2023

भगवान श्रीकृष्ण के जन्म की पौराणिक कथा

भाद्रपद कृष्ण अष्टमी तिथि की घनघोर अंधेरी आधी रात को रोहिणी नक्षत्र में मथुरा के कारागार में वसुदेव की पत्नी देवकी के गर्भ से भगवान श्रीकृष्ण ने जन्म लिया था। यह तिथि उसी शुभ घड़ी की याद दिलाती है और सारे देश में बड़ी धूमधाम से मनाई जाती है। द्वापर युग में भोजवंशी राजा उग्रसेन मथुरा में राज्य करता था। उसके आततायी पुत्र कंस ने उसे गद्दी से उतार दिया और स्वयं मथुरा का राजा बन बैठा। कंस की एक बहन देवकी थी, जिसका विवाह वसुदेव नामक यदुवंशी सरदार से हुआ था। एक समय कंस अपनी बहन देवकी को उसकी ससुराल पहुंचाने जा रहा था। रास्ते में आकाशवाणी हुई- ‘हे कंस, जिस देवकी को तू बड़े प्रेम से ले जा रहा है, उसी में तेरा काल बसता है। इसी के गर्भ से उत्पन्न आठवां बालक तेरा वध करेगा।’ यह सुनकर कंस वसुदेव को मारने के लिए उद्यत हुआ। तब देवकी ने उससे विनयपूर्वक कहा- ‘मेरे गर्भ से जो संतान होगी, उसे मैं तुम्हारे सामने ला दूंगी। बहनोई को मारने से क्या लाभ है?’ कंस ने देवकी की बात मान ली और मथुरा वापस चला आया। उसने वसुदेव और देवकी को कारागृह में डाल दिया। वसुदेव-देवकी के एक-एक करके सात बच्चे हुए और सातों को जन्म लेते ही कंस ने मार डाला। अब आठवां बच्चा होने वाला था। कारागार में उन पर कड़े पहरे बैठा दिए गए। उसी समय नंद की पत्नी यशोदा को भी बच्चा होने वाला था। उन्होंने वसुदेव-देवकी के दुखी जीवन को देख आठवें बच्चे की रक्षा का उपाय रचा। जिस समय वसुदेव-देवकी को पुत्र पैदा हुआ, उसी समय संयोग से यशोदा के गर्भ से एक कन्या का जन्म हुआ, जो और कुछ नहीं सिर्फ ‘माया’ थी। जिस कोठरी में देवकी-वसुदेव कैद थे, उसमें अचानक प्रकाश हुआ और उनके सामने शंख, चक्र, गदा, पद्म धारण किए चतुर्भुज भगवान प्रकट हुए। दोनों भगवान के चरणों में गिर पड़े। तब भगवान ने उनसे कहा- ‘अब मैं पुनः नवजात शिशु का रूप धारण कर लेता हूं। तुम मुझे इसी समय अपने मित्र नंदजी के घर वृंदावन में भेज आओ और उनके यहां जो कन्या जन्मी है, उसे लाकर कंस के हवाले कर दो। इस समय वातावरण अनुकूल नहीं है। फिर भी तुम चिंता न करो। जागते हुए पहरेदार सो जाएंगे, कारागृह के फाटक अपने आप खुल जाएंगे और उफनती अथाह यमुना तुमको पार जाने का मार्ग दे देगी।’ उसी समय वसुदेव नवजात शिशु-रूप श्रीकृष्ण को सूप में रखकर कारागृह से निकल पड़े और अथाह यमुना को पार कर नंदजी के घर पहुंचे। वहां उन्होंने नवजात शिशु को यशोदा के साथ सुला दिया और कन्या को लेकर मथुरा आ गए। कारागृह के फाटक पूर्ववत बंद हो गए। अब कंस को सूचना मिली कि वसुदेव-देवकी को बच्चा पैदा हुआ है। उसने बंदीगृह में जाकर देवकी के हाथ से नवजात कन्या को छीनकर पृथ्वी पर पटक देना चाहा, परंतु वह कन्या आकाश में उड़ गई और वहां से कहा- ‘अरे मूर्ख, मुझे मारने से क्या होगा? तुझे मारनेवाला तो वृंदावन में जा पहुंचा है। वह जल्द ही तुझे तेरे पापों का दंड देगा।’ यह है कृष्ण जन्म की कथा।

भगवान श्रीकृष्ण के जन्म की पौराणिक कथा Read More »

रोहिणी व्रत होता है बेहद खास, यहां जानिए इसकी कथा, महत्व और उपवास की तारीख

इस बार रोहिणी व्रत 17 जून दिन शनिवार को रखा जाएगा. यह उपवास हिन्दू और जैन धर्म में बहुत महत्व रखता है. यह दिन दोनों धर्मों के लोगों के लिए बहुत महत्वपूर्ण होता है. आपको बता दें कि आषाढ़ मास में पड़ने वाले रोहिणी व्रत का उपवास खास तौर से महिलाएं पति की लंबी आयु के लिए करती हैं. आपको बता दें कि रोहिणी 27 नक्षत्रों में से एक है, जो हर महीने आता है. आज इस लेख में इस व्रत के पीछे की कथा क्या है उसके बारे में बताएंगे ताकि आपको इसके महत्व के बारे में पता चल सके. रोहिणी व्रत पूजा विधि इस दिन ब्रह्म मुहूर्त में उठकर घर की साफ सफाई करें. इसके बाद गंगाजल युक्त पानी से स्नान-ध्यान से निवृत होकर व्रत संकल्प लें. इसके बाद आमचन कर अपने आप को शुद्ध करें. अब सबसे पहले सूर्य भगवान को जल का अर्घ्य दें. कनकधारा स्तोत्र का पाठ भी किया जाता है. गरीबों और जरूरतमंदों को दान दिया जाता है जैन धर्म में रात्रि के समय भोजन करने की मनाही है. मृगशिरा नक्षत्र के आकाश में उदय होने पर व्रत समाप्त हो जाता है. अतः इस व्रत को करने समय फलाहार सूर्यास्त से पूर्व कर लेना चाहिए. रोहिणी व्रत का समापन उद्यापन से करना चाहिए. रोहिणी व्रत की कथा इसकी कहानी है एक बदबूदार रानी की. असल में प्राचीन काल में एक राजा थे जिनका नाम था माधव अपनी पत्नी लक्ष्मीपति के साथ राज करता था. उनकी एक पुत्री थी रोहिणी जिसके विवाह की बड़ी चिंता थी. एक दिन उसने एक ज्योतिषी को बुलाकर बेटी रोहिणी के विवाह के बारे में पूछा, तब ज्योतिषी ने कहा इसका विवाह हस्तीनापुर के राजा अशोक से होना है. उनकी बात मानकर राजा ने अशोक से बेटी की शादी करा दी.  इसके पश्चात दोनों हस्तीनापुर में राज करने लगे. एक दिन उनके वन में चारण मुनि आते हैं. राजा रानी उनके पास जाते हैं. तब राजा ने ऋषि से पूछा मुनि मेरी रानी इतनी शांत चुप चाप क्यों रहती हैं. इसपर ऋषि मुनि ने रानी के पिछले जन्म की कथा सुनाई. हस्तीनापुर में ही एक वस्तुपाल नाम का एक राजा राज करता था. उसके प्रिय मित्र धनमित्र को दुर्गंधा नाम की एक कन्या हुई जिसके शरीर से इतनी गंदी बदबू आती थी कि उससे कोई विवाह करने को तैयार नहीं था. ऐसे में धनमित्र में पैसों का लालच देकर वस्तुपाल के बेटे से विवाह करा दिया. लेकिन वास्तुपाल का बेटा उसकी दुर्गंध बर्दाश नहीं कर सका और एक महीने में उसे छोड़कर चला गया. इसके बाद दुर्गंधा और उसके पिता को दूसरा रास्ता नहीं सूझ रहा था, तबी वहां पर अमृतसेन मुनि राज आए. तब उन्होंने अपनी सारी कहानी मुनि को बताई जिसके बाद ऋषि ने बताया, वह पिछले जन्म में गिरनार के राजा की रानी थीं. एक बार जब दोनों वन में विचरण कर रहे थे तो उनके सामने मुनिराज आए. तब मुनि ने रानी से उनके लिए भोजन बनाने के लिए कहा. लेकिन रानी ने गुस्से में खाना बहुत कड़वा बनाया. जिसे खाकर मुनि की मृत्यु हो गई. इस पाप के चलते रानी को राज्य से निकाल दिया गया. फिर रानी को कोढ़ हो गया और कष्ट सहने के बाद उसकी भी मृत्यु हो गई. इसके बाद वह पशु योनि में फिर दुर्गंधा के रूप में जन्म लिया. इस पर धनमित्र ने मुनि से पूछा, इस पाप से कैसे छुटकारा पाया जाए? तो मुनि ने उन्हें रोहिणी व्रत का महत्व बताया. इसके बाद दुर्गंधां ने इस व्रत को विधि विधान के साथ किया जिससे उनके सारे पाप दूर हो गए और वह स्वर्गसिधार गईं. इसके बाद वह रोहिणी के रूप में जन्म लेती हैं.

