MYTHOLOGICAL STORIES

जानें कब और कैसे प्रकट हुए थे भगवान भोलेनाथ, पढ़ें यह पौराणिक कथा

विष्णु पुराण के अनुसार, भगवान विष्ण की नाभि से जो कमल निकला था उसमें से ब्रह्मा पैदा हुए थे। वहीं, विष्णु जी के तेज से शिवजी पैदा हुए थे। साथ ही इसमें यह भी बताया गया है कि श्री हरि के माथे के तेज से उत्पन्न होने के चलते ही शिव हमेशा ही योगमुद्रा में रहे थे। वहीं, श्रीमद् भागवत के अनुसार, एक बार विष्णु जी और ब्रह्मा खुद को एक-दूसरे से बेहतर बताते हुए लड़ रहे थे। तब एक जलते हुए खंभे से भगवान शिव प्रकट हुए। विष्णु पुराण के अनुसार, ब्रह्मा को एक बच्चे की जरूरत थी। इसके लिए उन्होंने तपस्या की थी। इसी दौरान अचानक से उनकी गोद में एक बालक प्रकट हुआ जो रो रहा था। जब ब्रह्मा जी ने इस बच्चे से रोने का कारण पूछा तो उसने बेहद ही मासूमियत से जवाब दिया कि वो इसलिए रो रहा है क्योंकि उसका कोई नाम नहीं है। तब ब्रह्मा ने उसका नाम रुद्र रखा। इसका मतलब होता है रोने वाला। नाम पड़ने के बाद भी वो चुप नहीं हुए। ऐसे में ब्रह्मा ने उन्हें दूसरा नाम दिया। हालांकि, शिव तब भी चुप नहीं हुए। ऐसे में शिव को चुप कराने के लिए ब्रह्मा जी ने उन्हें 8 नाम दिए। ये 8 नाम हैं रूद्र, शर्व, भाव, उग्र, भीम, पशुपति, ईशान और महादेव। साथ ही इनके नाम पृथ्वी पर भी लिखे गए। ऐसा शिव पुराण में कहा गया है। ब्रह्मा पुत्र के रूप में जन्म लेने के पीछे भी एक पौराणिक कथा है। इस कथा के अनुसार, जब धरती, आकाश, पाताल समेत पूरा ब्रह्माण्ड जलमग्न हो गया था। तब ब्रह्मा, विष्णु और महेश (शिव) के अलावा कोई भी देव या प्राणी मौजूद नहीं था। इस दौरान केवल विष्णु जी ही शेषनाग पर जल सतह पर नजर आ रहे थे। तब उनकी नाभि से कमल पर ब्रह्मा जी पर प्रकट हुए थे। जब ब्रह्मा और विष्णु धरती के बारे में बात कर रहे थे तब शिवजी प्रकट हुए थे। लेकिन ब्रह्मा ने उन्हें पहचानने से मना कर दिया। कहीं शिवजी रूठ न जाएं तो विष्णु जी ने अपनी दिव्य दृष्टि प्रदान कर ब्रह्मा को शिवजी याद दिलाई। तब ब्रह्मा जी को अपनी गलत समझ आई और उन्होंने शिवजी से माफी मांगी। शिव से क्षमा मांगते हुए उन्होंने उनसे अपने पुत्र रूप में पैदा होने का आशीर्वाद मांगा जिसे शिवजी ने स्वीकार किया। जब सृष्टि की रचना ब्रह्मा जी ने शउरू कि उन्हें एक बच्चे की जरूरत थी। तब भगवान शिव का ध्यान ब्रह्मा जी को आया। अत: ब्रह्मा ने तपस्या की और बालक शिव बच्चे के रूप में उनकी गोद में प्रकट हुए। 

जानें कब और कैसे प्रकट हुए थे भगवान भोलेनाथ, पढ़ें यह पौराणिक कथा Read More »

कब से शुरू होगी कांवड़ यात्रा और कब शिवलिंग पर चढ़ाया जाएगा जल, जानें शिव पूजा का शुभ समय

भगवान शिव की भक्ति में भिगोने वाला श्रावण मास कब शुरू होगा? इस साल कब कांवड़ यात्रा पर निकलेंगे भोले के भक्त और कब चढ़ाया जाएगा भगवान शिव को जल? जानने के लिए पढ़ें ये लेख. भगवान शिव की पूजा के लिए श्रावण मास को सबसे ज्यादा शुभ और फलदायी माना गया है. हिंदू मान्यता के अनुसार भगवान शिव को श्रावण का महीना बहुत ज्यादा प्रिय है. यही कारण है कि भोले के भक्त इस पूरे माह उनकी पूजा में मगन रहते हैं. महादेव की पूजा से जुड़ा श्रावण मास इस साल 4 जुलाई 2023 को प्रारंभ होगा और इसकी समाप्ति 31 अगस्त 2023 को होगी. ऐसे में इस साल शिव के भक्त अपने आराध्य देवता की तकरीबन दो महीने पूजा कर सकेंगे. आइए जानते हैं इस साल कांवड़ यात्रा कब शुरु होगी और कब शिवलिंग पर जल चढ़ाया जाएगा. सावन में यह 5 काम जरूर करें, इन 7 कामों से बचें कब शुरू होगी कांवड़ यात्रा इस साल कावड़ यात्रा श्रावण मास के पहले दिन यानि 4 जुलाई 2023 से प्रारंभ होगी और 15 जुलाई 2023 तक चलेगी. इस साल 15 जुलाई 2023 को शिवरात्रि पड़ेगी और इसी दिन शिव भक्त शिवलिंग पर जल चढ़ाएंगे. शिवलिंग पर जल चढ़ाने के लिए शुभ मुहूर्त रात्रि 08:32 बजे प्रारंभ होकर 16 जुलाई 2023 तक रहेगा. इस बार महादेव को जल चढ़ाने के लिए 2 दिन का मुहूर्त है. ऐसे में शिव भक्त दो दिन शिव को जल चढ़ाकर उनकी साधना-आराधना कर सकेंगे. वहीं चतुर्दशी तिथि 15 जुलाई को 8:32 से प्रारंभ होगी 16 जुलाई को 10:08 तक रहेगी. भले ही इस साल शिव भक्त दो दिन जल चढ़ा सकते हैं लेकिन इसका सबसे उत्तम मुहूर्त 15 जुलाई 2023 शिवरात्रि को 8:32 पर रहेगा. किसने की थी पहली कांवड़ यात्रा हरिद्वार स्थित गंगा सभा के स्वागत मंत्री आचार्य चक्रपाणि के अनुसार भले ही इस साल श्रावण मास दो महीने तक रहेगा, लेकिन कांवड़ यात्रा पहले की तरह होगी. जिसके लिए शिवभक्त 04 जुलाई से अपने-अपने स्थान से हर की पौड़ी जल लेने के लिए निकलेंगे और और 15 जुलाई 2023 को अपने आराध्य को अर्पित करेंगे. हिंदू मान्यता के अनुसार भगवान शिव की साधना से जुड़ी पहली कांवड़ यात्रा भगवान परशुराम जी ने की थी और उन्होंने हरिद्वार से गंगाजल लेकर पुरा महादेव में जाकर चढ़ाया था. मान्यता है कि पुरा महादेव में शिवलिंग की स्थापना भी भगवान परशुराम जी ने की थी. वर्तमान में लोग अपनी-अपनी श्रद्धा और विश्वास से जुड़े शिव धाम जाकर महादेव की पूजा करते हैं. क्यों चढ़ाया जाता है शिव को जल हिंदू मान्यता के अनुसार जब देवताओं और दैत्यों द्वारा किए गये समुद्र मंथन से हलाहल विष निकला तो भगवान शिव ने सृष्टि की रक्षा के लिए उसे पीकर अपने गले में रोक लिया. जिसके बाद महादेव का कंठ नीला हो गया और वे नीलकंठ कहलाए. मान्यता है कि भगवान शिव के गले में इकट्ठे हुए विष की नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने के लिए शिव भक्त विशेष रूप से शिवरात्रि के दिन जल चढ़ाते हैं ताकि उनके गले में स्थित नकारात्म्क उर्जा दूर हो सके.

