मनुआभान टेकरी मंदिर:भोपाल, मध्य प्रदेश, भारत

BHOPALMADHYA PRADESHMANDIR📅 23 April 2025⏱ 3 मिनट
इस लेख में
  1. यह भोपाल की सबसे ऊंची जगह लालघाटी में स्थित है। इसी टेकरी पर बना है खूबसूरत जैन श्वेतांबर मंदिर।
  2. मनुआभान टेकरी मंदिर का इतिहास
  3. मनुआभान टेकरी मंदिर का महत्व
  4. मनुआभान टेकरी मंदिर की वास्तुकला
  5. मनुआभान टेकरी मंदिर का समय
  6. सुबह मन्दिर खुलने का समय
  7. शाम को मंदिर खुलने का समय
  8. मंदिर का प्रसाद

यह भोपाल की सबसे ऊंची जगह लालघाटी में स्थित है। इसी टेकरी पर बना है खूबसूरत जैन श्वेतांबर मंदिर।

मनुआभान टेकरी मंदिर:मध्यप्रदेश के भोपाल शहर में सबसे प्रसिद्ध पर्यटक स्थलों में से एक है मनुआभान की टेकरी, जिसका नाम अब महावीर गिरी हो चुका है। यह भोपाल की सबसे ऊंची जगह लालघाटी में स्थित है। इसी टेकरी पर बना है खूबसूरत जैन श्वेतांबर मंदिर। श्वेतांबर जैन समाज इसे अपना तीर्थस्थल मानता है।

मनुआभान टेकरी समुद्र तल से 1300 फीट ऊंची है। यहां से भोपाल की शान कहे जाने वाले बड़ा तालाब व पूरे शहर का विहंगम दृश्य दिखाई देता है। टेकरी पर लगे रोपवे का रोमांच उठाने के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक यहां आते हैं। मंदिर से सूर्योदय व सूर्यास्त देखना भी काफी आकर्षक लगता है। मनुआभान टेकरी पर हर साल कार्तिक पूर्णिमा पर बड़े मेले का आयोजन किया जाता है।

मनुआभान टेकरी मंदिर का इतिहास

मनुआभान राजा भोज का दरबारी था। वह कई प्रकार के हाव-भाव व वेश बदलकर राजा का मनोरंजन करता था। कुछ समय बाद वह यह सब छोड़कर भगवत सिद्धि में लीन हो गया, जिसके बाद उसे मन्तुगाचार्य कहने लगे। उसी के नाम पर इस टेकरी का नाम पड़ा, जो अपभ्रंश होकर मनुआभान टेकरी के नाम से जानी जाने लगी। कहा जाता है कि यह टेकरी ओसवाल राजवंश की साधना स्थली भी है। श्वेतांबर जैन मंदिर का इतिहास करीब 150 साल पुराना है। कहा जाता है

कि नवाब कुदसिया बेगम ने मनुआभान टेकरी पर उत्खनन का काम कराया था, जिसमें तीर्थंकर महावीर की प्रतिमा मिली। इस प्रतीमा को भोपाल शहर के चौक के श्वेताम्बर मंदिर में स्थापित कर दिया गया। जबकि टेकरी पर स्थित मंदिर में प्रतिमा के पदचिन्ह व 7 गुफाएं हैं, जिनमें संत रहते हैं।

मनुआभान टेकरी मंदिर का महत्व

इस मंदिर को लेकर मान्यताएं है की यहाँ कुछ भी खाकर नहीं जाया जाता। भक्तों को खाली पेट जाना होता है। इस मंदिर में भक्तों को काला वस्त्र, लुंगी, हाफ पैंट या गाउन पहनकर प्रवेश करने की मनाही होती है। मनुआभान टेकरी मंदिर में चमड़े का कोई भी सामान ले जाना वर्जित है। इस मंदिर के अंदर फोटो खींचना व कैमरा ले जाना भी मना है।

मनुआभान टेकरी मंदिर की वास्तुकला

जैन श्वेतांबर मंदिर को काफी खूबसूरत राजस्थानी शैली में बनाया गया है। मंदिर के खंभों पर शानदार नक्काशी देखने को मिलती है। मुख्य द्वारा को काफी सुंदर तरीके से सजाया गया है। द्वार के ऊपर स्वास्तिक का चिन्ह व एक प्रतिमा सुशोभित है। मंदिर में मुख्य रूप से संगमरमर से बनी महावीर स्वामी जी की प्रतिमा के दर्शन होते हैं। इसके अलावा मंदिर में भगवान गौतम स्वामी जी, पद्मावती देवी, भगवान आदिनाथ जी, भगवान शांतिनाथ जी व सिंदूर से सुशोभित श्रीमणिभद्रवीर जी की प्रतिमा स्थापित है। प्राचीन मंदिर में एक शिलाखंड भी है, जिसपर हिंदी व उर्दू में मंदिर का इतिहास लिखा हुआ है। मंदिर के सिंह द्वार पर पत्थरों पर नक्काशी की हुई एक पुरानी पांडुलिपि है।

सुबह मन्दिर खुलने का समय

07:00 AM – 12:30 PM

शाम को मंदिर खुलने का समय

04:00 PM – 07:30 PM

जैन श्वेतांबर मंदिर में प्रसाद चढ़ाने व बांटने की कोई परंपरा नहीं है।

60 से अधिक उपनिषद के विज्ञापन का बैनर, जिसमें विशेष प्रस्ताव और उपनिषद ग्रंथों की छवियां हैं।

KARMASU वीडियो

छोटे वीडियो — देखें, सुनें और सीखें

YouTube पर देखें ↗
ईशावास्य उपनिषद भाग 1 | जीवन का सबसे बड़ा रहस्य क्या है?…
भगवान सूर्य के परिवार की अद्भुत कथा | Surya Dev Family Tree
Chhath Puja 2026 | छठ महापर्व का महत्व, पूजा विधि और सूर्य…
Chhath Puja 2026 | छठ महापर्व की संपूर्ण पूजा विधि
धन लक्ष्मी पूजा | DHAN LAKSHMI PUJA #KARMASU #puja
Shani Dev Mantra | शनिवार विशेष शनि मंत्र | Shaniwar Special Mantra…
12 Sacred Names of Surya Bhagwan | सूर्यदेव के 12 पवित्र नामों…
लाभ पंचमी 2026 कब है ? | Labh Panchami Puja Vidhi, शुभ…
108 Names of Goddess Lakshmi | माता लक्ष्मी के 108 पवित्र मंत्र…
हनुमान जी की अष्ट सिद्धियों का अद्भुत रहस्य! 🙏🚩 #shorts #hanumanji
Chhath Puja 2026 Date & Time: छठ पूजा कब है ?
Happy Bhai Dooj 2026 | भाई दूज की हार्दिक शुभकामनाएँ
App Download