Kali Mata Chalisa-माँ काली चालीसा

CHALISA
Kali Mata Chalisa-माँ काली चालीसा
KARMASU 4 October 2024 4 मिनट पढ़ें
CHALISA📅 4 October 2024⏱ 4 मिनट
इस लेख में
  1. Kali Mata Chalisa:माँ काली चालीसा
  2. Kali Mata Chalisa:माँ काली चालीसा का महत्व
  3. Kali Mata Chalisa:माँ काली चालीसा का पाठ कैसे करें?
  4. Kali Mata Chalisa:माँ काली चालीसा के लाभ
  5. Kali Mata Chalisa -माँ काली चालीसा

Kali Mata Chalisa:माँ काली चालीसा

Kali Mata Chalisa:माँ काली को शक्ति की अधिष्ठात्री देवी माना जाता है। Kali Mata Chalisa वे हिंदू धर्म की दस महाविद्याओं में से एक हैं। माँ काली की शक्ति को असीम माना जाता है और वे अपने भक्तों की रक्षा करने वाली देवी मानी जाती हैं।

Kali Mata Chalisa:माँ काली चालीसा का महत्व

माँ काली की चालीसा का पाठ करने से मन में शक्ति और शांति का अनुभव होता है। Kali Mata Chalisa यह माना जाता है कि चालीसा का नियमित पाठ करने से भक्तों के सभी पाप नष्ट हो जाते हैं और वे मोक्ष प्राप्त करते हैं।

Kali Mata Chalisa:माँ काली चालीसा का पाठ कैसे करें?

  • शुद्ध मन से: चालीसा का पाठ करते समय मन को शांत रखें और माँ काली पर पूरा विश्वास रखें।
  • ध्यान लगाकर: चालीसा के प्रत्येक चरण का अर्थ समझने का प्रयास करें और माता के चरणों में ध्यान लगाएं।
  • नियमित रूप से: माँ काली की कृपा पाने के लिए नियमित रूप से चालीसा का पाठ करें।
Kali Mata Chalisa

Kali Mata Chalisa:माँ काली चालीसा के लाभ

  • मन की शांति: चालीसा का पाठ करने से मन शांत होता है और तनाव कम होता है।
  • भय का निवारण: माँ काली भक्तों को सभी तरह के भय से मुक्त करती हैं।
  • शत्रुओं का नाश: माँ काली अपने भक्तों के शत्रुओं का नाश करती हैं।
  • सफलता: माँ काली अपने भक्तों को सभी कार्यों में सफलता प्रदान करती हैं।

