Chhath Puja 2024: छठी मैया के आगमन पर घर में बनता है खरना का विशेष प्रसाद, जानें इसे बनाने का सही तरीका

Uncategorized
Chhath Puja 2024: छठी मैया के आगमन पर घर में बनता है खरना का विशेष प्रसाद, जानें इसे बनाने का सही तरीका
KARMASU 30 October 2024 4 मिनट पढ़ें
Uncategorized📅 30 October 2024⏱ 4 मिनट
इस लेख में
  1. Chhath Puja 2024:साफ सफाई का रखें ख्याल
  2. Chhath Puja 2024:ऐसे बनाएं खरना का खीर 
  3. Chhath Puja 2024: नवंबर में कब है छठ पूजा? यहां देखें नहाय-खाय, खरना से लेकर उषा अर्घ्य तक का पूरा कैलेंडर
  4. Chhath Puja 2024: छठ पूजा पर भूल कर भी ना करें ये चीजें

Chhath Puja 2024 Kharna Kheer: छठ पूजा में खरना के दिन को विशेष माना जाता है. इस दिन छठी मैया आगमन अपने भक्तों के घर में होता है. व्रत रखने वाली महिलाएं सूर्य देव को जल देकर प्रसाद ग्रहण करती हैं.लोक आस्था का महापर्व छठ कार्तिक महीने में पड़ता है. इस पर्व की शुरुआत सतयुग और द्वापर के समय से मानी जाती है. माता सीता और द्रौपदी ने भी छठ का व्रत रखकर सूर्य (Surya) उपासना की थी.

Chhath Puja 2024: छठ पूजा की शुरुआत इस साल 7 नवंबर 2024 से हो रही है. ये बिहार और झारखंड का सबसे बड़ा पर्व  है जो पूरे देश में बेहद धूम धाम के साथ मनाया जाता है. हिन्दू धर्म में इसका विशेष महत्व है. Chhath Puja 2024:यह पर्व कार्तिक मास (Kartik Maas) के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को शुरू होता है और सप्तमी तिथि तक चलता है. चार दिनों तक चलने वाला ये पर्व सभी के लिए बहुत खास और एहम  होता है. इसकी शुरुआत नहाय-खाय (Nahay Khaye) के साथ होती है. छठ पूजा में सूर्य देव (Surya Dev) के साथ उनकी बहन छठ मैया की भी पूजा की जाती है.

Chhath Puja 2024: छठी मैया के आगमन पर घर में बनता है खरना का विशेष प्रसाद, जानें इसे बनाने का सही तरीका

Chhath Puja 2024:छठ पूजा को लेकर कई मान्यताए है जो इस के व्रत को और भी खास बनाती है. छठ पूजा पर रखे जाने वाला व्रत सबसे कठिन व्रतों में से एक माना जाता है. यह व्रत संतान के लिए रखा जाता है उनकी लंबी उम्र ,अच्छी सेहत और सुख-समृद्धि  के लिया 36 घंटे का निर्जला व्रत रखते है. यह व्रत महिलायें रखती है और इसके कुछ कड़े नियम भी है जिनका पालन भी करना पड़ता है.

🙏 पूजा सेवाएँ — अभी बुक करें

Chhath Puja 2024:साफ सफाई का रखें ख्याल

Chhath Puja 2024:खरना के दिन व्रत का प्रसाद तैयार किया जाता है, जिसको लेकर साफ-सफाई का काफी ख्याल रखा जाता है, व्रती के साथ-साथ घर के दूसरे सदस्य भी प्रसाद बनाने में मदद करते हैं. छठ पूजा के दूसरे दिन प्रसाद बनाया जाता है, घर की महिलाएं इस दिन व्रत रखती हैं. प्रसाद में दूध, गुड़ और चावल की खीर बनाई जाती है.

व्रत रखने वाली महिलाएं सूर्य देव को जल देकर ही इस प्रसाद को ग्रहण करती हैं. फिर घर के बाकी सदस्यों में इसे बांट दिया जाता है. माना जाता है कि छठ पर्व की असली शुरुआत इसी दिन से होती है. करीब 36 घंटे का निर्जला व्रत रखा जाता है और जब तक उगते सूर्य को अर्घ्य नहीं दिया जाता ये कठिन व्रत जारी रहता है.

Chhath Puja 2024:ऐसे बनाएं खरना का खीर 

Chhath Puja 2024:छठ पूजा के इस खीर को बनाने के लिए गुड़ और दूध का इस्तेमाल होता है. इसे बनाने के लिए दूध में गुड़ न डालें क्योंकि इससे खीर फट सकती है. खीर न फटे इसके लिए आपको इसे बनाने के दौरान इस बातों का ख्याल रखना होता है. 

जब दूध और खीर अच्छी तरह से पक जाए और मिला जुला लगने लगे तो गैस बंद कर दें.

सबसे पहले चावल को धो लें, और उसे कुछ देर भींगने दें.

उसे बाद गर्म पानी में चावल डालकर अच्छी तरह से पकाएं.

कोई दूसरा सामान डालने से पहले चावल को छूकर देखें कि चावल पका है या नहीं.

जब चावल पक जाएं तो इसमें गुड़ डालें.

गुड़ को पूरी तरह से पिघलकर कर चावल के साथ पकने दें.

गुड़ पूरी तरह से पिघलने के बाद उसमें दूध मिलाएं और खीर को पकने दें.

इसके बाद ऊपर से ड्राई फ्रूट्स काटकर मिलाएं.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें

Chhath Puja 2024

Chhath Puja 2024: नवंबर में कब है छठ पूजा? यहां देखें नहाय-खाय, खरना से लेकर उषा अर्घ्य तक का पूरा कैलेंडर

Chhath Puja 2024: छठ पूजा पर भूल कर भी ना करें ये चीजें

मंत्र पढ़ें और सुनें — सिर्फ़ KARMASU App परऐसे और मंत्र, स्तोत्र एवं पूजा-विधि App में पाएँ
Play Store से पाएँ
शेयर करें:WhatsAppFacebookX

KARMASU वीडियो

छोटे वीडियो — देखें, सुनें और सीखें

YouTube पर देखें ↗
Durga Mata Ji Ke 5 Important Mantra | माँ दुर्गा के 5…
Sunday Mantra for Peace | रविवार सूर्य देव का आशीर्वाद मंत्र |…
Shaniwar Special Shani Dev Mantra 🕉️ | शनि देव को प्रसन्न करने…
Shaniwar Special Shani Dev Mantra 🕉️ | शनि देव को प्रसन्न करने…
Shukravar Special 108 Lakshmi Mata Ke Mantra 🙏 | शुक्रवार को जरूर…
Budhvar Special Ganesh Ji Ke 108 Powerful Mantra 🙏 | बुधवार को…
Hanuman Ji Powerful Mantra | मंगलवार को जरूर सुनें हनुमान जी का…
रविवार स्पेशल मंत्र जरूर सुनें |रविवार के चमत्कारी सूर्य मंत्र |Surya Mantra…
Title: Durga Saptashati Path Ke Fayde | दुर्गा सप्तशती पाठ के चमत्कारी…
Shanivar Special Shani Ji Ke 108 Mantra | शनिवार विशेष शनि देव…
Om Namah Shivaya Mantra Jaap | ॐ नमः शिवाय मंत्र जाप |…
Laxmi Mata Friday Special Mantra 108 Times | शुक्रवार विशेष महालक्ष्मी मंत्र…
App Download