स्वर्ग छोड़कर क्यों चली गईं माता लक्ष्मी? पढ़ें यह पौराणिक कथा

MYTHOLOGICAL STORIES
स्वर्ग छोड़कर क्यों चली गईं माता लक्ष्मी? पढ़ें यह पौराणिक कथा
KARMASU 16 June 2023 2 मिनट पढ़ें
MYTHOLOGICAL STORIES📅 16 June 2023⏱ 2 मिनट

आज शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी (Mata Lakshmi) की पूजा के लिए समर्पित है. आज मैं आपको माता लक्ष्मी से जुड़ी एक कथा के बारे में बताता हूं, जिसमें माता लक्ष्मी स्वर्ग छोड़कर चली जाती हैं. इसके फलस्वरूप सभी देवता श्रीहीन हो जाते हैं. धन संपदा के साथ ही उनका बल भी खत्म हो जाता है. ऐसे में असुर उन पर आक्रमण करके स्वर्ग पर अधिकार कर लेते हैं. आइए पढ़ते हैं माता लक्ष्मी से जुड़ी यह कथा.

एक समय की बात है. दुर्वासा ऋषि अपने शिष्यों के साथ भगवान शिव के दर्शन के लिए कैलाश जा रहे थे. तभी रास्ते में उनको देवराज इंद्र मिले. वे ऐरावत पर सवार थे. उन्होंने दुर्वासा जी को प्रणाम किया, तो उन्होंने आशीर्वाद देते हुए भगवान विष्णु का दिव्य पुष्प पारिजात इंद्र को दे दिया. इंद्र ने उस पुष्प को ऐरावत हाथी के सिर पर रख दिया. यह इंद्र के अहंकार का प्रमाण था.

स्वर्ग छोड़कर क्यों चली गईं माता लक्ष्मी? पढ़ें यह पौराणिक कथा

दिव्य पुष्प के प्रभाव से ऐरावत हाथी भी तेजस्वी हो गया और वह इंद्र को छोड़कर पुष्प को रौंदते हुए वन में चला गया. यह देखकर दुर्वासा ऋषि क्रोधित हो गए. उन्होंने इंद्र को श्राप दे दिया कि तुम श्रीहीन हो जाओगे. दुवार्सा जी के श्राप के कारण माता लक्ष्मी तुरंत स्वर्ग छोड़कर चली गईं. इस वजह से सभी देवता धन-वैभव और शक्ति से हीन हो गए.

🙏 पूजा सेवाएँ — अभी बुक करें

तब असुरों ने स्वर्ग पर आक्रमण कर दिया, जिसमें देवगण पराजित हो गए. स्वर्ग पर असुरों का राज्य हो गया. देवराज इंद्र समेत सभी देवगण ब्रह्मा जी के पास गए और माता लक्ष्मी को वापस लाने का उपाय पूछा. तब ब्रह्म देव ने कहा कि आपने भगवान विष्णु के दिव्य पुष्प का अपमान किया है, जिसके कारण देवी लक्ष्मी नाराज होकर स्वर्ग से चली गई हैं. इसके लिए तुम सब भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त करो, ताकि देवी लक्ष्मी प्रसन्न होकर वापस यहां आ जाएं.

जब सभी देवगण भगवान विष्णु के पास गए, तब उन्होंने समुद्र मंथन का सुझाव दिया. समुद्र मंथन के बाद ही माता लक्ष्मी फिर से स्वर्ग वापस आईं और देवताओं को खोया हुआ धन, वैभव और बल प्राप्त हुआ. अहंकार के कारण आपका बल और धन दोनों ही चला जाता है.

स्वर्ग छोड़कर क्यों चली गईं माता लक्ष्मी? पढ़ें यह पौराणिक कथा

KARMASU वीडियो

छोटे वीडियो — देखें, सुनें और सीखें

YouTube पर देखें ↗
Chhath Puja 2026 | छठ महापर्व की संपूर्ण पूजा विधि
KARMASU
Shani Dev Mantra | शनिवार विशेष शनि मंत्र | Shaniwar Special Mantra…
12 Sacred Names of Surya Bhagwan | सूर्यदेव के 12 पवित्र नामों…
KARMASU
KARMASU
लाभ पंचमी 2026 कब है ? | Labh Panchami Puja Vidhi, शुभ…
108 Names of Goddess Lakshmi | माता लक्ष्मी के 108 पवित्र मंत्र…
हनुमान जी की अष्ट सिद्धियों का अद्भुत रहस्य! 🙏🚩 #shorts #hanumanji
Chhath Puja 2026 Date & Time: छठ पूजा कब है ?
Happy Bhai Dooj 2026 | भाई दूज की हार्दिक शुभकामनाएँ
Happy Govardhan Puja 2026 | गोवर्धन पूजा की हार्दिक शुभकामनाएँ
App Download