कब से शुरू होगी कांवड़ यात्रा और कब शिवलिंग पर चढ़ाया जाएगा जल, जानें शिव पूजा का शुभ समय Read More »

सावन में यह 5 काम जरूर करें, इन 7 कामों से बचें

सावन मास में क्या करें, क्या न करें इस सवाल का जवाब हर कोई जानना चाहता है। आइए जानें महत्वपूर्ण जानकारी श्रावण मास में क्या करें और क्या न करें इसका विचार हर शिव भक्त को करना चाहिए। सावन मास की सावन के प्रत्येक सोमवार हर किसी मनोकामना की पूर्ति के लिए सर्वोत्तम माना गया है। जानें, बाबा की नगरी काशी के विश्वनाथ मंदिर की पौराणिक कथा सावन का पहला सोमवार इस बार 30 जुलाई को है। शास्त्रीय मान्यता के अनुसार इस बार सावन का हर सोमवार बेहद खास है।मनोकामना पूर्ति के लिए इस बार सावन का हर सोमवार अत्यधिक महत्व का माना जा रहा है। सावन में शिव कैलाश त्यागकर भूलोक पर निवास करते हैं।इसलिए सावन में भगवान शिव की आराधना सर्वोपरि है। इतना ही नहीं शिव को प्रसन्न करने के लिए सावन का हर दिन विशेष महत्व का होता है। यह करें  1. धतूरा और भांग भगवान श‌िव को अर्प‌ित करें।  2. म‌िट्टी से श‌िवल‌िंग बनाकर न‌ियम‌ित इसकी पूजा करें।  3. दूध दान करें।  4. शाम के समय भगवान श‌िव की आरती पूजा करें। 5. इस महीने में अगर घर के दरवाजे पर सांड आ आए तो उसे कुछ खाने को दें। यह न करें   1. शरीर पर तेल नहीं लगाना चाहिए  2. कांसे के बर्तन में नहीं खाना चाहिए।  3. पूजा के समय में शिवलिंग पर हल्दी न चढ़ाएं। 4. सावन के महीने में दूध का सेवन अच्छा नहीं होता है। 5. सावन के महीने में द‌िन के समय नहीं सोना चाह‌िए।  6 . सावन के महीने में बैंगन नहीं खाना चाह‌िए। बैंगन को अशुद्ध माना गया है।  7. भगवान शिव को केतकी का फूल भूल कर भी न चढ़ाएं।

सावन में यह 5 काम जरूर करें, इन 7 कामों से बचें Read More »

काशी विश्वनाथ मंदिर का इतिहास, इससे जुड़ी पौराणिक कथा, दर्शन-पूजन का समय समेत समस्त जानकारी

