October Chandra Grahan 2023: इस ग्रहण से पहले ही बंद हो जाएंगे मंदिर, 12 राशियों में होगी जबरदस्त उथल- पुथल, पढ़ें अपनी राशि का हाल

ASTROLOGY
October Chandra Grahan 2023: इस ग्रहण से पहले ही बंद हो जाएंगे मंदिर, 12 राशियों में होगी जबरदस्त उथल- पुथल, पढ़ें अपनी राशि का हाल
KARMASU 25 अक्टूबर 2023 4 मिनट पढ़ें
ASTROLOGY📅 25 अक्टूबर 2023🔄 अपडेट: 27 अक्टूबर 2023⏱ 4 मिनट

इस साल अक्टूबर में दो ग्रहण लगने जा रहे हैं। यह साल का दूसरा सूर्य ग्रहण होगा, जो 14 अक्टूबर को लगेगा। इसके बाद 28 और 29 अक्टूबर की रात को चंद्र ग्रहण लगेगा। ग्रहण का ज्योतिषिय दृष्टि से खास महत्व होचा है। यह विभिन्न राशियों पर प्रभाव तो डालता ही है साथ ही धार्मिक नजरिए से भी खास होते हैं। ग्रहण से पहले सूतक लग जाते हैं, सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण का सूतक अलग-अलग होता है। सूर्य ग्रहण का सूतक ग्रहण से 12 घंटे पहले और चंद्र ग्रहण का सूतक 9 घंटे पहले लग जाता है। सूतक काल शुरू होते ही पूजा पाठ बंद कर दिए जाते हैं। मंदिरों के कपाट बंद हो जाते हैं। मंदिरों में कोई प्रवेश कर पूजा नहीं कर सकता है। आंध्र प्रदेश का तिरूमाला मंदिर भी ग्रहण के कारण 28 अक्टूबर की शाम को बंद हो जाएगा। शाम 7 बजे के बाद किसी को इसमें दर्शन नहीं करने दिए जाएंगे। 

इस साल का अंतिम चंद्र ग्रहण 29 अक्टूबर को 01 बजकर 06 रात को शुरू होगा और तड़के 02 बजकर 22 मिनट पर खत्म हो जाएगा। भारत में ग्रहण की अवधि 1 घंटा 16 मिनट की होगी। यह ग्रहण भारत में दिखाई देगा और इसका सूतक काल मान्य होगा। इसलिए एक दिन पहले से सूतक काल लग जाएगा और 28 अक्टूबर को मंदिरों के कपाट शाम 7 बजे से बंद कर दिए जाएंगे। इसके बाद ग्रहण के बाद ही मंदिर खोला जाएगा। कई जगह शाम चंद्र ग्रहण और इसके सूतक 4:05 बजे लग जाएगा, इसलिए इस समय मंदिर में दर्शन करने न जाएं।  यह अगले दिन 29 अक्टूबर को सुबह खोला जाएगा।

सूर्य ग्रहण की बात करें तो भारत में यह दिखाई नहीं देगा, इसलिए इस ग्रहण का सूतक काल मान्य नहीं माना जाएगा। साल का दूसरा सूर्यग्रहण 14 अक्टूबर 2023 को लगेगा। यह ग्रहण भारतीयसमयानुसार, सूर्यग्रहण रात 08 बजकर 34 मिनट से आरंभ होगा और मध्यरात्रि 02 बजकर 25 मिनट तक रहेगा। यह भारत में नहीं उत्तरी अमेरिका, कनाडा, मैक्सिको, अर्जेटीना, कोलंबिया, पेरू, क्यूबा, जमैका, हैती, ब्राजील, बहामास, एंटीगुआ, उरुग्वे, उत्तरी अमेरिका, बारबाडोस आदि स्थानों पर नजर आएगा। 

🙏 पूजा सेवाएँ — अभी बुक करें

धन एवं समृद्धि

कार्य सिद्धि हेतु महागणपति यज्ञ | Mahaganapati Yagya for Prosperity

Book Puja / संकल्प →
धन एवं समृद्धि

पारिवारिक समृद्धि हेतु लक्ष्मी नारायण यज्ञ | Lakshmi Narayan Yagya for Prosperity

Book Puja / संकल्प →
धन एवं समृद्धि

ऐश्वर्य हेतु कमला महाविद्या यज्ञ | Kamala Mahavidya Yagya for Prosperity

Book Puja / संकल्प →
धन एवं समृद्धि

धन प्राप्ति हेतु धनदा लक्ष्मी यज्ञ | Dhanada Lakshmi Yagya for Prosperity

Book Puja / संकल्प →
धन एवं समृद्धि

समग्र समृद्धि हेतु अष्टलक्ष्मी यज्ञ | Ashta Lakshmi Yagya for Prosperity

Book Puja / संकल्प →
धन एवं समृद्धि

व्यापारिक उन्नति हेतु लक्ष्मी गणपति यज्ञ | Lakshmi Ganapati Yagya for Prosperity

Book Puja / संकल्प →
धन एवं समृद्धि

ऋण मुक्ति हेतु ऋणमोचक मंगल यज्ञ | Rin Mochak Mangal Yagya for Prosperity

Book Puja / संकल्प →
धन एवं समृद्धि

धन संचय हेतु लक्ष्मी कुबेर यज्ञ | Lakshmi Kuber Yagya for Prosperity

Book Puja / संकल्प →
धन एवं समृद्धि

धन-धान्य हेतु श्रीसूक्त यज्ञ | Shri Suktam Yagya for Prosperity

Book Puja / संकल्प →
धन एवं समृद्धि

धन वृद्धि हेतु महालक्ष्मी यज्ञ | Mahalakshmi Yagya for Prosperity

Book Puja / संकल्प →

Chandra Grahan 2023: कब है साल का आखिरी चंद्र ग्रहण? जानिए सूतक काल का समय और धार्मिक महत्व

