Devshayani Ekadashi:देवशयनी एकादशी पर श्रीहरि क्यों जाते हैं पाताल लोक

EKADASHI
Devshayani Ekadashi:देवशयनी एकादशी पर श्रीहरि क्यों जाते हैं पाताल लोक
KARMASU 16 जुलाई 2024 3 मिनट पढ़ें
EKADASHI📅 16 जुलाई 2024⏱ 3 मिनट

पद्म पुराण के अनुसार आषाढ़ शुक्ल एकादशी यानी देवशयनी एकादशी (17 जुलाई) के दिन भगवान विष्णु पाताल लोक जाते हैं और देवउठनी एकादशी तक वहीं निवास करते हैं। इसे हरिशयनी एकादशी भी कहते हैं। भगवान विष्णु के इन चार माह तक पाताल गमन के पीछे एक घटना है। विष्णु ने जब वामन रूप धारण कर असुर राज बलि से तीन पग भूमि दान में मांगी थी, तब बलि ने उन्हें अपना सर्वस्व दान कर दिया था। और भगवान ने उन्हें पाताल लोक में रहने का आदेश दिया था। भगवान बलि की दानशीलता और वचनबद्धता को देखकर बहुत प्रसन्न हुए और उससे वरदान मांगने को कहा। राजा बलि ने कहा, ‘प्रभु यदि आप मुझ पर प्रसन्न हैं तो मेरे साथ पाताल लोक में निवास करें।’ विष्णु बलि के आग्रह को मना नहीं कर पाए क्योंकि वे वचनबद्ध थे। वे बलि के साथ पाताल चले गए। इधर देवि लक्ष्मी विष्णु के पाताल लोक में जाने पर परेशान हो गईं। उन्होंने राजा बलि को रक्षा सूत्र बांधकर भगवान विष्णु को पाताल लोक से मुक्त करवाया। इस पर भगवान विष्णु ने राजा बलि को वरदान दिया कि हर वर्ष आषाढ़ शुक्ल एकादशी से कार्तिक शुक्ल एकादशी (देव प्रबोधनी एकादशी) तक पाताल में निवास करेंगे। विष्णु के पाताल गमन के इस समय को ही चातुर्मास कहते हैं।

Devshayani Ekadashi देवशयनी एकादशी से जुड़ी एक अन्य कथा भी है। भगवान विष्णु का शंखचूड़ नाम के एक असुर से लंबे समय तक भयंकर युद्ध चला। अंत में भगवान विजयी हुए। लेकिन इस युद्ध में वे काफी थक गए थे। देवताओं ने आषाढ़ शुक्ल एकादशी के दिन भगवान विष्णु की पूजा कर उनसे निवेदन किया कि आप कुछ समय विश्राम करें और सृष्टि संचालन का भार भगवान शंकर को सौंप दें। देवताओं की विनती पर विष्णु देवलोक के चार प्रहर की अवधि के लिए शयन करने चले गए, जो पृथ्वी लोक के चार माह के बराबर होते हैं। तब से आषाढ़ शुक्ल की एकादशी हरिशयनी एकादशी के नाम से जानी जाती है।

देवशयनी एकादशी पर श्रीहरि पाताल लोक नहीं जाते हैं, बल्कि क्षीरसागर में योगनिद्रा में लीन हो जाते हैं।

🙏 पूजा सेवाएँ — अभी बुक करें

धन एवं समृद्धि

कार्य सिद्धि हेतु महागणपति यज्ञ | Mahaganapati Yagya for Prosperity

Book Puja / संकल्प →
धन एवं समृद्धि

पारिवारिक समृद्धि हेतु लक्ष्मी नारायण यज्ञ | Lakshmi Narayan Yagya for Prosperity

