बाल ब्रह्मचारी होने के बाद भी हनुमान जी को क्यों करने पड़े 3 विवाह पढ़ें पूरी कथा

MYTHOLOGICAL STORIES
बाल ब्रह्मचारी होने के बाद भी हनुमान जी को क्यों करने पड़े 3 विवाह पढ़ें पूरी कथा
KARMASU 12 अप्रैल 2023 3 मिनट पढ़ें
MYTHOLOGICAL STORIES📅 12 अप्रैल 2023⏱ 3 मिनट
इस लेख में
  1.  सूर्य की पुत्री सुवर्चला के साथ विवाह
  2. रावण की दुहिता अनंगकुसुमा के साथ विवाह
  3. वरुणदेवकीपुत्रीसत्यवतीसेविवाह

ऐसी मान्यता है कि हनुमान जी का विवाह नहीं हुआ था और वे बाल ब्रह्मचारी थे लेकिन ऐसा नहीं है. कुछ शास्त्रों में हनुमान जी के विवाहित होने की बात कही गई है.

श्रीराम भक्त हनुमान जी के देश और दुनिया में करोड़ों भक्त हैं. लोगों की बजरंगबली में बड़ी श्रद्धा है. कहते हैं हनुमान जी का नाम लेने भर से मन का ख़ौफ़ ख़त्म हो जाता है. आपने पहलवानों को भी बजरंगबली की पूजा करते देखा होगा. ऐसी मान्यता है कि हनुमान जी जीवन भर ब्रह्म्चर्य का पालन करते हुए प्रभु श्रीराम की सेवा करते रहे.

हिन्दू धर्मशास्त्रों में पवनसुत हनुमान को राम भक्त के रूप में जाना और पूजा जाता है. ऐसी मान्यता है कि हनुमान जी जीवन भर ब्रह्मचर्य धर्म का पालन करते हुए प्रभु श्रीराम की सेवा करते रहे. लेकिन वहीं कुछ पौराणिक शास्त्रों में हनुमान जी के विवाहित होने की बात कही गई है. यहां तक की आंध्रप्रदेश में हनुमान जी का एक ऐसा मंदिर है जहां पर हनुमान जी के साथ उनकी पत्नी की भी मूर्ति स्थापित की गई है. आंध्रप्रदेश का यह मंदिर हनुमान जी के विवाह के गवाह का एकमात्र मंदिर माना जाता है. आइए जानते हैं हनुमान जी के तीन विवाह के बारे में

🙏 पूजा सेवाएँ — अभी बुक करें

 सूर्य की पुत्री सुवर्चला के साथ विवाह

 सूर्य की पुत्री सुवर्चला और हनुमान जी के विवाह का उल्लेख पराशर संहिता में मिलता है. पराशर संहिता में उल्लेख किया गया है कि हनुमान जी सूर्य देवता के शिष्य थे. सूर्य देवता हनुमान जी को नौ विद्याओं का ज्ञान देना चाहते थे. इन  नौ विद्याओं में से पांच विद्याएं तो हनुमान जी ने सीख लीं लेकिन बाकी विद्याओं को सीखने के लिए विवाहित होना अनिवार्य था. इसी अनिवार्यता की वजह से सूर्य देवता ने अपनी पुत्री का विवाह हनुमान जी के साथ कर दिया. हनुमान जी से विवाह होने के बाद सुवर्चला सदा के लिए तपस्या में लीन हो गईं.

रावण की दुहिता अनंगकुसुमा के साथ विवाह

हनुमान जी के दूसरे विवाह का उल्लेख पउम चरित से प्राप्त होता है. पउम चरित के अनुसार रावण और वरुण देव के बीच हुए युद्ध में हनुमान जी वरुण देव की तरफ से रावण से युद्ध किया था जिसके परिणामस्वरूप इस युद्ध में रावण की हार हुई थी. युद्ध में हारने के बाद रावण ने अपनी दुहिता अनंगकुसुमा का विवाह हनुमान जी से कर दिया था. 

वरुणदेवकीपुत्रीसत्यवतीसेविवाह

 जब वरुण देव और रावण के बीच युद्ध हो रहा था तब हनुमान जी वरुण देव की तरफ से लड़ते हुए वरुण देव को विजय दिलाई थी. वरुण देव ने इस विजय से प्रसन्न होकर अपनी पुत्री सत्यवती का विवाह हनुमान जी से कर दिया था. विवाह के बाद भी आजीवन ब्रह्मचारी रहे हनुमान जी: हनुमान जी ने भले ही विशेष परिस्थितियों के तहत ये तीनों विवाह किए थे लेकिन उन्होंनें कभी भी अपनी पत्नियों के साथ वैवाहिक जीवन व्यतीत नहीं किया और वे आजीवन ब्रह्मचर्य धर्म का पालन करते रहे.

ये सब बातें विभिन्न शास्त्रों के अनुसार बताई गई हैं हालांकि ये बात जगजाहिर है कि परमभक्त हनुमान ने वैवाहिक जीवन व्यतीत नहीं किया और वे आजीवन बह्मचारी रहे.

बाल ब्रह्मचारी होने के बाद भी हनुमान जी को क्यों करने पड़े 3 विवाह पढ़ें पूरी कथा

KARMASU वीडियो

छोटे वीडियो — देखें, सुनें और सीखें

YouTube पर देखें ↗
Vaikuntha chaturdahi 2026
देवउठनी एकादशी पर करें श्री शालिग्राम पूजन और विष्णु सहस्रनाम पाठ |…
KARMASU
Dev Uthani Ekadashi 2026 | प्रबोधिनी एकादशी का महत्व, पूजा विधि और…
वैकुण्ठ चतुर्दशी VAIKUNTHA CHATURDASHI कथा 😲
#shorts
पूजा घर में क्या रखें और क्या नहीं Puja Ghar #shorts
TULSI VIVAH 😲 ISKE PICHE KI KAHANI NHI PTA HOGI 💔
#shorts #trendingshorts
भगवान विष्णु को ‘नारायण’ क्यों कहा जाता है? 🙏 | Why Is…
बुधवार Special गणेश मंत्र 108 बार | Wednesday Special Ganesh Mantra 108…
Akshaya Navami 2026 | अक्षय नवमी कब है? पूजा विधि, कथा, शुभ…
App Download