रोहिणी व्रत होता है बेहद खास, यहां जानिए इसकी कथा, महत्व और उपवास की तारीख Read More »

स्वर्ग छोड़कर क्यों चली गईं माता लक्ष्मी? पढ़ें यह पौराणिक कथा

आज शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी (Mata Lakshmi) की पूजा के लिए समर्पित है. आज मैं आपको माता लक्ष्मी से जुड़ी एक कथा के बारे में बताता हूं, जिसमें माता लक्ष्मी स्वर्ग छोड़कर चली जाती हैं. इसके फलस्वरूप सभी देवता श्रीहीन हो जाते हैं. धन संपदा के साथ ही उनका बल भी खत्म हो जाता है. ऐसे में असुर उन पर आक्रमण करके स्वर्ग पर अधिकार कर लेते हैं. आइए पढ़ते हैं माता लक्ष्मी से जुड़ी यह कथा. एक समय की बात है. दुर्वासा ऋषि अपने शिष्यों के साथ भगवान शिव के दर्शन के लिए कैलाश जा रहे थे. तभी रास्ते में उनको देवराज इंद्र मिले. वे ऐरावत पर सवार थे. उन्होंने दुर्वासा जी को प्रणाम किया, तो उन्होंने आशीर्वाद देते हुए भगवान विष्णु का दिव्य पुष्प पारिजात इंद्र को दे दिया. इंद्र ने उस पुष्प को ऐरावत हाथी के सिर पर रख दिया. यह इंद्र के अहंकार का प्रमाण था. दिव्य पुष्प के प्रभाव से ऐरावत हाथी भी तेजस्वी हो गया और वह इंद्र को छोड़कर पुष्प को रौंदते हुए वन में चला गया. यह देखकर दुर्वासा ऋषि क्रोधित हो गए. उन्होंने इंद्र को श्राप दे दिया कि तुम श्रीहीन हो जाओगे. दुवार्सा जी के श्राप के कारण माता लक्ष्मी तुरंत स्वर्ग छोड़कर चली गईं. इस वजह से सभी देवता धन-वैभव और शक्ति से हीन हो गए. तब असुरों ने स्वर्ग पर आक्रमण कर दिया, जिसमें देवगण पराजित हो गए. स्वर्ग पर असुरों का राज्य हो गया. देवराज इंद्र समेत सभी देवगण ब्रह्मा जी के पास गए और माता लक्ष्मी को वापस लाने का उपाय पूछा. तब ब्रह्म देव ने कहा कि आपने भगवान विष्णु के दिव्य पुष्प का अपमान किया है, जिसके कारण देवी लक्ष्मी नाराज होकर स्वर्ग से चली गई हैं. इसके लिए तुम सब भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त करो, ताकि देवी लक्ष्मी प्रसन्न होकर वापस यहां आ जाएं. जब सभी देवगण भगवान विष्णु के पास गए, तब उन्होंने समुद्र मंथन का सुझाव दिया. समुद्र मंथन के बाद ही माता लक्ष्मी फिर से स्वर्ग वापस आईं और देवताओं को खोया हुआ धन, वैभव और बल प्राप्त हुआ. अहंकार के कारण आपका बल और धन दोनों ही चला जाता है.

स्वर्ग छोड़कर क्यों चली गईं माता लक्ष्मी? पढ़ें यह पौराणिक कथा Read More »

लक्ष्मी माता की कहानी लक्ष्मी माता की कथा

मां लक्ष्मी सुख, समृद्धि और धन की देवी है। जब लक्ष्मी माता का व्रत किया जाता है तो लक्ष्मी माता की कहानी सुनकर व्रत पूर्ण किया जाता है। लक्ष्मी माता के व्रत को ‘वैभव लक्ष्मी व्रत’ भी कहा जाता है। वैभव लक्ष्मी व्रत शुक्रवार के दिन रखा जाता है। इस व्रत को स्त्री या पुरुष कोई भी कर सकता है लक्ष्मी माता का व्रत रखने से सुख समृद्धि और धन की प्राप्ति होती हैं। दिवाली वाले दिन माता लक्ष्मी का व्रत किया जाता है और लक्ष्मी माता की कहानी सुनी जाती हैं। ऐसी मान्यता है कि इस दिन मां लक्ष्मी पृथ्वी पर विचरण करने आती है। जो भी मां लक्ष्मी के सच्चे मन से आराधना करती है मां लक्ष्मी उस पर अपनी कृपा बरसाती हैं। दिवाली वाले दिन कई लोग व्रत रखते हैं और शाम के समय विधि विधान से व्रत खोलते हैं और लक्ष्मी माता की कहानी सुनी जाती है। तो आइए जानते हैं लक्ष्मी माता की पावन कथा लक्ष्मी माता की कहानी एक गांव में एक साहूकार रहता था। साहूकार के एक बेटी थी । वह हर रोज पीपल सींचने जाती थी । पीपल के वृक्ष में से लक्ष्मी जी प्रकट होती थी और चली जातीं । एक दिन लक्ष्मी जी ने साहूकार की बेटी से कहा – तू मेरी सहेली बन जा । तब लड़की ने कहा कि मैं अपने पिता से पूछकर कल आऊंगी । साहूकार की बेटी ने घर जाकर अपने पिता को सारी बात कह दी । तब उसके पिताजी बोले वह तो लक्ष्मी जी हैं । अपने को और क्या चाहिए तू लक्ष्मी जी की सहेली बन जा । दूसरे दिन वह लड़की फिर गईं । तब लक्ष्मी जी पीपल के पेड़ से निकल कर आई और कहा सहेली बन जा तो लड़की ने कहा , बन जाऊंगी और दोनों सहेली बन गई । लक्ष्मी जी ने उसको खाने का न्यौता दिया । घर आकर लड़की ने मां – बाप को कहा कि मेरी सहेली ने मुझे खाने का न्योता दिया है । तब बाप ने कहा कि सहेली के जीमने जाइयो पर घर को संभाल कर जाना । तब वह लक्ष्मी जी के यहां जीमने गई तो लक्ष्मी जी ने उसे शाल दुशाला ओढ़ने के लिए दिया , रुपये दिये , सोने की चौकी , सोने की थाली में छत्तीस प्रकार का भोजन(व्यंजन) करा दिया । जीम कर जब वह जाने लगी तो लक्ष्मी जी ने पल्ला पकड़ लिया और कहा कि में भी तेरे घर जीमने आऊंगी । तो उसने कहा आ जाइयो । वह घर जाकर चुपचाप बैठ गई । तब बाप ने पूछा कि बेटी सहेली के यहां जीमकर आ गईं ? और तू उदास क्यों बैठी है ? तो उसने कहा पिताजी मेरे को लक्ष्मी जी ने इतना दिया अनेक प्रकार के भोजन कराए परन्तु मैं कैसे जिमाऊंगी ? अपने घर में तो कुछ भी नहीं है । तब उसके पिता ने कहा कि गोबर मिट्टी से चौका लगाकर घर की सफाई कर ले । चार मुख वाला दीया जलाकर लक्ष्मी जी का नाम लेकर रसोई में बैठ जाना। लड़की सफाई करके लड्डू लेकर बैठ गई । उसी समय एक रानी नहा रही थी । उसका नौलखा हार चील उठा कर ले गई और उसके घर वह नौलखा हार डाल गई और उसका लड्डु ले गई। बाद में वह हार को तोड़कर बाजार में गई और सामान लाने लगी तो सुनार ने पूछा कि क्या चाहिए ? तब उसने कहा कि सोने की चौकी , सोने का थाल , शाल दुशाला दे दें , मोहर दें और सामग्री दें । छत्तीस प्रकार का भोजन हो जाए इतना सामान दें । सारी चीजें लेकर बहुत तैयारी करी और रसोई बनाई तब गणेश जी से कहा कि लक्ष्मी जी को बुलाओ । आगे – आगे गणेशजी और पीछे – पीछे लक्ष्मी जी आई । उसने फिर चौकी डाल दी और कहा , सहेली चौकी पर बैठ जा । जब लक्ष्मी जी ने कहा सहेली चौकी पर तो राजा रानी के भी नहीं बैठी , किसी के भी नहीं बैठी तो उसने कहा कि मेरे यहां तो बैठना पड़ेगा । फिर लक्ष्मीजी चौकी पर बैठ गई । तब उसने बहुत खातिर की । जैसे लक्ष्मी ने करी थी , वैसे ही उसने करी । लक्ष्मी जी उस पर खुश हो गईं । घर में खूब रुपया एवं लक्ष्मी हो गई । साहूकार की बेटी ने कहा , मैं अभी आ रही हूँ । तुम यहीं बैठी रहना और वह चली गई । लक्ष्मी जी गई नहीं और चौकी पर बैठी रहीं । उसको बहुत दौलत दी । हे लक्ष्मी जी जैसा तुमने साहूकार की बेटी को दिया वैसा सबको देना । कहते सुनते , हुंकारा भरते अपने सारे परिवार को दियो । पीहर में देना , ससुराल में देना । बेटे पोते को देना । है लक्ष्मी माता ! सबका कष्ट दूर करना , दरिद्रता दूर करना , सबकी मनोकामना पूर्ण करना ।

