Sawan 2025 Somwar:भगवान शिव का प्रिय महीना सावन जुलाई में शुरू हो रहा है। यह महीना भगवान शिव की पूजा अर्चना के लिए विशेष होता है। आइये जानते हैं कब से शुरू हो रहा है सावन, कब है सावन का पहला सोमवार और इसका महत्व क्या है? (Sawan 2025 Start Date)

सावन का पहला सोमवार व्रत कब? (Sawan 2025 First Monday Date)
Sawan 2025 Somwar हिंदू पंचांग के आधार पर इस साल सावन माह 11 जुलाई, 2025 से शुरू होगा। वहीं, इसका समापन अगले महीने यानी 09 अगस्त, 2025 को होगा। इस बार सावन में कुल 4 सोमवार व्रत पड़ेंगे। वहीं, सावन का पहला व्रत 14 जुलाई, सोमवार के दिन रखा जाएगा।
Sawan 2025 Somwar Date:सावन सोमवार की तिथियां
पहला सोमवार- 14 जुलाई 2025
दूसरा सोमवार- 21 जुलाई 2025
तीसरा सोमवार- 28 जुलाई 2025
चौथा सोमवार- 4 अगस्त 2025
राशि अनुसार उपाय से मिलती है कृपा (You get blessings according to your zodiac sign)
सावन में राशि के अनुसार विशेष उपाय करने शिवजी की कृपा प्राप्त होती है। सावन के सोमवार का भक्तों को बहुत इंतजार रहता है। इस महीने में भोलेशंकर की विशेष अराधना की जाती है। लोग भोले शंकर का रुद्राभिषेक कराते हैं।
Top rated products
Gayatri Mantra Jaap for Wisdom and Knowledge
View Details₹5,100.00Sawan Vishesh Rudrabhishek Puja at Turantnath Dham, Gola Gokarannath | Online Booking | KARMASU
Original price was: ₹5,100.00.₹3,100.00Current price is: ₹3,100.00.Kaal Sarp Dosh Puja Online – राहु-केतु के दोष से पाएं मुक्ति
View Details₹5,100.00Saraswati Mantra Chanting for Intelligence & Academic Success
View Details₹11,000.00Surya Gayatri Mantra Jaap Online
View Details₹1,000.00
कावड़ यात्रा से होती है मनोकामना पूर्ति (Kavad Yatra fulfills wishes)
Sawan 2025 Somwar सावन मास भगवान शिव का सबसे पसंदीदा माह है और इस दौरान यदि कोई श्रद्धालु पूरी आस्था के साथ भोलेनाथ की आराधना करता है तो उसकी सभी मनोकामना पूर्ण होती है इस महीने भगवान शिव की विधि-विधान के साथ पूजा होती है। सावन के पावन महीने में शिव के भक्त कावड़ लेकर आते हैं और उस कांवड़ में भरे गंगा जल से शिवजी का अभिषेक करते हैं।
कब पड़ेगा पहला सावन का सोमवार व्रत (When will the first Monday fast of Sawan be observed?)
Sawan 2025 Somwar इस साल सावन में कुल 4 सोमवार आ रहे हैं यानी सावन महीने में 4 सोमवार व्रत होंगे और चार मंगला गौरी व्रत होंगे। सावन का पहला सोमवार 14 जुलाई को पड़ेगा और सावन का अंतिम सोमवार 4 अगस्त को पड़ रहा है।
सब दुख दर्द दूर करता है ये पंचाक्षरीय मंत्र (This five letter mantra removes all pain and suffering)
Sawan 2025 Somwar धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस समय मंत्र जप का भी बहुत महत्व होता है। ‘ओम नमः शिवाय’ मंत्र का जप करने से सभी तरह के दुख-दर्द दूर हो जाते हैं। भगवान शिव को यदि प्रसन्न करना है तो सावन माह में पूरे विधि विधान के साथ उनकी पूजा जरूर करनी चाहिए।
Masik Shivratri 2025: अगस्त में कब है मासिक शिवरात्रि? जानें शुभ मुहूर्त और पूजा का महत्व
Masik Shivratri 2025: भक्तों के लिए मासिक शिवरात्रि भगवान शिव की कृपा पाने का एक पावन अवसर होता है. हर…

Sawan Amavasya 2025: कब पड़ेगी सावन महीने की अमावस्या? जानें इस दिन किन कामों की है सख्त मनाही
Sawan Amavasya 2025: श्रावण मास की अमावस्या पर कुंडली और जीवन से जुड़े तमाम तरह के दोषों को दूर करने…
Sawan Shivratri 2025: सावन शिवरात्रि पर भद्रावास योग, जलाभिषेक और पूजा के लिए चार पहर का समय जान लें
Sawan Shivratri 2025: सावन मास की चतुर्दशी तिथि को सावन शिवरात्रि का पर्व मनाया जाता है। ऐसा कहा जाता है…
सावन सोमवार व्रत की पूजा विधि (Sawan Somwar Vrat 2025 Puja Vidhi)
- सावन के पहले सोमवार पर जल्दी उठें और स्नान करें।
- साफ कपड़े पहनें।
- हाथ में जल, पुष्प और अक्षत लेकर व्रत का संकल्प लें।
- पूजा की थाली तैयार करें और एक वेदी भगवान शिव, माता पार्वती व गणेश जी की प्रतिमा स्थापित करें।
- उनका विधिपूर्वक अभिषेक करें।
- बिल्व पत्र, धतूरा, भांग, शमी पत्र, सफेद चंदन, अक्षत, धूप, दीप, फल, फूल, मिठाई, पंचामृत आदि चीजें चढ़ाएं।
- शिवलिंग पर भी गंगाजल और दूध चढ़ाएं।
- ‘ॐ नमः शिवाय’ मंत्र का 108 बार जप करें।
- सावन सोमवार व्रत की कथा सुनें या पढ़ें।
- धूप और दीप जलाकर भगवान शिव की आरती करें।
- व्रत के दौरान तामसिक चीजों से दूर रहें और सिर्फ फलाहार के रूप में फल, दूध, दही, साबूदाना, कुट्टू का आटा, सेंधा नमक आदि का सेवन कर सकते हैं।
- व्रत के समापन के बाद ब्राह्मणों और गरीबों को दान-दक्षिणा दें।
सावन सोमवार के दिन शिवजी के इन मंत्रों का करें जाप (Chant these mantras of Lord Shiva on Monday of Sawan)
ॐ नमः शिवाय।
ॐ पार्वतीपतये नमः।
ऊँ हौं जूं स: ऊँ भुर्भव: स्व: ऊँ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्। ऊर्वारुकमिव बन्धनान्मृत्योर्मुक्षीय मामृतात् ऊँ भुव: भू: स्व: ऊँ स: जूं हौं ऊँ।।
नमो नीलकण्ठाय।
ॐ ह्रीं ह्रौं नमः शिवाय।
सावन सोमवार व्रत महत्व (importance of savan somwar fast)
Sawan 2025 Somwar सावन सोमवार का व्रत करने से मां गौरी और शिवजी की कृपा प्राप्त होती है। वहीं जो कुंवारी लड़कियां सावन सोमवार का व्रत रखती हैं उन्हें मनचाहा जीवन साथी की प्राप्ति होती है और शिव-गौरी जैसा दांपत्य जीवन मिलता है। सावन में महादेव के साथ मां गौरी की विधि-विधान के साथ पूजा करने से जीवन के सभी कष्ट दूर हो जाते हैं।







KARMASU