इस लेख में
Nag Panchami नाग पंचमी का त्योहार हिंदू धर्म में काफी महत्वपूर्ण है। इस दिन नाग देवता की पूजा की जाती है और मान्यता है कि ऐसा करने से नाग दोष से मुक्ति मिलती है। हालांकि, नाग पंचमी के दिन कुछ बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी होता है। आइए जानते हैं कि नाग पंचमी के दिन किन गलतियों से बचना चाहिए | हिंदू धर्म में नाग पंचमी के त्योहार का खास महत्व है। नाग पंचमी सावन के महीने में मनाई जाती है। सावन का महीना भगवान शिव और नाग की पूजा के लिए सबसे उत्तम महीना माना गया है।

सनातन धर्म में Nag Panchami नाग पंचमी के दिन भगवान भोलेनाथ और नागदेव की विशेष पूजा की जाती है। इस खास मौके पर कुछ गलतियां भूलकर भी नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से अशुभ फल मिलते हैं चलिए जानते हैं…
नाग पंचमी 2024 (Nag Panchami 2024)
हिंदू धर्म में Nag Panchami नाग पंचमी का दिन बेहद खास माना जाता है। इस दिन भगवान शिव के साथ नागदेव की विशेष पूजा की जाती है। इस शुभ अवसर पर किए पूजा-पाठ और धर्म-कर्म के कार्यों से व्यक्ति को शुभ फल प्राप्त होते हैं, लेकिन नाग पंचमी के दिन कुछ गलतियां आपके जीवन में बड़ी मुश्किलें और बाधाएं ला सकती है। इसलिए इस दिन इन गलतियों को भूलकर भी ना करें। चलिए जानते हैं कि नाग पंचमी की नाग पंचमी कब हैं और इस दिन क्या नहीं करना चाहिए?
🙏 पूजा सेवाएँ — अभी बुक करें

कार्य सिद्धि हेतु महागणपति यज्ञ | Mahaganapati Yagya for Prosperity
Book Puja / संकल्प →
पारिवारिक समृद्धि हेतु लक्ष्मी नारायण यज्ञ | Lakshmi Narayan Yagya for Prosperity
Book Puja / संकल्प →
ऐश्वर्य हेतु कमला महाविद्या यज्ञ | Kamala Mahavidya Yagya for Prosperity
Book Puja / संकल्प →
धन प्राप्ति हेतु धनदा लक्ष्मी यज्ञ | Dhanada Lakshmi Yagya for Prosperity
Book Puja / संकल्प →
समग्र समृद्धि हेतु अष्टलक्ष्मी यज्ञ | Ashta Lakshmi Yagya for Prosperity
Book Puja / संकल्प →
व्यापारिक उन्नति हेतु लक्ष्मी गणपति यज्ञ | Lakshmi Ganapati Yagya for Prosperity
Book Puja / संकल्प →
ऋण मुक्ति हेतु ऋणमोचक मंगल यज्ञ | Rin Mochak Mangal Yagya for Prosperity
Book Puja / संकल्प →
धन संचय हेतु लक्ष्मी कुबेर यज्ञ | Lakshmi Kuber Yagya for Prosperity
Book Puja / संकल्प →
धन-धान्य हेतु श्रीसूक्त यज्ञ | Shri Suktam Yagya for Prosperity
Book Puja / संकल्प →
धन वृद्धि हेतु महालक्ष्मी यज्ञ | Mahalakshmi Yagya for Prosperity
Book Puja / संकल्प →साल 2024 में कब है नाग पंचमी, जानें तारीख और शुभ मुहूर्त
Nag Panchami 2024 कब है नाग पंचमी 2024?
हर साल सावन मास शुक्ल पक्ष की Nag Panchami पंचमी को नाग पंचमी मनाया जाता है। साल 2023 में 22 अगस्त 2023 को नाग पंचमी पड़ रहा है। इस दिन भगवान शिव और नाग देवता की विशेष पूजा होती है। नागदेव को चावल, फूल, हल्दी और रोली अर्पित किया जाता है। मान्यता है कि ऐसा करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। साथ ही धन-वैभव और सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है।
Nag Panchami नागपंचमी पर ना करें ये काम

दूसरों के बारे में नकारात्मक ना बोलें: मान्यता है कि इस शुभ दिन किसी व्यक्ति के बारे में नकारात्मक बातें नहीं बोलनी चाहिए। दूसरों के बारे में गलत बाते बोलने से समाज में आपकी खराब छवि बनेगी और आपको दुर्भाग्य का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए इस दिन भूलकर भी किसी के बारे बुरे-शब्दों का इस्तेमाल ना करें।
नुकीली चीजों का इस्तेमाल: नाग पंचमी के दिन नुकीली और धारदार चीजों का इस्तेमाल करने से बचना चाहिए। इस दिन सुई-धागा का भी इस्तेमाल करने से अशुभ फलों की प्राप्ति होती है। इसलिए इस दिन ये काम बिल्कुल ना करें।
लोहे के बर्तनों का इस्तेमाल: नाग पंचमी के विशेष मौके पर लोहे के बर्तनों का इस्तेमाल करना और उसमें खाना बनाना बेहद अशुभ माना गया है। इस दिन लोहे के बर्तनों के उपयोग से जीवन में बैड लक आता है।
खेती का काम ना करें: मान्यता है कि नाग पंचमी के अवसर पर खेती की जुताई या मिट्टी नहीं खोदना चाहिए। ऐसा करना शुभ नहीं माना जाता है। इस खास मौके पर हरे पेड़-पौधों को भी नहीं काटना चाहिए।
सांपो को परेशान ना करें: नाग पंचमी के दिन सांपो को परेशान नहीं करना चाहिए। अगर में घर में कहीं सांप निकल जाए, तो उसे बाहर फेंकने के लिए किसी की मदद लें। लेकिन सांप को मारना नहीं चाहिए।
नाग पंचमी मंत्र (Nag Panchami Mantra)
ॐ भुजंगेशाय विद्महे, सर्पराजाय धीमहि, तन्नो नाग: प्रचोदयात्।।
सर्वे नागा: प्रीयन्तां मे ये केचित् पृथ्वीतले। ये च हेलिमरीचिस्था ये न्तरे दिवि संस्थिता:।।
ये नदीषु महानागा ये सरस्वतिगामिन:। ये च वापीतडागेषु तेषु सर्वेषु वै नम:।।
अनंत वासुकी शेषं पद्मनाभं च मंगलम्शं खपालं ध्रतराष्ट्रकंच तक्षकं कालियं तथा।।
ॐ हँ जू स: श्री नागदेवतायेनमोनम:।।
ॐ श्री भीलट देवाय नम:।।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। KARMASU.IN एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)













KARMASU