दुर्गा मन्दिर गोरखपुर, उत्तरप्रदेश, भारत

यहाँ श्रद्धालु करते हैं माँ दुर्गा को रक्त अर्पित

Durga Mandir:दुर्गा मन्दिर गोरखपुर भारत के उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक अद्रभुत माँ दुर्गा का मंदिर स्थित है। गोरखपुर शहर के बांसगांव में बने इस दुर्गा मंदिर में देवी को खुश करने के लिए श्रद्धालुओं द्वारा माँ को रक्त अर्पित किया जाता है।

दुर्गा मन्दिर गोरखपुर माँ दुर्गा के इस मंदिर की अनोखी परंपरा आज से ही नहीं बल्कि सैकड़ों साल पूर्व से है। वैसे तो पूरे साल दुर्गा मंदिर में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहता है, लेकिन नवरात्रि के दिनों में यहां रक्त चढ़ाने की विशेष परंपरा है। नवमी के दिन माँ दुर्गा को रक्त अर्पित करने की परंपरा को निभाने के लिए देश-विदेश में रहने वाले लोग भी आते हैं। नवजात बच्चों को भी लेकर श्रद्धालु मंदिर में पहुंचते हैं और उनके ललाट से रक्त लेकर माँ को अर्पित करते हैं।

गोरखपुर के बांसगांव तहसील स्थित दुर्गा मंदिर में पिछले 300 वर्षों से माँ दुर्गा को रक्‍त चढ़ाने की परंपरा चली आ रही है। यह परंपरा क्षेत्रियों के श्रीनेत वंश के लोगों द्वारा निभाई जाती है। इस परंपरा के तहत 12 दिन के नवजात से लेकर 100 वर्ष के बुजुर्ग तक का रक्त चढ़ाया जाता है। उपनयन संस्कार के पहले तक एक जगह ललाट और जनेऊ धारण करने के बाद युवकों, दुर्गा मन्दिर गोरखपुर अधेड़ों व बुजुर्गों के शरीर से नौ जगहों पर एक ही उस्तरे से चीरा लगाकर खून निकाला जाता है। रक्त को बेलपत्र में लेकर माँ दुर्गा के चरणों में अर्पित किया जाता है और शरीर के कटे हुए हिस्से पर भभूत लगाई जाती है।

माँ दुर्गा के इस मंदिर से जुड़ी ऐसी मान्यता है कि जिन नवजातों के ललाट से रक्त चढ़ाया जाता है, दुर्गा मन्दिर गोरखपुर उन्हें दुर्गा माँ की विशेष कृपा प्राप्त होती हैं। श्रद्धालुओं का कहना है दुर्गा मन्दिर गोरखपुर कि ये माँ के आशीर्वाद का ही फल है कि आज तक किसी को न तो टिटनेस हुआ और न ही घाव भरने के बाद कहीं कटे का निशान पड़ा।

दुर्गा मंदिर की वास्तुकला बहुत ही सुंदर है। मंदिर को नागर शैली में बनाया गया है। सम्पूर्ण मंदिर को वर्गाकार और एक विशाल चबूतरे पर बनाया गया है। दुर्गा मंदिर में माँ के दर्शन के लिए एक प्रवेश द्वार है। वर्ष 2021 में माँ दुर्गा के इस मंदिर का जीर्णोद्धार कराया गया और श्रद्धालुओं के लिए एक धर्मशाला का भी निर्माण किया गया।

सुबह मंदिर खुलने का समय

05:00 AM – 10:00 PM

सायंकाल आरती का समय

07:00 PM – 08:00 PM

सुबह की आरती का समय

05:00 AM – 06:00 AM

दुर्गा मन्दिर गोरखपुर
App Download