Lord Shiva in Dream:सपने में भगवान शिव को देखने का क्या होता है मतलब, जानिए इससे जीवन पर कैसा पड़ता है प्रभाव

RAHASY
Lord Shiva in Dream:सपने में भगवान शिव को देखने का क्या होता है मतलब, जानिए इससे जीवन पर कैसा पड़ता है प्रभाव
KARMASU 29 January 2025 5 मिनट पढ़ें
RAHASY📅 29 January 2025⏱ 5 मिनट

Lord Shiva in Dream:स्वप्न में शिवलिंग के दर्शन, ज्योतिर्लिंग की यात्रा संकेत देती है कि, कार्य करते रहें आप सही दिशा में हैं सफलता अवश्य मिलेगी। 

Lord Shiva in Dream:स्वप्न शास्त्र में सपनों के फलादेश के बारे में बताया गया है। धर्म शास्त्रों के जानकार बताते हैं कि हर स्वप्न कुछ ना कुछ संकेत जरूर देता है। हालांकि यह बहुत हद तक इस बात पर निर्भर करता है कि स्वप्न किस वक्त देखा गया है। स्वप्न शास्त्र के अनुसार, कुछ सपने….

श्रावण माह में शिवभक्ति अपने चरम पर है। सभी शिवभक्त अपनी लौकिक-पारलौकिक इच्छाओं को पूर्ण करने के लिए अहर्निश शिव आराधना में लगे हुए हैं। ऐसे में कई भक्तों को तो स्वप्न ईष्ट के दर्शन भी होंगे। उनकी पूजा-आराधना के शुभा-शुभफल के संकेत भी दिखाई देंगे। यद्यपि ये स्वप्न हमेशा सत्य नहीं होते किन्तु कई बार देखा गया है कि ये बिल्कुल सत्य होते हैं।

🙏 पूजा सेवाएँ — अभी बुक करें

आदिकाल से ही ईश्वर अपने अनेकों भक्तों को स्वप्न में आकर निर्देशित करते रहे हैं। कई पुजारियों, राजाओं, सेठ-साहूकारों को तो देवी-देवता स्वयं स्वप्न में आकर निर्देशित कर चुके हैं कि मेरी मूर्ति यहां से निकालो, मन्दिर बनवाओं अथवा वो हमारा भक्त है उसकी सहायता करों आदि-आदि ऐसे अनेकों प्रमाण आज भी मिलते हैं। कई बार सपने उसी दिन सत्यघटित होते देखे गए हैं Lord Shiva in Dream इनमें से एक सर्वाधिक प्रसिद्द स्वप्न त्रेतायुग में त्रिजटा ने लंकापति रावण और लंका निवासियों की दुर्दसा का देखा था कि, ‘सपने वानर लंका जारी। जातुधान सेना सब मारी।। और वह स्वप्न तो उसी दिन सत्य घटित हुआ था। ऐसे और भी अनेकों प्रमाण हैं।

Lord Shiva in Dream

Lord Shiva in Dream:सावन में शिव सम्बंधित स्वप्न

पवित्र श्रावण माह में शिव भक्तों को स्वप्न में अधिकांशतः अपने ईष्ट के दर्शन होते सुने गए हैं। यदि साक्षात शिव के दर्शन हों तो दैहिक, दैविक और भौतिक कष्टों तथा सांसारिक बंधनों से मुक्ति मिलती है। स्वप्न में शिवलिंग के दर्शन, ज्योतिर्लिंग की यात्रा संकेत देती है कि, कार्य करते रहें आप सही दिशा में हैं

सफलता अवश्य मिलेगी। स्वप्न में शिवलिंग Lord Shiva in Dream पर बेलपत्र-पुष्पादि अर्पित करना, माता दुर्गा को नारियल-चुनरी चढ़ाना, हनुमान जी को सिंदूर का लेप करना, गणेश जी पर दूर्वा अर्पित करना, किसी भी देवी-देवता की आराधना-आरती करते देखना, शंख बजाना ये सब आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी होने और पूजा स्वीकार होने के संकेत हैं। स्वप्न में रुद्राभिषेक करना या करवाना, शिव चालीसा का पाठ करना, शिव महिमा के स्तोत्र पढ़ना, शिवजी पर गंगाजल अथवा जल से अभिषेक करना, दानपुण्य करना आदि भी शिवकृपा प्राप्ति के लक्षण हैं।

