Dream Science:सपने में गिलहरी का दिखना देता है ये बड़ा संकेत

Dream Science स्वप्न शास्त्र के अनुसार, मनुष्य को सोते समय दिखाई देने वाले सपने भविष्य में होने वाली घटनाओं से अवगत कराते हैं. कई सपने ऐसे होते हैं जो मनुष्य को समय से पहले सतर्क कर देते हैं. इन्हीं में से एक है सपने में गिलहरी को देखना. आइए जानत हैं इसका क्या अर्थ है. Dream interpretation : मनुष्य को सपने आना एक प्राकृतिक प्रक्रिया है. हर व्यक्ति अच्छे और बुरे दोनों तरह के सपने देखते हैं. ये सपने मनुष्य को आने वाले समय में होने वाली अच्छी बुरी घटना की तरफ इशारा करते हैं. स्वप्न शास्त्र में हर एक सपने के बारे में विस्तार से वर्णन मिलता है. सपनों के अच्छे बुरे संकेत के साथ ही उनसे जुड़े कई उपाय भी बताते हैं. आइए जानते हैं सपने में गिलहरी के दिखने से क्या होता है? बहुत सारी गिलहरी का दिखना स्वप्न शास्त्र के अनुसार, यदि मनुष्य को सपने में बहुत सारी गिलहरी दिखाई देती है तो ये एक शुभ संकेत है. इसका अर्थ होता है कि आपके जीवन में खुशियां आने वाली है और आपको धन की प्राप्ति होने वाली है. सपने में गिलहरी देखने का क्या है मतलब Spne me Gilhari dekhne ka matlab सपने में बहुत सारी गिलहरी देखना शुभ संकेत माना जाता है. यह आने वाले समय में बहुत सारी खुशियां एवं धन की ओर संकेत करता है. यह सपना किसी ऐसे व्यक्ति की मुलाकात की ओर इशारा करता है, जिससे आपको अपने जीवन में बहुत बड़ा लाभ मिलने वाला होता है. सपने में गिलहरी देखना पारिवारिक खुशहाली का भी संकेत देता है. सपने में दुश्मन से हाथ मिलाने का क्या है मतलब Sapne me dusman se hath milane ka kya matlab सपने में विरोधी अथवा शत्रु से हाथ मिलाना शुभ संकेत देता है. आने वाले समय में आपको नये अवसर प्राप्त होंगे. व्यवसाय में वृद्धि होगी. सफलता के नये आयाम बन सकते है. यह सपना आापके जीवन पर सकारात्मक प्रभाव डाल सकता है. ऐसे सपने शुभ योग बनाते हैं. (Disclaimer: यहां दी गई सभी जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. KARMASU.IN इसकी पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर ले लें.)

Dream Science:सपने में गिलहरी का दिखना देता है ये बड़ा संकेत Read More »

Mauni Amavasya 2025: मौनी अमावस्या पर शनि की राशि में बन रहा है त्रिवेणी योग, इन राशियों को मिल सकता है धन लाभ

Mauni Amavasya Auspicious Yoga: इस बार मौनी अमावस्या पर बेहद शुभ योग बनने बनने जा रहे हैं। ज्योतिषीय गणना के आधार पर मौनी अमावस्या के दिन इस बार शनि देव की राशि मकर में त्रिवेणी योग बन रहा है। माघी अमावस्या के दिन मकर राशि में सूर्य, चंद्रमा और बुध ग्रह का योग होगा जिससे त्रिग्रह या त्रिवेणी योग का निर्माण होगा। Mauni Amavasya Triveni Yog: हर वर्ष माघ मास की अमावस्या तिथि पर मौनी अमावस्या का व्रत रखा जाता है। इस बार साल की पहली अमावस्या तिथि 29 जनवरी,  बुधवार को पड़ेगी। प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में मौनी अमावस्या के दिन दूसरा अमृत स्नान होगा। इसे माघी अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है।  इस बार मौनी अमावस्या Mauni Amavasya पर बेहद शुभ योग बनने बनने जा रहे हैं। ज्योतिषीय गणना के आधार पर मौनी अमावस्या के दिन इस बार शनि देव की राशि मकर में त्रिवेणी योग बन रहा है। माघी अमावस्या के दिन मकर राशि में सूर्य, चंद्रमा और बुध ग्रह का योग होगा जिससे त्रिग्रह या त्रिवेणी योग का निर्माण होगा। इस दौरान देव गुरु बृहस्पति अपनी नवम दृष्टि से तीनों ग्रहों को देखेंगे जो नवपंचम योग का निर्माण करेगा। मौनी अमावस्या पर बनने वाले त्रिवेणी योग कई राशियों के लिए लाभकारी साबित होने वाला है। आइए जानते हैं मौनी अमावस्या पर त्रिवेणी योग से किन-किन राशियों को लाभ होने की संभावना है।  वृषभ राशि Vrishabh Rashi मौनी अमावस्या के दिन वृषभ राशि के जातकों के भाग्य स्थान यानी नवम भाव में त्रिवेणी या त्रिग्रह योग का निर्माण होगा। इसके प्रभाव से वृषभ राशि के जातकों का आध्यात्म की ओर रुझान बढ़ेगा। इस दौरान आप धार्मिक यात्रा भी कर सकते हैं। त्रिवेणी योग के प्रभाव से आपके सुख साधनों में भी वृद्धि होने की संभावना है। पैतृक संपत्ति से भी लाभ मिलने की संभावना है। जो जातक नौकरीपेशा हैं उनके लिए भी यह समय बहुत ही उत्तम रहेगा। कार्यक्षेत्र की बात करें तो वहां किसी प्रोजेक्ट में आपको बड़ी सफलता मिलने की संभावना है। वैवाहिक जीवन की बात करें तो संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। इसके साथ ही संतान पक्ष से आपको कोई खुशखबरी मिलने की संभावना है।  कर्क राशि (karka rasi) कर्क राशि के जातकों के विवाह स्थान यानी सप्तम भाव में त्रिवेणी योग बनने जा रहा है। इस योग के शुभ प्रभाव से वैवाहिक जीवन में प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा। कर्क राशि के जातकों का रुझान धार्मिक कार्यों के प्रति भी रहेगा। आपके घर-परिवार में मांगलिक कार्य का भी संयोग बनने की संभावना है। त्रिवेणी योग के अनुसार आप जो भी यात्रा करेंगे उनसे आपको लाभ मिलने की संभावना है।  कन्या राशि kanyaa raashi त्रिवेणी योग का निर्माण कन्या राशि के जातकों के पंचम भाव में होने वाला है। पंचम भाव संतान सुख का माना जाता है। ऐसे में इस राशि के जो लोग संतान के इच्छुक हैं उन्हें संतान सुख भी मिल सकता है। माता पिता को बच्चों की तरफ से खुशी मिलने की संभावना है।इस दौरान  अविवाहितों के विवाह के योग भी बनने की संभावना है। आपको भाग्य का पूरा साथ मिलने से कार्यक्षेत्र में तरक्की मिलने की संभावना है।  मकर राशि (makara rasi) मकर राशि के जातकों की बात करें तो त्रिवेणी योग मकर राशि में ही बनने जा रहा है। ऐसे में यह योग मकर राशि के जातकों के लिए सरवूतं लाभ लेकर आएगा। इस दौरान मकर राशि वालों को वो सब मिलेगा जो आप काफी लंबे समय से चाह रहे थे। इस दौरान मकर राशि के जातकों के जीवन में भौतिक सुख-साधनों की वृद्धि होगी वहीं समाज में आपकी प्रतिष्ठा बनेगी। जीवन में आपको एक सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा। व्यापारियों को भी इस अवधि में बड़ा लाभ मिल सकता है।  डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए KARMASU.IN उत्तरदायी नहीं है। 

Mauni Amavasya 2025: मौनी अमावस्या पर शनि की राशि में बन रहा है त्रिवेणी योग, इन राशियों को मिल सकता है धन लाभ Read More »