काशी विश्वनाथ मंदिर का इतिहास हजारों साल पुराना है। हिंदू पुराणों में भी इसका उल्लेख मिलता है। इस मंदिर को इतिहास में कई बार नुकसान भी पहुंचाया गया लेकिन आज भी इसका महत्व बरकरार है। काशी विश्वनाथ मंदिर  भगवान शिव  से जुड़े 12 ज्योतिर्लिंग में से एक भी है। वाराणसी  में स्थित इस मंदिर का हिंदू धर्म में बेहद खास स्थान है। वाराणसी को ही बनारस या काशी भी कहते हैं। उत्तर प्रदेश में स्थित इस शहर को लेकर ऐसी मान्यता है कि ये भगवान शंकर के त्रिशूल पर टिका है और ये भारत के सबसे पुराने और आध्यात्मिक शहरों में से एक है। ऐसे तो इस शहर में कई मंदिर, घाट और पर्यटन स्थल है लेकिन काशी विश्वनाथ मंदिर का अलग ही महत्व है।  काशी विश्वनाथ मंदिर की विशेषता क्या है, इस मंदिर को कब बनाया गया, ये मंदिर कब खुलता है, कैसे यहां पहुंच सकते हैं और भगवान के दर्शन कर सकते हैं और वाराणसी में कहां ठहरें, इन सभी बातों की जानकारी हम देने जा रहे हैं।  जानें, बाबा की नगरी काशी के विश्वनाथ मंदिर की पौराणिक कथा काशी विश्वनाथ मंदिर की कहानी पवित्र गंगा नदी के पश्चिमी घाट पर स्थित काशी विश्वनाथ मंदिर को लेकर एक बेहद दिलचस्प पौराणिक कहानी है। इस कथा के अनुसार एक बार भगवान विष्णु और भगवान ब्रह्मा में इस बात को लेकर बहस हो गई कि कौन अधिक शक्तिशाली या महत्वपूर्ण है। इस विवाद के बीच भगवान शिव मध्यस्थता करने पहुंचे और एक विशाल प्रकाश स्तंभ या कह लीजिए कि ज्योतिर्लिंग का रूप धारण कर लिया।  इसके बाद उन्होंने ब्रह्मा और विष्णुजी से इसके स्रोत और ऊंचाई का पता लगाने के लिए कहा। ये बात सुनकर ब्रह्मा अपने हंस पर हवार हो गए और आकाश में ऊंचे उड़ने लगे ताकि ऊंचाई का पता लगाया जा सके।  दूसरी ओर भगवान विष्णु एक शूकर का रूप धारण करके पृथ्वी के अंदर खुदाई करने लगे। कहते हैं कि कई युगों तक दोनों इस बात का पता लगाने की कोशिश करते रहे। अंत में विष्णुजी हारकर वापस आते हैं और शिव के इस रूप के सामने नतमस्तक हो जाते हैं। दूसरी ओर ब्रह्मा अपनी हार स्वीकार नहीं करते और झूठ बोल देते हैं कि उन्होंने स्तंभ का ऊपरी सिरा देखा है।  इस झूठ पर शिव उन्हें शाप देते हैं कि उनकी कभी पूजा नहीं होगी। ऐसी मान्यता है कि इसीलिए आज भी ब्रह्मा का कोई मंदिर नहीं है। बहरहाल, इस स्तभ के कारण वो स्थान जहां-जहां से पृथ्वी के भीतर से शिव का दिव्य प्रकाश निकला था, वे ही 12 ज्योतिर्लिंग कहलाए।  काशी विश्वनाथ मंदिर भी इन्ही में से एक हैं। इन सभी ज्योतिर्लिंगों के स्थान पर बने मंदिर में शिवलिंग चमकदार रूप में मौजूद हैं। काशी विश्वनाथ मंदिर ज्ञानवापी मस्जिद विवाद हजारों साल पुराने काशी विश्वनाथ मंदिर पर समय और उसके हिसाब से राजनीति का असर भी देखने को मिलता रहा है। इस मंदिर का पहली बार निर्माण कब हुआ होगा, इसे लेकर अभी भी कुछ कहना मुश्किल है। हालांकि, पुराणों में इसका जिक्र जरूर है। इतिहास में काशी के इस मंदिर को 1194 में कुतुब-उद-दीन ऐबक द्वारा नुकसान पहुंचाए जाने का उल्लेख मिलता है, जब उसने कन्नौज के राजा को हराया। इल्तुतमीश के काल में इसे दोबारा बनाया गया लेकिन बाद में फिर इसे तोड़ा गया। मुगल शासक अकबर के काल में भी इसे फिर से राजा मान सिंह द्वारा बनवाए जाने का उल्लेख मिलता है। काशी विश्वनाथ मंदिर की कहानी और इतिहास बाद में अकबर के शासन काल में ही राजा टोडरमल द्वारा मंदिर के पुनरोद्धार कराए जाने का भी उल्लेख इतिहास में है। कुछ दशकों बाद औरंगजेब ने इसे फिर नुकसान पहुंचाया और मंदिर के एक स्थान पर मस्जिद बनवाया। बहरहाल, इन तमाम उठापटक के बीच आज जो मंदिर हम देखते हैं उसे इंदौर की महारानी अहिल्याबाई होल्कर ने 1780 में बनाया। ये मस्जिद से ठीक सटा हुआ है। काशी विश्वनाथ मंदिर कब खुलता है और दर्शन का समय काशी विश्वनाथ मंदिर हर दिन तड़के 2.30 बजे खुलता है और दिन भर में 5 आरती यहां की जाती है। दिन की पहली आरती तड़के 3 बजे की जाती है। वहीं, आखिरी आरती रात 10.30 बजे होती है।  काशी विश्वनाथ मंदिर में सुबह 3 बजे होती है पहली आरती भक्तों के लिए मंदिर सुबह 4 बजे खुल जाता है। भक्तगण दिन में कभी भी जाकर मंदिर में दर्शन-पूजन कर सकते हैं। वैसे आप ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के जरिए भी पूजा और दर्शन का समय पहले से फिक्स कर सकते हैं। काशी विश्वनाथ मंदिर के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें? काशी विश्वनाथ मंदिर के लिए श्रद्धालुओं को इसमें आरती, रूद्राभिषेक कराने, सुगम दर्शन, पूजा, यात्रा आदि में से आपको विकल्प चुनने होंगे और तमाम विवरण भरने होंगे। इसी वेबसाइट पर हेल्प डेस्क नंबर भी है, जहां से आप और विस्तृत जानकारी हासिल कर सकते हैं। काशी विश्वनाथ मंदिर के लिए बनारस कैसे पहुंचे और कहां ठहरे बनारस देश के लगभर हर बड़े शहर से फ्लाइट, ट्रेन और बस सेवा से जुड़ा है। आप किसी भी माध्यम से यहां पहुंच सकते हैं। बनारस एक बड़ा पर्यटन और धार्मिक स्थल है। ऐसे में यहां पर आपको सस्ते और महंगे हर तरह से होटल और लॉज मिल जाएंगे।  एक अनुमान के अनुसार इस शहर में 3000 से अधिक मंदिर हैं। गंगा आरती भी यहां देखी जा सकती है। यह आरती दशाश्वमेध घाट पर होती है। बनारस के घाटों को देखने और आध्यात्मिक अनुभव को भी हासिल करने के लिए यहां देश-विदेश से हजारों पर्यटक आते हैं।  एक खास बात ये भी है वाराणसी कई शताब्दियों से हिन्दू मोक्ष तीर्थस्थल माना जाता रहा है। मान्यता है कि काशी में मनुष्य के देहावसान पर स्वयं महादेव उसे मुक्ति देते हैं। इसीलिए अधिकतर लोग यहां काशी में अपने जीवन का अंतिम समय व्यतीत करने आते हैं।

काशी विश्वनाथ मंदिर का इतिहास, इससे जुड़ी पौराणिक कथा, दर्शन-पूजन का समय समेत समस्त जानकारी Read More »

