Ganesh Chaturthi Puja Muhurat 2024: गणेश चतुर्थी का पर्व भगवान श्रीगणेश को समर्पित है। यह पर्व गणपति बप्पा के जन्म उत्सव के रूप में जाना जाता है। जानें इस साल गणेश चतुर्थी कब है, क्या है पूजन मुहूर्त व गणेश विसर्जन कब है
Ganesh Chaturthi गणेश चतुर्थी हिंदू धर्म का एक प्रमुख त्योहार है जो भगवान गणेश को समर्पित है। इस साल 2024 में गणेश चतुर्थी 7 सितंबर को मनाई जाएगी। हिंदू धर्म में गणेश चतुर्थी का खास महत्व है। यह पर्व भगवान गणेश की पूजा के लिए समर्पित है।
इस बार गणेश महोत्सव (Ganesh Chaturthi 2024 Date) की शुरुआत 6 सितंबर दोपहर 3 बजकर 1 मिनट पर होगी। ऐसा कहा जाता है कि भगवान गणेश की पूजा करने से जीवन के सभी विघ्नों एवं बाधाओं का नाश होता है। साथ ही जीवन में शुभता का आगमन होता है।
🙏 पूजा सेवाएँ — अभी बुक करें

Kartik Purnima 2026: Satyanarayan Vrat Katha & Puja at Naimisharanya | कार्तिक पूर्णिमा पूजा
Book Puja / संकल्प →
Devuthani Ekadashi Special Puja | Shri Shaligram Pujan & Vishnu Sahasranama Path | KARMASU
Book Puja / संकल्प →
Diwali Special Lakshmi Kuber Mahayagya
Book Puja / संकल्प →Ganesh Chaturthi 2024: कब शुरू होगा गणेश महोत्सव? जानें स्थापना, पूजा और विसर्जन का समय
गणेश चतुर्थी, जिसे विनायक चतुर्थी और गणेश चौथ के नाम से भी जाना जाता है। इस पर्व को भक्त बेहद धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाते हैं। यह ज्ञान, सौभाग्य और समृद्धि के देवता भगवान गणेश के जन्म का प्रतीक है। यह त्योहार (Ganesh Chaturthi 2024 Date) हर साल भाद्रपद माह में मनाया जाता है, जो दस दिनों तक चलता है। वहीं, इसका समापन गणेश मूर्ति विसर्जन के साथ होगा, तो इसकी शुरुआत से पहले संपूर्ण जानकारी जान लेते हैं।

Ganesh Chaturthi 2024 Date and Pujan Muhurat: हिंदू धर्म में गणेश चतुर्थी पर्व का विशेष महत्व है। इस त्योहार को भगवान गणेश के जन्म दिन के उत्सव के रूप में मनाते हैं। गणेश चतुर्थी के दिन बुद्धि, समृद्धि व सौभाग्य के देवता भगवान श्रीगणेश की विधिवत पूजा-अर्चना की जाती है। मान्यता है कि भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को श्रीगणेश जी का जन्म हुआ था। अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार गणेश चतुर्थी आमतौर पर अगस्त या सितंबर महीने में आती है।
Ganesh Chaturthi गणेश चतुर्थी 2024 कब है: 2024 में गणेश चतुर्थी 07 सितंबर, शनिवार को है। Ganesh Chaturthi गणेश चतुर्थी के दिन लोग बप्पा को अपने घर पर लाकर विराजित करते हैं। इस त्योहार की रौनक महाराष्ट्र में देखने लायक होती है।
गणपति स्थापना व गणेश चतुर्थी पूजन मुहूर्त- मान्यता है कि भगवान गणेश का जन्म मध्याह्न काल के समय हुआ था, इसलिए मध्याह्न के समय को गणेश पूजन के लिए सबसे उपयुक्त माना गया है। मध्याह्न काल अंग्रेजी समय के अनुसार दोपहर के समान होता है।
द्रिक पंचांग के अनुसार, गणेश चतुर्थी के दिन मध्याह्न गणपति पूजा मुहूर्त सुबह 11 बजकर 03 मिनट से दोपहर 01 बजकर 33 मिनट तक रहेगा। पूजन की कुल अवधि 02 घंटे 31 मिनट है।
Ganesh Chaturthi:पूजन का शुभ मुहूर्त
गणेश चतुर्थी के दिन गणेश जी की मूर्ति की स्थापना और पूजा का विशेष महत्व होता है। पूजन का शुभ मुहूर्त दिन के समय होता है। यह मुहूर्त पंचांग के अनुसार बदलता रहता है।
- शुभ मुहूर्त का निर्धारण: शुभ मुहूर्त का निर्धारण तिथि, नक्षत्र और लग्न के आधार पर किया जाता है।
- पूजन सामग्री: पूजन के लिए विभिन्न प्रकार की सामग्री का उपयोग किया जाता है, जैसे कि दूर्वा, मोदक, लड्डू, फल, फूल आदि।
- मंत्रों का जाप: पूजन के दौरान गणेश जी के विभिन्न मंत्रों का जाप किया जाता है।
चतुर्थी तिथि कब से कब तक रहेगी- द्रिक पंचांग के अनुसार, चतुर्थी तिथि 06 सितंबर 2024 को दोपहर 03 बजकर 01 मिनट से 07 सितंबर 2024 को शाम 05 बजकर 37 मिनट तक रहेगी।
गणेश विसर्जन 2024 कब है- गणेश उत्सव या गणेशोत्सव 10 दिनों तक चलता है। यह अनंत चतुर्दशी के दिन समाप्त होता है। इस दिन को गणेश विसर्जन के नाम से भी जानते हैं। इस साल गणेश विसर्जन 17 सितंबर 2024, मंगलवार को है। अनंत चतुर्दशी के दिन भक्त धूमधाम से बप्पा की विदाई करते हैं। भगवान गणेश की प्रतिमा को तालाब, झील या नदी में विसर्जित करने की परंपरा है।
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि KARMASU.IN किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.
















KARMASU