Surya dev: रोगों से मुक्ति-घर आएगी सुख समृद्धि, सूर्य देव की उपासना से होंगे ये 4 लाभ

रविवार के दिन भगवान सूर्य देव की कृपा प्राप्त करने के लिए विशेष पूजा की जाती है। साथ ही अर्घ्य देना शुभ माना जाता है। धार्मिक मान्यता है कि सूर्य देव की उपासना करने से इंसान को आरोग्य जीवन का वरदान प्राप्त होता है। इस दिन सूर्य स्तोत्र का पाठ जरूर करना चाहिए। इससे सूर्य देव प्रसन्न होते हैं और सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। आइए पढ़ते हैं सूर्य स्तोत्र। Surya Stotra Stotram: सनातन धर्म में रविवार के दिन भगवान सूर्य की पूजा करना का विधान है। धार्मिक मत है कि भगवान सूर्य देव की उपासना करने से इंसान को सुख, समृद्धि की प्राप्ति होती है। सूर्य अशुभ स्थिति में होने से व्यक्ति को कार्यों में सफलता प्राप्त नहीं होती है। इस तरह की समस्या में सच्चे मन से सूर्य देव की पूजा-अर्चना करनी चाहिए। ऐसा करने से सूर्य देव प्रसन्न होते हैं। सूर्य जब मकर राशि में प्रवेश करते हैं तो इसे मकर संक्रांति कहा जाता है. यह साल की सबसे बड़ी संक्रांति होती है. इस बार सूर्य 14 जनवरी से लेकर 12 फरवरी तक मकर राशि में रहने वाला हैं. ज्योतिषविदों का कहना है कि सूर्य के मकर राशि में रहने तक उनकी किरणों से सुख-समृद्धि का वरदान बरसता है. इसलिए इस दौरान कुछ विशेष उपाय बहुत ही लाभकारी और कल्याणकारी हो जाते हैं. आइए आज आपको आज ऐसे ही कुछ उपाय बताते हैं. प्रत्येक सुबह जल में रोली, चन्दन और फूल मिलाएं. ये जल सूर्य देव को अर्पित करें. ताम्बे का एक चौकोर टुकड़ा भगवान सूर्य को अर्पित करें.  और फिर “ॐ भास्कराय नमः” का जाप करें. ताम्बे का चौकोर टुकड़ा अपने पास संभालकर रख लें. समाज में मान-सम्मान और पद-प्रतिष्ठा बढे़गी. सूर्य देव को जल अर्पित करें. जल में लाल पुष्प डालें. जवा पुष्प हो तो उत्तम होगा. सूर्य देव को गुड का भोग लगाएं. लाल चन्दन की माला अर्पित करें. और फिर “ॐ आदित्याय नमः” का जाप करें. पूजा के बाद उस माला को गले में धारण कर लें. रोगों-बीमारी दूर रहेंगी. यदि कुंडली में सूर्य कमजोर हो तो क्या उपाय करें. सूर्यदेव को जल अर्पित करें, लाल रंग के वस्त्र धारण करें, गुड़, चने की दाल का प्रसाद अर्पित करें, ऊं घृणि सूर्याय नमः मंत्र का 108 बार जाप करें. ताम्बे का छल्ला अनामिका अंगुली में धारण करें.  प्रत्येक रविवार को सुबह-सुबह इसका पाठ करें. हर रोड सूर्योदय के समय भी इसका पाठ कर सकते हैं. पहले नहाएं फिर सूर्य को अर्घ्य दें. सूर्य के सामने ही इस स्तोत्र का पाठ करें. पाठ के बाद सूर्य देव का ध्यान करें. जो लोग आदित्य ह्रदय स्तोत्र का पाठ करते हों वो मांस, मदिरा से दूर रहें. संभव हो तो सूर्यास्त के बाद नमक का सेवन भी न करें. सूर्य अष्टोत्तर शतनामावली स्तोत्रम् सूर्योsर्यमा भगस्त्वष्टा पूषार्क: सविता रवि: । गभस्तिमानज: कालो मृत्युर्धाता प्रभाकर: ।। पृथिव्यापश्च तेजश्च खं वयुश्च परायणम । सोमो बृहस्पति: शुक्रो बुधोsड़्गारक एव च ।। इन्द्रो विश्वस्वान दीप्तांशु: शुचि: शौरि: शनैश्चर: । ब्रह्मा विष्णुश्च रुद्रश्च स्कन्दो वरुणो यम: ।। वैद्युतो जाठरश्चाग्निरैन्धनस्तेजसां पति: । धर्मध्वजो वेदकर्ता वेदाड़्गो वेदवाहन: ।। कृतं तत्र द्वापरश्च कलि: सर्वमलाश्रय: । कला काष्ठा मुहूर्ताश्च क्षपा यामस्तया क्षण: ।। संवत्सरकरोsश्वत्थ: कालचक्रो विभावसु: । पुरुष: शाश्वतो योगी व्यक्ताव्यक्त: सनातन: ।। कालाध्यक्ष: प्रजाध्यक्षो विश्वकर्मा तमोनुद: । वरुण सागरोsशुश्च जीमूतो जीवनोsरिहा ।। भूताश्रयो भूतपति: सर्वलोकनमस्कृत: । स्रष्टा संवर्तको वह्रि सर्वलोकनमस्कृत: ।। अनन्त कपिलो भानु: कामद: सर्वतो मुख: । जयो विशालो वरद: सर्वधातुनिषेचिता ।। मन: सुपर्णो भूतादि: शीघ्रग: प्राणधारक: । धन्वन्तरिर्धूमकेतुरादिदेवोsअदिते: सुत: ।। द्वादशात्मारविन्दाक्ष: पिता माता पितामह: । स्वर्गद्वारं प्रजाद्वारं मोक्षद्वारं त्रिविष्टपम ।। देहकर्ता प्रशान्तात्मा विश्वात्मा विश्वतोमुख: । चराचरात्मा सूक्ष्मात्मा मैत्रेय करुणान्वित: ।। एतद वै कीर्तनीयस्य सूर्यस्यामिततेजस: । नामाष्टकशतकं चेदं प्रोक्तमेतत स्वयंभुवा ।।

Surya dev: रोगों से मुक्ति-घर आएगी सुख समृद्धि, सूर्य देव की उपासना से होंगे ये 4 लाभ Read More »

Magh Vinayak Chaturthi:विनायक चतुर्थी 2025: जनवरी से दिसंबर तक व्रत तिथियों की सूची — जानें कब से शुरू होगा गणेश उत्सव