जानें, बाबा की नगरी काशी के विश्वनाथ मंदिर की पौराणिक कथा

धार्मिक किदवंती के अनुसार एक बार देवताओं ने भगवान ब्रह्मा देव और विष्णु जी से पूछा कि- हे जगत के रचयिता और पालनहार कृपा कर बताएं कि ब्रह्मांड में सबसे श्रेष्ठ कौन है? देवताओं के इस सवाल से ब्रह्मा और विष्णु जी में श्रेष्ठता साबित करने की होड़ लग गई। दैविक काल से बनारस देव भूमि के नाम से जाना जाता है। यह शहर पवित्र गंगा नदी के किनारे बसा है। गंगा के किनारे कुल 88 घाट हैं . बनारस अपनी धार्मिक महत्व के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। हर साल दुनियाभर से पर्यटक बनारस घूमने आते हैं। लोग गंगा आरती में शामिल होकर ईश्वर का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। साथ ही काशी विश्वनाथ मंदिर में जाकर बाबा के दरेशन करते हैं। धार्मिक मान्यता है कि दैविक काल में महादेव काशी में ही रहते थे। आइए, काशी विश्वनाथ मंदिर की पौराणिक कथा जानते हैं आखिर क्यों हुआ था समुद्र मंथन? जानिए रोचक कहानी धार्मिक किदवंती के अनुसार, एक बार देवताओं ने भगवान ब्रह्मा देव और विष्णु जी से पूछा कि- हे जगत के रचयिता और पालनहार कृपा कर बताएं कि ब्रह्मांड में सबसे श्रेष्ठ कौन है? देवताओं के इस सवाल से ब्रह्मा और विष्णु जी में श्रेष्ठता साबित करने की होड़ लग गई। इसके बाद सभी देवतागण, ब्रह्मा और विष्णु जी सहित कैलाश पहुंचे और भगवान भोलेनाथ से पूछा गया कि- हे देवों के देव महादेव आप ही बताएं कि ब्रह्मांड में सबसे श्रेष्ठ कौन हैं? शिव जी के शरीर से ज्योति कुञ्ज निकली देवताओं के इस सवाल पर तत्क्षण भगवान शिव जी के तेजोमय और कांतिमय शरीर से ज्योति कुञ्ज निकली, जो नभ और पाताल की दिशा में बढ़ रही थी। तब महादेव ने ब्रह्मा और विष्णु जी से कहा- आप दोनों में जो सबसे पहले इस ज्योति की अंतिम छोर पर पहुंचेंगे। वहीं, सबसे श्रेष्ठ है। इसके बाद ब्रह्मा और विष्णु जी अनंत ज्योति की छोर तक पहुंचने के लिए निकल पड़े। कुछ समय बाद ब्रम्हा और विष्णु जी लौट आए तो शिव जी ने उनसे पूछा-हे देव क्या आपको अंतिम छोर प्राप्त हुआ। ब्रम्हा जी झूठ बोल गए इस पर विष्णु जी ने कहा-हे महादेव यह ज्योति अनंत है, इसका कोई अंत नहीं है। जबकि ब्रम्हा जी झूठ बोल गए, उन्होंने कहा- मैं इसके अंतिम छोर तक पहुंच गया था। यह जान शिव जी ने विष्णु जी को श्रेष्ठ घोषित कर दिया। इससे ब्रह्मा जी क्रोधित हो उठें, और शिव जी के प्रति अपमान जनक शब्दों का प्रयोग करने लगे। काल भैरव देव के जयकारे लगने लगे यह सुन भगवान शिव क्रोधित हो उठें और उनके क्रोध से काल भैरव की उत्पत्ति हुई, जिन्होंने ब्रम्हा जी के चौथे मुख को धड़ से अलग कर दिया। उस समय ब्रह्मा जी को अपनी भूल का एहसास हुआ और उन्होंने तत्क्षण भगवान शिव जी से क्षमा याचना की। इसके बाद कैलाश पर्वत पर काल भैरव देव के जयकारे लगने लगे। यह ज्योति द्वादश ज्योतिर्लिंग काशी विश्वनाथ कहलाया।

जानें, बाबा की नगरी काशी के विश्वनाथ मंदिर की पौराणिक कथा Read More »

आखिर क्यों हुआ था समुद्र मंथन? जानिए रोचक कहानी

हिंदू धर्म में बहुत सारी देवताओं और असुरों के युद्ध की कथाएं प्रचलित हैं। मगर, सबसे ज्यादा जिस कथा के बारे में लोग जानते हैं वह है ‘समुद्र मंथन’। समुद्र मंथन पहला ऐसा काम था जिसे देवताओं और असुरों ने मिलकर किया था। इससे पहले असुरों को देवताओं से हमेश लड़ते हुए ही देखा गया था। अधिकांश लोगों को यही पता है कि समुद्र मंथन पृथ्वी के निर्माण के लिए हुआ था। मगर, विष्णु पुराण में समुद्र मंथन की कुछ और ही कथा छुपी हुई है। समुद्र मंथन का कारण था देवी लक्ष्मी की खोज। जी हां, देवी लक्ष्मी के क्षीर सागर में विलुप होने के बाद जब उनकी तलाश की गई तब हुआ था समुद्र मंथन। आइए जानते हैं इस दिव्य घटना के बारे में।  कैसे शुरू हुई शुभ कावड़ यात्रा, कौन थे पहले कावड़िया ? कथा के अनुसार जब बृह्मा जी ने भगवान विष्णु से पृथ्वी के निर्माण के विषय में बात की तब एक बार फिर भगवान विषणु और देवी लक्ष्मी को एक दूसरे से बिछड़ना पड़ा। उस वक्त देवी लक्ष्मी नाराज हो कर क्षीर सागर की गहराइयों में समाहित हो गई। वहीं भगवान विषणु पृथ्वी लोक को बसाने के बारे में विचार करने लगे। तब पृथ्वी के लगभग पूरे हिस्से में पानी ही पानी था ऐसे में उसे बसाने के लिए बहुत सारी वस्तुओं की जरूरत थी। यह वस्तुएं क्षीर सागर में छुपे हुए थे। तब भगवान विष्णु ने तय किया कि वह समुद्र का मंथन कराएंगे। मगर, इस मंथन के लिए न तो देवता गण तैयार थे और नहीं वह इसे अकेले कर पाने में समर्थ थे। वहीं दूसरी तरफ देवी लक्ष्मी के रुष्ट होने से पूरे बृह्मांड में सभी देवता और असुर श्रीहीन हो गए थे। सभी चाहते थे कि देवी लक्ष्मी वापिस आ जाएं।  भगवान विष्णु ने तब देवताओं को श्री का लोभ और असुरों को अमृत का लोभ दे कर समुद्र मंथन के लिए तैयार किया था। इसके बावजूद समुद्र को मथना आसान नहीं था। तब भगवान विष्णु ने अपनी माया से मंदार पर्वत को समुद्र के बीचो बीच ला खड़ा किया। इसके बाद मंदार पर्वत से समुद्र को मथने के लिए एक मजबूत रस्सी की जरूरत थी। तब भगवान विष्णु ने भगवान शिव से उनके गले में वास करने वाले नाग वासुकी को समुद्र मंथन के लिए देने के लिए आग्रह किया। इसके बाद बारी आई कि वासुकी के मुंह का हिस्सा कौन पकड़गा और पूछ का हिस्सा कौन पकड़ेगा। वासुकी के मुंह से जैहरीली हवा निकलती थी मगर वह हिस्सा मजबूत था। वहीं पूंछ का हिस्सा कमजोर था। तब असुरों ने तय किया कि वह मजबूत भाग को पकड़ेंगे। हालाकि यह भगवान विषणु की एक चाल थी।  इसके बाद बारी आई कि मंदार पर्वत के भार को कौन उठाएगा। तब भगवान विष्णु ने कछुए का रूप धारण किया और अपनी पीठ पर मंदार पर्वत को रख लिया। तब कई वर्षों तक समुद्र मंथन का काम चलता रहा। तब जाकर सबसे पहले मंथन से हलाहल निकला। इसे भगवान शिव ने पी लिया। तब ही से उन्हें नीलकंठ कहा जाने लगा। इसके बाद कामधेनू गाय, उच्चैश्रवा घोड़ा, ऐरावत हाथी,  कौस्तुभमणि हीरा, कल्पवृष पेड़ और ऐसे 13 रत्न निकले। सबसे आखिर में देवी लक्ष्मी समुद्र मंथन से निकलीं। जैसे ही देवी लक्षमी समुद्र से बाहर आईं सभी देवताओं के गहने और धन वापिस आ गया।

आखिर क्यों हुआ था समुद्र मंथन? जानिए रोचक कहानी Read More »

कैसे शुरू हुई शुभ कावड़ यात्रा, कौन थे पहले कावड़िया ?