लक्ष्मी माता की कहानी लक्ष्मी माता की कथा Read More »

भगवान श्रीराम के जन्म की पौराणिक कथा पढ़ने और सुनने से मिलता है कई गुना पुण्य फल

महाराजा दशरथ ने पुत्र प्राप्ति हेतु यज्ञ आरंभ करने की ठानी। महाराज की आज्ञानुसार श्यामकर्ण घोड़ा चतुरंगिनी सेना के साथ छुड़वा दिया गया। महाराज दशरथ ने समस्त मनस्वी, तपस्वी, विद्वान ऋषि-मुनियों तथा वेदविज्ञ प्रकाण्ड पण्डितों को यज्ञ सम्पन्न कराने के लिये बुलावा भेज दिया। निश्‍चित समय आने पर समस्त अभ्यागतों के साथ महाराज दशरथ अपने गुरु वशिष्ठ जी तथा अपने परम मित्र अंग देश के अधिपति लोभपाद के जामाता ऋंग ऋषि को लेकर यज्ञ मण्डप में पधारे। इस प्रकार महान यज्ञ का विधिवत शुभारंभ किया गया। सम्पूर्ण वातावरण वेदों की ऋचाओं के उच्च स्वर में पाठ से गूंजने तथा समिधा की सुगन्ध से महकने लगा। समस्त पण्डितों, ब्राह्मणों, ऋषियों आदि को यथोचित धन-धान्य, गौ आदि भेंट कर के सादर विदा करने के साथ यज्ञ की समाप्ति हुई। राजा दशरथ ने यज्ञ के प्रसाद चरा(खीर) को अपने महल में ले जाकर अपनी तीनों रानियों में वितरित कर दिया। प्रसाद ग्रहण करने के परिणामस्वरूप तीनों रानियों ने गर्भधारण किया। जब चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को पुनर्वसु नक्षत्र में सूर्य, मंगल शनि, वृहस्पति तथा शुक्र अपने-अपने उच्च स्थानों में विराजमान थे, कर्क लग्न का उदय होते ही महाराज दशरथ की बड़ी रानी कौशल्या के गर्भ से एक शिशु का जन्म हुआ जो कि नील वर्ण, चुंबकीय आकर्षण वाले, अत्यन्त तेजोमय, परम कान्तिवान तथा अत्यंत सुंदर था। उस शिशु को देखने वाले देखते रह जाते थे। इसके पश्चात् शुभ नक्षत्रों और शुभ घड़ी में महारानी कैकेयी के एक तथा तीसरी रानी सुमित्रा के दो तेजस्वी पुत्रों का जन्म हुआ। सम्पूर्ण राज्य में आनन्द मनाया जाने लगा। महाराज के चार पुत्रों के जन्म के उल्लास में गन्धर्व गान करने लगे और अप्सराएं नृत्य करने लगीं। देवता अपने विमानों में बैठ कर पुष्प वर्षा करने लगे। महाराज ने उन्मुक्त हस्त से राजद्वार पर आए भाट, चारण तथा आशीर्वाद देने वाले ब्राह्मणों और याचकों को दान दक्षिणा दी। पुरस्कार में प्रजा-जनों को धन-धान्य तथा दरबारियों को रत्न, आभूषण प्रदान किए गए। चारों पुत्रों का नामकरण संस्कार महर्षि वशिष्ठ के द्वारा किया गया तथा उनके नाम राम चन्द्र, भरत, लक्ष्मण और शत्रुघ्न रखे गए। आयु बढ़ने के साथ ही साथ राम चन्द्र गुणों में भी अपने भाइयों से आगे बढ़ने तथा प्रजा में अत्यंत लोकप्रिय होने लगे। उनमें अत्यन्त विलक्षण प्रतिभा थी जिसके परिणामस्वरूप अल्प काल में ही वे समस्त विषयों में पारंगत हो गए। उन्हें सभी प्रकार के अस्त्र-शस्त्रों को चलाने तथा हाथी, घोड़े एवं सभी प्रकार के वाहनों की सवारी में उन्हें असाधारण निपुणता प्राप्त हो गई। वे निरन्तर माता-पिता और गुरुजनों की सेवा में लगे रहते थे। उनका अनुसरण शेष तीन भाई भी करते थे। गुरुजनों के प्रति जितनी श्रद्धा भक्ति इन चारों भाइयों में थी उतना ही उनमें परस्पर प्रेम और सौहार्द भी था। महाराज दशरथ का हृदय अपने चारों पुत्रों को देख कर गर्व और आनन्द से भर उठता था।

भगवान श्रीराम के जन्म की पौराणिक कथा पढ़ने और सुनने से मिलता है कई गुना पुण्य फल Read More »

