Dreams of Money

Dreams of Money: 10 ऐसे सपने जो बताते हैं धन लाभ और 10 जो देते हैं हानि का संकेत: जानिए स्वप्न शास्त्र का रहस्य….

RAHASY
Dreams of Money: 10 ऐसे सपने जो बताते हैं धन लाभ और 10 जो देते हैं हानि का संकेत: जानिए स्वप्न शास्त्र का रहस्य….
KARMASU 12 December 2025 6 मिनट पढ़ें
RAHASY📅 12 December 2025⏱ 6 मिनट
इस लेख में
  1. Dreams of Money: 10 ऐसे सपने जो बताते हैं धन लाभ और 10 जो देते हैं हानि का संकेत……….
  2. Dog In Dream: सपने में कुत्ता देखना—क्या यह किसी बड़ी घटना का संकेत है ?
  3. Top rated products
  4. Gayatri Mantra Jaap for Wisdom and Knowledge
  5. Sawan Vishesh Rudrabhishek Puja at Turantnath Dham, Gola Gokarannath | Online Booking | KARMASU
  6. Kaal Sarp Dosh Puja Online – राहु-केतु के दोष से पाएं मुक्ति
  7. Saraswati Mantra Chanting for Intelligence & Academic Success
  8. Surya Gayatri Mantra Jaap Online

Dreams of Money: स्वप्नशास्त्र के अनुसार, हर सपने का कोई न कोई अर्थ ज़रूर होता है. सपने यूँ ही नहीं आते, बल्कि ये आपसे बहुत कुछ कहना चाहते हैं और जीवन में होने वाली कई घटनाओं का आभास कभी-कभार सपनों में भी हो जाता है. सामुद्रिक शास्त्र के मुताबिक, हर सपने का एक खास मतलब होता है, जो व्यक्ति को किसी न किसी बात का संकेत देता है.

सपने मुख्यतः दो प्रकार के होते हैं: एक जो इष्ट फल को बताने वाले यानी पॉजिटिव चीज़ों को बताने वाले, और दूसरे निगेटिव चीज़ों को बताने वाले. आज हर आंख का सपना ‘धन’ है, और यदि आप यह जानना चाहते हैं Dreams of Money कि आपके सपने धन लाभ का संकेत दे रहे हैं या धन हानि का, तो स्वप्न शास्त्र के इन संकेतों को समझना ज़रूरी है.

Dreams of Money: 10 ऐसे सपने जो बताते हैं धन लाभ और 10 जो देते हैं हानि का संकेत……….

10 अशुभ सपने जो धन हानि या परेशानी का संकेत देते हैं (The Danger Signs)

🙏 पूजा सेवाएँ — अभी बुक करें

सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, कुछ सपने ऐसे होते हैं जो आने वाले समय में आर्थिक नुकसान, मान-प्रतिष्ठा की हानि या जीवन में अशुभ घटनाओं का संकेत देते हैं:

1. फटी हुई जेब या पॉकेटमारी (Torn Pocket or Pickpocketing): स्वप्नशास्त्र के अनुसार, यदि कोई व्यक्ति सपने में खुद की पॉकेटमारी होते हुए देखता है या फटी हुई जेब देखता है, तो यह स्पष्ट रूप से धन हानि का संकेत होता है.

2. गिरती हुई दीवार (Falling Wall): सपने में दीवार गिरते हुए या गिरी हुई दीवार को देखना एक अशुभ संकेत माना गया है. ज्योतिषविद्या के मुताबिक, ऐसा सपना देखने से धन की हानि, मान-प्रतिष्ठा का नुकसान, Dreams of Money और पद में कमी आने की आशंका रहती है.

3. चोर या डाकू (Thief or Robber): अगर आपको सपने में चोर या डाकू नज़र आते हैं, Dreams of Money तो आपको सावधान और सतर्क हो जाना चाहिए, क्योंकि यह संकेत है कि भविष्य में आपको धन का नुकसान होने वाला है.