सावन का महीना शुरू हो गया है और इसके साथ ही केसरिया कपड़े पहने शिवभक्तों के जत्थे गंगा का पवित्र जल शिवलिंग पर चढ़ाने निकल पड़े हैं। ये जत्थे जिन्हें हम कावड़ियों के नाम से जानते हैं उत्तर भारत में सावन का महीना शुरू होते ही सड़कों पर दिखाई देने लगते हैं। पिछले दो दशकों से कावड़ यात्रा की लोकप्रियता बढ़ी है और अब समाज का उच्च एवं शिक्षित वर्ग भी कावड यात्रा में शामिल होने लगा है। लेकिन क्या आप जानते हैं कावड़ यात्रा का इतिहास, सबसे पहले कावड़िया कौन थे। इसे लेकर अलग-अलग क्षेत्रों में अलग-अलग मान्यता है  छोटी काशी के नाम से प्रसिद्ध है गोला गोकर्णनाथ, सावन में जरूर करें दर्शन 1. परशुराम थे पहले कावड़िया  कुछ विद्वानों का मानना है कि सबसे पहले भगवान परशुराम ने उत्तर प्रदेश के बागपत के पास स्थित ‘पुरा महादेव’का कावड़ से गंगाजल लाकर जलाभिषेक किया था। परशुराम, इस प्रचीन शिवलिंग का जलाभिषेक करने के लिए गढ़मुक्तेश्वर से गंगा जी का जल लाए थे। आज भी इस परंपरा का पालन करते हुए सावन के महीने में गढ़मुक्तेश्वर से जल लाकर लाखों लोग ‘पुरा महादेव’ का जलाभिषेक करते हैं। गढ़मुक्तेश्वर का वर्तमान नाम ब्रजघाट है। 2. श्रवण कुमार थे पहले कावड़िया वहीं कुछ विद्वानों का कहना है कि सर्वप्रथम त्रेतायुग में श्रवण कुमार ने पहली बार कावड़ यात्रा की थी।  माता-पिता को तीर्थ यात्रा कराने के क्रम में श्रवण कुमार हिमाचल के ऊना क्षेत्र में थे जहां उनके अंधे माता-पिता ने उनसे मायापुरी यानि हरिद्वार में गंगा स्नान करने की इच्छा प्रकट की। माता-पिता की इस इच्छा को पूरी करने के लिए श्रवण कुमार अपने माता-पिता को कावड़ में बैठा कर हरिद्वार लाए और उन्हें गंगा स्नान कराया. वापसी में वे अपने साथ गंगाजल भी ले गए। इसे ही कावड़ यात्रा की शुरुआत माना जाता है। 3. भगवान राम ने की थी कावड़ यात्रा की शुरुआत कुछ मान्यताओं के अनुसार भगवान राम पहले कावडिया थे। उन्होंने बिहार के सुल्तानगंज से कावड़ में गंगाजल भरकर, बाबाधाम में शिवलिंग का जलाभिषेक किया था। 4. रावण ने की थी इस परंपरा की शुरुआत- पुराणों के अनुसार कावड यात्रा की परंपरा, समुद्र मंथन से जुड़ी है। समुद्र मंथन से निकले विष को पी लेने के कारण भगवान शिव का कंठ नीला हो गया और वे नीलकंठ कहलाए। परंतु विष के नकारात्मक प्रभावों ने शिव को घेर लिया। शिव को विष के नकारात्मक प्रभावों से मुक्त कराने के लिए उनके अनन्य भक्त रावण ने ध्यान किया।तत्पश्चात कावड़ में जल भरकर रावण ने ‘पुरा महादेव’ स्थित शिवमंदिर में शिवजी का जल अभिषेक किया। इससे शिवजी विष के नकारात्मक प्रभावों से मुक्त हुए और यहीं से कावड़ यात्रा की परंपरा का प्रारंभ हुआ। 5. देवताओं ने सर्वप्रथम शिव का किया था जलाभिषेककुछ मान्यताओं के अनुसार समुद्र मंथन से निकले हलाहल के प्रभावों को दूर करने के लिए  देवताओं ने शिव पर पवित्र नदियों का शीतल जल चढ़ाया था। सभी देवता शिवजी पर गंगाजी से जल लाकर अर्पित करने लगे। सावन मास में कावड़ यात्रा का प्रारंभ यहीं से हुआ।

कैसे शुरू हुई शुभ कावड़ यात्रा, कौन थे पहले कावड़िया ? Read More »

छोटी काशी के नाम से प्रसिद्ध है गोला गोकर्णनाथ, सावन में जरूर करें दर्शन

यूपी के लखीमपुरी खीरी जिले की गोला तहसील में भी छोटी काशी के नाम से प्रसिद्ध भगवान शिव की नगरी गोला गोकर्णनाथ है, जहां पर दर्शन करने के लिए दूर-दूर से सावन का पवित्र माह चल रहा है और इस समय भक्त भगवान शिव के दर्शन करने लिए शिवनगरी जाते हैं। कोई कांवड़ यात्रा में शामिल होकर तो कोई अन्य माध्यमों से भोलेनाथ का आर्शीवाद लेने के लिए उनकी शरण में जाता है। यूपी के लखीमपुरी खीरी जिले की गोला तहसील में भी छोटी काशी के नाम से प्रसिद्ध भगवान शिव की नगरी गोला गोकर्णनाथ है, जहां पर दर्शन करने के लिए दूर-दूर से श्रद्धालु आते हैं। गोला के गोकर्णनाथ के बारे में कहा जाता है कि सतयुग में लंका का राजा रावण भगवान शिव को यहां लाया था। गोला गोकर्णनाथ के बारे में प्राचीन कथा जैसा की प्राचीन कथाओं में बताया गया है कि लंका के राजा रावण ने भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए कठिन तपस्या की। रावण की तपस्या से खुश होकर भगवान ने उससे वरदान मांगने को कहा तो रावण ने कहा कि वह उन्हें अपने साथ लंका ले जाना चाहता है। यह सुनकर सभी देवता परेशान हो गए और ब्रह्माजी के पास गए और कहा कि अगर शिव रावण के साथ लंका चले तो सृष्टि का कार्य कैसे होगा? इसके बाद ब्रह्माजी ने भगवान शिव को सोच समझकर वरदान देने के लिए कहा। इस पर शिवजी ने रावण से कहा कि यदि तुम मुझे लंका ले जाना चाहते हो तो ले चलो लेकिन मेरी एक शर्त रहेगी। भगवान शिव ने रावण से कहा कि जहां भी मुझे भूमि स्पर्श हो जाएगी, मैं वही स्थापित हो जाउंगा। इस बात पर रावण सहमत हो गया। भगवान ने एक शिवलिंग का रूप धारण कर लिया। इसके बाद रावण शिवलिंग को लेकर जा रहा था। इसी दौरान भगवान शिव ने रावण को लघुशंका की इच्छा जगा दी। काफी समय तक बर्दाश्त करने के बाद रावण ने एक चरवाहे को शिवलिंग पकड़ाकर लघुशंका करने लगा। इसी समय भगवान ने अपना वजन बढ़ा दिया और इससे चरवाहे ने रावण को आवाज लगाकर कहा कि वह अब इस शिवलिंग को उठाए नहीं रह सकता है। रावण लघुशंका करने में व्यस्त होने के कारण सुन नहीं पाया। इधर चरवाहे ने शिवलिंग को जमीन पर रख दिया। यह है भूतनाथ की कहानी जब रावण वापस आया और वह चरवाहे का मारने के लिए दौड़ा तो चरवाहे कुएं में गिर गया। इसके बाद रावण ने शिवलिंग को उठाने की बहुत कोशिश की लेकिन वह असफल रहा। इससे क्रोधित होकर रावण ने अंगुठे से शिवलिंग को जोर से दबा दिया, आज भी शिवलिंग पर रावण के अंगुठे का निशान है। रावण निराश होकर वापस लंका चला गया। इसके बाद भगवान शिव ने चरवाहे की आत्मा को बुलाकर कहा कि आज के बाद लोग तुम्हें भूतनाथ के नाम से जानेंगे और मेरे दर्शन के बाद तुम्हारे दर्शन करने पर भक्तों को विशेष पूण्यलाभ मिलेगा। इसके बाद से श्रद्धालु भगवान के दर्शन करने के लिए गोला के गोकर्णनाथ आते हैं। सावन के महीने में भगवान शिव दर्शनों को आने वाले लाखों भक्त शिवलिंग के दर्शनों के बाद बाबा भूतनाथ के भी दर्शन अवश्य करते हैं।