हनुमान जी के जन्म के पीछे की पौराणिक कथा

महाबली हनुमान के नाम लेने से ही सभी कष्ट दूर हो जाते है। संकटमोचन हनुमान का सुमिरन करने से न सिर्फ भय, बल्कि सभी प्रकार के संकट भी छू-मंतर हो जाते है। बजरंगबली की महिमा से तो हम सभी भली-भांति परिचित है, लेकिन क्या आप हनुमान जी के जन्म के पीछे की पौराणिक कथा जानते है? हनुमान जी भगवान शिव के 11 वें रुद्र के रूप में जाने जाते है। आपको बता दें, रामचरितमानस में बजरंगबली के जन्म के बारे में वर्णन किया गया है। माना जाता है की हनुमान जी का जन्म ऋषियों-मुनियों द्वारा दिए गए वरदान से हुआ था, ऐसे में आइये विस्तार से जानते है हनुमान जी के धरती पर अवतरित होने की कथा। ऋषियों द्वारा वरदान प्राप्ति पवनसुत हनुमान का जन्म मंगलवार के दिन चैत्र माह की पूर्णिमा को हुआ था। हनुमान जी के पिता का नाम वानरराज केसरी था, वहीं माता का नाम अंजनी था। वेद पुराणों में ऐसा बताया जाता है की जब एक बार वानरराज केसरी प्रभास नामक तीर्थ स्थान पर गए, तब उन्होंने देखा की वहां समुद्र के किनारे बैठ कुछ ऋषि गण पूजन कर रहे है। वे सभी शांति से पूजा-पाठ कर ही रहे थे, की इतनी देर में वहां एक विशाल हाथी आ पहुंचा। वह हाथी उपद्रव मचाने लगा जिसके कारण ऋषियों के पूजा में खलल पड़ गया। राजा केसरी पर्वत पर बैठकर यह पूरा दृश्य देख रहे थे और यह देखकर वह तुरंत ऋषियों की मदद के लिए वहां पहुंचे। वानरराज ने उस उपद्रवी हाथी के दांत तोड़ कर उसे मौत के घाट उतार दिया। जिसके बाद वहां मौजूद समस्त ऋषि गण वानरराज केसरी से बहुत अधिक प्रसन्न हुए। उनके कार्य से प्रसन्न होकर ऋषियों ने उन्हें रूप बदलने वाले, वायु के समान तेज और बुद्धिवान पुत्र होने का वरदान दिया। भगवान शिव रूप में लिया था जन्म एक और कथा के अनुसार बताया जाता है की जब माता अंजनी सूर्यास्त का दृश्य देखने के लिए रुकी तो अचानक से बहुत तेज हवा चलने लगी। जब माता अंजनी ने अपने आस पास देखा तो उन्हें अहसास हुआ की यह सामान्य हवा नहीं है बल्कि कोई अपनी मायावी शक्तियों से हवा को उनकी ओर प्रवाहित कर रहा है। उन्होंने यह पता लगाने के लिए अपने चारों ओर देखा पर उन्हें वहां कोई भी नज़र नहीं आया, इसके बाद माता अंजनी क्रोधित हो गयी और उन्होंने ऊंचे स्वर में कहा की आखिर ऐसा कौन व्यक्ति है जो एक पतिव्रता स्त्री का अपमान करने का दुस्साहस कर रहा है? उनके यह कहने के बाद वहां पवन देव प्रकट हुए और माता अंजनी से क्षमा मांगने लगे। पवन देव ने कहा- “मुझे क्षमा कर दीजिये, लेकिन आपके पति को ऋषि गणों ने मेरे समान पुत्र होने का वरदान दिया था इसी कारण मुझे यहां प्रकट होना पड़ा। मेरे अंश के माध्यम से अब आपको एक पराक्रमी और तेजस्वी पुत्र की प्राप्ति होगी। मेरे स्पर्श से भगवान रूद्र बालक के रूप में प्रविष्ट हुए है जो की आपके पुत्र के रूप में प्रकट होंगे।” इसी प्रकार भगवान शिव के रूद्र अवतार ने माता अंजनी के गर्भ से जन्म लिया और यही कारण है की हनुमान जी को अंजनी पुत्र और केसरी नंदन के नाम से भी जाना जाता है।

हनुमान जी के जन्म के पीछे की पौराणिक कथा Read More »

महाभारत के युद्ध के बाद श्री कृष्ण की मृत्यु कैसी हुई थी, आखिर क्या है इसका रहस्य

भगवान् श्री कृष्ण के भक्त उनका नाम सुनते ही उनके जन्म से जुड़ी न जाने कितनी कथाएं बताने लगते हैं। कोई कृष्ण जी के जन्म के बारे में बताता है कि भगवान श्रीकृष्ण का जन्म मथुरा में हुआ और फिर वो गोकुल में पीला बढ़े। कुछ लोग उनकी बाल लीलाओं की कहानियां सुनाते हैं। आपमें से सभी लोग ये भी जानते हैं कि महाभारत के युद्ध में श्री कृष्ण की भूमिका सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण थी। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि भगवान श्री कृष्ण की मृत्यु युद्ध के बाद कैसे हुई। दरअसल इस बात से लोग अब तक अंजान हैं कि युद्ध के बाद श्री कृष्ण की मृत्यु कब और कैसे हुई। ये वास्तव में ऐसा सवाल है जिसका जवाब हर कोई जानना चाहता है। हमने भी इस सवाल का जवाब जानने की इच्छा रखते हुए इस बात का पता लगाने की कोशिश की। आइए आपको भी बताते हैं कृष्ण की मृत्यु से जुड़े कुछ रहस्यों के बारे में। श्री कृष्ण के जन्म से जुड़ी बातें पौराणिक मान्यताओं के अनुसार भगवान कृष्ण का जन्म 3112 ईसा पूर्व में हुआ था। वैसे ऐसा माना जाता है कि श्रीकृष्ण का जन्म मथुरा में हुआ था, लेकिन उनके बचपन की लीलाएं गोकुल, वृंदावन, नंदगांव और बरसाना में हुईं। वहीं ऐसा माना जाता है कि महाभारत के युद्ध के बाद भगवान श्रीकृष्ण ने 36 वर्षों तक द्वारिका नगरी में राज किया। महाभारत युद्ध के बाद क्या हुआ था ऐसा माना जाता है कि जब महाभारत युद्ध के बाद दुर्योधन के पूरे वंशजों का अंत हो गया तब उनकी माता दुखी अवस्था में आ गयीं। उस समय जब वो कौरवों की मृत्यु पर शोक दिखाते हुए युद्ध भूमि में गयीं तब उनके साथ श्री कृष्ण और पांडव भी गए। दुखी अवस्था में गांधारी ने भगवान कृष्ण को 36 वर्षों के बाद मृत्यु का अभिशाप दे दिया। ये सुनकर सभी पांडव चकित रह गए लेकिन भगवान कृष्ण विचलित न हुए और मुस्कुराते हुए उन्होंने ये अभिशाप स्वीकार कर लिया। एक शिकारी के तीर से हुई श्री कृष्ण की मृत्यु गांधारी के श्राप की वजह से जब कृष्ण जी युद्ध के 36 सालों के बाद द्वारका में बसने के बाद एक दिन एक वृक्ष के नीचे रात्रि में विश्राम कर रहे थे। उस समय उनके पैर में लगी हुई मणि तेजी से चमक रही थी। उस चमकती मणि को देखकर एक शिकारी जिसका नाम जरा था। उस समय शिकारी ने श्री कृष्ण के पैरों को देखकर यह अनुमान लगाया कि वह कोई मृग है। उस समय शिकारी जरा ने कृष्ण जी के पैरों में तीर से प्रहार कर दिया। जरा के तीर से घायल श्री कृष्ण ने वहीं पर देह त्यागने का निर्णय लिया। इस प्रकार युद्ध के समाप्त होने के 36 साल बाद यानी जब श्री कृष्ण की आयु लगभग 125 साल थी, उस समय प्रभु श्री कृष्ण ने अपनी देह त्याग दी और वापस स्वर्ग लोक को चले गए। रामायण काल के बाली ने लिया था कृष्ण से बदला ऐसी मान्यता है कि रामायण काल में श्री राम (भगवान राम की मृत्यु से जुड़े ये रोचक तथ्य) ने बाली के ऊपर छिपकर प्रहार किया था और उसका बदला लेने के लिए ही द्वापर युग में जब राम जी ने कृष्ण जी के रूप में जन्म लिया तब बाली ने उनसे बदला लेने के लिए एक शिकारी जरा का रूप धारण किया और कृष्ण जी से बदला लिया। इस प्रकार महाभारत युद्ध के बाद श्री कृष्ण की मृत्यु हुई और उन्होंने मनुष्य रूप से भगवान् का रूप पुनः धारण कर लिया। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

महाभारत के युद्ध के बाद श्री कृष्ण की मृत्यु कैसी हुई थी, आखिर क्या है इसका रहस्य Read More »