गणेश चतुर्थी व्रत भगवान गणेश को समर्पित है। इस दिन गणेश जी की विशेष पूजा की जाती है। पंचांग के अनुसार हर महीने दो चतुर्थी आती हैं। एक शुक्ल पक्ष में और एक कृष्ण पक्ष में। हर महीने पड़ने वाली कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को संकष्टी चतुर्थी कहा जाता है, जबकि शुक्ल पक्ष की चतुर्थी को विनायक चतुर्थी (Vinayak Chaturthi) कहा जाता है। इस दिन विघ्नहर्ता भगवान गणेश की पूजा की जाती है। सभी देवताओं में गणेश जी का स्थान सर्वोपरि है। गणेश जी को सभी परेशानियों और बाधाओं को दूर करने वाला माना जाता है। भगवान गणेश की नियमित पूजा करने से घर में सुख-समृद्धि की वृद्धि होती है। Magh Vinayak Chaturthi Puja vidhi kese kare:विनायक चतुर्थी पूजा विधि कैसे करें मान्यता के अनुसार चतुर्थी तिथि की पूजा दोपहर के समय करनी चाहिए। क्योंकि शाम के समय चंद्रमा को नहीं देखना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि इस दिन चंद्रमा को देखने से झूठा कलंक लगता है। मान्यता के अनुसार द्वापर युग में भगवान कृष्ण ने विनायक चतुर्थी की रात को चंद्रमा देखा था, जिसके बाद उन्हें स्यामंतक मणि चोरी करने के लिए झूठा कलंक लगाया गया था। इस दिन प्रात:काल स्नान कर व्रत का संकल्प लें और पूजा स्थल को गंगाजल से पवित्र कर पूजा प्रारंभ करें। भगवान गणेश को पीले फूलों की माला अर्पित करने के बाद धूप-दीप, नैवेद्य, अक्षत और उनकी प्यारी दूर्वा घास अर्पित करें। इसके बाद मिठाई या मोदक का भोग लगाएं। अंत में व्रत कथा पढ़कर गणेश जी की आरती करें। मान्यता के अनुसार भगवान गणेश को सिंदूर बहुत प्रिय होता है इसलिए विनायक चतुर्थी के दिन पूजा के समय गणेश जी को लाल रंग के सिंदूर का तिलक लगाएं। सिंदूर चढ़ाते समय निम्न मंत्र का जाप करें-सिन्दूरं शोभनं रक्तं सौभाग्यं सुखवर्धनम् ।शुभदं कामदं चैव सिन्दूरं प्रतिगृह्यताम् ॥ Vinayak Chaturthi kya hai विनायक चतुर्थी क्या है? विनायक चतुर्थी अमावस्या के बाद शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाई जाती है। इस दिन भक्त सूर्योदय से लेकर चंद्रोदय तक व्रत रखते हैं। शाम को भगवान गणेश के वरद विनायक रूप की विधिवत पूजा करने के बाद व्रत का समापन होता है। वर्ष 2025 की पहली विनायक चतुर्थी आज मनाई जा रही है। नीचे वर्ष 2025 की सभी विनायक चतुर्थी तिथियों की सूची दी गई है। विनायक चतुर्थी 2025 कैलेंडर विनायक चतुर्थी व्रत का महत्व Vinayak Chaturthi Vrat ka mahetwa भक्तों का मानना ​​है कि विनायक चतुर्थी पर व्रत रखने और प्रार्थना करने से उन्हें शक्ति, बुद्धि और सौभाग्य की प्राप्ति होती है। भगवान गणेश अपने भक्तों की मनोकामनाएं पूरी करके और उनके जीवन से बाधाओं को दूर करके उन्हें आशीर्वाद देते हैं। यह दिन भगवान गणेश के विनायक रूप की पूजा के लिए समर्पित है, जो शुभता और सफलता का प्रतीक है। विनायक चतुर्थी व्रत की विधियां Vinayak Chaturthi Vrat ki vidhiya [अस्वीकरण: इस लेख की सामग्री पूरी तरह से मान्यताओं पर आधारित है, और इसे सामान्य मार्गदर्शन के रूप में लिया जाना चाहिए। व्यक्तिगत अनुभव भिन्न हो सकते हैं। KARMASU.IN प्रस्तुत किसी भी दावे या जानकारी की सटीकता या वैधता का दावा नहीं करता है।

Magh Vinayak Chaturthi:विनायक चतुर्थी 2025: जनवरी से दिसंबर तक व्रत तिथियों की सूची — जानें कब से शुरू होगा गणेश उत्सव Read More »

Swapna Shastra: किस समय देखे गए सपने होते हैं सच? कितना समय लगता है इन्हें पूरा होने में? दोपहर के सपनों का मतलब क्या

Swapna Shastra कई मान्यताओं के अनुसार यह माना गया है कि दोपहर में देखे गए सपने सच होते हैं। स्वप्न शास्त्र में माना गया है कि किसी भी सपने के सच होने की संभावना उसके समय पर निर्भर करती है। ऐसे में आइए जानते हैं कि किस समय देखे गए सपनों (Swapna Shastra in Hindi) के सच होने की संभावना अधिक होती है। Kounse Sapne Hote Sach : स्वप्न शास्त्र के अनुसार, सपनों का मनुष्य के निजी जीवन से गहरा संबंध होता है. कई बार लोगों के मन में सवाल आता है कि क्या जो सपना हम दोपहर में देख रहे हैं वो सच होगा? दिन में देखे गए सपने का मतलब क्या होगा? क्या इसका असर हमारे ऊपर पड़ सकता है या नहीं? जैसे कई सवाल दिमाग में आ सकते हैं. कई बार हम अनुभव करते हैं कि रात और सुबह के समय देखे गए सपने सच हो जाते हैं. कई मान्यताओं के अनुसार, दोपहर में देखे गए सपने सच होते हैं, तो वहीं स्वप्न शास्त्र के अनुसार सपने सच होने की संभावना उसके समय पर निर्भर करती है. क्या कहता है स्वप्न शास्त्र स्वप्न शास्त्र में बताया गया है कि समय के आधार पर सपने सच होने की संभावनाएं बढ़ जाती हैं. कई बार ऐसा भी होता है कि जो सपने हमे आते हैं, वे विचारों पर आधारित होते हैं. स्वप्न शास्त्र के अनुसार, रात 10:00 बजे से 12:00 के बीच देखे गए सपने का कोई फल नहीं होता है. ये सपने आमतौर पर दिन में हुई घटनाओं पर आधारित होते हैं. इसके अलावा दिन में या फिर दोपहर में देखे गए सपने भी सच नहीं होते हैं. कौनसे सपने होते हैं पूरे? स्वप्न शास्त्र के अनुसार, ब्रह्म मुहूर्त को हिंदू धर्म में बहुत ही पवित्र समय माना गया है. इस समय की गई पूजा का हमें लाभ होता है. साथ ही साथ ब्रह्म मुहूर्त में यानी सुबह 03 बजे से लेकर 05 बजे के बीच देखे गए सपनों के सच होने की संभावना सबसे अधिक होती है. स्वप्न शास्त्र में ऐसा भी कहा गया है कि ये सपने 1 से 6 महीने के बीच में सच हो सकते हैं. ब्रह्म मुहूर्त के सपने क्यों होते हैं सच? स्वप्न शास्त्र में ये बताया गया है कि सुबह के समय व्यक्ति अपनी आत्मा से सबसे अधिक जुड़ा होता है. इस दौरान दैवीय शक्तियों का प्रभाव भी अधिक होता है, जिसका असर हर जीव पर पड़ता है, इसलिए इस दौरान देखे गए सपने व्यक्ति के भविष्य पर भी प्रभाव डालते हैं, जिस वजह से सपनों के सच होने की संभावना बढ़ जाती है. ये है सबसे उत्तम समय ब्रह्म मुहूर्त को हिंदू धर्म में बहुत ही पवित्र माना गया है। ऐसे में ब्रह्म मुहूर्त यानी सुबह 03 बजे से लेकर 05 बजे के बीच देखे गए सपनों के सच होने की संभावना सबसे अधिक होती है। स्वप्न शास्त्र में माना गया है कि ये सपने 01 से 6 महीने के बीच सच हो सकते हैं।

Swapna Shastra: किस समय देखे गए सपने होते हैं सच? कितना समय लगता है इन्हें पूरा होने में? दोपहर के सपनों का मतलब क्या Read More »

