सूर्पनखा की नाक कटना तथा खर-दूषण का वध (रामायण)। Khar Dushan Vadh Story in Hindi (Ramayan)

RAMAYANA
सूर्पनखा की नाक कटना तथा खर-दूषण का वध (रामायण)। Khar Dushan Vadh Story in Hindi (Ramayan)
KARMASU 4 दिसम्बर 2023 5 मिनट पढ़ें
RAMAYANA📅 4 दिसम्बर 2023⏱ 5 मिनट
इस लेख में
  1. घटना का कारण
  2. सूर्पनखा की नाक कटना | खर-दूषण का वध (रामायण)
  3.  सूर्पनखा की नाक कटना
  4. खर दूषण का दरबार
  5. Shree ram श्रीराम का वनवास । राम वन गमन ।
  6. Ramayan खर और दूषण का वध

Ramayan रामायण की एक महत्वपूर्ण घटना है खर-दूषण का वध। यह घटना राम, सीता और लक्ष्मण के वनवास के दौरान हुई थी।

घटना का कारण

रावण की बहन शूर्पणखा ने राम और लक्ष्मण को देखकर उनसे विवाह करने की इच्छा व्यक्त की। राम ने उसे नकार दिया। इससे शूर्पणखा बहुत क्रोधित हो गई। उसने राम और लक्ष्मण को धमकी दी कि वह उन्हें मार डालेगी।

शूर्पणखा की धमकी से डरकर खर और दूषण, जो शूर्पणखा के भाई थे, राम और लक्ष्मण से बदला लेने के लिए पंचवटी आए।

🙏 पूजा सेवाएँ — अभी बुक करें

धन एवं समृद्धि

कार्य सिद्धि हेतु महागणपति यज्ञ | Mahaganapati Yagya for Prosperity

Book Puja / संकल्प →
धन एवं समृद्धि

पारिवारिक समृद्धि हेतु लक्ष्मी नारायण यज्ञ | Lakshmi Narayan Yagya for Prosperity

Book Puja / संकल्प →
धन एवं समृद्धि

ऐश्वर्य हेतु कमला महाविद्या यज्ञ | Kamala Mahavidya Yagya for Prosperity

Book Puja / संकल्प →
धन एवं समृद्धि

धन प्राप्ति हेतु धनदा लक्ष्मी यज्ञ | Dhanada Lakshmi Yagya for Prosperity

Book Puja / संकल्प →
धन एवं समृद्धि

समग्र समृद्धि हेतु अष्टलक्ष्मी यज्ञ | Ashta Lakshmi Yagya for Prosperity

Book Puja / संकल्प →
धन एवं समृद्धि

व्यापारिक उन्नति हेतु लक्ष्मी गणपति यज्ञ | Lakshmi Ganapati Yagya for Prosperity

Book Puja / संकल्प →
धन एवं समृद्धि

ऋण मुक्ति हेतु ऋणमोचक मंगल यज्ञ | Rin Mochak Mangal Yagya for Prosperity

Book Puja / संकल्प →
धन एवं समृद्धि

धन संचय हेतु लक्ष्मी कुबेर यज्ञ | Lakshmi Kuber Yagya for Prosperity

Book Puja / संकल्प →
धन एवं समृद्धि

धन-धान्य हेतु श्रीसूक्त यज्ञ | Shri Suktam Yagya for Prosperity

Book Puja / संकल्प →
धन एवं समृद्धि

धन वृद्धि हेतु महालक्ष्मी यज्ञ | Mahalakshmi Yagya for Prosperity

Book Puja / संकल्प →

सूर्पनखा की नाक कटना | खर-दूषण का वध (रामायण)

अपने वनवास के अंतिम वर्षों में श्री राम, लक्ष्मण और सीता दंडक वन में गोदावरी नदी के किनारे पर पंचवटी स्थान पर अपने रहने के लिए कुटिया बनाते हैं। और वहीं पर अपने वनवास का बाकी समय बिताते है। एक बार जब श्रीराम अपने आंगन में बैठे ध्यान कर रहे थे तब सूर्पनखा नामक राक्षसी वहां पर आ जाती है। सुपनखा वास्तव में लंकापति रावण की बहन थी। सूर्पनखा ध्यान में बैठे श्री राम के सुंदर स्वरूप को देखकर उन पर मोहित हो जाती हैं । वह एक सुंदर रूपवती नारी का रूप धारण करके श्री राम के पास पहुंचकर उनसे विवाह का प्रस्ताव रखती है। तब श्री राम बड़े ही विनम्र भाव से उसके प्रस्ताव को अस्वीकार कर देते हैं और कहते हैं कि वह अपनी पत्नी सीता को आजीवन एक विवाह में रहने का वचन दे चुके हैं। उस समय लक्ष्मण जी वन से लकड़ियां एकत्रित करने के लिए गए हुए थे और वह भी आ जाते हैं जिन्हें देखकर शूर्पणखा एक बार उन पर भी मोहित हो जाती है। शूर्पणखा ने अपने साथ विवाह का वही प्रस्ताव लक्ष्मण जी के समक्ष भी रखा। तब लक्ष्मण जी उनको बोलते हैं कि उनके बड़े भाई श्री राम के होते हुए वह उन के योग्य नहीं हैं। 

