रामायण की कहानी: कुंभकरण की नींद

RAMAYANA
रामायण की कहानी: कुंभकरण की नींद
KARMASU 19 जुलाई 2022 2 मिनट पढ़ें
RAMAYANA📅 19 जुलाई 2022🔄 अपडेट: 29 जुलाई 2022⏱ 2 मिनट

रामायण में रावण के भाई कुम्भकरण की भूमिका भी अद्भुत है। वो अपने विशाल शरीर और अपनी भूख से ज्यादा अपनी गहरी नींद के लिए जाना जाता था। माना जाता है कि राक्षस वंश का होने के बावजूद कुम्भकरण बुद्धिमान और बहादुर था। उसकी ताकत से देवराज इंद्र भी ईर्ष्या करते थे।

एक बार रावण, कुम्भकरण और विभीषण एक साथ ब्रह्मदेव की तपस्या कर रहे थे। उनकी तपस्या से प्रसन्न होकर ब्रह्मा ने उनसे वर मांगने के लिए कहा। वहीं, दूसरी ओर इंद्र को डर था कि कुम्भकरण वरदान में कहीं स्वर्ग का सिंहासन न मांग लें।

इस बात से डरकर, इंद्र ने मां सरस्वती से कुम्भकरण के वरदान के बारे में अपनी चिंता व्यक्त की। मां सरस्वती ने कुम्भकरण की जीभ बांध दी, जिससे कुम्भकरण के मुख से इंद्रासन की जगह निंद्रासन निकल गया। इससे पहले कि कुम्भकरण को अपनी गलती का अहसास होता, ब्रह्मा तथास्तु बोल चुके थे।

🙏 पूजा सेवाएँ — अभी बुक करें

रावण सब कुछ समझ गया था, उसने ब्रह्मा से उनके दिए हुए वरदान को वापस लेने के लिये कहा। ब्रह्मा ने एक शर्त के साथ उस वरदान को वापस लिया कि कुम्भकरण 6 माह सोएगा और 6 माह तक जागता रहेगा।

इस बात को रावण ने मान लिया। कहा जाता है कि जब राम-रावण का युद्ध हो रहा था, तब कुम्भकरण सो रहा था। उसे जगाने की कोशिश की गई, बहुत प्रयास करने के बाद ही वो नींद से जागा था।

रामायण की कहानी: कुंभकरण की नींद

KARMASU वीडियो

छोटे वीडियो — देखें, सुनें और सीखें

YouTube पर देखें ↗
Vaikuntha chaturdahi 2026
देवउठनी एकादशी पर करें श्री शालिग्राम पूजन और विष्णु सहस्रनाम पाठ |…
KARMASU
Dev Uthani Ekadashi 2026 | प्रबोधिनी एकादशी का महत्व, पूजा विधि और…
वैकुण्ठ चतुर्दशी VAIKUNTHA CHATURDASHI कथा 😲
#shorts
पूजा घर में क्या रखें और क्या नहीं Puja Ghar #shorts
TULSI VIVAH 😲 ISKE PICHE KI KAHANI NHI PTA HOGI 💔
#shorts #trendingshorts
भगवान विष्णु को ‘नारायण’ क्यों कहा जाता है? 🙏 | Why Is…
बुधवार Special गणेश मंत्र 108 बार | Wednesday Special Ganesh Mantra 108…
Akshaya Navami 2026 | अक्षय नवमी कब है? पूजा विधि, कथा, शुभ…
App Download