Magha Chandra Darshan:माघ चन्द्र दर्शन

Magha Chandra Darshan:चंद्र दर्शन अमावस्या के उपरांत चंद्र देव के पुनः आगमन एवं उनके दर्शन की परंपरा है। हिंदू धर्म में सूर्य दर्शन की ही तरह चंद्र दर्शन का भी अत्यधिक धार्मिक महत्व है। इस दिन श्रद्धालु चंद्र देव की पूजा एवं विशेष प्रार्थना करते हैं। अमावस्या के तुरंत बाद चंद्रमा का दर्शन करना अत्यंत शुभ माना गया है। Magha Chandra Darshan:चंद्र दर्शन उत्सव अमावस्या के कारण चंद्र देव के दर्शन दुर्लभ हो जाते हैं अतः चंद्र देव के पुनः दर्शन के रूप में चंद्र दर्शन मनाया जाता है। चंद्रमा के दर्शन के लिए सबसे अनुकूल समय सूर्यास्त के ठीक बाद माना गया है। चंद्र दर्शन के लिए सबसे उपयुक्त समय की भविष्यवाणी करना पंचांग निर्माताओं के लिए भी एक कठिन कार्य है। चंद्र दर्शन की गणना देश के अलग अलग स्थानो पर अलग-अलग हो सकती है। चंद्र दर्शन को देश के विभिन्न हिस्सों में बड़े उत्साह और भक्ति के साथ मनाया जाता है। इस दिन भक्त भगवान चंद्र की पूजा करते हैं, तथा इस दिन चंद्रमा के दर्शन करना सौभाग्यशाली माना जाता है क्योंकि ऐसा माना जाता है कि इससे समृद्धि एवं खुशियां आती हैं। Magha Chandra Darshan Ka samay चंद्र दर्शन का समय कब है? माघ चन्द्र दर्शन 2025 :बृहस्पतिवार, 30 जनवरी 2025, 5:59pm से 6:51pm Magha Chandra Darshan ke dooran Puja vidhi चंद्र दर्शन के दौरान पूजा विधि ❀ चंद्र दर्शन के दिन, भक्त चंद्रमा देव की पूजा करते हैं। चंद्र देव को प्रसन्न करने के लिए भक्त इस दिन कठोर व्रत रखते हैं। वे पूरे दिन कुछ भी नहीं खाते-पीते हैं। सूर्यास्त के तुरंत बाद चंद्रमा को देखने के बाद व्रत खोला जाता है।❀ ऐसा माना जाता है कि जो व्यक्ति चंद्र दर्शन के दिन चंद्र देव की सभी अनुष्ठान पूजा करता है, उसे अनंत सौभाग्य और समृद्धि प्रदान की जाती है।❀ चंद्र दर्शन पर दान देना भी एक महत्वपूर्ण अनुष्ठान है। इस दिन लोग ब्राह्मणों को कपड़े, चावल और चीनी सहित अन्य चीजें दान करते हैं। चंद्र दर्शन का महत्व Magha Chandra Darshan पौराणिक कथाओं में, चंद्र देव को सबसे प्रतिष्ठित देवताओं में से एक माना जाता है। वह ‘नवग्रह’ के एक महत्वपूर्ण ग्रह भी है, जो पृथ्वी पर जीवन को प्रभावित करते हैं। चंद्रमा को एक अनुकूल ग्रह एवं ज्ञान, पवित्रता और अच्छे इरादों से जुड़ा देव मन गया है। ऐसा माना जाता है कि जिस व्यक्ति के ग्रह में चंद्रमा अनुकूल स्थिति में है, वह अधिक सफल और समृद्ध जीवन जीएगा। इसके अलावा चंद्रमा हिंदू धर्म में और भी अधिक प्रभावशाली है क्योंकि चंद्र कैलेंडर की गणनायें चन्द्रमा की गति के आधार पर की जाती हैं। हिंदू पौराणिक कथाओं में, चंद्र देव या चंद्रमा भगवान को पशु और पौधों के जीवन का पोषणकर्ता भी माना गया है। उनका विवाह 27 नक्षत्रों से हुआ है, जो राजा प्रजापति दक्ष की बेटियाँ हैं और बुद्ध या बुध ग्रह के पिता भी हैं। इसलिए भक्त सफलता और सौभाग्य की प्राप्ति हेतु चंद्र दर्शन के दिन चंद्र देव की पूजा करते हैं।

Magha Chandra Darshan:माघ चन्द्र दर्शन Read More »

Mauni Amavasya 2025:मौनी अमावस्या के दिन क्यों रखा जाता है मौन व्रत? जानिए महत्व

Mauni Amavasya 2025: मौनी अमावस्या के स्नान-दान और पितरों को प्रसन्न करने के लिए श्राद्ध, तर्पण और पिंडदान के कार्य किए जाते हैं। इस दिन मानसिक शांति और मोक्ष प्राप्ति के लिए मौन व्रत रखने का भी बड़ा महत्व है। मौनी शब्द मौन से उत्पन्न हुआ है यानी इस दिन मौन रहकर व्रत करना चाहिए। मौनी अमावस्या के दिन मौन व्रत धारण कर मन को संयमित करके काम, क्रोध, लोभ, मोह आदि से दूर रखना चाहिए। देवतागण प्रयागराज आकर अदृश्‍य रूप से संगम में स्‍नान करते हैं। वहीं मौनी अमावस्‍या के दिन पितृगण पितृलोक से संगम में स्‍नान करने आते हैं और इस तरह देवता और पितरों का इस दिन संगम होता है। मान्यताओं के अनुसार इस दिन पवित्र संगम में देवताओं का निवास होता है इसलिए इस दिन मौन रखकर गंगा स्नान का विशेष महत्व है। प्रयागराज कुंभ मेले के दौरान, मौनी अमावस्या सबसे महत्वपूर्ण स्नान दिवस में से एक है, और इसे अमृत योग के दिन और कुंभ पर्व के दिन के रूप में जाना जाता है। मान्यता है कि इसी दिन जैन संप्रदाय के प्रथम तीर्थंकार ऋषभ देव ने अपनी लंबी तपस्या का मौन व्रत तोड़ा था और संगम के पवित्र जल में स्नान किया था। Mauni Amavasya 2025:मौनी अमावस्या के दिन स्नान-दान के कार्य पुण्य फलदायी माने जाते हैं। वैसे तो सनातन धर्म में हर माह में आने वाली अमावस्या तिथि महत्वपूर्ण होती है। इस दिन पितरों की आत्माशांति के लिए श्राद्ध, तर्पण और पिंडदान किया जाता है, लेकिन मौनी अमावस्या के दिन पितरों को प्रसन्न करने का उत्तम दिन माना जाता है। मान्यता है कि मौनी अमावस्या के दिन पितरों के पिंडदान और तर्पण से उन्हें बैकुंठ धाम की प्राप्ति होती है। मौनी अमावस्या के दिन स्नान-दान के साथ साधु-संत और अन्य लोग मौन व्रत भी रखते हैं। ऐसा कहा जाता है कि मौनी अमावस्या के दिन व्रत-उपवास रखने से आत्मसंयम, शांति और मोक्ष की प्राप्ति होती है। आइए विस्तार से जानते हैं मौनी अमावस्या की सही तिथि और इस दिन मौन व्रत का महत्व? Mauni Amavasya 2025 मौनी अमावस्या 2025: कब है? द्रिक पंचांग के अनुसार, माघ महीने के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि का आरंभ 28 जनवरी 2025 को रात 07 बजकर 35 मिनट पर होगा और अगले दिन 29 जनवरी 2025 को शाम 06 बजकर 05 मिनट पर समाप्त होगा। ऐसे में उदयातिथि के अनुसार, 29 जनवरी 2025 को मौनी अमावस्या मनाया जाएगा। मौनी अमावस्या पर मौन व्रत का महत्व Mauni Amavasya per moon vrat ka mahetwa 2025 मौनी अमावस्या के दिन मौन व्रत किया जाता है। यह व्रत साधु-संतों और अन्य व्यक्तियों द्वारा किया जाता है। मान्यताओं के अनुसार, मौन व्रत रखने से मानसिक शांति मिलती है और व्यक्ति का आध्यात्मिक कार्यों में मन लगता है। इस व्रत को रखने से मोक्ष की प्राप्ति होती है। मौन व्रत के दौरान व्यक्ति अपने विचारों और वाणी पर संयम रखता है। इससे ध्यान में एकाग्रता बढ़ती है और व्यक्ति आध्यात्मिक विकास की ओर आगे बढ़ता है। यहीं नहीं, मौन व्रत रखने से वाणी शुद्ध होती है। साधक को मानसिक शांति मिलती है। ऐसा कहा जाता है कि मौनी अमावस्या के दिन मौन व्रत रखने से सामाजिक पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होती है और वाणी में मधुरता आती है। हालांकि, मौनी अमावस्या के दिन पवित्र नदी में स्नान के बाद ही पूरे दिन मौन व्रत किया जाता है और दान-पुण्य के कार्य किए जाते हैं। अमावस्या तिथि समाप्त होने के बाद मौन व्रत पूर्ण होता है। डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Mauni Amavasya 2025:मौनी अमावस्या के दिन क्यों रखा जाता है मौन व्रत? जानिए महत्व Read More »