Lord Shiva in Dream:स्वप्न शास्त्र में सपनों के फलादेश के बारे में बताया गया है। धर्म शास्त्रों के जानकार बताते हैं कि हर स्वप्न कुछ ना कुछ संकेत जरूर देता है। हालांकि यह बहुत हद तक इस बात पर निर्भर करता है कि स्वप्न किस वक्त देखा गया है। Lord Shiva in Dream स्वप्न शास्त्र के अनुसार, कुछ सपने शुभ संकेत देते हैं, जबकि कुछ स्वप्न बेहद अशुभ संकेत देने वाले होते हैं। आइए जानते हैं कि सपने में शिवजी की देखना शुभ संकेत देता है या अशुभ।

Lord Shiva in Dream सपने में भगवान शिव को देखना

  • स्वप्न शास्त्र के अनुसार, सपने में शिवजी को देखना एक शुभ स्वप्न है। अगर कोई सपने में शिवजी को देखा है तो इसका मतबल है कि शिवजी अपनी कृपा बरसाने वाले हैं। उनकी कृपा से शारीरिक, मानसिक और आर्थिक परेशानियों से बहुत जल्द निजात मिलने वाली है।
  • अगर कोई सपने में शिवजी को ध्यान मुद्रा में देखता है तो यह इस बात की ओर इशारा करता है कि बहुत जल्द शिक्षा के क्षेत्र में जबरदस्त सफलता मिलने वाली है। इसके साथ ही यह स्वप्न नौकरी में तरक्की का भी पूर्व संकेत देता है।
  • स्वप्न शास्त्र के अनुसार, सपने में शिवजी का मंदिर देखना मनोकामना पूर्ति का संकेत देता है। अगर कोई सपने में शिवजी की मंदिर देखता है तो यह इस बात का संकेतक है कि आने वाले समय में शिवजी की कृपा से हर इच्छा पूरी होने वाली है।
  • सपने में शिवलिंग के दर्शन होना भी एक शुभ संकेतक स्वप्न है। Lord Shiva in Dream अगर आपको सपने में शिवलिंग के दर्शन हो जाए तो समझिए आने वाले समय में शिवजी के आशीर्वाद से बहुत कुछ हासिल होने वाला है। जो कि नौकरी और व्यापार से भी संबंधित हो सकता है।
  • स्वप्न शास्त्र के अनुसार, सपने में शिवलिंग पर जल अर्पित करते हुए देखना भी एक प्रकार का शुभ स्वप्न है। दरअसल यह स्वप्न इस बात का संकेत देता है कि आने वाले समय में आपको बहुत बड़ी उपलब्धि हासिल होने वाली है। जिसकी आपको पहले से कोई उम्मीद ना थी।
  • सपने में शिव-पार्वती को एक साथ देखना बेहद शुभ संकेत देता है। यह स्वप्न इस बात की ओर इशारा करता है कि वैवाहिक जीवन में खुशहाली आने वाली है। इसके अलावा यह स्वप्न पार्टनर के साथ मजबूत संबंध को भी दर्शाता है। वहीं अगर कोई सपने में त्रिशूल देखता है तो यह बात की ओर इशारा करता है कि बहुत जल्द किसी बड़े कष्ट से मुक्ति मिलने वाली है।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। KARMASU.IN इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

Lord Shiva in Dream:सपने में भगवान शिव को देखने का क्या होता है मतलब, जानिए इससे जीवन पर कैसा पड़ता है प्रभाव

Table of Contents

KARMASU वीडियो

छोटे वीडियो — देखें, सुनें और सीखें

YouTube पर देखें ↗
दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएँ 🪔✨ | Happy Diwali 2026 |
धनतेरस 2026 विशेष महापूजा | धन्वंतरि, माता लक्ष्मी और कुबेर पूजा |…
KARMASU
KARMASU
धनतेरस 2026 विशेष महापूजा | धन्वंतरि, माता लक्ष्मी और कुबेर पूजा |…
बुधवार विशेष गणेश मंत्र जाप | Wednesday Special Ganesh Mantra 108 Times
Rama ekadashi 2026
Mahalaxmi Puja (Lakshmi Puja) for Diwali 2026
मंगलवार Special हनुमान मंत्र | Hanuman Ji Powerful Mantra for Strength, Peace…
The most powerful mantras to Lakshmi and Lord Kuber on Dhanteras
Career Growth & Promotion के लिए विशेष पूजा | Career Success &…
नुमान जी के पवित्र नाम | Sacred Names of Lord Hanuman
App Download