आखिर कैसे हुई थी भगवान श्रीकृष्ण की मृत्यु, आपको भी जानना चाहिए ये रोचक रहस्य

भगवान श्रीकृष्ण का जन्म कैसे हुआ? यह बात हम सभी लोग बहुत अच्छी तरह से जानते हैं, लेकिन भगवान कृष्ण की मृत्यु कैसे हुई थी? उनके शरीर का दाह संस्कार (Cremation) किसने किया? इन सवालों के जवाब शायद आपको पता नहीं होंगे. इनके बारे में जानने के लिए सभी लोग उत्सुक हैं. तो आज हम आपको बताते हैं कि आखिर भगवान होते हुए भी श्रीकृष्ण की मृत्यु कैसे हो गई? पुराणों में मान्यता है कि भगवान कृष्ण का जन्म 3112 ईसा पूर्व में हुआ था. श्रीकृष्ण का जन्म मथुरा में हुआ था, लेकिन उनका बचपन गोकुल, वृंदावन, नंदगांव, बरसाना और द्वारिका आदि जगहों पर बीता था. कहा जाता है कि महाभारत युद्ध के बाद भगवान श्रीकृष्ण ने 36 वर्षों तक द्वारिका पर राज किया. इसके बाद उन्होंने अपनी देह त्याग दी. मान्यता है कि उस समय उनकी आयु 125 वर्ष थी.भागवत पुराण में बताया गया है कि एक बार श्रीकृष्ण के पुत्र सांबा को एक शरारत सूझी. वो एक स्त्री का वेश धारण कर अपने दोस्तों के साथ ऋषि-मुनियों से मिलने गए. स्त्री के वेश में सांबा ने ऋषियों से कहा कि वो गर्भवती है. जब उन यदुवंश कुमारों ने इस प्रकार ऋषियों को धोखा देना चाहा तो ऋषि क्रोधित हो गए और उन्होंने स्त्री बने सांबा को शाप दिया कि तुम एक ऐसे लोहे के तीर को जन्म दोगी, जो तुम्हारे कुल और साम्राज्य का विनाश कर देगा.ऋषियों के इस शाप सुनकर सांबा बहुत डर गए. उन्होंने तुरंत ये सारी घटना जाकर उग्रसेन को बताई, जिसके बाद उग्रसेन ने सांबा से कहा कि वे तीर का चूर्ण बनाकर प्रभास नदी में प्रवाहित कर दें, इस तरह उन्हें उस शाप से छुटकारा मिल जाएगा. इसके बाद सांबा ने ऐसा ही किया. साथ ही उग्रसेन ने ये भी आदेश पारित कर दिया कि यादव राज्य में किसी भी प्रकार की नशीली सामग्रियों का ना तो उत्पादन किया जाएगा और ना ही वितरण होगा. इस घटना के बाद द्वारका के लोगों ने कई अशुभ संकेतों का अनुभव किया, जिसमें सुदर्शन चक्र, श्रीकृष्ण का शंख, उनका रथ और बलराम के हल का अदृश्य हो जाना शामिल है. इसके अलावा वहां अपराधों और पापों में बढ़ोतरी होने लगी द्वारिका में चारों ओर अपराध और पाप का माहौल व्याप्त हो गया. ये देखकर श्रीकृष्ण बहुत दुखी हो गए और उन्होंने अपनी प्रजा से ये जगह छोड़कर प्रभास नदी के तट पर जाकर अपने पापों से मुक्ति पाने को कहा. उनकी बात को सबलोग मानकर प्रभास नदी के तट पर गए, लेकिन वहां जाकर सभी मदिरा के नशे में चूर हो गए और एक दूसरे से बहस करने लगे. इसके बाद उनकी बहस ने लड़ाई का रूप धारण कर लिया और वो आपस में ही लड़ने-मरने लगे. इस तरह आपस में ही लड़कर सभी लोग मारे गए. भागवत पुराण के अनुसार, भगवान श्रीकृष्ण एक दिन एक पीपल के पेड़ के नीचे विश्राम कर रहे थे, तभी जरा नामक एक बहेलिए ने श्रीकृष्ण को हिरण समझकर दूर से उनपर तीर चला लिया, जिससे उनकी मृत्यु हो गई. आपको बता दें कि ऋषि द्वारा कृष्ण के पुत्र सांब को दिए शाप के अनुसार, श्रीकृष्ण को लगे तीर में उसी लोहे के तीर का अंश था, जो सांबा के पेट से निकला था और जिसे उग्रसेन ने चूर्ण बनवाकर नदी में प्रवाहित करा दिया था. इस तरह ऋषि के शाप के अनुसार समस्त यदुवंशियों का नाश भी हो गया था और गांधारी के शाप के अनुसार महाभारत के युद्ध के बाद श्रीकृष्ण के 36 वर्ष भी पूरे गए थे.

आखिर कैसे हुई थी भगवान श्रीकृष्ण की मृत्यु, आपको भी जानना चाहिए ये रोचक रहस्य Read More »

कालीघाट काली मंदिर कोलकाता (समय, इतिहास, प्रवेश शुल्क, और सूचना)