Guru Stotra | गुरु स्तोत्र

गुरु स्तोत्र: गुरु स्तोत्र स्कंद पुराण में पाए जाने वाले गुरु गीता के 14 श्लोकों का संग्रह है। यह गुरु की महिमा पर भगवान शिव और पार्वती के बीच वार्तालाप है। गुरु स्तोत्र सतगुरु की स्तुति है। गुरु अंधकार को दूर करता है। गुरु वह है जो सत्य के अंधकार को दूर करता है और हमें आत्मज्ञान प्रदान करता है। गुरु स्तोत्र सतगुरु की स्तुति है जिसने हमें आत्मदर्शन का आशीर्वाद दिया है। यह हमारे जीवन में गुरु के मार्गदर्शन के लिए गुरु और भगवान के प्रति कृतज्ञता की अभिव्यक्ति भी है। अगर हमारे पास अभी तक कोई गुरु नहीं है, तो गुरु स्तोत्र का जाप भगवान से हमारी सच्ची इच्छा व्यक्त करना है कि हमें सतगुरु से मार्गदर्शन का आशीर्वाद मिले। जब सच्ची मांग होती है, तो भगवान गुरु को भेजते हैं। गुरु स्तोत्र का जाप करने से गुरु भक्ति भी विकसित और मजबूत होगी। हमें अपने गुरु के प्रति आभारी होना चाहिए और गुरु से भक्ति और समर्पण के लिए प्रार्थना करनी चाहिए। सबसे महत्वपूर्ण है हमारा अपना प्रयास। मन को शुद्ध करते रहें। जब हम गुरु के योग्य हो जाते हैं, तो वे हम तक पहुँच जाते हैं। गुरु स्तोत्र का जाप हमारा स्वयं का प्रयास है। गुरु स्तोत्र के लाभ: दिन की सबसे अच्छी शुरुआत, स्नान करना भौतिक शरीर को शुद्ध करने और हमें तरोताजा करने का कार्य है। गुरु स्तोत्र का जाप करने से हम अपनी वाणी को शुद्ध करते हैं और अपने हृदय में भक्ति/कृतज्ञता का आह्वान करते हैं।सतगुरु/भगवान के साथ बंधन को मजबूत करता है गुरु स्तोत्र का जाप गुरु को याद करने में मदद करता है और गुरु के साथ हमारे बंधन को मजबूत करता है। संपूर्ण गुरु-परंपरा (महान गुरुओं की वंशावली) की कृपा हमारे माध्यम से प्रवाहित होती है।विनम्रता, प्रत्येक छंद गुरु को नमस्कार है- तस्मै श्री गुरवे नमः। यह विनम्रता की अभिव्यक्ति है। हम जितने विनम्र होंगे, हमारे लिए आत्म-ज्ञान की खोज करना उतना ही आसान होगासमर्पण, हम अपनी अपूर्णता से पैदा हुई इच्छाओं के कारण बार-बार जन्म लेते हैं। केवल आत्म के रूप में मेरी पूर्णता के ज्ञान के माध्यम से, हम इच्छाओं और पुनर्जन्म के बंधन से बाहर निकलने में सक्षम होंगे।बार-बार जप करने से गुरु (गुरु स्तोत्र) में विश्वास मजबूत होता है जो समर्पण और मुक्ति की ओर ले जाता है। इस स्तोत्र का पाठ किसे करना चाहिए जिस व्यक्ति को वांछित परिणाम नहीं मिल रहे हैं और जिसकी स्थिति में गिरावट आ रही है, उसे नियमित रूप से गुरु स्तोत्र का पाठ करना चाहिए। गुरु स्तोत्र | Guru Stotra || श्री महादेव्युवाच || गुरुर्मन्त्रस्य देवस्य धर्मस्य तस्य एव वा | विशेषस्तु महादेव ! तद् वदस्व दयानिधे || श्री गुरु स्तोत्रम् श्री महादेवी (पार्वती) ने कहा : हे दयानिधि शंभु ! गुरुमंत्र के देवता अर्थात् श्री गुरुदेव एवं उनका आचारादि धर्म क्या है – इस बारे में वर्णन करें | || श्री महादेव उवाच || जीवात्मनं परमात्मनं दानं ध्यानं योगो ज्ञानम् | उत्कल काशीगंगामरणं न गुरोरधिकं न गुरोरधिकं ||1|| श्री महादेव बोले: जीवात्मा-परमात्मा का ज्ञान, दान, ध्यान, योग पुरी, काशी या गंगा तट पर मृत्यु – इन सबमें से कुछ भी श्री गुरुदेव से बढ़कर नहीं है, श्री गुरुदेव से बढ़कर नहीं है ||1|| प्राणं देहं गेहं राज्यं स्वर्गं भोगं योगं मुक्तिम् | भार्यामिष्टं पुत्रं मित्रं न गुरोरधिकं न गुरोरधिकं ||2|| प्राण, शरीर, गृह, राज्य, स्वर्ग, भोग, योग, मुक्ति, पत्नी, इष्ट, पुत्र, मित्र – इन सबमें से कुछ भी श्री गुरुदेव से बढ़कर नहीं है, श्री गुरुदेव से बढ़कर नहीं है ||2|| वानप्रस्थं यतिविधधर्मं पारमहंस्यं भिक्षुकचरितम् | साधोः सेवां बहुसुखभुक्तिं न गुरोरधिकं न गुरोरधिकं ||3|| वानप्रस्थ धर्म, यति विषयक धर्म, परमहंस के धर्म, भिक्षुक अर्थात् याचक के धर्म – इन सबमें से कुछ भी श्री गुरुदेव से बढ़कर नहीं है, श्री गुरुदेव से बढ़कर नहीं है ||3|| विष्णो भक्तिं पूजनरक्तिं वैष्णवसेवां मातरि भक्तिम् | विष्णोरिव पितृसेवनयोगं न गुरोरधिकं न गुरोरधिकं ||4|| भगवान विष्णु की भक्ति, उनके पूजन में अनुरक्ति, विष्णु भक्तों की सेवा, माता की भक्ति, श्रीविष्णु ही पिता रूप में हैं, इस प्रकार की पिता सेवा – इन सबमें से कुछ भी श्री गुरुदेव से बढ़कर नहीं है, श्री गुरुदेव से बढ़कर नहीं है ||4|| प्रत्याहारं चेन्द्रिययजनं प्राणायां न्यासविधानम् | इष्टे पूजा जप तपभक्तिर्न गुरोरधिकं न गुरोरधिकं ||5|| प्रत्याहार और इन्द्रियों का दमन, प्राणायाम, न्यास-विन्यास का विधान, इष्टदेव की पूजा, मंत्र जप, तपस्या व भक्ति – इन सबमें से कुछ भी श्री गुरुदेव से बढ़कर नहीं है, श्री गुरुदेव से बढ़कर नहीं है ||5|| काली दुर्गा कमला भुवना त्रिपुरा भीमा बगला पूर्णा | श्रीमातंगी धूमा तारा न गुरोरधिकं न गुरोरधिकं ||6|| काली, दुर्गा, लक्ष्मी, भुवनेश्वरि, त्रिपुरासुन्दरी, भीमा, बगलामुखी (पूर्णा), मातंगी, धूमावती व तारा ये सभी मातृशक्तियाँ भी श्री गुरुदेव से बढ़कर नहीं है, श्री गुरुदेव से बढ़कर नहीं है ||6|| मात्स्यं कौर्मं श्रीवाराहं नरहरिरूपं वामनचरितम् | नरनारायण चरितं योगं न गुरोरधिकं न गुरोरधिकं ||7|| भगवान के मत्स्य, कूर्म, वाराह, नरसिंह, वामन, नर-नारायण आदि अवतार, उनकी लीलाएँ, चरित्र एवं तप आदि भी श्री गुरुदेव से बढ़कर नहीं है, श्री गुरुदेव से बढ़कर नहीं है ||७|| श्रीभृगुदेवं श्रीरघुनाथं श्रीयदुनाथं बौद्धं कल्क्यम् | अवतारा दश वेदविधानं न गुरोरधिकं न गुरोरधिकं ||8|| भगवान के श्री भृगु, राम, कृष्ण, बुद्ध तथा कल्कि आदि वेदों में वर्णित दस अवतार श्री गुरुदेव से बढ़कर नहीं है, श्री गुरुदेव से बढ़कर नहीं है ||8|| गंगा काशी कान्ची द्वारा मायाऽयोध्याऽवन्ती मथुरा | यमुना रेवा पुष्करतीर्थ न गुरोरधिकं न गुरोरधिकं ||9|| गंगा, यमुना, रेवा आदि पवित्र नदियाँ, काशी, कांची, पुरी, हरिद्वार, द्वारिका, उज्जयिनी, मथुरा, अयोध्या आदि पवित्र पुरियाँ व पुष्करादि तीर्थ भी श्री गुरुदेव से बढ़कर नहीं है, श्री गुरुदेव से बढ़कर नहीं है ||9|| गोकुलगमनं गोपुररमणं श्रीवृन्दावन-मधुपुर-रटनम्| एतत् सर्वं सुन्दरि ! मातर्न गुरोरधिकं न गुरोरधिकं ||10|| हे सुन्दरी ! हे मातेश्वरी ! गोकुल यात्रा, गौशालाओं में भ्रमण एवं श्री वृन्दावन व मधुपुर आदि शुभ नामों का रटन – ये सब भी श्री गुरुदेव से बढ़कर नहीं है, श्री गुरुदेव से बढ़कर नहीं है ||10|| तुलसीसेवा हरिहरभक्तिः गंगासागर-संगममुक्तिः | किमपरमधिकं कृष्णेभक्तिर्न गुरोरधिकं न गुरोरधिकं ||11|| तुलसी की सेवा, विष्णु व शिव की भक्ति, गंगा सागर के संगम पर देह त्याग और अधिक क्या कहुं परात्पर भगवान श्री कृष्ण की भक्ति भी श्री गुरुदेव से बढ़कर नहीं है, श्री गुरुदेव से बढ़कर नहीं है ||11|| एतत्