छोटी काशी के नाम से प्रसिद्ध है गोला गोकर्णनाथ, सावन में जरूर करें दर्शन Read More »

इस कारण भगवान शिव को प्रिय है सावन मास, जानिए पौराणिक कथा

 सावन माह 14 जुलाई 2022 से शुरू हो रहा है। सावन मास भगवान शिव का सबसे प्रिय मास है। सावन में भगवान शिव की विशेष पूजा होती है। जानिए भगवाव शिव को ये माह क्यों पसंद है। इसे सावन मास के नाम से भी जानते हैं। यह पूरा माह भगवान शिव को ही समर्पित होता है। इसी कारण इसे भोलेनाथ का सबसे प्रिय मास कहा जाता है।  इस साल सावन 14 जुलाई से शुरू हो रहे हैं। इस पूरे मास में भगवान शिव के साथ माता पार्वती की विधिवत पूजा करने का विधान है। शिव पुराण के अनुसार, सावन मास में भगवान शिव और माता पार्वती भू-लोक में निवास करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आखिर सावन मास को भी भगवान शिव का प्रिय माह क्यों कहा जाता है। जानिए इसके पीछे की पौराणिक कथा। इस साल 59 दिनों का होगा सावन, इस विधि से करें महादेव को प्रसन्न इस कारण भगवान शिव को पसंद है सावन माह धार्मिक कथाओं के अनुसार, भगवान शिव को सावन माह काफी प्रिय है। क्योंकि दक्ष की पुत्री माता सती ने अपने जीवन को त्याग कर कई वर्षों तक शापित जीवन जिया। इसके बाद वह हिमालयराज के घर में पुत्री के अवतार में जन्म लिया। जहां उनका नाम पार्वती रखा गया। माता पार्वती ने भगवान शिव को पति के रूप में पाने का दृढ़ निश्चय लिया। ऐसे में मां पार्वती ने कठोर तपस्या की, जिससे प्रसन्न होकर भगवान शिव ने उनके विवाह करने का प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया। इसके बाद सावन माह में ही शिव जी का विवाह माता पार्वती से हुआ था।  सावन मास में भगवान शिव अपने ससुराल आए थे, जहां पर उनका अभिषेक करके धूमधाम से स्वागत किया गया था। इस वजह से भी सावन माह में अभिषेक का महत्व है। सावन की पौराणिक कथा पौराणिक कथा के अनुसार, सावन मास में ही समुद्र मंथन हुआ था। इस मंथन से हलाहल विष निकला तो चारों तरफ हाहाकार मच गया। संसार की रक्षा करने के लिए भगवान शिव ने विष को कंठ में धारण कर लिया। विष की वजह से कंठ नीला पड़ गया और वे नीलकंठ कहलाए। विष का प्रभाव कम करने के लिए सभी देवी-देवताओं ने भगवान शिव को जल अर्पित किया, जिससे उन्हें राहत मिली। इससे वे प्रसन्न हुए। तभी से हर साल सावन मास में भगवान शिव को जल अर्पित करने या उनका जलाभिषेक करने का रिवाज शुरू हो गया।

इस कारण भगवान शिव को प्रिय है सावन मास, जानिए पौराणिक कथा Read More »