 कालीघाट काली मंदिर कोलकाता समय दिन समय सोमवार सुबह 5:00 – दोपहर 2:00शाम 5:00 – रात 10:30 बजे मंगलवार सुबह 5:00 – दोपहर 2:00शाम 5:00 – रात 10:30 बजे बुधवार सुबह 5:00 – दोपहर 2:00शाम 5:00 – रात 10:30 बजे गुरुवार सुबह 5:00 – दोपहर 2:00शाम 5:00 – रात 10:30 बजे शुक्रवार सुबह 5:00 – दोपहर 2:00शाम 5:00 – रात 10:30 बजे शनिवार सुबह 5:00 – दोपहर 2:00शाम 5:00 – रात 10:30 बजे रविवार सुबह 5:00 – दोपहर 2:00शाम 5:00 – रात 10:30 बजे कालीघाट काली मंदिर कोलकाता का इतिहास वर्तमान मंदिर भवन 19वीं सदी में बना था और 200 साल पुराना है। हालाँकि, मंदिर का संदर्भ 15 वीं शताब्दी की मानसर भासन की रचना और कवि चंडी में भी पाया गया है जो 17 वीं शताब्दी के दौरान प्रकाशित हुआ था। लालमोहन विद्यानिधि के ‘संबंद निरनोय’ में कालीघाट काली मंदिर का एक और उल्लेख है। कहा जाता है कि मूल मंदिर एक छोटी झोपड़ी संरचना थी जिसे बाद में 16वीं शताब्दी के प्रारंभ में राजा मानसिंह द्वारा अधिकृत एक उचित मंदिर के रूप में परिवर्तित कर दिया गया था। बारिशा के सबरना रॉय चौधरी के परिवार के संरक्षण में यह था कि वर्तमान संरचना लगभग 1809 में पूरी हुई थी। यह प्रश्न कि क्या मंदिर प्राचीन काल का था, का उत्तर गुप्त साम्राज्य से संबंधित सिक्कों की उपस्थिति के बड़े विवरण और तथ्यात्मक प्रमाणों के साथ दिया गया है। सबसे लोकप्रिय धनुर्धारी सिक्के जो कुमारगुप्त प्रथम के बाद गुप्त शासन के दौरान प्रसिद्ध हुए, कालीघाट में पाए गए और इसलिए गुप्त वंश में भी मंदिर होने का प्रमाण मिलता है। माता कालिका के प्रसिद्ध तीन मंदिर, जहां जाने से खुलता है भक्तों का भाग्य पौराणिक कथाएं एक अनुश्रुति के अनुसार देवी किसी बात पर गुस्‍सा हो गई थीं। इसके बाद उन्‍होंने नरसंहार शुरू कर दिया। उनके मार्ग में जो भी आता‍ वह मारा जाता। उनके क्रोध को शांत करने के लिए भगवान शिव उनके रास्‍ते में लेट गए। देवी ने गुस्‍से में उनकी छाती पर भी पांव रख दिया। इसी दौरान उन्‍होंने शिव को पहचान लिया। इसके बाद ही उनका गुस्‍सा शांत हुआ और उन्‍होंने नरसंहार बंद कर दिया। कालीघाट काली मंदिर को भारत, बांग्लादेश और पाकिस्तान में फैले 51 पीठों में से सबसे महत्वपूर्ण शक्तिपीठों में से एक माना जाता है। मंदिर के पीछे की पौराणिक कथा शिव के रुद्र तांडव से संबंधित है, जब वह अपने पिता के स्थान पर पूजा समारोह के लिए आमंत्रित नहीं किए जाने पर अपने पिता के साथ विवाद के बाद अपनी पत्नी सती के आत्मदाह से क्रोधित हो गए थे। ऐसा कहा जाता है कि तांडव करते समय शिव ने सती के जले हुए शरीर को उठाया और तभी देवी के शरीर के विभिन्न हिस्से पृथ्वी पर गिरे। कालीघाट में सती के दाहिने पैर का अंगूठा गिरा था और यहीं पर बाद में मंदिर का निर्माण हुआ और यहां की अधिष्ठात्री देवी को कालिका कहा जाता है, जिनके नाम पर इस शहर का नाम कोलकाता पड़ा। कालीघाट काली मंदिर से जुड़ी कई किंवदंतियों में से सबसे चर्चित आत्माराम नाम के ब्राह्मण की है, जिसे भागीरथी नदी में एक मानव पैर के आकार की पत्थर की संरचना मिली थी। ऐसा माना जाता है कि उन्हें प्रकाश की एक किरण द्वारा निर्देशित किया गया था जो नदी की दिशा से आ रही थी। ब्राह्मण ने उस शाम पत्थर के टुकड़े की प्रार्थना की और उसी रात एक सपना देखा जिसमें उसे सती के पैर की अंगुली के बारे में सूचित किया गया था जो नदी में गिर गई थी और जो पत्थर का टुकड़ा उसे मिला वह सती के दाहिने पैर के अलावा और कुछ नहीं था। उन्हें अपने सपनों में एक मंदिर स्थापित करने और नकुलेश्वर भैरव के स्वंभु लिंगम की खोज करने के लिए कहा गया, जो उन्होंने अंततः किया। आत्मा राम ने बाद में स्वंभु लिंगम और पैर के आकार के पत्थर दोनों की पूजा शुरू की। कालीघाट काली मंदिर कोलकाता के अंदर नटमंदिर नटमंदिर एक विशाल आयताकार बरामदा है जो केंद्रीय मंदिर की इमारत से सटा हुआ है। नटमंदिर को 1835 में जमींदार काशीनाथ रॉय द्वारा बनवाया गया था। जब कोई नटमंदिर पर चढ़ता है, तो वह देवी की छवि का चेहरा बहुत स्पष्ट रूप से देख सकता है। समय-समय पर ढांचे का नवीनीकरण होता रहता है। जोर बांग्ला जोर बांग्ला गर्भगृह के ठीक बाहर मुख्य मंदिर का मंच या बरामदा है। नटमंदिर के अलावा, इस मंच से गर्भगृह के अंदर के अनुष्ठानों को भी देखा जा सकता है। षष्ठी ताल सोस्ती ताल एक तीन फीट ऊंचा आयताकार मंच है जो तीन पत्थर की संरचनाओं के लिए एक वेदी बनाता है जो कि तीन देवी के रूप में प्रतिनिधित्व और पूजा की जाती है, सोस्ती, शीतला और मंगल चंडी, जिन्हें स्वयं देवी काली का एक हिस्सा माना जाता है। सोस्ती ताल वेदी का निर्माण 1880 में गोबिंद दास मोंडल द्वारा किया गया था। इस स्थान को ब्रह्मानंद गिरि की समाधि स्थल माना जाता है। कभी-कभी इस स्थान को सोस्ती ताल के स्थान पर मोनोशा ताल भी कहा जाता है। हरकत ताला हरकत ताल नटमंदिर के निकट दक्षिण की ओर स्थित है। इस स्थान का उपयोग मुख्य रूप से बाली या पशु बलि देने के लिए किया जाता है। पशु बलि देने के लिए दो लकड़ी के बाली-पीठ हैं। बड़े जानवर का उपयोग भैंस जैसे बड़े जानवरों की बलि देने के लिए किया जाता है, जबकि छोटे जानवरों जैसे बकरियों के लिए। एक ही झटके में जानवरों की बलि दी जाती है। राधा-कृष्ण मंदिर स्थानीय लोगों द्वारा शामो-रे मंदिर भी कहा जाता है, यह मंदिर मुख्य मंदिर के पश्चिम में मंदिर परिसर के अंदर स्थित है। राधा-कृष्णन का अलग मंदिर 1723 में मुर्शिदाबाद के एक बंदोबस्त अधिकारी द्वारा बनाया गया था। बाद में, 1843 के दौरान, उदय नारायण मोंडल नामक एक जमींदार द्वारा उसी स्थान पर एक नया मंदिर ढांचा (वर्तमान मंदिर संरचना) बनाया गया था। वर्तमान डोलमांको का निर्माण साहा नगर के मदन कोले ने वर्ष 1858 के दौरान किया था। एक जनादेश के रूप में, राधा-कृष्णन के लिए भोग तैयार करने की रसोई एक शुद्ध शाकाहारी रसोई है जिसे सामान्य रसोई से अलग रखा जाता है। कुंडुपुकुर दक्षिण पूर्व की ओर और मुख्य मंदिर की चारदीवारी के बाहर स्थित, किंदुपुकुर 7,200 वर्ग फुट के क्षेत्र में फैला एक पवित्र सरोवर है। ऐसा माना जाता है कि यह आकार में बहुत बड़ा

कालीघाट काली मंदिर कोलकाता (समय, इतिहास, प्रवेश शुल्क, और सूचना) Read More »

माता कालिका के प्रसिद्ध तीन मंदिर, जहां जाने से खुलता है भक्तों का भाग्य

देवी कालिका यानी काली माता की पूजा करने से मनुष्य की आंतरिक शक्ति मजबूत होती है। साथ ही नकारात्मक शक्तियां, शत्रु प्रभाव और विपरीत परिस्थितियों का संकट भी दूर होता है। इसलिए देवी कालिका का दर्शन-पूजन किस्मत खोलने वाला माना गया है। मां कालिका देवी दुर्गा की दस महाविद्याओं में से एक मानी गई हैं। मां काली के चार रूप है- दक्षिणा काली, शमशान काली, मातृ काली और महाकाली। मान्यता है कि देवी कालिका का दर्शन यदि मनुष्य एक बार कर ले तो उनके दरबार में उस मनुष्य का नाम-पता दर्ज हो जाता है। देवी न्याय की देवी हैं और यदि मनुष्य ने कोई गलती की हो तो उस दंडित भी करती है और अपने भक्तों का कल्याण भी। तो आइए देवी कालिका के तीन प्रसिद्ध मंदिरों के बारे में जानें, जहां दर्शन करने मात्र से मनुष्य के भाग्य खुल जाते हैं। 1. दक्षिणेश्वर काली मंदिर कोलकाता में देवी मां कालिका का विश्व अति प्राचीन प्रसिद्ध मंदिर है। इस मंदिर को दक्षिणेश्वर काली मंदिर के नाम से जाना जाता है। ये कोलकाता के उत्तर में विवेकानंद पुल के पास स्थित है। इस जगह को कालीघाट के नाम से जानते हैं। ये जागृत देवी स्थान है और 52 शक्तिपीठों में शामिल है। यहां देवी सती की दाहिने पैर की चार अंगुलियां गिरी थी। इस मंदिर का निर्माण 1847 में जान बाजार की महारानी रासमणि ने कराया था। 25 एकड़ क्षेत्र में फैले इस मंदिर का निर्माण कार्य सन् 1855 में पूरा हुआ था। 2. गढ़ कालिका मंदिर उज्जैन के कालीघाट स्थित कालिका देवी का ये प्राचीन मंदिर गढ़ कालिका के नाम से जाना जाता है। गढ़ कालिका के मंदिर में देवी का दर्शन करने मात्र से कई चमत्कारिक लाभ मिलते हैं। यहां देवी की पूजा ज्यादातर तांत्रिक करते हैं। इस मंदिर की प्राचीनता के विषय में बहुत जानकारी नहीं मिलती, लेकिन लोगों की मान्यता है कि ये मंदिर महाभारत काल का है, लेकिन देवी की प्रतिमा सतयुग की है। इस प्राचीन मंदिर का जीर्णोद्धार सम्राट हर्षवर्धन ने कराया था। बाद में ग्वालियर के महाराजा ने इसका पुनर्निर्माण कराया। हालांकि ये मंदिर भले ही शक्तिपीठ में शामिल नहीं, लेकिन इस मंदिर में मां हरसिद्धि ‍शक्तिपीठ होने के कारण इस क्षेत्र का महत्व है। पुराणों में उल्लेख है कि उज्जैन में ‍शिप्रा नदी के तट के पास स्थित भैरव पर्वत पर मां भगवती सती के होंठ गिरे थे। 3. पावागढ़ महाकाली शक्तिपीठ गुजरात की पहाड़ी पर स्थित देवी महाकाली का मंदिर है। इसे पावागढ़ मंदिर के नाम से जाना जाता है। यह प्रसिद्ध मंदिर मां के शक्तिपीठों में से एक है। मान्यता है कि पावागढ़ में देवी सती का वक्षस्थल गिरा था। यहां देवी का जागृत दरबार लगता है और यहां देवी की सेविकाएं ही कार्य करती हैं। मान्यता है कि गुरु विश्वामित्र ने यहां काली मां की तपस्या की थी। यह मंदिर गुजरात चंपारण्य के पास स्थित है, जो वडोदरा शहर से लगभग 50 किलोमीटर दूर है। देवी कालिका के ये तीन मंदिर अपनी आस्था और दैवीय चमत्कारों के लिए जाने जाते हैं।हालांकि, देवी कालिका का गोवा के नार्थ गोवा में महामाया, कर्नाटक के बेलगाम में, पंजाब के चंडीगढ़ में और कश्मीर में स्थित मंदिर की भी प्रसिद्ध बहुत है।