Guru Stotra | गुरु स्तोत्र Read More »

Ganesha Stotra | गणेश स्तोत्र

Ganesha Stotra:गणेश स्तोत्र: भगवान गणेश को सभी देवी-देवताओं में सबसे शक्तिशाली माना जाता है। उन्हें कई उपाधियाँ और विशेषण दिए गए हैं। उन्हें आरंभ के देवता और बाधाओं को दूर करने वाले के रूप में भी जाना जाता है। कई धार्मिक और धर्मनिरपेक्ष अवसरों पर उनकी पूजा की जाती है, खासकर किसी वाहन को खरीदने या किसी उद्यम को शुरू करने जैसे कामों की शुरुआत में। उन्हें चार भुजाओं और हाथी के सिर वाले एक घड़े के रूप में दर्शाया गया है, जो एक चूहे पर सवार हैं। गणेश स्तोत्र भगवान गणेश की पूजा करने का एक बहुत ही शक्तिशाली तरीका है, भगवान गणेश की पूजा आपकी सभी समस्याओं को हल करने का एक बहुत अच्छा उपाय है। यह सभी के लिए बहुत मददगार है और आप गणेश स्तोत्र की मदद से अपनी सभी समस्याओं को हल कर सकते हैं और इस उपाय की मदद से आप सभी खुशियाँ पा सकते हैं। गणेश स्तोत्र सभी के लिए बेहद फायदेमंद है और आप इस उपाय की मदद से अपनी सभी समस्याओं को हल कर सकते हैं। गणेश स्तोत्र के लाभ भगवान गणेश को ब्रह्मा, विष्णु और शिव से जुड़ा हुआ माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि अन्य सभी देवता भगवान गणेश से ही प्रेरित हैं। भगवान गणेश की कृपा से व्यक्ति का जीवन स्वस्थ और खुशहाल बनता है। ऐसा व्यक्ति सभी कष्टों पर विजय पाने में सक्षम होता है। भगवान गणेश के पास अपार ज्ञान है और वे सभी कष्टों को दूर करते हैं। हिंदू धार्मिक मान्यताओं में किसी भी कार्य की सिद्धि के लिए भगवान गणेश की पूजा की जाती है। शास्त्रों में भगवान गणेश की पूजा करने के कई तरीके बताए गए हैं। गणेश स्तोत्र का प्रयोग नारद पुराण में किया गया है और यह भगवान गणेश के सबसे प्रभावशाली स्तोत्रों में से एक है। जैसा कि मैंने पहले भी बताया कि इससे सभी तरह की परेशानियाँ दूर होती हैं। प्रतिदिन गणेश स्तोत्र का जाप करने से व्यक्ति सभी तरह की बाधाओं से मुक्त होता है और सभी दुखों का नाश होता है। भगवान गणेश के भिन्न-भिन्न नामों का उच्चारण करना चाहिए जैसे वक्रतुंड, एकदंत, कृष्ण पिंगाक्ष, गजवक्र, लंबोदर, चतु विकट, विघ्न हर्ता मंगल कर्ता, धूम्रवर्ण, भालचंद्र, विनायक, गणपति आदि। इन बारह नामों का पूजन दिन के प्रत्येक तीन काल में करना चाहिए। इससे मनुष्य को हर प्रकार के भय से मुक्ति मिलती है, आप अपने सभी भय से मुक्त हो जाते हैं। यह बहुत शक्तिशाली उपाय है। इस स्तोत्र का पाठ किसे करना चाहिए: जो व्यक्ति जीवन में सफल होना चाहता है उसे बेहतर परिणामों के लिए गणेश स्तोत्र का पाठ अवश्य करना चाहिए। गणेश स्तोत्र | Ganesha Stotra मुदा करात्त मॊदकं सदा विमुक्ति साधकम् ।कलाधरावतंसकं विलासिलॊक रक्षकम् ।अनायकैक नायकं विनाशितॆभ दैत्यकम् ।नताशुभाशु नाशकं नमामि तं विनायकम् ॥ 1 ॥नतॆतराति भीकरं नवॊदितार्क भास्वरम् ।नमत्सुरारि निर्जरं नताधिकापदुद्ढरम् ।सुरॆश्वरं निधीश्वरं गजॆश्वरं गणॆश्वरम् ।महॆश्वरं तमाश्रयॆ परात्परं निरन्तरम् ॥ 2 ॥समस्त लॊक शङ्करं निरस्त दैत्य कुञ्जरम् ।दरॆतरॊदरं वरं वरॆभ वक्त्रमक्षरम् ।कृपाकरं क्षमाकरं मुदाकरं यशस्करम् ।मनस्करं नमस्कृतां नमस्करॊमि भास्वरम् ॥ 3 ॥अकिञ्चनार्ति मार्जनं चिरन्तनॊक्ति भाजनम् ।पुरारि पूर्व नन्दनं सुरारि गर्व चर्वणम् ।प्रपञ्च नाश भीषणं धनञ्जयादि भूषणम् ।कपॊल दानवारणं भजॆ पुराण वारणम् ॥ 4 ॥नितान्त कान्ति दन्त कान्ति मन्त कान्ति कात्मजम् ।अचिन्त्य रूपमन्त हीन मन्तराय कृन्तनम् ।हृदन्तरॆ निरन्तरं वसन्तमॆव यॊगिनाम् ।तमॆकदन्तमॆव तं विचिन्तयामि सन्ततम् ॥ 5 ॥महागणॆश पञ्चरत्नमादरॆण यॊ‌உन्वहम् ।प्रजल्पति प्रभातकॆ हृदि स्मरन् गणॆश्वरम् ।अरॊगतामदॊषतां सुसाहितीं सुपुत्रताम् ।समाहितायु रष्टभूति मभ्युपैति सॊ‌உचिरात् ॥

