Chandra Grahan 2023: कब है साल का आखिरी चंद्र ग्रहण? जानिए सूतक काल का समय और धार्मिक महत्व

ASTROLOGY
Chandra Grahan 2023: कब है साल का आखिरी चंद्र ग्रहण? जानिए सूतक काल का समय और धार्मिक महत्व
KARMASU 25 October 2023 2 मिनट पढ़ें
ASTROLOGY📅 25 October 2023⏱ 2 मिनट

October 2023: साल 2023 का अंतिम चंद्र ग्रहण भारत में भी दिखाई देगा। इसलिए सूतक काल भी मान्य होगा। मान्यतानुसार सूतक काल से चंद्र ग्रहण तक कुछ विशेष कार्यों को नहीं करना चाहिए।

Chandra Grahan 2023: अक्टूबर महीने में साल का आखिरी चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। । साल 2023 का पहला चंद्र ग्रहण 5 मई 2023 को लगा था, लेकिन भारत में यह ग्रहण दिखाई नहीं दिया था। साल का दूसरा चंद्रग्रहण 28 अक्टूबर 2023 को लगने जा रहा है और यह भारत में  दिखाई देगा। इसलिए सूतक काल भी मान्य होगा। इस दौरान जातकों को कुछ विशेष बातों का ध्यान रखना चाहिए। बता दें कि जब चंद्रमा, सूर्य और पृथ्वी एक सीधी रेखा में आ जाते हैं, तब चंद्र ग्रहण लगता है। इसका ज्योतिषीय और वैज्ञानिक दोनों ही दृष्टि से विशेष महत्व है। चलिए साल के अंतिम चंद्र ग्रहण का समय और सूतक काल के बारे में जानते हैं।

चंद्रग्रहण का समय: साल 2023 का आखिरी चंद्र ग्रहण 28 अक्टूबर को रात 11 बजकर 32 मिनट से शुरू होगा और 29 अक्टूबर को सुबह 3 बजकर 36 मिनट पर समाप्त होगा।

🙏 पूजा सेवाएँ — अभी बुक करें

सूतक काल का समय: साल का अंतिम चंद्र ग्रहण भारत में भी दिखाई देगा। इसलिए चंद्र ग्रहण का सूतक काल भी 9 घंटे पहले से आरंभ हो जाएगा। सूतक काल के दौरान शुभ कार्यों को वर्जित माना गया है। 

कहां-कहां नजर आएगा चंद्र ग्रहण?

 भारत के अलावा ऑस्ट्रेलिया,यूरोप, उत्तरी अमेरिका, दक्षिणी अमेरिका, एशिया, हिंद महासागर, अटलांटिक, आर्कटिक और अंटार्कटिका, दक्षिणी प्रशांत महासागर में चंद्रग्रहण दिखाई देगा।

चंद्र ग्रहण से जुड़ी खास बातें:

चंद्र ग्रहण में नकारात्मक ऊर्जा बढ़ जाती है। इसलिए इस दौरान गायत्री मंत्र या महामृत्युंजय मंत्र का जाप करना चाहिए।
ग्रहण के दौरान घर में पके हुए भोजन में तुलसी का पत्ता डाल देना चाहिए। मान्यता है कि तुलसी का पत्ता नहीं डालने से नकारात्मक शक्तियों के कारण खाना दूषित हो जाता है।
चंद्र ग्रहण के दौरान भोजन का सेवन ना करें। हालांकि, बीमार व्यक्ति, बच्चे और बड़े-बुजुर्ग भोजन कर सकते हैं।
धार्मिक मान्यता है कि चंद्र ग्रहण समाप्त होने के बाद सबसे पहले स्नान करना चाहिए और साफ कपड़े पहनना चाहिए।
इसके बाद घर और मंदिर में गंगाजल का छिड़काव करें।

KARMASU वीडियो

छोटे वीडियो — देखें, सुनें और सीखें

YouTube पर देखें ↗
Durga Mata Ji Ke 5 Important Mantra | माँ दुर्गा के 5…
Sunday Mantra for Peace | रविवार सूर्य देव का आशीर्वाद मंत्र |…
Shaniwar Special Shani Dev Mantra 🕉️ | शनि देव को प्रसन्न करने…
Shaniwar Special Shani Dev Mantra 🕉️ | शनि देव को प्रसन्न करने…
Shukravar Special 108 Lakshmi Mata Ke Mantra 🙏 | शुक्रवार को जरूर…
Budhvar Special Ganesh Ji Ke 108 Powerful Mantra 🙏 | बुधवार को…
Hanuman Ji Powerful Mantra | मंगलवार को जरूर सुनें हनुमान जी का…
रविवार स्पेशल मंत्र जरूर सुनें |रविवार के चमत्कारी सूर्य मंत्र |Surya Mantra…
Title: Durga Saptashati Path Ke Fayde | दुर्गा सप्तशती पाठ के चमत्कारी…
Shanivar Special Shani Ji Ke 108 Mantra | शनिवार विशेष शनि देव…
Om Namah Shivaya Mantra Jaap | ॐ नमः शिवाय मंत्र जाप |…
Laxmi Mata Friday Special Mantra 108 Times | शुक्रवार विशेष महालक्ष्मी मंत्र…
App Download