आज राम नवमी पर इस सरल विधि से करें हवन, प्रभु श्री राम के साथ मां सिद्धिदात्री भी होंगी प्रसन्न

MYTHOLOGICAL STORIES
आज राम नवमी पर इस सरल विधि से करें हवन, प्रभु श्री राम के साथ मां सिद्धिदात्री भी होंगी प्रसन्न
KARMASU 29 March 2023 3 मिनट पढ़ें
MYTHOLOGICAL STORIES📅 29 March 2023⏱ 3 मिनट

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, रामनवमी के दिन ही भगवान राम ने राजा दशरथ के घर जन्म लिया था. राम नवमी पर हवन करने का विधान है. माना जाता है कि कन्या पूजन के साथ राम नवमी पर हवन करने से प्रभु श्री राम के साथ साथ माँ सिद्धिदात्री भी अत्यंत प्रसन्न हो जाती हैं. हवन करने से मनोकामनाएं पूरी होती हैं व सुखद वैवाहिक जीवन का आशीर्वाद प्राप्त होता है. ऐसे में चलिए जानते हैं हवन करनेका शुभ मुहूर्त और सरल हवन विधि

हवन सामग्री
रामनवमी पर हवन सामग्री में नीम, पंचमेवा, जटा वाला नारियल, गोला, जौ, आम की लकड़ी, गूलर की छाल, चंदन की लकड़ी, अश्वगंधा, मुलेठी की जड़, कपूर, तिल, चावल, लौंग, गाय की घी, इलायची, शक्कर, नवग्रह की लकड़ी, आम के पत्ते, पीपल का तना, छाल, बेल, आदि को शामिल करना चाहिए.

आज राम नवमी पर इस सरल विधि से करें हवन, प्रभु श्री राम के साथ मां सिद्धिदात्री भी होंगी प्रसन्न

हवन विधि
– राम नवमी के दिन व्रती को सुबह ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान आदि से निवृत्त होकर साफ- स्वच्छ वस्त्र पहनने चाहिए.
– इसके बाद हवन के लिए साफ-सुथरे स्थान पर हवन कुंड का निर्माण कर करना चाहिए.
– अब गंगाजल का छिड़काव कर सभी देवताओं का आवाहन करें.
– अब हवन कुंड में आम की लकड़ी और कपूर से अग्नि प्रज्जवलित करें.
– इसके बाद हवन कुंड में सभी देवी- देवताओं के नाम की आहुति डालें.
– धार्मिक मान्यताओं के अनुसार हवनकुंड में कम से कम 108 बार आहुति डालनी चाहिए. 
– हवन समाप्त होने के बाद भगवान राम और माता सीता की आरती उतारनी चाहिए.

🙏 पूजा सेवाएँ — अभी बुक करें

राम नवमी के दिन स्थापित करें घर में राम यंत्र, होंगे ये अचूक लाभ

राम यंत्र बनाते समय करें ये काम  
 
सबसे पहले पूर्व दिशा में श्री राम का स्मरण करते हुए अपनी आंखों को बंद करके, दोनों भौहों के बीच त्रिपुटी पर अपना ध्यान केंद्रित करें और ऊँ शब्द का सस्वर 6 बार उच्चारण करें. फिर, दाहिनी नाक से सांस खींचिए, रोकिए और श्री राम का स्मरण करके बाईं नाक से निकाल दीजिए. ऐसा 6 बार करना है. फिर ‘राम’ शब्द का सस्वर 108 बार उच्चारण करके अपनी आंखें खोलिए. इस तरह आपका यंत्र तैयार हो जागा. 

राम यंत्र से मिलने वाले लाभ 

बिजनेस में लाभ 
अगर आप बिजनेस में, घर में, स्पोर्ट्स में, राजनीति में, किसी मुकदमे में या जीवन के किसी दूसरे क्षेत्र में अपनी जीत सुनिश्चित करना चाहते हैं तो, आज राम यंत्र को अपने सामने रखकर आपको 108 बार ये मंत्र पढ़ना चाहिए. इसके लिए मंत्र – क्लीं रामाय नमः है. 

आर्थिक स्थिति को करे मजबूत
अगर आप अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करना चाहते हैं. इसके साथ ही अपनी इनकम में बढ़ोतरी करना चाहते हैं, तो आज आपको राम यंत्र सामने रखकर इस मंत्र का 108 बार जप करना चाहिए. इसके लिए मंत्र – श्रीं रामाय (strong financial condition) नमः है.

दाम्पत्य जीवन में खुशहाली
अगर आप अपनी शादी-शुदा जिंदगी में खुशियां चाहते हैं. अपने सुख-सौभाग्य में बढ़ोतरी करना चाहते हैं, तो आज आपको राम यंत्र सामने रखकर इस मंत्र का 108 बार जप करें. इसके लिए मन्त्र ह्रीं रामाय नमः है. 

विद्या के क्षेत्र में मिलेगा लाभ 
अगर आप विद्या के क्षेत्र में लाभ पाना चाहते हैं, तो आज राम यंत्र को अपने सामने रखकर 108 बार ये मंत्र पढ़ना चाहिए. इसके लिए मंत्र – ऐं रामाय नमः है. 

आज राम नवमी पर इस सरल विधि से करें हवन, प्रभु श्री राम के साथ मां सिद्धिदात्री भी होंगी प्रसन्न

KARMASU वीडियो

छोटे वीडियो — देखें, सुनें और सीखें

YouTube पर देखें ↗
Durga Mata Ji Ke 5 Important Mantra | माँ दुर्गा के 5…
Sunday Mantra for Peace | रविवार सूर्य देव का आशीर्वाद मंत्र |…
Shaniwar Special Shani Dev Mantra 🕉️ | शनि देव को प्रसन्न करने…
Shaniwar Special Shani Dev Mantra 🕉️ | शनि देव को प्रसन्न करने…
Shukravar Special 108 Lakshmi Mata Ke Mantra 🙏 | शुक्रवार को जरूर…
Budhvar Special Ganesh Ji Ke 108 Powerful Mantra 🙏 | बुधवार को…
Hanuman Ji Powerful Mantra | मंगलवार को जरूर सुनें हनुमान जी का…
रविवार स्पेशल मंत्र जरूर सुनें |रविवार के चमत्कारी सूर्य मंत्र |Surya Mantra…
Title: Durga Saptashati Path Ke Fayde | दुर्गा सप्तशती पाठ के चमत्कारी…
Shanivar Special Shani Ji Ke 108 Mantra | शनिवार विशेष शनि देव…
Om Namah Shivaya Mantra Jaap | ॐ नमः शिवाय मंत्र जाप |…
Laxmi Mata Friday Special Mantra 108 Times | शुक्रवार विशेष महालक्ष्मी मंत्र…
App Download