माता कालिका के प्रसिद्ध तीन मंदिर, जहां जाने से खुलता है भक्तों का भाग्य Read More »

कब, क्यों और कैसे डूबी द्वारका

श्री कृष्ण की नगरी द्वारिका महाभारत युद्ध के 36 वर्ष पश्चात समुद्र में डूब जाती है। द्वारिका के समुद्र में डूबने से पूर्व श्री कृष्ण सहित सारे यदुवंशी भी मारे जाते है।  समस्त यदुवंशियों के मारे जाने और द्वारिका के समुद्र में विलीन होने के पीछे मुख्य रूप से दो घटनाएं जिम्मेदार है।  एक माता गांधारी द्वारा श्री कृष्ण को दिया गया श्राप और दूसरा ऋषियों द्वारा श्री कृष्ण पुत्र सांब को दिया गया श्राप।  आइए इस घटना पर विस्तार से जानते है। गांधारी ने दिया था यदुवंश के नाश का श्राप  महाभारत युद्ध की समाप्ति के बाद जब युधिष्ठर का राजतिलक हो रहा था तब कौरवों की माता गांधारी ने महाभारत युद्ध के लिए श्रीकृष्ण को दोषी ठहराते हुए श्राप दिया की जिस प्रकार कौरवों के वंश का नाश हुआ है ठीक उसी प्रकार यदुवंश का भी नाश होगा। ऋषियों ने दिया था सांब को श्राप महाभारत युद्ध के बाद जब छत्तीसवां वर्ष आरंभ हुआ तो तरह-तरह के अपशकुन होने लगे। एक दिन महर्षि विश्वामित्र, कण्व, देवर्षि नारद आदि द्वारका गए। वहां यादव कुल के कुछ नवयुवकों ने उनके साथ परिहास (मजाक) करने का सोचा। वे श्रीकृष्ण के पुत्र सांब को स्त्री वेष में ऋषियों के पास ले गए और कहा कि ये स्त्री गर्भवती है। इसके गर्भ से क्या उत्पन्न होगा? ऋषियों ने जब देखा कि ये युवक हमारा अपमान कर रहे हैं तो क्रोधित होकर उन्होंने श्राप दिया कि- श्रीकृष्ण का यह पुत्र वृष्णि और अंधकवंशी पुरुषों का नाश करने के लिए एक लोहे का मूसल उत्पन्न करेगा, जिसके द्वारा तुम जैसे क्रूर और क्रोधी लोग अपने समस्त कुल का संहार करोगे। उस मूसल के प्रभाव से केवल श्रीकृष्ण व बलराम ही बच पाएंगे। श्रीकृष्ण को जब यह बात पता चली तो उन्होंने कहा कि ये बात अवश्य सत्य होगी। मुनियों के श्राप के प्रभाव से दूसरे दिन ही सांब ने मूसल उत्पन्न किया। जब यह बात राजा उग्रसेन को पता चली तो उन्होंने उस मूसल को चुरा कर समुद्र में डलवा दिया। इसके बाद राजा उग्रसेन व श्रीकृष्ण ने नगर में घोषणा करवा दी कि आज से कोई भी वृष्णि व अंधकवंशी अपने घर में मदिरा तैयार नहीं करेगा। जो भी व्यक्ति छिपकर मदिरा तैयार करेगा, उसे मृत्युदंड दिया जाएगा। घोषणा सुनकर द्वारका वासियों ने मदिरा नहीं बनाने का निश्चय किया।द्वारका में होने लगे थे भयंकर अपशकुन इसके बाद द्वारका में भयंकर अपशकुन होने लगे। प्रतिदिन आंधी चलने लगी। चूहे इतने बढ़ गए कि मार्गों पर मनुष्यों से ज्यादा दिखाई देने लगे। वे रात में सोए हुए मनुष्यों के बाल और नाखून कुतरकर खा जाया करते थे। सारस उल्लुओं की और बकरे गीदड़ों की आवाज निकालने लगे। गायों के पेट से गधे, कुत्तियों से बिलाव और नेवलियों के गर्भ से चूहे पैदा होने लगे। उस समय यदुवंशियों को पाप करते शर्म नहीं आती थी। अंधकवंशियों के हाथों मारे गए थे प्रद्युम्न जब श्रीकृष्ण ने नगर में होते इन अपशकुनों को देखा तो उन्होंने सोचा कि कौरवों की माता गांधारी का श्राप सत्य होने का समय आ गया है। इन अपशकुनों को देखकर तथा पक्ष के तेरहवें दिन अमावस्या का संयोग जानकर श्रीकृष्ण काल की अवस्था पर विचार करने लगे। उन्होंने देखा कि इस समय वैसा ही योग बन रहा है जैसा महाभारत के युद्ध के समय बना था। गांधारी के श्राप को सत्य करने के उद्देश्य से श्रीकृष्ण ने यदुवंशियों को तीर्थयात्रा करने की आज्ञा दी। श्रीकृष्ण की आज्ञा से सभी राजवंशी समुद्र के तट पर प्रभास तीर्थ आकर निवास करने लगे। प्रभास तीर्थ में रहते हुए एक दिन जब अंधक व वृष्णि वंशी आपस में बात कर रहे थे। तभी सात्यकि ने आवेश में आकर कृतवर्मा का उपहास और अनादर कर दिया। कृतवर्मा ने भी कुछ ऐसे शब्द कहे कि सात्यकि को क्रोध आ गया और उसने कृतवर्मा का वध कर दिया। यह देख अंधकवंशियों ने सात्यकि को घेर लिया और हमला कर दिया। सात्यकि को अकेला देख श्रीकृष्ण के पुत्र प्रद्युम्न उसे बचाने दौड़े। सात्यकि और प्रद्युम्न अकेले ही अंधकवंशियों से भिड़ गए। परंतु संख्या में अधिक होने के कारण वे अंधकवंशियों को पराजित नहीं कर पाए और अंत में उनके हाथों मारे गए। यदुवंशियों के नाश के बाद अर्जुन को बुलवाया था श्रीकृष्ण ने अपने पुत्र और सात्यकि की मृत्यु से क्रोधित होकर श्रीकृष्ण ने एक मुट्ठी एरका घास उखाड़ ली। हाथ में आते ही वह घास वज्र के समान भयंकर लोहे का मूसल बन गई। उस मूसल से श्रीकृष्ण सभी का वध करने लगे। जो कोई भी वह घास उखाड़ता वह भयंकर मूसल में बदल जाती (ऐसा ऋषियों के श्राप के कारण हुआ था)। उन मूसलों के एक ही प्रहार से प्राण निकल जाते थे। उस समय काल के प्रभाव से अंधक, भोज, शिनि और वृष्णि वंश के वीर मूसलों से एक-दूसरे का वध करने लगे। यदुवंशी भी आपस में लड़ते हुए मरने लगे। श्रीकृष्ण के देखते ही देखते सांब, चारुदेष्ण, अनिरुद्ध और गद की मृत्यु हो गई। फिर तो श्रीकृष्ण और भी क्रोधित हो गए और उन्होंने शेष बचे सभी वीरों का संहार कर डाला। अंत में केवल दारुक (श्रीकृष्ण के सारथी) ही शेष बचे थे। श्रीकृष्ण ने दारुक से कहा कि तुम तुरंत हस्तिनापुर जाओ और अर्जुन को पूरी घटना बता कर द्वारका ले आओ। दारुक ने ऐसा ही किया। इसके बाद श्रीकृष्ण बलराम को उसी स्थान पर रहने का कहकर द्वारका लौट आए। बलरामजी के स्वधाम गमन के बाद ये किया श्रीकृष्ण ने द्वारका आकर श्रीकृष्ण ने पूरी घटना अपने पिता वसुदेवजी को बता दी। यदुवंशियों के संहार की बात जान कर उन्हें भी बहुत दुख हुआ। श्रीकृष्ण ने वसुदेवजी से कहा कि आप अर्जुन के आने तक स्त्रियों की रक्षा करें। इस समय बलरामजी वन में मेरी प्रतीक्षा कर रहे हैं, मैं उनसे मिलने जा रहा हूं। जब श्रीकृष्ण ने नगर में स्त्रियों का विलाप सुना तो उन्हें सांत्वना देते हुए कहा कि शीघ्र ही अर्जुन द्वारका आने वाले हैं। वे ही तुम्हारी रक्षा करेंगे। ये कहकर श्रीकृष्ण बलराम से मिलने चल पड़े। वन में जाकर श्रीकृष्ण ने देखा कि बलरामजी समाधि में लीन हैं। देखते ही देखते उनके मुख से सफेद रंग का बहुत बड़ा सांप निकला और समुद्र की ओर चला गया। उस सांप के हजारों