गुरु पूर्णिमा क्यों मनाई जाती है और गुरु पूर्णिमा का इतिहास

हमारे भारत देश में हजारों वर्षों पहले से ही गुरुओं को एक महत्वपूर्ण स्थान प्रदान किया जाता आ रहा है। माना जाता है कि गुरु एक ऐसा मार्ग बनाता है, जिसके जरिए कोई भी व्यक्ति अज्ञानता से ज्ञान की ओर अग्रसर होता है। इतना ही नहीं ऐसा भी मानना हैं कि गुरु से दीक्षा के बिना मोक्ष की प्राप्ति भी नहीं हो पाती है। प्राचीन काल से ही सनातन धर्म में गुरुओं को ज्ञानदाता, मोक्षदाता तथा ईश्वर के समतुल्य महत्वता प्रदान की जाती है। वेदों और पुराणों के अनुसार गुरु को ब्रह्मा, विष्णु, महेश के सामान्य पूज्य माना जाता है। हमारे देश में गुरुओं को और भी महत्वता प्रदान करने के लिए एक विशेष दिवस भी गुरु पूर्णिमा के रूप में मनाया जाता है। गुरु पूर्णिमा का पर्व पूरी तरह से गुरु को समर्पित होता है। आज हम इस लेख के माध्यम से गुरु पूर्णिमा क्या है, गुरु पूर्णिमा क्यों मनाई जाती है, गुरु पूर्णिमा का इतिहास तथा गुरु पूर्णिमा कब हैं? इन सभी विषयों पर आपको विस्तार पूर्वक से जानकारी प्रदान करने का प्रयास करेंगे। आज के हमारे इस महत्वपूर्ण एवं गुरु को पूरी तरह से समर्पित लेख को कृपया अंतिम तक अवश्य पढ़ें। गुरु पूर्णिमा क्या है? गुरु पूर्णिमा का पर्व पूरी तरह से गुरु को समर्पित होता है। इस पावन दिवस के अवसर पर सभी शिष्य अपने गुरुओं को आदर, सम्मान और कृतज्ञता पूर्ण रूप से उनकी पूजा अर्चना करते हैं। हमारे देश में तो वैसे इस पर्व को लगभग बहुत कम ही लोग मनाते हैं, परंतु ऐसे भी बहुत से व्यक्ति आज भी मौजूद हैं, जो गुरु पूर्णिमा के शुभ अवसर पर इसे बहुत ही भव्यता पूर्ण तरीके से मनाना पसंद करते हैं। गुरु पूर्णिमा का पर्व शिष्य और गुरु के बीच एक दूसरे की महत्वता को समझाने का कार्य करता है। हमारे हिंदू धर्म की मान्यता है कि बिना गुरु के ज्ञान और मोक्ष की प्राप्ति असंभव है। यही कारण है कि सनातन धर्म में गुरु पूर्णिमा को बहुत महत्व प्रदान किया जाता है। हिंदू धर्म के मान्यताओं के अनुसार महर्षि वेद व्यास को मानव जाति का गुरु माना जाता है और गुरु पूर्णिमा का भी रिश्ता महर्षि वेदव्यास के साथ जुड़ा हुआ है। इस पावन दिवस के दिन सभी छात्र अपने गुरुओं का आशीर्वाद लेते अपने जीवन को सफल बनाते हैं। गुरु पूर्णिमा को आषाढ़ माह में ही क्यों मनाया जाता है और इसका महत्त्व क्या है? आषाढ़ शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा के दिन ही महर्षि वेद व्यास का आज से करीब 3000 वर्षों पूर्व जन्म हुआ था। मान्यता है कि उनके जन्म दिवस के अवसर पर ही गुरु पूर्णिमा जैसे महान पर्व को मनाने की परंपरा को शुरू किया गया है। गुरु पूर्णिमा महोत्सव पूरी तरह से महर्षि वेदव्यास को समर्पित है। हिंदी कैलेंडर के अनुसार प्रत्येक वर्ष आषाढ़ शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा को गुरु पूर्णिमा का त्यौहार मनाया जाता है। गुरु पूर्णिमा को आषाढ़ माह में मनाने के पीछे बहुत ही सुंदर व्याख्यान है। जो आषाढ़ माह में आसमान में घने-घने काले बादलों का ज्यादा झुंड मौजूद होता है और उन्हीं काले घने बादलों के बीच में चंद्रमा अपनी रोशनी से पृथ्वी को प्रकाशमय करता है। काले घने बादलों का तात्पर्य अज्ञान रूपी शिष्य है और काले घने बादलों के बीच चंद्रमा ज्ञान रूपी गुरु की छवि को व्यक्त करता है। अनेकों प्रकार के शिष्य हो सकते हैं और वे सभी काले घने बादलों के समान ही अज्ञानता से भरे होते हैं और जो व्यक्ति अज्ञान शिष्य को अपने ज्ञान के माध्यम से ज्ञानवान बनाता है, वह केवल गुरु ही हो सकता है। गुरु एक ऐसा जरिया होते हैं, जो अज्ञानता को ज्ञान के प्रकाश में परिवर्तित करने की शक्ति रखता है। जहां पर गुरु और शिष्य का मिलन होता है, वहीं पर सार्थकता होती है। गुरु की महत्वता सदैव बनी रहे और गुरु के बिना किसी भी प्रकार का ज्ञान संभव नहीं है, इन्हीं चीजों के मुख्य बिंदुओं पर गुरु पूर्णिमा के पर्व को आषाढ़ माह मनाया जाता है। गुरु पूर्णिमा पर्व से जुड़ी पौराणिक मान्यताएं जैसा कि गुरु पूर्णिमा का महान पर्व पूरी तरह से महर्षि वेदव्यास को समर्पित है तो त्यौहार को महर्षि वेद व्यास के जन्म उत्सव के दिन ही मनाया जाता है। इसके अतिरिक्त मान्यता है कि इसी शुभ दिवस के अवसर पर आषाढ़ शुक्ल पक्ष पूर्णिमा के दिन महर्षि वेदव्यास ने अपने शिष्यों को भागवत गीता का ज्ञान प्रदान किया था। इसके अतिरिक्त गुरु पूर्णिमा को व्यास पूर्णिमा के नाम से भी लोग जानते हैं। महर्षि वेद व्यास को हिंदू धर्म में तीनों कालों का ज्ञाता माना जाता है। महाऋषि वेद व्यास ही ऐसे व्यक्ति थे, जिन्होंने हिंदू धर्म के चारों वेदों का विभाजन किया। महर्षि वेद व्यास ने श्रीमद्भागवत गीता की रचना के समेत 18 पुराणों की भी रचना की थी। गुरु पूर्णिमा उत्सव से जुड़ी मान्यताएं हमारे हिंदू धर्म में सनातन धर्म के संस्कृत में गुरु को सदैव पूजनीय माना जाता है। जैसा कि हम सभी लोगों ने पौराणिक कथाएं और कहानियां भी सुनी है, जिसमें स्वयं ईश्वर भी गुरु के समक्ष नतमस्तक रहते हैं। हमारे हिंदू धर्म की पौराणिक कथाओं में भगवान ने भी गुरु को सर्वश्रेष्ठ स्थान प्रदान किया है और यह कहा है कि गुरु का स्थान सबसे ऊंचा है और गुरु की जगह सदैव कोई भी नहीं ले सकता है। माता-पिता भले ही जन्म देते हैं, परंतु किसी भी व्यक्ति को बिना गुरु के किसी भी प्रकार का ज्ञान प्राप्त नहीं हो सकता है। अगर गुरु ना हो तो दुनिया का हर एक इंसान अज्ञानता के अंधेरे में सदैव डूबा रहेगा। गुरु एक ऐसा ज्ञान तब प्रकाश का प्रतीक होता है, जो अंधेरे रूपी अज्ञानता को अपने ज्ञान के जरिए अज्ञानता के अंधेरे को प्रकाशित करता है। हिंदू धर्म की मान्यताओं और पौराणिक कथाओं के अनुसार भगवान ब्रह्मा जी को गुरु का दर्जा दिया गया है। ऐसा इसलिए क्योंकि भगवान ब्रह्मा जी ही सभी जीवो एवं प्राणियों के सृजनकर्ता है और उसी प्रकार से गुरु भी अपने शिष्यों के सृजनकर्ता कहलाते हैं। इसके अतिरिक्त गुरु पूर्णिमा के शुभ अवसर के दिन ही भगवान शिव ने सभी सप्त ऋषि यों को योग्य विद्या सिखाई थी, जिससे वह आगे चलकर आदि योगी और

गुरु पूर्णिमा क्यों मनाई जाती है और गुरु पूर्णिमा का इतिहास Read More »

क्यों मनाया जाता है गुरु पूर्णिमा का त्योहार? नोट कर लें डेट, शुभ मुहूर्त और महत्व