Ganesha Stotra | गणेश स्तोत्र Read More »

Snake Dream Meaning: अगर आपको भी सपने में दिखाई देता है सांप तो हो जाएं सावधान, जानिए क्या होता है मतलब

Snake Dream Meaning: सोते हुए सपनों का दिखना आम बात है. लेकिन स्वपन शास्त्र की मानें तो सपने हमें यूं ही नहीं दिखते है. बल्कि उसका कोई न कोई मतलब जरूर होता है, क्योंकि सपने हमें हमारे भविष्य में घटित होने वाली शुभ अशुभ घटनाओं की तरफ इशारा करती है. ज्यादात्तर  लोगों के सपने में सांप दिखाई देते हैं. किसी को सपने में सांप फन उठाए हुए दिखते हैं तो किसी को डंसते हुए दिखाई देते हैं. ऐसे में आइए स्वपन शास्त्र के हिसाब से जानते हैं कि सपने में अलग-अलग तरीके से सांप दिखने का क्या-क्या मतलब होता है. सपने में सांप मारना Sapne me saap marna अगर आपको सपने में सांप दिखाई देता है और आप उस सपने को मार देते हैं तो स्वप्न शास्त्र के अनुसार, इस तरह के सपना शुभ संकेत देने वाला होता है। इस तरह के सपने आने का मतलब होता है कि आप जल्द ही अपने शत्रुओं पर विजय प्राप्त करने वाले हैं। सांप का झुंड देखना sap ka jund dekhna कई लोगों को आपने अक्सर कहते सुना होगा की उन्हे सपने में सांप की झुंड दिखाई देता है। यदि आप सपने में सांप का झुंड देखते हैं तो यह अशुभ संकेत माना जाता है। स्वप्न शास्त्र के अनुसार इस तरह के सपने का अर्थ होता है कि आपके जीवन में कई सारी परेशानियां आने की आशंका है। सपने में काला सांप देखने का अर्थ sapne me kala sap dekhne ka arth अगर आपको सपने में काला सांप दिखाई देता है को यह शुभ संकेत माना जाता है। सपने में काला सांप देखने का अर्थ है कि आप किसी बीमारी से ग्रस्त हो सकते हैं। इसके अलावा आपके मान सम्मान में कमी आना, धन दौलत की हानि होने का भी संकेत इस तरह का सपना देता है। सपने में सांप को भागते हुए देखना sapne me sap ko bhagte huye dekhna यदि नौकरीपेशा वर्ग के जातक सपने में सांप को खुद के पीछे भागते हुए देखते हैं तो इसका अर्थ है कि आने वाले समय में उनके द्वारा किए गए काम की सराहना की जाएगी। साथ ही दिन प्रतिदिन कामयाबी बढ़ती हुई चली जाएगी। वहीं, अगर इस तरह का सपने किसी बीमार व्यक्ति या उसके परिवार वालों को आता है तो इसका अर्थ है कि बीमार व्यक्ति को शारीरिक मानसिक कष्ट से मुक्ति मिलेगी। सपने में भूरा सांप देखना sapne me bhura sap dekhna अगर आप सपने में भूरे रंग का सांप देखते हैं तो इसका अर्थ है कि आपके जीवन में कुछ अच्छा होने वाला है। आपको सफलता मिल सकती है। वहीं, अगर आप सपने में देखते हैं कि भूरे रंग का सांप अपने बिस्तर के नीचे है तो इसका अर्थ है कि आप काफी चिंता में है। वहीं, अगर सपने में भूरे रंग का सांप आप पर हमला करते हैं तो यह इस बात का संकेत है कि आप मुसीबत में फंस सकते हैं। सपने में सांप को हाथ में पकड़े हुए देखना sapne me sap ko hath me pakde huye dekhna अगर आप सपने में किसी सांप को हाथ में पकड़े हुए देखते हैं तो इसका अर्थ है कि आपका जीवन पूरी तरह से बदलने वाला है। इस तरह का सपना शुभ माना जाता है। इस तरह के सपनों में सफेद सांप को हाथ में पकड़े देखना ज्यादा शुभ माना जाता है।

Snake Dream Meaning: अगर आपको भी सपने में दिखाई देता है सांप तो हो जाएं सावधान, जानिए क्या होता है मतलब Read More »

Magh Mashik Shivratri:कब है साल की पहली मासिक शिवरात्रि? नोट करें शुभ मुहूर्त एवं योग

शिवरात्रि व्रत साल मे 12/13 बार आने वाला मासिक व्रत का त्यौहार है, अतः इस व्रत को मासिक शिवरात्रि भी कहा जाता है। जोकि अमावस्या से पहिले कृष्णपक्ष की चतुर्दशी के दिन आता है। मासिक शिवरात्रियों में से दो सबसे अधिक प्रसिद्ध हैं, फाल्गुन त्रियोदशी महा शिवरात्रि के नाम से प्रसिद्ध है और दूसरी सावन शिवरात्रि के नाम से जानी जाती है। यह त्यौहार भगवान शिव-पार्वती को समर्पित है, इस दिन भक्तभगवान शिव के प्रतीक शिवलिंग पर बेलपत्र चढ़ाते हैं। यह लोकप्रिय हिंदू व्रत भगवान शिव और माता पार्वती को समर्पित है। कोई भी व्रत या पूजा तभी उत्तम फल देती है जब उसे सही विधि से किया जाता है। तो आइए जानते हैं क्या है मासिक शिवरात्रि व्रत करने की सही विधि और अनुष्ठान। मासिक शिवरात्रि शुभ मुहूर्त (Masik Shivratri Shubh Muhurat) वैदिक पंचांग के अनुसार, माघ माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि 27 जनवरी को रात 08 बजकर 34 मिनट पर शुरू होगी और अगले दिन 28 जनवरी को शाम 07 बजकर 35 मिनट पर समाप्त होगी। मासिक शिवरात्रि पर निशा काल में शिव-शक्ति की पूजा होती है। अतः 27 जनवरी को माघ माह की शिवरात्रि मनाई जाएगी। मासिक शिवरात्रि शुभ योग (Masik Shivratri Shubh Yog) मासिक शिवरात्रि पर हर्षण योग का निर्माण हो रहा है। इस योग का संयोग देर रात 28 जनवरी को रात 01 बजकर 57 मिनट तक है। इसके साथ ही भद्रावास का भी संयोग बन रहा है। भद्रावास रात 08 बजकर 34 मिनट से है। इन योग में भगवान शिव की पूजा करने से साधक की हर एक मनोकामना पूरी होगी। पंचांग सूर्योदय – सुबह 07 बजकर 12 मिनट पर सूर्यास्त – शाम 05 बजकर 56 मिनट पर शुभ समय ब्रह्म मुहूर्त – सुबह 05 बजकर 26 मिनट से 06 बजकर 19 मिनट तक विजय मुहूर्त – दोपहर 02 बजकर 21 मिनट से 03 बजकर 04 मिनट तक गोधूलि मुहूर्त – शाम 05 बजकर 54 मिनट से 06 बजकर 20 मिनट तक निशिता मुहूर्त – रात्रि 12 बजकर 07 मिनट से 01 बजे तक मासिक शिवरात्रि व्रत की पूजा विधि क्या है? ❀ चतुर्दशी तिथि पर सुबह उठकर स्नान करें और सफ़ेद रंग के वस्त्र धारण करें।❀ भगवन के सामने द्वीप प्रज्वलित कर व्रत का संकल्प लिया जाता है ।❀ पूरे दिन उपवास करने के बाद प्रदोष काल में किसी मंदिर में जाकर पूजा करनी चाहिए।❀ यदि आप मंदिर नहीं जा सकते हैं तो पूजा स्थल या घर के साफ-सुथरे स्थान पर शिवलिंग स्थापित करके पूजा करनी चाहिए।❀ शिवलिंग पर दूध, दही, शहद, घी, बेलपत्र और गंगाजल से अभिषेक करना चाहिए।❀ पूजा और अभिषेक के दौरान शिव जी के पंचाक्षरी मंत्र नमः शिवाय का जाप करते रहें।

