जब प्रभु राम ने तोड़ा पवनपुत्र हनुमान का घमंड, पढ़ें यह रोचक कथा

Uncategorized
जब प्रभु राम ने तोड़ा पवनपुत्र हनुमान का घमंड, पढ़ें यह रोचक कथा
KARMASU 5 April 2023 2 मिनट पढ़ें
Uncategorized📅 5 April 2023🔄 अपडेट: 10 October 2023⏱ 2 मिनट

मंगलवार का दिन पवनपुत्र हनुमान जी की आराधना के लिए समर्पित है. कई बार हनुमान जी ने अपने प्रभु राम की मदद के लिए असंभव को भी संभव कर दिया. इतना ही नहीं, उन्होंने ने राम नाम के महत्व के लिए प्रभु राम के क्रोध का सामना भी किया. हनुमान जी के आराध्य प्रभु राम हैं और राम जी को हनुमान जी सभी भक्तों में सबसे अधिक प्रिय हैं. हनुमान जी और प्रभु राम से जुड़ी कई कहानियां हैं. आज हम आपको एक ऐसी कथा के बारे में बता रहे हैं, जिसमें प्रभु राम ने हनुमान जी के घमंड को तोड़ा था.

लंका युद्ध के पहले की बात है. समुद्र को पारकर लंका जाने के लिए सेतु बनाया जाना था. उससे पूर्व प्रभु राम चाहते थे कि सेतु पर एक शिवलिंग की स्थापना की जाए. प्रभु राम ने हनुमान जी से अपने मन की बात बताई और कहा कि काशी जाकर शिवलिंग लाएं और मुहूर्त से पूर्व आ जाएं.

जब प्रभु राम ने तोड़ा पवनपुत्र हनुमान का घमंड, पढ़ें यह रोचक कथा

पवनपुत्र के लिए काशी जाना कोई बड़ी बात नहीं थी. वे तो अतुलित बलशाली और वेगवान थे. वे पलभर में ही काशी पहुंच गए. अपने वेग पर उनको थोड़ा सा अभिमान हो गया. प्रभु राम तो अंतर्यामी हैं. उन्हें यह बात पता चल गई. उन्होंने सुग्रीव से कहा कि मुहूर्त बीत जाएगी, ऐसे में वे रेत की ही शिवलिंग सेतु पर स्थापित कर देते हैं. प्रभु राम ने वहां पर रेत का शिवलिंग स्थापित कर दिया.

🙏 पूजा सेवाएँ — अभी बुक करें

इसी बीच हनुमान जी काशी से शिवलिंग लेकर प्रभु राम के पास पहुंच गए. उन्होंने देखा कि प्रभु राम ने तो रेत का शिवलिंग स्थापित कर दिया है. हनुमान जी ने प्रभु राम से कहा कि आपने मुझे काशी भेजकर यह शिवलिंग लाने को कहा था. यह लेकर आ गया, लेकिन आपने रेत का शिवलिंग
स्थापित कर दिया.

तब प्रभु राम ने कहा कि उनसे भूल हो गई है. ऐसा करो कि इस रेत वाले शिवलिंग को यहां से हटा दो. फिर वे काशी से लाए शिवलिंग को यहां स्थापित कर देंगे. हनुमान जी ने प्रभु आज्ञा पाकर अपनी पूंछ से रेत के शिवलिंग को पकड़ लिया और उसे उखाड़ने की कोशिश करने लगे. लेकिन वह शिवलिंग वहां से एक इंच भी नहीं हिला.

हनुमान जी को पहले आश्चर्य हुआ, लेकिन थोड़े ही देर में उनको अपनी गलती का एहसास हो गया. उनका घमंड टूट गया. फिर उन्होंने अपने प्रभु श्री राम से क्षमा मांगी.

जब प्रभु राम ने तोड़ा पवनपुत्र हनुमान का घमंड, पढ़ें यह रोचक कथा
मंत्र पढ़ें और सुनें — सिर्फ़ KARMASU App परऐसे और मंत्र, स्तोत्र एवं पूजा-विधि App में पाएँ
Play Store से पाएँ
शेयर करें:WhatsAppFacebookX

KARMASU वीडियो

छोटे वीडियो — देखें, सुनें और सीखें

YouTube पर देखें ↗
ईशावास्य उपनिषद भाग 1 | जीवन का सबसे बड़ा रहस्य क्या है?…
भगवान सूर्य के परिवार की अद्भुत कथा | Surya Dev Family Tree
Chhath Puja 2026 | छठ महापर्व का महत्व, पूजा विधि और सूर्य…
Chhath Puja 2026 | छठ महापर्व की संपूर्ण पूजा विधि
धन लक्ष्मी पूजा | DHAN LAKSHMI PUJA #KARMASU #puja
Shani Dev Mantra | शनिवार विशेष शनि मंत्र | Shaniwar Special Mantra…
12 Sacred Names of Surya Bhagwan | सूर्यदेव के 12 पवित्र नामों…
लाभ पंचमी 2026 कब है ? | Labh Panchami Puja Vidhi, शुभ…
108 Names of Goddess Lakshmi | माता लक्ष्मी के 108 पवित्र मंत्र…
हनुमान जी की अष्ट सिद्धियों का अद्भुत रहस्य! 🙏🚩 #shorts #hanumanji
Chhath Puja 2026 Date & Time: छठ पूजा कब है ?
Happy Bhai Dooj 2026 | भाई दूज की हार्दिक शुभकामनाएँ
App Download