दिवाली से पहले शनि देव इन 3 राशि वालों की चमका सकते हैं किस्मत, धनलाभ के साथ तरक्की के प्रबल योग

MYTHOLOGICAL STORIES
दिवाली से पहले शनि देव इन 3 राशि वालों की चमका सकते हैं किस्मत, धनलाभ के साथ तरक्की के प्रबल योग
KARMASU 8 अक्टूबर 2022 3 मिनट पढ़ें
MYTHOLOGICAL STORIES📅 8 अक्टूबर 2022⏱ 3 मिनट

ज्योतिष शास्त्र अनुसार हर ग्रह एक निश्चित समय अवधि पर राशि परिवर्तन करता है। साथ ही ग्रह समय- समय पर वक्री और मार्गी भी होते हैं। आपको बता दें कि शनि देव दिवाली से पहले मतलब 23 अक्टूबर को मार्गी होने जा रहे हैं। मार्गी होने का मतलब है कि वह अपनी सीधी चाल चलेंगे।  जिसका प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा, लेकिन 3 राशियां ऐसीं हैं, जिनको शनि का मार्गी होना लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। आइए जानते हैं ये 3 राशियां कौन सीं हैं।

दिवाली से पहले शनि देव इन 3 राशि वालों की चमका सकते हैं किस्मत, धनलाभ के साथ तरक्की के प्रबल योग

मेष शनि देव का मार्गी होना आप लोगों को लाभप्रद साबित हो सकता है। क्योंकि शनि ग्रह आपकी गोचर कुंडली से दशम भाव में मार्गी होने जा रहे हैं, जिसे बिजनेस और नौकरी का भाव माना जाता है। इसलिए इस दौरान आपको व्यापार में अच्छा लाभ होने की संभावना है। साथ ही अगर आप स्टॉक मार्केट, सट्टा और लॉटरी में निवेश करना चाहते हैं तो कर सकते हैं। साथ ही दौरान आपको नई जॉब का ऑफर आ सकता है या फिर आपका प्रमोशन और इंक्रीमेंट भी हो सकता है। वहीं व्यापार में आपको इस दौरान अच्छा मुनाफा होने योग हैं। इस दौरान आपकी काम करने की शैली में भी निखार देखने को मिलेगा। आप ऑफिस में टारगेट को अचीव कर सकते हैं। जिससे कार्यस्थल पर आपकी तारीफ हो सकती है। मीन राशि:  शनि देव के दिवाली से मार्गी होने से आपको जबरदस्त धनलाभ हो सकता है। क्योंकि आपकी राशि से शनि ग्रह 11वें स्थान में मार्गी होंगे। जिसे आय और लाभ का स्थान माना गया है। इसलिए इस दौरान आपकी इनकम में अच्छी बढ़ोतरी होने की संभावना है। साथ ही इस समय इनकम के नए- नए माध्यम से आप धन कमाने में कामयाब रहेंगे। वहीं इस समय आपके नए व्यापारिक संबंध बन सकते हैं। इस दौरान आप व्यापार में नई डील फाइनल कर सकते हैं। जिससे आपको भविष्य में विशेष लाभ होने के आसार हैं। साथ ही इस दौरान नए ऑर्डर आने से कारोबार में धनलाभ अच्छा होगा। वहीं शेयर बाजार, सट्टा या लॉटरी में इस समय आपको अच्छा धनलाभ हो सकता है। वहीं अगर आपका कारोबार शराब, पेट्रोल, खनिज और लोहा से संबंधित है तो आपको अच्छा धनलाभ हो सकता है।

धनु राशि: शनि देव के मार्गी होने से आप लोगों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। क्योंकि शनि देव आपकी गोचर कुंडली से दूसरे भाव में मार्गी होंंगे। जिसे ज्योतिष में धन और वाणी का स्थान माना गया है। इसलिए इस दौरान आपको आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। साथ ही आपको इस दौरान अटका हुआ धन भी प्राप्त हो सकता है। बिजनेस में अच्छा धनलाभ होने की संभावना है। इस समय आपकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी।

🙏 पूजा सेवाएँ — अभी बुक करें

वहीं जिन लोगों का कार्यक्षेत्र और करियर वाणी और मार्केटिंग से जुड़ा हुआ है। उन लोगों के लिए समय बेहतर रहने वाला है। अगर आप राजनीति में सक्रिय हैं तो आपको सफलता मिलने के आसार हैं। हालांकि आपके ऊपर साढ़ेसाती का तीसरा चरण चल रहा है। इसलिए आप लोगों को थोड़ा स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए। लेकिन शनि देव के मार्गी होने से आपको साढ़ेसाती में कुछ राहत जरूर मिलेगी।

दिवाली से पहले शनि देव इन 3 राशि वालों की चमका सकते हैं किस्मत, धनलाभ के साथ तरक्की के प्रबल योग

KARMASU वीडियो

छोटे वीडियो — देखें, सुनें और सीखें

YouTube पर देखें ↗
देवउठनी एकादशी पर करें श्री शालिग्राम पूजन और विष्णु सहस्रनाम पाठ |…
KARMASU
Dev Uthani Ekadashi 2026 | प्रबोधिनी एकादशी का महत्व, पूजा विधि और…
वैकुण्ठ चतुर्दशी VAIKUNTHA CHATURDASHI कथा 😲
#shorts
पूजा घर में क्या रखें और क्या नहीं Puja Ghar #shorts
TULSI VIVAH 😲 ISKE PICHE KI KAHANI NHI PTA HOGI 💔
#shorts #trendingshorts
भगवान विष्णु को ‘नारायण’ क्यों कहा जाता है? 🙏 | Why Is…
बुधवार Special गणेश मंत्र 108 बार | Wednesday Special Ganesh Mantra 108…
Akshaya Navami 2026 | अक्षय नवमी कब है? पूजा विधि, कथा, शुभ…
गोपाष्टमी 2026 कब है? जानिए शुभ मुहूर्त II Gopashtami 2026 II
App Download