Sawan 2025 Vrat: सावन शुरू होने वाला है और ऐसे में अगर कोई पहली बार सोमवार व्रत रखने वाला है तो उसे कई तरह के कन्फ्यूजन भी होंगे। यहां जानें आखिर कुंवारी कन्याएं किस तरह से व्रत रखकर भगवान शिव को प्रसन्न कर सकती हैं?

Sawan Somvar Vrat: भगवान शिव और शिवभक्तों के लिए सावन का महीना सबसे प्रिय होता है। वहीं महिलाएं सावन के हर सोमवार का व्रत रखती हैं। कहते हैं कि सच्चे मन और सारे विधि-विधान से जिस किसी ने भी सावन भर पूजा की उसकी नैय्या खुद भगवान शिव ही लगाते हैं। बता दें कि हिंदू ग्रंथों में सावन के सोमवार का विशेष महत्व बताया गया है। Sawan 2025 Vrat मान्यता तो ये भी है कि जब कोई कुंवारी कन्या सावन के सोमवार का व्रत रखने के साथ-साथ भगवान शिव को सच्चे मन से पूजती है तो उसे मनचाहा वर मिल जाता है।
ऐसे में हर साल सावन के सोमवार का व्रत कई कुंवारी कन्याएं रखती हैं। वैसे इस व्रत को लेकर कोई कठोर नियम तो नहीं है, लेकिन कुछ बातों का ध्यान रख लिया जाए तो इस व्रत का पूरा-पूरा फल प्राप्त किया जा सकता है। Sawan 2025 Vrat तो चलिए जान लेते हैं कि कोई कुंवारी कन्या सावन सोमवार का व्रत कैसे रखें। साथ ही जानेंगे उन गलतियों के बारे में जो लोग अक्सर जाने-अनजाने कर दिया करते हैं।
Sawan 2025 Vrat:कुंवारी कन्याएं ऐसे करें भगवान शिव की पूजा
Top rated products
Gayatri Mantra Jaap for Wisdom and Knowledge
₹5,100.00Sawan Vishesh Rudrabhishek Puja at Turantnath Dham, Gola Gokarannath | Online Booking | KARMASU
Original price was: ₹5,100.00.₹3,100.00Current price is: ₹3,100.00.Kaal Sarp Dosh Puja Online – राहु-केतु के दोष से पाएं मुक्ति
₹5,100.00Saraswati Mantra Chanting for Intelligence & Academic Success
₹11,000.00Surya Gayatri Mantra Jaap Online
₹1,000.00
अगर कोई कुंवारी कन्या पहली बार सावन का व्रत रख रही है और भगवान शिव की पूजा करने वाली है तो उसके लिए कुछ नियम है जो उन्हें हर सोमवार को पूरे करने हैं। सबसे पहले सुबह उठकर घर साफ कर लें। ये काम एक दिन पहले भी कर सकते हैं। इसके बाद पानी में कुछ बूंद गंगाजल डालकर नहा लें। पीले रंग के कपड़े पहनकर भगवान शिव की पूजा करें और शिवलिंग का जलाभिषेक करें। आप पंचामृत से भी शिवलिंग का अभिषेक कर सकती हैं। शिवलिंग पर फूल, बेलपत्र और धतूरा चढाएं। इसके बाद ॐ नमः शिवाय का जाप कर लें।
कुंवारी कन्याएं ना करें ये काम :Unmarried girls should not do this work
कुंवारी कन्याएं कभी भी भगवान शिव को हल्दी ना लगाएं। कई लोग पंचामृत में तुलसी की पत्तियां भी डाल देते हैं। कुंवारी कन्याएं इस बात का ध्यान रखें कि शिवलिंग पर तुलसी बिल्कुल भी नहीं चढ़ानी होती है। सोमवार के व्रत के दिन आटा, बेसन, सत्तू और मैदे से बनी किसी भी चीज का सेवन नहीं करना है। Sawan 2025 Vrat इस दिन प्याज और लहसुन के सेवन से भी बचना है। सोमवार के दिन किसी भी तरह के अन्न का सेवन नहीं करना है।
सोमवार व्रत में करें ये काम: Do this work during Monday fast
सावन सोमवार के व्रत में सेंधा नमक ही खाएं। आप साबूदाना खिचड़ी के साथ-साथ दूध और दूध से बनी चीजें खा सकती हैं। इसके अलावा सीजनल फलों का सेवन किया जा सकता है। अगर आप नॉन वेजिटेरियन हैं तो इस बात का पूरा ध्यान रखना है कि सावन में पूरे महीने नॉनवेज नहीं खाना है।
डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)





KARMASU