Ganesh Chaturthi 2024: कब शुरू होगा गणेश महोत्सव? जानें स्थापना, पूजा और विसर्जन का समय

GANESH
Ganesh Chaturthi 2024: कब शुरू होगा गणेश महोत्सव? जानें स्थापना, पूजा और विसर्जन का समय
KARMASU 31 अगस्त 2024 4 मिनट पढ़ें
GANESH📅 31 अगस्त 2024⏱ 4 मिनट
इस लेख में
  1. कब शुरू होगा गणेश महोत्सव? (Ganesh Sthapana Subh Muhurat 2024)
  2. गणेश स्थापना का शुभ मुहूर्त
  3. Ganesh Chaturthi:गणेश पूजा विधि
  4. Ganesh Chaturthi:गणेश विसर्जन
  5. गणेश महोत्सव का महत्व
  6. कब होगा गणेश चतुर्थी का समापन?

Ganesh Chaturthi गणेश चतुर्थी हिंदू धर्म का एक प्रमुख त्योहार है जो भगवान गणेश को समर्पित है। इस साल 2024 में गणेश चतुर्थी 7 सितंबर को मनाई जाएगी। हिंदू धर्म में गणेश चतुर्थी का खास महत्व है। यह पर्व भगवान गणेश की पूजा के लिए समर्पित है।

इस बार गणेश महोत्सव (Ganesh Chaturthi 2024 Date) की शुरुआत 6 सितंबर दोपहर 3 बजकर 1 मिनट पर होगी। ऐसा कहा जाता है कि भगवान गणेश की पूजा करने से जीवन के सभी विघ्नों एवं बाधाओं का नाश होता है। साथ ही जीवन में शुभता का आगमन होता है।

 गणेश चतुर्थी, जिसे विनायक चतुर्थी और गणेश चौथ के नाम से भी जाना जाता है। इस पर्व को भक्त बेहद धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाते हैं। यह ज्ञान, सौभाग्य और समृद्धि के देवता भगवान गणेश के जन्म का प्रतीक है। यह त्योहार (Ganesh Chaturthi 2024 Date) हर साल भाद्रपद माह में मनाया जाता है, जो दस दिनों तक चलता है। वहीं, इसका समापन गणेश मूर्ति विसर्जन के साथ होगा, तो इसकी शुरुआत से पहले संपूर्ण जानकारी जान लेते हैं।

🙏 पूजा सेवाएँ — अभी बुक करें

Ganesh Chaturthi

कब शुरू होगा गणेश महोत्सव? (Ganesh Sthapana Subh Muhurat 2024)

Ganesh Chaturthi:वैदिक पंचांग के अनुसार, इस साल भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि 6 सितंबर दोपहर 3 बजकर 1 मिनट पर शुरू होगी। वहीं, इस तिथि का समापन 7 सितंबर को शाम 5 बजकर 37 मिनट पर होगा। ऐसे में उदयातिथि को देखते हुए गणेश चतुर्थी का शुभारंभ 7 सितंबर दिन शनिवार को होगा और इसी दिन गणेश जी की प्रतिमा की स्थापना और व्रत की शुरुआत होगी।

इसके साथ ही 7 सिंतबर को गणेश चतुर्थी की पूजा (Ganesh Puja Muhurat 2024) सुबह 11 बजकर 03 मिनट से लेकर दोपहर 1 बजकर 34 मिनट के बीच होगी।

गणेश स्थापना का शुभ मुहूर्त

  • तिथि: भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि
  • शुभ मुहूर्त: 7 सितंबर को सुबह 11 बजकर 03 मिनट से लेकर दोपहर 1 बजकर 34 मिनट के बीच गणेश प्रतिमा की स्थापना का शुभ मुहूर्त है।

Ganesh Chaturthi:गणेश पूजा विधि

गणेश पूजा की विधि काफी विस्तृत है। इसमें षोडशोपचार पूजा, आरती, भोग आदि शामिल हैं। पूजा के दौरान गणेश मंत्रों का जाप किया जाता है।

  • भोग: गणेश जी को मोदक बहुत प्रिय हैं। इसके अलावा उन्हें विभिन्न प्रकार के फल, मिठाई और व्यंजन भी चढ़ाए जाते हैं।
  • मंत्र:
    • ॐ गण गणपतये नमः
    • ॐ श्री गणेशाय नमः

Ganesh Chaturthi:गणेश विसर्जन

Ganesh Chaturthi:गणेश चतुर्थी के 10 दिन बाद गणेश प्रतिमा का विसर्जन किया जाता है। इस साल विसर्जन की तारीख 17 सितंबर है। विसर्जन के समय भक्त गणेश जी से विदा लेते हुए भावुक हो जाते हैं।

गणेश महोत्सव का महत्व

गणेश चतुर्थी का महत्व भारतीय संस्कृति में बहुत अधिक है। यह त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। भक्त गणेश जी से बुद्धि, विवेक और समृद्धि की कामना करते हैं।

अन्य महत्वपूर्ण जानकारी:

  • गणेश महोत्सव 10 दिनों तक मनाया जाता है।
  • इस दौरान विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।
  • गणेश चतुर्थी का त्योहार भारत के अलावा दुनिया के कई देशों में भी मनाया जाता है

कब होगा गणेश चतुर्थी का समापन?

Ganesh Chaturthi:पंचांग को देखते हुए गणेश चतुर्थी का समापन 17 सितंबर, 2024 दिन मंगलवार को अनंत चतुर्दशी के दिन होगा। वहीं, इसी दिन गणेश जी का विसर्जन किया जाएगा। ऐसा मान्यता है कि जो लोग इस व्रत का पालन करते हैं, उन्हें भगवान गणेश का पूर्ण आशीर्वाद प्राप्त होता है। साथ ही उनके परिवार में खुशहाली आती है।

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। KARMASU.IN यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्नमाध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। KARMASU.IN अंधविश्वास के खिलाफ है।

🤝 KARMASU Affiliate बनें

पूजा, ज्योतिष, कोर्स और पूजा सामग्री शेयर करें — हर सफल रेफ़रल पर कमीशन कमाएँ।

KARMASU वीडियो

छोटे वीडियो — देखें, सुनें और सीखें

YouTube पर देखें ↗
Tuesday Hanuman Mantra 108 Times | मंगलवार विशेष हनुमान मंत्र जाप |…
विवाह शुभ मुहूर्त 2026–2027 | Vivah Shubh Muhurat
भगवान शिव के 8 दिव्य स्वरूप | अष्टमूर्ति शिव
Vaikuntha chaturdahi 2026
देवउठनी एकादशी पर करें श्री शालिग्राम पूजन और विष्णु सहस्रनाम पाठ |…
KARMASU
Dev Uthani Ekadashi 2026 | प्रबोधिनी एकादशी का महत्व, पूजा विधि और…
वैकुण्ठ चतुर्दशी VAIKUNTHA CHATURDASHI कथा 😲
#shorts
पूजा घर में क्या रखें और क्या नहीं Puja Ghar #shorts
TULSI VIVAH 😲 ISKE PICHE KI KAHANI NHI PTA HOGI 💔
#shorts #trendingshorts
App Download