Kali Mata Chalisa -माँ काली चालीसा

॥दोहा॥
जयकाली कलिमलहरण,
महिमा अगम अपार ।
महिष मर्दिनी कालिका,
देहु अभय अपार ॥

🙏 पूजा सेवाएँ — अभी बुक करें

॥ चौपाई ॥
अरि मद मान मिटावन हारी ।
मुण्डमाल गल सोहत प्यारी ॥

अष्टभुजी सुखदायक माता ।
दुष्टदलन जग में विख्याता ॥

भाल विशाल मुकुट छवि छाजै ।
कर में शीश शत्रु का साजै ॥

दूजे हाथ लिए मधु प्याला ।
हाथ तीसरे सोहत भाला ॥4॥

चौथे खप्पर खड्ग कर पांचे ।
छठे त्रिशूल शत्रु बल जांचे ॥

सप्तम करदमकत असि प्यारी ।
शोभा अद्भुत मात तुम्हारी ॥

अष्टम कर भक्तन वर दाता ।
जग मनहरण रूप ये माता ॥

भक्तन में अनुरक्त भवानी ।
निशदिन रटें ॠषी-मुनि ज्ञानी ॥8॥

महशक्ति अति प्रबल पुनीता ।
तू ही काली तू ही सीता ॥

पतित तारिणी हे जग पालक ।
कल्याणी पापी कुल घालक ॥

शेष सुरेश न पावत पारा ।
गौरी रूप धर्यो इक बारा ॥

तुम समान दाता नहिं दूजा ।
विधिवत करें भक्तजन पूजा ॥12॥

रूप भयंकर जब तुम धारा ।
दुष्टदलन कीन्हेहु संहारा ॥

नाम अनेकन मात तुम्हारे ।
भक्तजनों के संकट टारे ॥

कलि के कष्ट कलेशन हरनी ।
भव भय मोचन मंगल करनी ॥

महिमा अगम वेद यश गावैं ।
नारद शारद पार न पावैं ॥16॥

भू पर भार बढ्यौ जब भारी ।
तब तब तुम प्रकटीं महतारी ॥

आदि अनादि अभय वरदाता ।
विश्वविदित भव संकट त्राता ॥

कुसमय नाम तुम्हारौ लीन्हा ।
उसको सदा अभय वर दीन्हा ॥

ध्यान धरें श्रुति शेष सुरेशा ।
काल रूप लखि तुमरो भेषा ॥20॥

कलुआ भैंरों संग तुम्हारे ।
अरि हित रूप भयानक धारे ॥

सेवक लांगुर रहत अगारी ।
चौसठ जोगन आज्ञाकारी ॥

त्रेता में रघुवर हित आई ।
दशकंधर की सैन नसाई ॥

खेला रण का खेल निराला ।
भरा मांस-मज्जा से प्याला ॥24॥

रौद्र रूप लखि दानव भागे ।
कियौ गवन भवन निज त्यागे ॥

तब ऐसौ तामस चढ़ आयो ।
स्वजन विजन को भेद भुलायो ॥

ये बालक लखि शंकर आए ।
राह रोक चरनन में धाए ॥

तब मुख जीभ निकर जो आई ।
यही रूप प्रचलित है माई ॥28॥

बाढ्यो महिषासुर मद भारी ।
पीड़ित किए सकल नर-नारी ॥

करूण पुकार सुनी भक्तन की ।
पीर मिटावन हित जन-जन की ॥15॥

तब प्रगटी निज सैन समेता ।
नाम पड़ा मां महिष विजेता ॥

शुंभ निशुंभ हने छन माहीं ।
तुम सम जग दूसर कोउ नाहीं ॥32॥

मान मथनहारी खल दल के ।
सदा सहायक भक्त विकल के ॥

दीन विहीन करैं नित सेवा ।
पावैं मनवांछित फल मेवा ॥17॥

संकट में जो सुमिरन करहीं ।
उनके कष्ट मातु तुम हरहीं ॥

प्रेम सहित जो कीरति गावैं ।
भव बन्धन सों मुक्ती पावैं ॥36॥

काली चालीसा जो पढ़हीं ।
स्वर्गलोक बिनु बंधन चढ़हीं ॥

दया दृष्टि हेरौ जगदम्बा ।
केहि कारण मां कियौ विलम्बा ॥

करहु मातु भक्तन रखवाली ।
जयति जयति काली कंकाली ॥

सेवक दीन अनाथ अनारी ।
भक्तिभाव युति शरण तुम्हारी ॥40॥

॥दोहा॥
प्रेम सहित जो करे,
काली चालीसा पाठ ।
तिनकी पूरन कामना,
होय सकल जग ठाठ ॥

ब्रह्मचारिणी

मंत्र पढ़ें और सुनें — सिर्फ़ KARMASU App परऐसे और मंत्र, स्तोत्र एवं पूजा-विधि App में पाएँ
Play Store से पाएँ
शेयर करें:WhatsAppFacebookX

KARMASU वीडियो

छोटे वीडियो — देखें, सुनें और सीखें

YouTube पर देखें ↗
दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएँ 🪔✨ | Happy Diwali 2026 |
धनतेरस 2026 विशेष महापूजा | धन्वंतरि, माता लक्ष्मी और कुबेर पूजा |…
KARMASU
KARMASU
धनतेरस 2026 विशेष महापूजा | धन्वंतरि, माता लक्ष्मी और कुबेर पूजा |…
बुधवार विशेष गणेश मंत्र जाप | Wednesday Special Ganesh Mantra 108 Times
Rama ekadashi 2026
Mahalaxmi Puja (Lakshmi Puja) for Diwali 2026
मंगलवार Special हनुमान मंत्र | Hanuman Ji Powerful Mantra for Strength, Peace…
The most powerful mantras to Lakshmi and Lord Kuber on Dhanteras
Career Growth & Promotion के लिए विशेष पूजा | Career Success &…
नुमान जी के पवित्र नाम | Sacred Names of Lord Hanuman
App Download