Vishnu Chalisa:विष्णु चालीसा

CHALISA
Vishnu Chalisa:विष्णु चालीसा
KARMASU 22 October 2024 3 मिनट पढ़ें
CHALISA📅 22 October 2024⏱ 3 मिनट
इस लेख में
  1. Vishnu Chalisa:विष्णु चालीसा: भगवान विष्णु की भक्ति का एक मार्ग
  2. Vishnu Chalisa:विष्णु चालीसा की विशेषताएं:
  3. Vishnu Chalisa:विष्णु चालीसा

Vishnu Chalisa:विष्णु चालीसा: भगवान विष्णु की भक्ति का एक मार्ग

Vishnu Chalisa:विष्णु चालीसा भगवान विष्णु की स्तुति में लिखा गया एक भक्ति गीत है। यह चालीसा भगवान विष्णु के विभिन्न रूपों और उनके गुणों का वर्णन करता है। भक्तजन इस चालीसा का पाठ करते हुए Vishnu Chalisa भगवान विष्णु से आशीर्वाद प्राप्त करने की कामना करते हैं।

Vishnu Chalisa:विष्णु चालीसा की विशेषताएं:

  • भगवान विष्णु के विभिन्न रूप: इस चालीसा में भगवान विष्णु के विभिन्न रूपों जैसे नारायण, माधव, गोविंद आदि का वर्णन किया गया है।
  • भगवान विष्णु के गुण: चालीसा में भगवान विष्णु के दयालु, करुणामय, सर्वशक्तिमान आदि गुणों का वर्णन किया गया है।
  • भक्ति का भाव: चालीसा में भगवान विष्णु के प्रति अगाध भक्ति का भाव झलकता है।
  • मन की शांति: इस चालीसा का पाठ करने से मन शांत होता है और आत्मिक शक्ति मिलती है।

Vishnu Chalisa:विष्णु चालीसा का पाठ कैसे करें?

विष्णु चालीसा का पाठ करते समय मन को एकाग्र करके भगवान विष्णु के चरणों में समर्पित हो जाना चाहिए। Vishnu Chalisa नियमित रूप से इस चालीसा का पाठ करने से मन शांत होता है और आत्मिक शक्ति मिलती है।

Vishnu Chalisa:विष्णु चालीसा

॥ दोहा॥
विष्णु सुनिए विनय सेवक की चितलाय ।
कीरत कुछ वर्णन करूं दीजै ज्ञान बताय ।

🙏 पूजा सेवाएँ — अभी बुक करें

॥ चौपाई ॥
नमो विष्णु भगवान खरारी ।
कष्ट नशावन अखिल बिहारी ॥

प्रबल जगत में शक्ति तुम्हारी ।
त्रिभुवन फैल रही उजियारी ॥

सुन्दर रूप मनोहर सूरत ।
सरल स्वभाव मोहनी मूरत ॥

तन पर पीतांबर अति सोहत ।
बैजन्ती माला मन मोहत ॥4॥

शंख चक्र कर गदा बिराजे ।
देखत दैत्य असुर दल भाजे ॥

सत्य धर्म मद लोभ न गाजे ।
काम क्रोध मद लोभ न छाजे ॥

संतभक्त सज्जन मनरंजन ।
दनुज असुर दुष्टन दल गंजन ॥

सुख उपजाय कष्ट सब भंजन ।
दोष मिटाय करत जन सज्जन ॥8॥

पाप काट भव सिंधु उतारण ।
कष्ट नाशकर भक्त उबारण ॥

करत अनेक रूप प्रभु धारण ।
केवल आप भक्ति के कारण ॥

धरणि धेनु बन तुमहिं पुकारा ।
तब तुम रूप राम का धारा ॥

भार उतार असुर दल मारा ।
रावण आदिक को संहारा ॥12॥

आप वराह रूप बनाया ।
हरण्याक्ष को मार गिराया ॥

धर मत्स्य तन सिंधु बनाया ।
चौदह रतनन को निकलाया ॥

अमिलख असुरन द्वंद मचाया ।
रूप मोहनी आप दिखाया ॥

देवन को अमृत पान कराया ।
असुरन को छवि से बहलाया ॥16॥

कूर्म रूप धर सिंधु मझाया ।
मंद्राचल गिरि तुरत उठाया ॥

शंकर का तुम फन्द छुड़ाया ।
भस्मासुर को रूप दिखाया ॥

वेदन को जब असुर डुबाया ।
कर प्रबंध उन्हें ढूंढवाया ॥

मोहित बनकर खलहि नचाया ।
उसही कर से भस्म कराया ॥20॥

असुर जलंधर अति बलदाई ।
शंकर से उन कीन्ह लडाई ॥

हार पार शिव सकल बनाई ।
कीन सती से छल खल जाई ॥

सुमिरन कीन तुम्हें शिवरानी ।
बतलाई सब विपत कहानी ॥

तब तुम बने मुनीश्वर ज्ञानी ।
वृन्दा की सब सुरति भुलानी ॥24॥

देखत तीन दनुज शैतानी ।
वृन्दा आय तुम्हें लपटानी ॥

हो स्पर्श धर्म क्षति मानी ।
हना असुर उर शिव शैतानी ॥

तुमने ध्रुव प्रहलाद उबारे ।
हिरणाकुश आदिक खल मारे ॥

गणिका और अजामिल तारे ।
बहुत भक्त भव सिन्धु उतारे ॥28॥

हरहु सकल संताप हमारे ।
कृपा करहु हरि सिरजन हारे ॥

देखहुं मैं निज दरश तुम्हारे ।
दीन बन्धु भक्तन हितकारे ॥

चहत आपका सेवक दर्शन ।
करहु दया अपनी मधुसूदन ॥

जानूं नहीं योग्य जप पूजन ।
होय यज्ञ स्तुति अनुमोदन ॥32॥

शीलदया सन्तोष सुलक्षण ।
विदित नहीं व्रतबोध विलक्षण ॥

करहुं आपका किस विधि पूजन ।
कुमति विलोक होत दुख भीषण ॥

करहुं प्रणाम कौन विधिसुमिरण ।
कौन भांति मैं करहु समर्पण ॥

सुर मुनि करत सदा सेवकाई ।
हर्षित रहत परम गति पाई ॥36॥

दीन दुखिन पर सदा सहाई ।
निज जन जान लेव अपनाई ॥

पाप दोष संताप नशाओ ।
भव-बंधन से मुक्त कराओ ॥

सुख संपत्ति दे सुख उपजाओ ।
निज चरनन का दास बनाओ ॥

निगम सदा ये विनय सुनावै ।
पढ़ै सुनै सो जन सुख पावै ॥40॥

Vishnu Chalisa
मंत्र पढ़ें और सुनें — सिर्फ़ KARMASU App परऐसे और मंत्र, स्तोत्र एवं पूजा-विधि App में पाएँ
Play Store से पाएँ
शेयर करें:WhatsAppFacebookX
App Download