Sawan Food: सावन के महीने की शुरुआत हो चुकी है. इस पूरे माह भोलेनाथ की भक्ति की जाती है. लेकिन सावन के महीने में कुछ चीजों को खाने की मनाही होती है.

Sawan Somvar Vrat: सावन सोमवार व्रत के दौरान कुछ विशेष नियमों का पालन करना जरूरी होता है, खासकर खान-पान से जुड़ी बातों का। इस दिन कुछ चीजों का सेवन वर्जित माना गया है, जिनका पालन न करने से व्रत का फल अधूरा रह सकता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि सावन सोमवार व्रत में क्या खाएं और क्या नहीं…
सावन का महीना भगवान शिव की कृपा पाने का सबसे पावन अवसर माना जाता है। Sawan Food इस माह में भोलेनाथ के साथ-साथ माता पार्वती की उपासना की जाती है। विशेष रूप से सावन सोमवार का व्रत बेहद कल्याणकारी माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन श्रद्धा और नियमों के साथ व्रत रखने से जीवन की सभी बाधाएं दूर होती हैं और सुख-शांति की प्राप्ति होती है।
हालांकि, इस व्रत को करते समय कुछ नियमों का पालन करना जरूरी माना जाता है। अगर इन नियमों का पालन न किया जाए, तो इससे व्रत का पूर्ण फल नहीं मिल पाता है। ऐसे में आइए जानते हैं सोमवार व्रत के दौरान किन चीजों का सेवन वर्जित माना गया है और किन चीजों का सेवन करना चाहिए।
Top rated products
Gayatri Mantra Jaap for Wisdom and Knowledge
₹5,100.00Sawan Vishesh Rudrabhishek Puja at Turantnath Dham, Gola Gokarannath | Online Booking | KARMASU
Original price was: ₹5,100.00.₹3,100.00Current price is: ₹3,100.00.Kaal Sarp Dosh Puja Online – राहु-केतु के दोष से पाएं मुक्ति
₹5,100.00Saraswati Mantra Chanting for Intelligence & Academic Success
₹11,000.00Surya Gayatri Mantra Jaap Online
₹1,000.00
Sawan Food सावन सोमवार व्रत में क्या खाना चाहिए- (What should be eaten during the Sawan Monday fast)
1. सात्विक भोजन-
Sawan Food सावन सोमवार व्रत के दौरान फल, दूध, दही, मखाना, साबूदाना, कुट्टू का आटा, सिंघाड़े का आटा जैसी चीजें खानी चाहिए. यह भगवान शिव को भी अर्पित की जाती हैं. इसी के साथ यह शरीर को एनर्जी भी देती है.
2. फल और मेवे-
ताजे फल जैसे केला, सेब, अंगूर और सूखे मेवे जैसे बादाम, अखरोट आदि व्रत में खाए जाते है.
4. बेलपत्र-
शिव जी की पूजा में बेलपत्र को खासतौर पर चढ़ाया जाता है. आप इसे प्रसाद के तौर पर खा भी सकते हैं.
सावन सोमवार व्रत में क्या नहीं खाना चाहिए- (What should not be eaten during the Sawan Monday fast)
1. प्याज-लहसुन (Onion Garlic)
सावन के महीने में आपको प्याज और लहसुन खाने से परहेज करना चाहिए. यह तामसिक भोजन माने जाते हैं इसलिए व्रत के दौरान इन्हें नहीं खाया जाता है. इसी के साथ दही, छाछ, कढ़ी जैसी ठंडी चीजों के सेवन से भी परहेज करना चाहिए.
2. मांस-मछली और अंडा (Meat and Egg)
व्रत और पूजा के दौरान मांसाहारी भोजन से परहेज करना चाहिए. पूरे एक महीने तक मांसाहारी भोजन से दूरी बनाकर रखनी चाहिए और शुद्ध और सात्विक भोजन और करना चाहिए.
3. नमक (Salt)
Sawan Food सावन सोमवार व्रत में सादे नमक का उपयोग नहीं किया जाता है. केवल सेंधा नमक ही खाया जाता है क्योंकि इस नमक को ही शुद्ध माना जाता है.
4. शराब- (Alcohol)
सावन के दिनों और सोमवार व्रत शराब का सेवन नहीं करना चाहिए. इसका सेवन इन दिनों वर्जित माना जाता है.





KARMASU