Magh Mashik Shivratri:कब है साल की पहली मासिक शिवरात्रि? नोट करें शुभ मुहूर्त एवं योग Read More »

Som Pradosh Vrat 2025:शुभ योग में साल 2025 का पहला सोम प्रदोष व्रत, जानें तिथि, मुहूर्त और पूजा विधि

Som Pradosh Vrat 2025: वैसे तो रोजाना घरों में भोलेनाथ की पूजा की जाती है, लेकिन प्रदोष तिथि विशेष है। मान्यता है कि इस दिन महादेव की पूजा करने से साधक के जीवन में सुख-समृद्धि का वास होता है, साथ ही भाग्य में भी वृद्धि होती हैं। माह की त्रयोदशी तिथि का प्रदोष काल मे होना, प्रदोष व्रत होने का सही कारण है। प्रदोष काल सूर्यास्त से 45 मिनट पहिले प्रारम्भ होकर सूर्यास्त के बाद 45 मिनट होता है।प्रदोष का दिन जब साप्ताहिक दिवस सोमवार को होता है उसे सोम प्रदोष कहते हैं, मंगलवार को होने वाले प्रदोष को भौम प्रदोष तथा शनिवार के दिन प्रदोष को शनि प्रदोष कहते हैं। वैसे तो त्रयोदशी तिथि ही भगवान शिव की पूजा के लिए सर्वश्रेष्ठ है। परंतु प्रदोष के समय शिवजी की पूजा करना और भी लाभदायक है। ध्यान देने योग्य तथ्य: प्रदोष व्रत एक ही देश के दो अलग-अलग शहरों के लिए अलग हो सकते हैं। चूँकि प्रदोष व्रत सूर्यास्त के समय, त्रयोदशी के प्रबल होने पर निर्भर करता है। तथा दो शहरों का सूर्यास्त का समय अलग-अलग हो सकता है, इस प्रकार उन दोनो शहरों के प्रदोष व्रत का समय भी अलग-अलग हो सकता है। इसीलिए कभी-कभी ऐसा भी देखने को मिलता है कि, प्रदोष व्रत त्रयोदशी से एक दिन पूर्व अर्थात द्वादशी तिथि के दिन ही हो जाता है। सूर्यास्त होने का समय सभी शहरों के लिए अलग-अलग होता है अतः प्रदोष व्रत करने से पूर्व अपने शहर का सूर्यास्त समय अवश्य जाँच लें, चाहे वो शहर एक ही देश मे क्यों ना हों। प्रदोष व्रत चन्द्र मास की शुक्ल एवं कृष्ण पक्ष की दोनों त्रयोदशी के दिन किया जाता है। Som Pradosh Vrat 2025:सोम प्रदोष व्रत 2025 तिथि पंचागं के अनुसार माघ माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि की शुरूआत 26 जनवरी के दिन रात 8 बजकर 54 मिनट पर होगी, इस तिथि का समापन 27 जनवरी को रात 8 बजकर 34 मिनट पर होगा। ऐसे में 27 जनवरी 2025 को प्रदोष व्रत रखा जाएगा, इस दिन सोमवार होने के कारण इसे सोम प्रदोष कहा जाएगा। सोम प्रदोष व्रत 2025 मुहूर्त:Som Pradosh Vrat 2025 Muhurat ज्योतिषियों की मानें तो 27 जनवरी को सोम प्रदोष व्रत के दिन महादेव की पूजा के लिए मुहूर्त शाम 5 बजकर 56 मिनट से रात 8 बजकर 34 मिनट तक रहने वाला है, आप इस अवधि में महादेव की आराधना कर सकते हैं। सोम प्रदोष व्रत शुभ योग Som Pradosh Vrat 2025 Subh yoog इस साल माघ माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि पर मूल नक्षत्र बन रहा है, जो रात 09: 02 मिनट तक रहेगा, इस दौरान हर्षण योग भी बनेगा। प्रदोष व्रत पूजा विधि Pradosh Vrat Puja vidhi प्रदोष व्रत की महिमा Pradosh Vrat ki Mahima प्रदोष व्रत को रखने से दो गायों को दान देने के समान पुन्य फल प्राप्त होता है। प्रदोष व्रत को लेकर एक पौराणिक तथ्य सामने आता है कि एक दिन जब चारों और अधर्म की स्थिति होगी, अन्याय और अनाचार का एकाधिकार होगा, मनुष्य में स्वार्थ भाव अधिक होगी। व्यक्ति सत्कर्म करने के स्थान पर नीच कार्यों को अधिक करेगा। उस समय में जो व्यक्ति त्रयोदशी का व्रत रख, शिव आराधना करेगा, उस पर शिव कृ्पा होगी। इस व्रत को रखने वाला व्यक्ति जन्म-जन्मान्तर के फेरों से निकल कर मोक्ष मार्ग पर आगे बढता है. उसे उतम लोक की प्राप्ति होती है। प्रदोष व्रत का महत्व ❀ मान्यता और श्रध्दा के अनुसार स्त्री-पुरुष दोनों यह व्रत करते हैं। कहा जाता है कि इस व्रत से कई दोषों की मुक्ति तथा संकटों का निवारण होता है. यह व्रत साप्ताहिक महत्त्व भी रखता है।❀ रविवार को पड़ने वाले प्रदोष व्रत से आयु वृद्धि तथा अच्छा स्वास्थ्य लाभ प्राप्त किया जा सकता है।❀ सोमवार के दिन त्रयोदशी पड़ने पर किया जाने वाला व्रत आरोग्य प्रदान करता है और इंसान की सभी इच्छाओं की पूर्ति होती है।❀ मंगलवार के दिन त्रयोदशी का प्रदोष व्रत हो तो उस दिन के व्रत को करने से रोगों से मुक्ति व स्वास्थ्य लाभ प्राप्त होता है।❀ बुधवार के दिन प्रदोष व्रत हो तो, उपासक की सभी कामनाओं की पूर्ति होती है।❀ गुरुवार के दिन प्रदोष व्रत पड़े तो इस दिन के व्रत के फल से शत्रुओं का विनाश होता है।❀ शुक्रवार के दिन होने वाला प्रदोष व्रत सौभाग्य और दाम्पत्य जीवन की सुख-शान्ति के लिए किया जाता है।❀ संतान प्राप्ति की कामना हो तो शनिवार के दिन पड़ने वाला प्रदोष व्रत करना चाहिए।❀ अपने उद्देश्यों को ध्यान में रखते हुए जब प्रदोष व्रत किए जाते हैं तो व्रत से मिलने वाले फलों में वृ्द्धि होती है। प्रदोष व्रत का उद्यापन ❀ इस व्रत को ग्यारह या फिर 26 त्रयोदशियों तक रखने के बाद व्रत का उद्यापन करना चाहिए।❀ व्रत का उद्यापन त्रयोदशी तिथि पर ही करना चाहिए।❀ उद्यापन से एक दिन पूर्व श्री गणेश का पूजन किया जाता है. पूर्व रात्रि में कीर्तन करते हुए जागरण किया जाता है।❀ प्रात: जल्दी उठकर मंडप बनाकर, मंडप को वस्त्रों और रंगोली से सजाकर तैयार किया जाता है।❀ ‘ऊँ उमा सहित शिवाय नम:’ मंत्र का एक माला यानी 108 बार जाप करते हुए हवन किया जाता है।❀ हवन में आहूति के लिए खीर का प्रयोग किया जाता है।❀ हवन समाप्त होने के बाद भगवान भोलेनाथ की आरती की जाती है और शान्ति पाठ किया जाता है।❀ अंत: में दो ब्रह्माणों को भोजन कराया जाता है और अपने सामर्थ्य अनुसार दान दक्षिणा देकर आशीर्वाद प्राप्त किया जाता है।

Som Pradosh Vrat 2025:शुभ योग में साल 2025 का पहला सोम प्रदोष व्रत, जानें तिथि, मुहूर्त और पूजा विधि Read More »