धनतेरस को साल के सबसे शुभ दिनों में से एक माना जाता है. कई लोग इस दिन आभूषण और घर का सामान खरीदते हैं तो कुछ जरूरत का सामान. मान्यता है कि इससे सुख-समृद्धि आती है. आप सोच रहे हैं कि आपको क्या खरीदना चाहिए तो हम कुछ चीजों के बारे में बता रहे हैं
1. बर्तन : घर के नए बर्तन खरीदने के लिए यह दिन शुभ है. तांबे से बने बर्तनों को खरीदकर उन्हें पूर्व दिशा में रखें.पीतल या चांदी की वस्तुएं खरीदना शुभ है.
2. गोमती चक्र : यह खास तरह का समुद्री घोंघा (स्नेल) होता है. जो मुख्य रूप से गोमती नदी में पाया जाता है. इसे हिंदू बहुत पवित्र मानते हैं. माना जाता है कि यह धन-दौलत, सुख, सेहत और सफलता को लाता है. गोमती चक्र बच्चों की सुरक्षा करता है.
3. लक्ष्मी-गणेश प्रतिमा : इस दिन लोग लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियां खरीदते हैं. जो बेहद शुभ है. आप मिट्टी या शुद्ध चांदी या सोने की मूर्ति खरीद सकते हैं.
4. नया खाता खोलें : धनतेरस पर आप अपने लिए नया बैंक अकाउंट खोल सकते हैं. यह कारोबारियों के लिए अहम दिन है. शाम को होने वाली लक्ष्मी पूजा कारोबार के लिए शुभ मानी जाती है.
5. झाड़ू : मान्यता है कि इस दिन घर को साफ-सुथरा रखने से सुख-समृद्धि आती है. इसलिए झाड़ू बहुत अहम बन जाता है. इसे जरूर खरीदना चाहिए. इसका सांकेतिक महत्व यह है कि इसे खरीदकर सालभर घर और जीवन को साफ-सुथरा रखा जाएगा.
धनतेरस 2021 शुभ मुहूर्त-
🙏 पूजा सेवाएँ — अभी बुक करें

Kartik Purnima 2026: Satyanarayan Vrat Katha & Puja at Naimisharanya | कार्तिक पूर्णिमा पूजा
Book Puja / संकल्प →
Devuthani Ekadashi Special Puja | Shri Shaligram Pujan & Vishnu Sahasranama Path | KARMASU
Book Puja / संकल्प →
Diwali Special Lakshmi Kuber Mahayagya
Book Puja / संकल्प →धनतेरस तिथि 2021- 2 नवंबर, मंगलवार
धन त्रयोदशी पूजा का शुभ मुहूर्त- शाम 5 बजकर 25 मिनट से शाम 6 बजे तक।
प्रदोष काल- शाम 05:39 से 20:14 बजे तक।
वृषभ काल- शाम 06:51 से 20:47 तक।
धनतेरस पूजा विधि-
1. सबसे पहले चौकी पर लाल रंग का कपड़ा बिछाएं।
2. अब गंगाजल छिड़कर भगवान धन्वंतरि, माता महालक्ष्मी और भगवान कुबेर की प्रतिमा या फोटो स्थापित करें।
3. भगवान के सामने देसी घी का दीपक, धूप और अगरबत्ती जलाएं।
4. अब देवी-देवताओं को लाल फूल अर्पित करें।
5. अब आपने इस दिन जिस भी धातु या फिर बर्तन अथवा ज्वेलरी की खरीदारी की है, उसे चौकी पर रखें।
6. लक्ष्मी स्तोत्र, लक्ष्मी चालीसा, लक्ष्मी यंत्र, कुबेर यंत्र और कुबेर स्तोत्र का पाठ करें।
7. धनतेरस की पूजा के दौरान लक्ष्मी माता के मंत्रों का जाप करें और मिठाई का भोग भी लगाएं।














KARMASU