Book Puja / संकल्प →
धन एवं समृद्धि

ऐश्वर्य हेतु कमला महाविद्या यज्ञ | Kamala Mahavidya Yagya for Prosperity

Book Puja / संकल्प →
धन एवं समृद्धि

धन प्राप्ति हेतु धनदा लक्ष्मी यज्ञ | Dhanada Lakshmi Yagya for Prosperity

Book Puja / संकल्प →
धन एवं समृद्धि

समग्र समृद्धि हेतु अष्टलक्ष्मी यज्ञ | Ashta Lakshmi Yagya for Prosperity

Book Puja / संकल्प →
धन एवं समृद्धि

व्यापारिक उन्नति हेतु लक्ष्मी गणपति यज्ञ | Lakshmi Ganapati Yagya for Prosperity

Book Puja / संकल्प →
धन एवं समृद्धि

ऋण मुक्ति हेतु ऋणमोचक मंगल यज्ञ | Rin Mochak Mangal Yagya for Prosperity

Book Puja / संकल्प →
धन एवं समृद्धि

धन संचय हेतु लक्ष्मी कुबेर यज्ञ | Lakshmi Kuber Yagya for Prosperity

Book Puja / संकल्प →
धन एवं समृद्धि

धन-धान्य हेतु श्रीसूक्त यज्ञ | Shri Suktam Yagya for Prosperity

Book Puja / संकल्प →
धन एवं समृद्धि

धन वृद्धि हेतु महालक्ष्मी यज्ञ | Mahalakshmi Yagya for Prosperity

Book Puja / संकल्प →
Devshayani Ekadashi:देवशयनी एकादशी पर श्रीहरि क्यों जाते हैं पाताल लोक

यह थोड़ी भ्रामक बात हो सकती है, क्योंकि:

  • कथा:
    • एक कथा के अनुसार, भगवान विष्णु राजा बलि के वचन का पालन करने के लिए उनके द्वारपाल वामन रूप में 4 महीने उनके महल में रहते हैं।
    • चूंकि यह अवधि देवशयनी एकादशी से प्रारंभ होती है, इसलिए यह गलत धारणा फैल गई कि भगवान विष्णु पाताल लोक जाते हैं।
  • समुद्र शयन:
    • भगवान विष्णु क्षीरसागर में शेषनाग की शय्या पर योगनिद्रा में लेटते हैं।
    • क्षीरसागर को अक्सर पाताल लोक के नाम से भी जाना जाता है,
    • जिसके कारण यह भ्रम पैदा हो सकता है।

देवशयनी एकादशी का महत्व:

  • भगवान विष्णु के चार महीने के विश्राम की शुरुआत।
  • पापों के नाश और मोक्ष प्राप्ति का अवसर।
  • सातु और फलों का सेवन, दान-पुण्य, और भगवान विष्णु की पूजा का विशेष महत्व।

देवशयनी एकादशी व्रत जुलाई में किस दिन है? जान लें सही तिथि, पूजा मुहूर्त और महत्व

निष्कर्ष:

Devshayani Ekadashi देवशयनी एकादशी पर भगवान विष्णु क्षीरसागर में योगनिद्रा में लीन होते हैं, पाताल लोक में नहीं।

यह त्योहार आध्यात्मिक विकास और आत्म-शोध का अवसर प्रदान करता है।

(Disclaimer: यहां दी गई सभी जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. KARMASU.IN इसकी पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर ले लें.)

🤝 KARMASU Affiliate बनें

पूजा, ज्योतिष, कोर्स और पूजा सामग्री शेयर करें — हर सफल रेफ़रल पर कमीशन कमाएँ।

KARMASU वीडियो

छोटे वीडियो — देखें, सुनें और सीखें

YouTube पर देखें ↗
भगवान विष्णु के 10 अवतार और उनका रहस्य | Lord Vishnu 10…
Guruvar Special 🕉️ 108 शक्तिशाली विष्णु मंत्र | Vishnu Mantra Jaap |…
Tuesday Hanuman Mantra 108 Times | मंगलवार विशेष हनुमान मंत्र जाप |…
विवाह शुभ मुहूर्त 2026–2027 | Vivah Shubh Muhurat
भगवान शिव के 8 दिव्य स्वरूप | अष्टमूर्ति शिव
Vaikuntha chaturdahi 2026
देवउठनी एकादशी पर करें श्री शालिग्राम पूजन और विष्णु सहस्रनाम पाठ |…
KARMASU
Dev Uthani Ekadashi 2026 | प्रबोधिनी एकादशी का महत्व, पूजा विधि और…
वैकुण्ठ चतुर्दशी VAIKUNTHA CHATURDASHI कथा 😲
#shorts
पूजा घर में क्या रखें और क्या नहीं Puja Ghar #shorts
App Download