4. खाली दुकान (Empty Shop): सपने में खाली दुकान का दिखना भी आर्थिक परेशानियों का संकेत माना जाता है.

5. जुआ खेलना (Gambling): सपने में खुद को जुआ खेलते हुए देखना यह संकेत देता है कि आपको निकट भविष्य में आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है.

6. बाढ़ (Flood): सपने में बाढ़ देखना भी धन हानि का एक स्पष्ट संकेत माना जाता है.

Dog In Dream: सपने में कुत्ता देखना—क्या यह किसी बड़ी घटना का संकेत है ?

7. कटता हुआ वृक्ष (Cut Tree): सपने में वृक्ष को कटते देखना अच्छा शगुन नहीं माना जाता है, यह आने वाले समय में नुकसान का संकेत होता है.

8. उल्लू पक्षी (Owl): सपने में उल्लू देखना कुछ ज्यादा ही अपशगुन माना जाता है. ज्योतिषशास्त्र के अनुसार, उल्लू को सपने में देखने का मतलब है कि जल्द ही आपको आर्थिक नुकसान झेलना पड़ सकता है. यह आपके जीवन में कोई अशुभ घटना घटित होने का संकेत भी हो सकता है.

9. रेत पर चलना (Walking on Sand): अगर आप सपने में खुद को रेत पर चलते हुए देखते हैं, Dreams of Money तो ऐसी आशंका होती है कि आपको अपने शत्रुओं के चलते मुंह की खानी पड़ सकती है यानी आपके दुश्मनों के चलते आपको नुकसान हो सकता है.

10. झाड़ू (Broom): सपने में झाड़ू देखने का संबंध लक्ष्मी और धन से हो सकता है, लेकिन यदि यह सपने में दिखती है, तो यह आने वाले समय में धन का नुकसान होने का संकेत हो सकता है.

10 शुभ संकेत जो धन लाभ और समृद्धि लाते हैं (The Prosperity Signs)

धन के सपनों में प्रमुख रूप से जल, श्वेत रंग, फूल, फल, पशु, अनाज, पात्र और देवी-देवता का महत्व है. ये सपने प्रचुर मात्रा में धनागमन का संकेत देते हैं:

1. पानी या जल (Water): पानी का धन-दौलत से बहुत करीब का संबंध माना गया है. Dreams of Money यदि आप सपने में वर्षा होते देखें, या स्वयं कुएं से पानी भरें, तो जल्द ही धन लाभ की संभावना है. सपने में तैरना मात्र ही असीमित धन-आगमन का सूचक है, और नदी अथवा समुद्र-दर्शन भी अकस्मात धन प्राप्ति का संकेत है.

2. श्वेत रंग (White Color): सपने में सफेद रंग का विशेष महत्व है, जिसे सुख-समृद्धि, शांति एवं सौजन्य का प्रतीक माना गया है. Dreams of Money सपने में सफेद वस्त्र देखना, श्वेत फूलों की माला, सफेद बर्फ से ढंका पर्वत, सफेद पंछी, सफेद समुद्र, सफेद मंदिर का शिखर, सफेद ध्वजा, शंख और श्वेत सूर्य-चंद्र देखना समृद्धि एवं प्रचुर मात्रा में धनागमन का संकेत हैं.

3. फल (Fruits): यदि सपने में स्वयं के हाथों में फल टपके, या आप फल वाले वृक्षों का दर्शन करें, आंवला, अनार, सेब, नारियल, सुपारी एवं काजू आदि को देखें तो धन आने की प्रबल संभावना है.

4. फूल (Flowers): सफेद कमल, लाल कमल, नीला कमल, केतकी, मालती, नागकेसर, चमेली, चांदनी एवं गुलमोहर के फूल सपने में देखने वाला व्यक्ति निश्चित ही भविष्य में अपार धन-संपत्ति का स्वामी बनता है.

5. पशु (Prosperous Animals): मस्त हाथी, गाय, घोड़ा (अश्व), बैल, बिच्छू, बड़ी मछली, श्वेत सर्प, बंदर, कछुआ एवं कस्तूरी मृग जैसे पशु अचानक विशेष धन प्राप्ति के प्रतीक माने गए हैं.