कब, क्यों और कैसे डूबी द्वारका Read More »

परशुराम जयंती जानिए कुछ रोचक बातें

 हिंदू पंचांग के अनुसार वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को भगवान परशुराम की जयंती मनाई जाती है। धर्म ग्रंथों के अनुसार इसी दिन भगवान विष्णु के आवेशावतार परशुराम का जन्म हुआ था। परशुराम जयंती के अवसर पर आज हम आपको भगवान परशुराम से संबंधित कुछ रोचक बातें बता रहे हैं, जो इस प्रकार है 1. अपने शिष्य भीष्म को नहीं कर सके पराजित महाभारत के अनुसार महाराज शांतनु के पुत्र भीष्म ने भगवान परशुराम से ही अस्त्र-शस्त्र की विद्या प्राप्त की थी। एक बार भीष्म काशी में हो रहे स्वयंवर से काशीराज की पुत्रियों अंबा, अंबिका और बालिका को अपने छोटे भाई विचित्रवीर्य के लिए उठा लाए थे। तब अंबा ने भीष्म को बताया कि वह मन ही मन किसी और का अपना पति मान चुकी है तब भीष्म ने उसे ससम्मान छोड़ दिया, लेकिन हरण कर लिए जाने पर उसने अंबा को अस्वीकार कर दिया।तब अंबा भीष्म के गुरु परशुराम के पास पहुंची और उन्हें अपनी व्यथा सुनाई। अंबा की बात सुनकर भगवान परशुराम ने भीष्म को उससे विवाह करने के लिए कहा, लेकिन ब्रह्मचारी होने के कारण भीष्म ने ऐसा करने से इनकार कर दिया। तब परशुराम और भीष्म में भीषण युद्ध हुआ और अंत में अपने पितरों की बात मानकर भगवान परशुराम ने अपने अस्त्र रख दिए। इस प्रकार इस युद्ध में न किसी की हार हुई न किसी की जीत। 2. ऐसे हुआ भगवान परशुराम का जन्म महर्षि भृगु के पुत्र ऋचिक का विवाह राजा गाधि की पुत्री सत्यवती से हुआ था। विवाह के बाद सत्यवती ने अपने ससुर महर्षि भृगु से अपने व अपनी माता के लिए पुत्र की याचना की। तब महर्षि भृगु ने सत्यवती को दो फल दिए और कहा कि ऋतु स्नान के बाद तुम गूलर के वृक्ष का तथा तुम्हारी माता पीपल के वृक्ष का आलिंगन करने के बाद ये फल खा लेना।किंतु सत्यवती व उनकी मां ने भूलवश इस काम में गलती कर दी। यह बात महर्षि भृगु को पता चल गई। तब उन्होंने सत्यवती से कहा कि तूने गलत वृक्ष का आलिंगन किया है। इसलिए तेरा पुत्र ब्राह्मण होने पर भी क्षत्रिय गुणों वाला रहेगा और तेरी माता का पुत्र क्षत्रिय होने पर भी ब्राह्मणों की तरह आचरण करेगा।तब सत्यवती ने महर्षि भृगु से प्रार्थना की कि मेरा पुत्र क्षत्रिय गुणों वाला न हो भले ही मेरा पौत्र (पुत्र का पुत्र) ऐसा हो। महर्षि भृगु ने कहा कि ऐसा ही होगा। कुछ समय बाद जमदग्रि मुनि ने सत्यवती के गर्भ से जन्म लिया। इनका आचरण ऋषियों के समान ही था। इनका विवाह रेणुका से हुआ। मुनि जमदग्रि के चार पुत्र हुए। उनमें से परशुराम चौथे थे। इस प्रकार एक भूल के कारण भगवान परशुराम का स्वभाव क्षत्रियों के समान था। 3. किया श्रीकृष्ण के प्रस्ताव का समर्थन महाभारत के युद्ध से पहले जब भगवान श्रीकृष्ण संधि का प्रस्ताव लेकर धृतराष्ट्र के पास गए थे, उस समय श्रीकृष्ण की बात सुनने के लिए भगवान परशुराम भी उस सभा में उपस्थित थे। परशुराम ने भी धृतराष्ट्र को श्रीकृष्ण की बात मान लेने के लिए कहा था। 4. नहीं हुआ था श्रीराम से कोई विवाद गोस्वामी तुलसीदास द्वारा रचित श्रीरामचरित मानस में वर्णन है कि भगवान श्रीराम ने सीता स्वयंवर में शिव धनुष उठाया और प्रत्यंचा चढ़ाते समय वह टूट गया। धनुष टूटने की आवाज सुनकर भगवान परशुराम भी वहां आ गए। अपने आराध्य शिव का धनुष टूटा हुआ देखकर वे बहुत क्रोधित हुए और वहां उनका श्रीराम व लक्ष्मण से विवाद भी हुआ।जबकि वाल्मीकि रामायण के अनुसार सीता से विवाह के बाद जब श्रीराम पुन: अयोध्या लौट रहे थे। तब परशुराम वहां आए और उन्होंने श्रीराम से अपने धनुष पर बाण चढ़ाने के लिए कहा। श्रीराम ने बाण धनुष पर चढ़ा कर छोड़ दिया। यह देखकर परशुराम को भगवान श्रीराम के वास्तविक स्वरूप का ज्ञान हो गया और वे वहां से चले गए। 5. क्यों किया माता का वध? एक बार परशुराम की माता रेणुका स्नान करके आश्रम लौट रही थीं। तब संयोग से राजा चित्ररथ भी वहां जलविहार कर रहे थे। राजा को देखकर रेणुका के मन में विकार उत्पन्न हो गया। उसी अवस्था में वह आश्रम पहुंच गई। जमदग्रि ने रेणुका को देखकर उसके मन की बात जान ली और अपने पुत्रों से माता का वध करने को कहा। किंतु मोहवश किसी ने उनकी आज्ञा का पालन नहीं किया। तब परशुराम ने बिना सोचे-समझे अपने फरसे से उनका सिर काट डाला। ये देखकर मुनि जमदग्रि प्रसन्न हुए और उन्होंने परशुराम से वरदान मांगने को कहा। तब परशुराम ने अपनी माता को पुनर्जीवित करने और उन्हें इस बात का ज्ञान न रहे ये वरदान मांगा। इस वरदान के फलस्वरूप उनकी माता पुनर्जीवित हो गईं।

परशुराम जयंती जानिए कुछ रोचक बातें Read More »