आरती का समय

07:00 PM – 08:00 PM

मंदिर का प्रसाद

बड़ा गणपति मंदिर में लड्डू, मोदक, पेड़ा, मिठाई का भोग लगता है। पुष्प भी अर्पण किये जाते है।

Matangi Stotra

KARMASU वीडियो

छोटे वीडियो — देखें, सुनें और सीखें

YouTube पर देखें ↗
Akshaya Navami 2026 | अक्षय नवमी कब है? पूजा विधि, कथा, शुभ…
गोपाष्टमी 2026 कब है? जानिए शुभ मुहूर्त II Gopashtami 2026 II
Tuesday Special Hanuman Mantra | मंगलवार विशेष हनुमान मंत्र | Powerful Hanuman…
श्रीकृष्ण की 16 दिव्य कलाएं कौन-सी हैं? | 16 Divine Kalas of…
ईशावास्य उपनिषद भाग 1 | जीवन का सबसे बड़ा रहस्य क्या है?…
भगवान सूर्य के परिवार की अद्भुत कथा | Surya Dev Family Tree
Chhath Puja 2026 | छठ महापर्व का महत्व, पूजा विधि और सूर्य…
Chhath Puja 2026 | छठ महापर्व की संपूर्ण पूजा विधि
धन लक्ष्मी पूजा | DHAN LAKSHMI PUJA #KARMASU #puja
Shani Dev Mantra | शनिवार विशेष शनि मंत्र | Shaniwar Special Mantra…
12 Sacred Names of Surya Bhagwan | सूर्यदेव के 12 पवित्र नामों…
लाभ पंचमी 2026 कब है ? | Labh Panchami Puja Vidhi, शुभ…
App Download