6. मधुमक्खी (Honey Bee): मधुमक्खी का स्वप्न देखने वाले व्यक्ति का बैंक का खाता दिन दूना, रात चौगुना धन से बढ़ता है.

7. अनाज (Grains): सपने में व्यक्ति अनाज (जैसे चावल, मूंग, जौ, सरसों) के ढेर पर स्वयं को चढ़ता देखे और उसी समय उसकी नींद खुल जाए, तो धन लाभ निश्चित समझा जाता है.

8. पात्र (Vessels): कलश, पानी से भरा घड़ा और बड़े पात्रों को धन आगमन का सुनिश्चित प्रतीक माना गया है. मिट्‍टी का पात्र देखना सर्वश्रेष्ठ होता है; ऐसे व्यक्ति को शीघ्र ही अपार धन संपदा की प्राप्ति होती है, साथ ही भूमि लाभ भी मिलता है.

9. पितृ और पूर्वजों का आशीर्वाद (Ancestors’ Blessings): भारतीय स्वप्न विशेषज्ञों के अनुसार, सपने में पितृ अथवा दिवंगत पूर्वजों का दर्शन एवं उनके आशीर्वाद प्राप्त करना विशेष सफलतादायक होता है.

10. दैवीय प्रतीक (Divine Symbols): मंदिर, शंख, गुरु, शिवलिंग, दीपक, घंटी, द्वार, राजा, रथ, पालकी, उजला आकाश एवं पूनम का चंद्र (पूर्णिमा का चंद्रमा) आदि भी विशेष समृद्धिदायक एवं भाग्योदय का प्रतीक माने गए हैं.

सपनों को साकार करने के लिए कर्म जरूरी

Dreams of Money: हालांकि ये समस्त संकेत धनागमन के हैं, लेकिन स्वप्नशास्त्र (Dream Interpretation) यह भी स्पष्ट करता है कि यदि कर्म, प्रयास और परिश्रम न किए जाएं तो सपने फिर सपने ही होते हैं. Dreams of Money इन संकेतों से प्रेरणा लेकर अपने कार्यों की रूपरेखा तैयार करना तो ठीक है, Dreams of Money किंतु उनके भरोसे बस हाथ पर हाथ धरे सपना साकार होने का इंतज़ार करना नादानी है. आपको थोड़ा ‘तपना’ पड़ेगा, क्योंकि इस ‘तपने’ में ही सपने का ‘असली अर्थ’ छिपा है.

KARMASU वीडियो

छोटे वीडियो — देखें, सुनें और सीखें

YouTube पर देखें ↗
महर्षि वाल्मीकि जयंती 2026 II Valmiki Jayanti 2026
हनुमान जी की पूजा में क्या चढ़ाएं और क्या नहीं | Hanuman…
Durga Mata Ji Ke 5 Important Mantra | माँ दुर्गा के 5…
Sunday Mantra for Peace | रविवार सूर्य देव का आशीर्वाद मंत्र |…
Shaniwar Special Shani Dev Mantra 🕉️ | शनि देव को प्रसन्न करने…
Shaniwar Special Shani Dev Mantra 🕉️ | शनि देव को प्रसन्न करने…
Shukravar Special 108 Lakshmi Mata Ke Mantra 🙏 | शुक्रवार को जरूर…
Budhvar Special Ganesh Ji Ke 108 Powerful Mantra 🙏 | बुधवार को…
Hanuman Ji Powerful Mantra | मंगलवार को जरूर सुनें हनुमान जी का…
रविवार स्पेशल मंत्र जरूर सुनें |रविवार के चमत्कारी सूर्य मंत्र |Surya Mantra…
Title: Durga Saptashati Path Ke Fayde | दुर्गा सप्तशती पाठ के चमत्कारी…
Shanivar Special Shani Ji Ke 108 Mantra | शनिवार विशेष शनि देव…
App Download