Sawan Shivratri 2025 Date : हिंदू कैलेंडर का पांचवां महीना सावन महादेव की भक्ति के लिए बहुत खास माना गया है। शिव भक्तों को इस महीने का विशेष इंतजार रहता है। इस महीने में आने वाले सोमवार बहुत शुभ माने गए हैं। इनके अलावा भी सावन में शिवजी को प्रसन्न करने के लिए कईं खास व्रत किए जाते है मासिक शिवरात्रि भी इनमें से एक है। वैसे तो मासिक शिवरात्रि का व्रत हर महीने आता है लेकिन इन सभी में सावन शिवरात्रि का विशेष महत्व है। जानें साल 2025 में कब है सावन शिवरात्रि व्रत…

Sawan Masik Shivratri 2025 Date And Time: सनातन संस्कृति में सावन माह को अत्यंत पवित्र और शुभ माना गया है। यह महीना विशेष रूप से भगवान शिव की उपासना के लिए समर्पित होता है। इस दौरान लोग व्रत, जलाभिषेक, रुद्राभिषेक और मंत्र जाप करते हैं और भोलेनाथ की कृपा प्राप्त करते हैं। Sawan Shivratri 2025 Date सावन में आने वाली मासिक शिवरात्रि का विशेष महत्व है, क्योंकि इसे शिवभक्तों के लिए अत्यंत फलदायी माना गया है। इस दिन शिव-पार्वती की पूजा विशेष रूप से करने से जीवन में सुख-शांति, वैवाहिक जीवन में खुशहाल रहती है। ऐसे में आइए जानते हैं कि इस साल सावन में मासिक शिवरात्रि का व्रत किस दिन रखा जाएगा।
Sawan Shivratri 2025: सावन मास में भगवान शिव की पूजा का विशेष महत्व है। इस महीने में आने वाला शिवरात्रि व्रत भी बहुत खास होता है क्योंकि साल में सिर्फ एक बार ही सावन शिवरात्रि का संयोग बनता है।
Top rated products
Gayatri Mantra Jaap for Wisdom and Knowledge
View Details₹5,100.00Kaal Sarp Dosh Puja Online – राहु-केतु के दोष से पाएं मुक्ति
View Details₹5,100.00Saraswati Mantra Chanting for Intelligence & Academic Success
View Details₹11,000.00Surya Gayatri Mantra Jaap Online
View Details₹1,000.00Kuber Mantra Chanting – Invoke the Guardian of Wealth
View Details₹11,000.00
कब से शुरू होगा सावन 2025? (Sawan 2025 Start Date)
उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. प्रवीण द्विवेदी के अनुसार, साल 2025 में सावन मास 11 जुलाई से शुरू होगा, जो 9 अगस्त तक रहेगा यानी इस बार सावन मास पूरे 30 दिन का रहेगा। इस सावन में 4 सोमवार का संयोग बन रहा है। पहला सावन सोमवार 14 जुलाई, दूसरा 21 जुलाई, तीसरा 28 जुलाई और चौथा 4 अगस्त को रहेगा। ये सभी सोमवार शिवजी की पूजा के लिए बहुत शुभ फल देने वाला रहेंगे।
कब है सावन शिवरात्रि 2025? (Sawan Shivratri 2025 Date)
मासिक शिवरात्रि का व्रत हर महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को किया जाता है। Sawan Shivratri 2025 Date इस बार सावन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि 23 जुलाई, बुधवार को सुबह 04:39 से देर रात 02: 28 तक रहेगी। चूंकि चतुर्दशी तिथि का सूर्योदय 23 जुलाई को होगा, इसलिए इसी दिन ये सावन शिवरात्रि का व्रत किया जाएगा। मासिक शिवरात्रि में रात्रि पूजन का महत्व है।
सावन शिवरात्रि 2025 पूजा मुहूर्त (Sawan Shivratri Shubh Muhurat)
पूजा का शुभ मुहूर्त Puja ka Subh Muhurat
Sawan Shivratri 2025 Date सावन शिवरात्रि की रात्रि में भगवान शिव की पूजा का विशेष मुहूर्त 24 जुलाई की रात 12:07 बजे से 12:48 बजे तक का है। इस दौरान कुल 41 मिनट की अवधि को शिव पूजन के लिए सर्वोत्तम माना गया है। इस समय रात्रि जागरण, शिव नाम का जाप, और बेलपत्र, दूध, गंगाजल से शिवलिंग का अभिषेक करना विशेष फलदायक होता है।
Masik Shivratri 2025: अगस्त में कब है मासिक शिवरात्रि? जानें शुभ मुहूर्त और पूजा का महत्व
Masik Shivratri 2025: भक्तों के लिए मासिक शिवरात्रि भगवान शिव की कृपा पाने का एक पावन अवसर होता है. हर…

Sawan Amavasya 2025: कब पड़ेगी सावन महीने की अमावस्या? जानें इस दिन किन कामों की है सख्त मनाही
Sawan Amavasya 2025: श्रावण मास की अमावस्या पर कुंडली और जीवन से जुड़े तमाम तरह के दोषों को दूर करने…
Sawan Shivratri 2025: सावन शिवरात्रि पर भद्रावास योग, जलाभिषेक और पूजा के लिए चार पहर का समय जान लें
Sawan Shivratri 2025: सावन मास की चतुर्दशी तिथि को सावन शिवरात्रि का पर्व मनाया जाता है। ऐसा कहा जाता है…
पारण का समय
Sawan Shivratri 2025 Date सावन शिवरात्रि व्रत का पारण 24 जुलाई को किया जाएगा। इस दिन पारण का समय सुबह 05:38 बजे का है। इस व्रत को करने से वैवाहिक जीवन में सामंजस्य और प्रेम बना रहता है। साथ ही यह दिन जीवन के कष्टों को दूर करने, रोगों से मुक्ति और सौभाग्य प्राप्ति के लिए भी अत्यंत लाभकारी माना गया है।
धार्मिक महत्व
पौराणिक मान्यताओं के अनुसार सावन मास की शिवरात्रि के दिन ही भगवान शिव और देवी पार्वती का पुनः मिलन हुआ था। इस दिन विधिवत व्रत और पूजन करने से शिवजी शीघ्र प्रसन्न होते हैं और भक्तों को मनोवांछित फल प्रदान करते हैं।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।







KARMASU