मान्यताओं के अनुसार गुरु पूर्णिमा का पावन पर्व महर्षि वेदव्यास की जयंती के रूप में मनाया जाता है। गुरु पूर्णिमा के दिन गुरु के आशीर्वाद से धन-संपत्ति और सुख-शांति का आशीर्वाद पाया जा सकता है।  सनातन हिंदू परंपरा में गुरु का स्थान ईश्वर से भी उपर माना गया है। गुरु की पूजा के लिए हर साल आषाढ़ माह के शुक्लपक्ष की पूर्णिमा के दिन गुरु पूर्णिमा का त्योहार मनाया जाता है। मान्यताओं के अनुसार गुरु पूर्णिमा का पावन पर्व महर्षि वेदव्यास की जयंती के रूप में मनाया जाता है। गुरु पूर्णिमा के दिन गुरु के आशीर्वाद से धन-संपत्ति और सुख-शांति का आशीर्वाद पाया जा सकता है। इस साल गुरु पूर्णिमा 3 जुलाई, सोमवार को मनाया जाएगा। आइए जानते हैं कि गुरु पूर्णिमा का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व। गुरु पूर्णिमा का शुभ मुहूर्त गुरु पूर्णिमा के दिन इस बार कई शुभ योगों का निर्माण होने जा रहा है। इस दिन ब्रह्म योग और इंद्र योग बनेंगे। हिंदू पंचांग के अनुसार, 2 जुलाई के दिन रविवार की शाम 6 बजकर 2 मिनट पर आषाढ़ माह की पूर्णिमा तिथि की शुरुआत हो रही है। जबकि यह 3 जुलाई को सोमवार की रात 11 बजकर 8 मिनट पर खत्म हो जाएगी। लेकिन उदयातिथि के अनुसार गुरु पूर्णिमा 3 जुलाई को मनाई जाएगी। पूजा विधिमान्यताओं के अनुसार, इस दिन व्यक्ति को स्नान-ध्यान करने के बाद गुरु के पास जाकर उनकी विधि-विधान से पूजा करनी चाहिए। यदि आप किसी कारण से अपने गुरु के पास नहीं जा सकते हैं तो आप अपने घर में ही पूरी श्रद्धा और विश्वास के साथ उनके चित्र का पुष्प, चंदन, धूप, दीप आदि से पूजन करें। इस दिन गुरु वेदव्यास के साथ-साथ शुक्रदेव और शंकराचार्य आदि गुरुओं का भी आवाहन करें और ”गुरुपरंपरासिद्धयर्थं व्यासपूजां करिष्ये” मंत्र का जाप करें। इस साल 59 दिनों का होगा सावन, इस विधि से करें महादेव को प्रसन्न कौन थे महर्षि वेदव्याससनातन धर्म में महर्षि वेदव्यास को प्रथम गुरु का दर्जा प्राप्त है। महर्षि वेदव्यास ने हिंदू धर्म के महत्वपूर्ण महाकाव्य महाभारत, श्रीमद्भगवतगीता, 18 पूराणों के साथ ही वेदों का भी संकलन किया है। प्राचीन ग्रंथों के अनुसार महर्षि वेदव्यास स्वंय भगवान विष्णु के एक रूप थे। मान्यताओं के अनुसार वेदों को विभक्त करने के कारण उनका नाम वेदव्यास परा था। गुरु पूर्णिमा को वेद व्यास जयंतीगुरु पूर्णिमा को व्यास पूर्णिमा या वेद व्यास जयंती नाम से भी जानते हैं. पौराणिक कथाओं के अनुसार, महर्षि कृष्णद्वैपायन वेदव्यास जी का जन्म आषाढ़ माह की पूर्णिमा तिथि को हुआ था, इस वजह से इस दिन को व्यास जयंती या व्यास पूर्णिमा के रूप में मनाते हैं. उन्होंने महाकाव्य महाभारत की रचना की थी. गुरु पूर्णिमा के दिन वेद व्यास जी की पूजा करते हैं.

क्यों मनाया जाता है गुरु पूर्णिमा का त्योहार? नोट कर लें डेट, शुभ मुहूर्त और महत्व Read More »

इस साल 59 दिनों का होगा सावन, इस विधि से करें महादेव को प्रसन्न

अधिमास के कारण 59 दिनों का होगा सावन: महादेव को समर्पित सावन मास में इस बार अधिमास लग रहा है। 19 वर्षों बाद ऐसा संयोग हो रहा है, जब सावन माह में अधिमास लग रहा है। अधिमास के कारण 59 दिनों का होगा सावन: महादेव को समर्पित सावन मास में इस बार अधिमास लग रहा है। 19 वर्षों बाद ऐसा संयोग हो रहा है, जब सावन माह में अधिमास लग रहा है। ऐसे में यह सावन लगभग दो माह 59 दिनों का होगा। पंचांग के अनुसार श्रावन मास की शुरुआत चार जुलाई 2023 से हो रही है और यह 31 अगस्त-2023 को समाप्त होगा। शिव भक्तों को महादेव की उपासना के लिए दो माह का सावन मिलेगा। इस दौरान आठ सोमवारी होगी। सावन 2023 की तिथियां, त्योहार और शिवजी की पूजा से जुड़ी सभी खास बातें, यहां जानें पूजा- विधि सुबह जल्दी उठकर स्नान कर लें। स्नान करने के बाद साफ- स्वच्छ वस्त्र पहन लें। घर के मंदिर में दीप प्रज्वलित करें। अगर संभव है तो व्रत करें। भगवान भोलेनाथ का गंगा जल से अभिषेक करें। भगवान भोलेनाथ को पुष्प अर्पित करें। भोलेनाथ के साथ ही माता पार्वती और भगवान गणेश की पूजा भी करें। किसी भी शुभ कार्य से पहले भगवान गणेश की पूजा की जाती है।  भगवान शिव को भोग लगाएं। इस बात का ध्यान रखें भगवान को सिर्फ सात्विक चीजों का भोग लगाया जाता है। भगवान शिव की आरती करें।  इस दिन भगवान का अधिक से अधिक ध्यान करें। शिव पूजा- सामग्री पुष्प, पंच फल पंच मेवा, रत्न, सोना, चांदी, दक्षिणा, पूजा के बर्तन, कुशासन, दही, शुद्ध देशी घी, शहद, गंगा जल, पवित्र जल, पंच रस, इत्र, गंध रोली, मौली जनेऊ, पंच मिष्ठान्न, बिल्वपत्र, धतूरा, भांग, बेर, आम्र मंजरी, जौ की बालें,तुलसी दल, मंदार पुष्प, गाय का कच्चा दूध, ईख का रस, कपूर, धूप, दीप, रूई, मलयागिरी, चंदन, शिव व मां पार्वती की श्रृंगार की सामग्री आदि।\

इस साल 59 दिनों का होगा सावन, इस विधि से करें महादेव को प्रसन्न Read More »