October 2023: साल 2023 का अंतिम चंद्र ग्रहण भारत में भी दिखाई देगा। इसलिए सूतक काल भी मान्य होगा। मान्यतानुसार सूतक काल से चंद्र ग्रहण तक कुछ विशेष कार्यों को नहीं करना चाहिए।
Chandra Grahan 2023: अक्टूबर महीने में साल का आखिरी चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। । साल 2023 का पहला चंद्र ग्रहण 5 मई 2023 को लगा था, लेकिन भारत में यह ग्रहण दिखाई नहीं दिया था। साल का दूसरा चंद्रग्रहण 28 अक्टूबर 2023 को लगने जा रहा है और यह भारत में दिखाई देगा। इसलिए सूतक काल भी मान्य होगा। इस दौरान जातकों को कुछ विशेष बातों का ध्यान रखना चाहिए। बता दें कि जब चंद्रमा, सूर्य और पृथ्वी एक सीधी रेखा में आ जाते हैं, तब चंद्र ग्रहण लगता है। इसका ज्योतिषीय और वैज्ञानिक दोनों ही दृष्टि से विशेष महत्व है। चलिए साल के अंतिम चंद्र ग्रहण का समय और सूतक काल के बारे में जानते हैं।
चंद्रग्रहण का समय: साल 2023 का आखिरी चंद्र ग्रहण 28 अक्टूबर को रात 11 बजकर 32 मिनट से शुरू होगा और 29 अक्टूबर को सुबह 3 बजकर 36 मिनट पर समाप्त होगा।
🙏 पूजा सेवाएँ — अभी बुक करें

कार्य सिद्धि हेतु महागणपति यज्ञ | Mahaganapati Yagya for Prosperity
Book Puja / संकल्प →
पारिवारिक समृद्धि हेतु लक्ष्मी नारायण यज्ञ | Lakshmi Narayan Yagya for Prosperity
Book Puja / संकल्प →
ऐश्वर्य हेतु कमला महाविद्या यज्ञ | Kamala Mahavidya Yagya for Prosperity
Book Puja / संकल्प →
धन प्राप्ति हेतु धनदा लक्ष्मी यज्ञ | Dhanada Lakshmi Yagya for Prosperity
Book Puja / संकल्प →
समग्र समृद्धि हेतु अष्टलक्ष्मी यज्ञ | Ashta Lakshmi Yagya for Prosperity
Book Puja / संकल्प →
व्यापारिक उन्नति हेतु लक्ष्मी गणपति यज्ञ | Lakshmi Ganapati Yagya for Prosperity
Book Puja / संकल्प →
ऋण मुक्ति हेतु ऋणमोचक मंगल यज्ञ | Rin Mochak Mangal Yagya for Prosperity
Book Puja / संकल्प →
धन संचय हेतु लक्ष्मी कुबेर यज्ञ | Lakshmi Kuber Yagya for Prosperity
Book Puja / संकल्प →
धन-धान्य हेतु श्रीसूक्त यज्ञ | Shri Suktam Yagya for Prosperity
Book Puja / संकल्प →
धन वृद्धि हेतु महालक्ष्मी यज्ञ | Mahalakshmi Yagya for Prosperity
Book Puja / संकल्प →सूतक काल का समय: साल का अंतिम चंद्र ग्रहण भारत में भी दिखाई देगा। इसलिए चंद्र ग्रहण का सूतक काल भी 9 घंटे पहले से आरंभ हो जाएगा। सूतक काल के दौरान शुभ कार्यों को वर्जित माना गया है।
कहां-कहां नजर आएगा चंद्र ग्रहण?
भारत के अलावा ऑस्ट्रेलिया,यूरोप, उत्तरी अमेरिका, दक्षिणी अमेरिका, एशिया, हिंद महासागर, अटलांटिक, आर्कटिक और अंटार्कटिका, दक्षिणी प्रशांत महासागर में चंद्रग्रहण दिखाई देगा।
चंद्र ग्रहण से जुड़ी खास बातें:
चंद्र ग्रहण में नकारात्मक ऊर्जा बढ़ जाती है। इसलिए इस दौरान गायत्री मंत्र या महामृत्युंजय मंत्र का जाप करना चाहिए।
ग्रहण के दौरान घर में पके हुए भोजन में तुलसी का पत्ता डाल देना चाहिए। मान्यता है कि तुलसी का पत्ता नहीं डालने से नकारात्मक शक्तियों के कारण खाना दूषित हो जाता है।
चंद्र ग्रहण के दौरान भोजन का सेवन ना करें। हालांकि, बीमार व्यक्ति, बच्चे और बड़े-बुजुर्ग भोजन कर सकते हैं।
धार्मिक मान्यता है कि चंद्र ग्रहण समाप्त होने के बाद सबसे पहले स्नान करना चाहिए और साफ कपड़े पहनना चाहिए।
इसके बाद घर और मंदिर में गंगाजल का छिड़काव करें।
















KARMASU