Karwa Chauth 2023 Date: इस दिन सुहागिन महिलाएं रखेंगी करवा चौथ का व्रत, जानें सही डेट, मुहूर्त और महत्व

PUJA
Karwa Chauth 2023 Date: इस दिन सुहागिन महिलाएं रखेंगी करवा चौथ का व्रत, जानें सही डेट, मुहूर्त और महत्व
KARMASU 25 अक्टूबर 2023 2 मिनट पढ़ें
PUJA📅 25 अक्टूबर 2023⏱ 2 मिनट
इस लेख में
  1. करवा चौथ व्रत कथा: पतिव्रता करवा धोबिन की कथा! (Karwa Chauth Vrat Katha)
  2. करवा चौथ व्रत 2023 पूजा शुभ मुहूर्त
  3. करवा चौथ व्रत का महत्व

Karwa Chauth 2023: हिंदू धर्म में करवा चौथ व्रत का विशेष महत्व है। इस व्रत को रखने से पति की आयु लंबी होती है। तो आइए जानते हैं इस बार विवाहित महिलाएं कब करवा चौथ का व्रत रखेंगी। सुहागिनों के सबसे बड़े पर्व में से एक करवा चौथ इस साल 1 नवंबर को मनाई जाएगी। इस दिन विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। हर साल कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि के दिन करवा चौथ का व्रत रखा जाता है। करवा चौथ के दिन सुहागिन महिलाएं दिनभर बिना अन्न और जल के उपवास रखती हैं और फिर रात में चांद को देखने के बाद ही अपना व्रत खोलती हैं। इस व्रत में चांद और करवा माता के साथ शिव परिवार की पूजा की जाती है। कहते हैं कि करवा चौथ व्रत को रखने से न केवल पति दीर्घायु होते हैं बल्कि दांपत्य जीवन में भी खुशहाली और मिठास बनी रहती है।

करवा चौथ व्रत कथा: पतिव्रता करवा धोबिन की कथा! (Karwa Chauth Vrat Katha)

करवा चौथ व्रत 2023 पूजा शुभ मुहूर्त

कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि आरंभ-  31 अक्टूबर को रात 9 बजकर 30 मिनट से

 कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि समाप्त- 1 नवंबर 2023 को रात 9 बजकर 19 तक 

🙏 पूजा सेवाएँ — अभी बुक करें

करवा चौथ व्रत तिथि-  1 नवंबर 2023

करवा चौथ व्रत पूजा मुहूर्त- 1 नवंबर को शाम 5 बजकर 44 मिनट से 7 बजकर 02 मिनट तक

करवा चौथ 2023 चंद्रोदय का समय- 1 नवंबर 2023 को  8 बजकर 26 मिनट पर

करवा चौथ व्रत का महत्व

करवा चौथ से जुड़ी मान्यताओं के मुताबिक, इस व्रत को रखने से महिलाओं को अखंड सौभाग्यवती का आशीर्वाद मिलता है। करवा चौथ के दिन उपवास रखने और विधि विधान से साथ पूजा करने से वैवाहिक जीवन में मधुरता आती है। साथ ही पति-पत्नी का रिश्ता और अधिक अटूट हो जाता है।  करवा चौथ का व्रत अत्यंत कठिन माना जाता है। व्रत रखने वाली महिलाएं रात में चांद को अर्घ्य देकर अपने पति के हाथ से पानी पीकर ही अपना व्रत खोलती हैं। 

KARMASU वीडियो

छोटे वीडियो — देखें, सुनें और सीखें

YouTube पर देखें ↗
Tuesday Hanuman Mantra 108 Times | मंगलवार विशेष हनुमान मंत्र जाप |…
विवाह शुभ मुहूर्त 2026–2027 | Vivah Shubh Muhurat
भगवान शिव के 8 दिव्य स्वरूप | अष्टमूर्ति शिव
Vaikuntha chaturdahi 2026
देवउठनी एकादशी पर करें श्री शालिग्राम पूजन और विष्णु सहस्रनाम पाठ |…
KARMASU
Dev Uthani Ekadashi 2026 | प्रबोधिनी एकादशी का महत्व, पूजा विधि और…
वैकुण्ठ चतुर्दशी VAIKUNTHA CHATURDASHI कथा 😲
#shorts
पूजा घर में क्या रखें और क्या नहीं Puja Ghar #shorts
TULSI VIVAH 😲 ISKE PICHE KI KAHANI NHI PTA HOGI 💔
#shorts #trendingshorts
App Download