 सूर्पनखा की नाक कटना

जब श्री राम और लक्ष्मण दोनों सूर्पनखा के विवाह प्रस्ताव को इंकार कर देते हैं तो सूर्पनखा को क्रोध आ जाता है। और तभी देवी सीता भी कुटिया के अंदर से बाहर निकल कर आती हैं। सीता को देखकर सूर्पनखा श्रीराम को कहती है कि तुम इस औरत के कारण ही मुझे नकार रहे हो, इसलिए मैं तुम्हारी पत्नी को ही खा जाती हूं। यह कह कर क्रोध में सुपनखा माता सीता की तरफ बढ़ती है तभी श्री राम लक्ष्मण को आज्ञा देते हैं और लक्ष्मण जी अपनी तलवार निकालकर सूर्पनखा की नाक पर वार करते है। लक्ष्मण जी के तलवार के वार से सुपनखा की नाक कट जाती है और वह रोते हुए वहां से चली जाती है।

खर दूषण का दरबार

अपने कटी हुई नाक को लेकर सुपनखा अपने भाई और दंडक वन के उस समय के असुर राजा खर के पास पहुंचती है। अपने भाई खर और दूषण के पास पहुंचकर सूर्पनखा न्याय की दुहाई देते हुए रोने लगती है। अपनी बहन को रोता हुआ देखकर राजा कर पूछते हैं कि उसकी यह दशा किसने की है। तब सूर्पनखा रोते हुए खर को बताती है कि श्री राम और लक्ष्मण नाम के दो युवक गोदावरी नदी के किनारे अपनी कुटिया बनाकर वहां पर रहने आए हैं, उन्होंने मुझे अकेली पाकर मेरा अपमान करने की कोशिश की। इसलिए आप वहां जाकर उन दोनों से मेरे अपमान का बदला लीजिए। उनके साथ एक सुंदर नारी भी है जोकि राम की पत्नी है।

Shree ram श्रीराम का वनवास । राम वन गमन ।

अपने बहन के अपमान का बदला लेने के लिए खर और दूषण अपने 14 राक्षसों को एक साथ भेज देते हैं और कहते हैं कि जाओ और पंचवटी में बनी हुई कुटिया का तिनका तिनका बिखेर डालो और उजाड़ दो। असुर खर के  14 सैनिक एक साथ पंचवटी की तरफ जाते हैं वहां श्रीराम पहले से ही उनका इंतजार कर रहे थे। क्योंकि उन्हें अंदाजा था कि सूर्पनखा अपने अपमान का बदला लेने के लिए अवश्य किसी ना किसी को भेजेगी। चौदह असुर एक कतार में उनके सामने आकर बोले कि दंडक वन के राजा खर ने का आदेश दिया है कि तुम दोनों भाई हमारे राजा की शरण में खुद को समर्पित कर दो तथा तुम्हारे साथ जो सुंदर औरत है उसे हमारे राजा की सेवा में उपस्थित करो। उनके यह बातें सुनकर श्रीराम ने अपने धनुष पर एक बाण साधकर उनकी तरफ छोड़ा और एक ही बाण से उन सभी असुरों का सर धड़ से अलग हो गया जिसे देखकर सूर्पनखा चौक गई और फिर अपने भाई खर दूषण के दरबार में आ पहुंची और बोली।

Ramayan खर और दूषण का वध

रक्षा कीजिए भैया रक्षा कीजिए आपके भेजे हुए 14 असुरों को उस राम ने अपने की बाण से मार डाला। यह सुनकर खर दूषण समझ जाते हैं कि श्री राम लक्ष्मण कोई साधारण मानव नहीं है और वह अपनी सेना लेकर खुद ही श्री राम लक्ष्मण से युद्ध करने के लिए चल पड़ते हैं। पंचवटी पहुंचने के बाद खर दूषण श्री राम लक्ष्मण को ललकार ते हैं। कुछ समय तक युद्ध होने के पश्चात ऋषि अगस्त प्रकट होते हैं और श्री राम को बोलते हैं कि खर दूषण परम मायावी राक्षस है इसलिए आप अपने दिव्यास्त्रों में से मन मोहिनी अस्त्र का उपयोग कीजिए। तब श्रीराम मनमोहनी अस्त्र खर दूषण की ओर चला देते है जिसके प्रभाव से खर दूषण की सेना मोहित होकर आपस में ही लड़कर नष्ट हो जाती है। और आखिर में श्रीराम अपने दिव्यास्त्र के द्वारा दंडक वन के राजा खर का वध कर देते है।

🤝 KARMASU Affiliate बनें

पूजा, ज्योतिष, कोर्स और पूजा सामग्री शेयर करें — हर सफल रेफ़रल पर कमीशन कमाएँ।

KARMASU वीडियो

छोटे वीडियो — देखें, सुनें और सीखें

YouTube पर देखें ↗
भगवान विष्णु के 10 अवतार और उनका रहस्य | Lord Vishnu 10…
Guruvar Special 🕉️ 108 शक्तिशाली विष्णु मंत्र | Vishnu Mantra Jaap |…
Tuesday Hanuman Mantra 108 Times | मंगलवार विशेष हनुमान मंत्र जाप |…
विवाह शुभ मुहूर्त 2026–2027 | Vivah Shubh Muhurat
भगवान शिव के 8 दिव्य स्वरूप | अष्टमूर्ति शिव
Vaikuntha chaturdahi 2026
देवउठनी एकादशी पर करें श्री शालिग्राम पूजन और विष्णु सहस्रनाम पाठ |…
KARMASU
Dev Uthani Ekadashi 2026 | प्रबोधिनी एकादशी का महत्व, पूजा विधि और…
वैकुण्ठ चतुर्दशी VAIKUNTHA CHATURDASHI कथा 😲
#shorts
पूजा घर में क्या रखें और क्या नहीं Puja Ghar #shorts
App Download