मरते वक़्त बालि ने, अंगद से कही थी ये तीन ज्ञान की बातें। आप भी जानिए  

MYTHOLOGICAL STORIES
मरते वक़्त बालि ने, अंगद से कही थी ये तीन ज्ञान की बातें। आप भी जानिए  
KARMASU 12 September 2022 2 मिनट पढ़ें
MYTHOLOGICAL STORIES📅 12 September 2022⏱ 2 मिनट

रामायण में जब श्रीराम ने बालि को बाण मारा तो वह घायल होकर पृथ्वी पर गिर पड़ा था। इस अवस्था में जब पुत्र अंगद उसके पास आया तब बालि ने उसे ज्ञान की कुछ बातें बताई थीं। ये बातें आज भी हमें कई परेशानियों से बचा सकती हैं। यहां जानिए ये बातें कौन सी हैं…

मरते समय बालि ने अंगद से कही ये बातें

बालि ने कहा-

🙏 पूजा सेवाएँ — अभी बुक करें

देशकालौ भजस्वाद्य क्षममाण: प्रियाप्रिये।
सुखदु:खसह: काले सुग्रीववशगो भव।।

इस श्लोक में बालि ने अगंद को ज्ञान की तीन बातें बताई हैं…

मरते वक़्त बालि ने, अंगद से कही थी ये तीन ज्ञान की बातें। आप भी जानिए  
  1.  देश काल और परिस्थितियों को समझो।
  2.  किसके साथ कब, कहां और कैसा व्यवहार करें, इसका सही निर्णय लेना चाहिए।
  3.  पसंद-नापसंद, सुख-दु:ख को सहन करना चाहिए और क्षमाभाव के साथ जीवन व्यतीत करना चाहिए।

बालि ने अंगद से कहा ये बातें ध्यान रखते हुए अब से सुग्रीव के साथ रहो। आज के समय में भी यदि इन बातों का ध्यान रखा जाए तो हर इंसान बुरे समय से बच सकता है। अच्छे-बुरे हालात में शांति और धैर्य के साथ आचरण करना चाहिए।

ये है बालि वध का प्रसंग

जब बालि श्रीराम के बाण से घायल होकर पृथ्वी पर गिर पड़ा, तब बालि में श्रीराम से कहा कि आप धर्म की रक्षा करते हैं तो मुझे (बालि को) इस प्रकार बाण क्यों मारा?

इस प्रश्न के जवाब में श्रीराम ने कहा कि छोटे भाई की पत्नी, बहिन, पुत्र की पत्नी और पुत्री, ये सब समान होती हैं और जो व्यक्ति इन्हें बुरी नजर से देखता है, उसे मारने में कुछ भी पाप नहीं होता है। बालि, तूने अपने भाई सुग्रीव की पत्नी पर बुरी नजर रखी और सुग्रीव को मारना चाहा। इस पाप के कारण तुझे बाण मारा है। इस जवाब से बालि संतुष्ट हो गया और श्रीराम से अपने किए पापों की क्षमा याचना की। इसके बाद बालि ने अगंद को श्रीराम की सेवा में सौंप दिया।

इसके बाद बालि ने प्राण त्याग दिए। बाली की पत्नी तारा विलाप करने लगी। तब श्रीराम ने तारा को ज्ञान दिया कि यह शरीर पृथ्वी, जल, अग्नि, आकाश और वायु से मिलकर बना है। बालि का शरीर तुम्हारे सामने सोया है, लेकिन उसकी आत्मा अमर है तो विलाप नहीं करना चाहिए। इस प्रकार समझाने के बाद तारा शांत हुई। इसके बाद श्रीराम में सुग्रीव को राज्य सौंप दिया।

मरते वक़्त बालि ने, अंगद से कही थी ये तीन ज्ञान की बातें। आप भी जानिए  

KARMASU वीडियो

छोटे वीडियो — देखें, सुनें और सीखें

YouTube पर देखें ↗
भगवान विष्णु को ‘नारायण’ क्यों कहा जाता है? 🙏 | Why Is…
बुधवार Special गणेश मंत्र 108 बार | Wednesday Special Ganesh Mantra 108…
Akshaya Navami 2026 | अक्षय नवमी कब है? पूजा विधि, कथा, शुभ…
गोपाष्टमी 2026 कब है? जानिए शुभ मुहूर्त II Gopashtami 2026 II
Tuesday Special Hanuman Mantra | मंगलवार विशेष हनुमान मंत्र | Powerful Hanuman…
श्रीकृष्ण की 16 दिव्य कलाएं कौन-सी हैं? | 16 Divine Kalas of…
ईशावास्य उपनिषद भाग 1 | जीवन का सबसे बड़ा रहस्य क्या है?…
भगवान सूर्य के परिवार की अद्भुत कथा | Surya Dev Family Tree
Chhath Puja 2026 | छठ महापर्व का महत्व, पूजा विधि और सूर्य…
Chhath Puja 2026 | छठ महापर्व की संपूर्ण पूजा विधि
धन लक्ष्मी पूजा | DHAN LAKSHMI PUJA #KARMASU #puja
Shani Dev Mantra | शनिवार विशेष शनि मंत्र | Shaniwar Special Mantra…
App Download