12 राशियों में होगी जबरदस्त उथल- पुथल, पढ़ें अपनी राशि का हाल

अक्टूबर माह में 15 दिनों के भीतर सूर्य व चंद्रग्रहण लगने जा रहा है। सूर्य ग्रहण की घटना तब होती है जब चंद्रमा पृथ्वी और सूर्य के बीच से गुजरता है।

अक्टूबर माह में 15 दिनों के भीतर सूर्य व चंद्रग्रहण लगने जा रहा है। सूर्य ग्रहण की घटना तब होती है जब चंद्रमा पृथ्वी और सूर्य के बीच से गुजरता है, जबकि चंद्र ग्रहण में पृथ्वी सूर्य और चंद्रमा के बीच से गुजरती है। 14 अक्टूबर को सूर्य ग्रहण और 28 अक्टूबर को चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। आइए जानते हैं, सूर्य और चंद्र ग्रहण लगने से कैसा रहेगा सभी राशियों का हाल।

मेष राशि- वाणी में सौम्यता रहेगी। फिर भी संयत रहें। क्रोध व आवेश के अतिरेक से बचें। नौकरी में कार्यक्षेत्र में परिवर्तन हो सकता है। बाधा का सामना करना पड़ सकता है।

वृष राशि- मन में शांति व प्रसन्नता रहेगी। जीवन साथी के स्वास्थ्य में सुधार होगा। नौकरी में परिवर्तन की संभावना बन रही हैं। किसी दूसरे स्थान पर जा सकते हैं।

मिथुन राशि- मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास भी बहुत रहेगा। नौकरी में तरक्की के मौके मिलेंगे। परंतु कार्यक्षेत्र में बदलाव हो सकता है। परिश्रम अधिक रहेगा।

कर्क राशि- मन परेशान रहेगा। धैर्यशीलता बनाए रखने का प्रयास करें। जीवन साथी का साथ मिलेगा। किसी मित्र के सहयोग से आय में वृद्धि हो सकती है। सचेत रहें।

सिंह राशि- मन अशांत रहेगा। मानसिक तनाव से बचें। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। परिवार के साथ यात्रा पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। आय में वृद्धि होगी।

कन्या राशि- आत्मविश्वास में कमी रहेगी। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जा सकते हैं। परिवार की सेहत का ध्यान रखें। कारोबार के लिए विदेश जा सकते हैं।

तुला राशि- मन परेशान रहेगा। शैक्षिक कार्यों में बाधा आ सकती हैं। सचेत रहें। कारोबार में लाभ के अवसर मिलेंगे। पिता से धन की प्राप्ति हो सकती है।

वृश्चिक राशि- मन परेशान रहेगा। संयत रहें। क्रोध के अतिरेक से बचें। कारोबार में वृद्धि होगी। भागदौड़ भी अधिक रहेगी। परिवार की सेहत का ध्यान रखें।

धनु राशि- मन परेशान रहेगा। आत्मसंयत रहें। भावनाओं को वश में रखें। पिता का साथ मिलेगा। वाहन के रख-रखाव तथा वस्त्रों आदि पर खर्च बढ़ सकते हैं।

मकर राशि- मन प्रसन्न तो रहेगा। परंतु आत्मविश्वास में कमी भी रहेगी। बातचीत में संतुलित रहें। शैक्षिक कार्यों में सफल रहेंगे। परिश्रम अधिक रहेगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

कुंभ राशि- मन में उतार-चढ़ाव रहेंगे। आत्मविश्वास तो भरपूर रहेगा। माता की सेहत का ध्यान रखें। परिवार का साथ मिलेगा। शैक्षिक कार्यों में बाधा आ सकती है।

मीन राशि- आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। परंतु नकारात्मक विचारों से बचें। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। मान-सम्मान में वृद्धि भी होगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा।

🤝 KARMASU Affiliate बनें

पूजा, ज्योतिष, कोर्स और पूजा सामग्री शेयर करें — हर सफल रेफ़रल पर कमीशन कमाएँ।

KARMASU वीडियो

छोटे वीडियो — देखें, सुनें और सीखें

YouTube पर देखें ↗
गणाधिप संकष्टी चतुर्थी : Ganadhipa Sankashti Chaturthi
भगवान विष्णु के 10 अवतार और उनका रहस्य | Lord Vishnu 10…
Guruvar Special 🕉️ 108 शक्तिशाली विष्णु मंत्र | Vishnu Mantra Jaap |…
Tuesday Hanuman Mantra 108 Times | मंगलवार विशेष हनुमान मंत्र जाप |…
विवाह शुभ मुहूर्त 2026–2027 | Vivah Shubh Muhurat
भगवान शिव के 8 दिव्य स्वरूप | अष्टमूर्ति शिव
Vaikuntha chaturdahi 2026
देवउठनी एकादशी पर करें श्री शालिग्राम पूजन और विष्णु सहस्रनाम पाठ |…
KARMASU
Dev Uthani Ekadashi 2026 | प्रबोधिनी एकादशी का महत्व, पूजा विधि और…
वैकुण्ठ चतुर्दशी VAIKUNTHA CHATURDASHI कथा 😲
#shorts
App Download