Diwali

Diwali 2025: दिवाली से पहले इन 7 शुभ सपनों का दिखना है माता लक्ष्मी की कृपा का संकेत !

RAHASY
Diwali 2025: दिवाली से पहले इन 7 शुभ सपनों का दिखना है माता लक्ष्मी की कृपा का संकेत !
KARMASU 11 अक्टूबर 2025 4 मिनट पढ़ें
RAHASY📅 11 अक्टूबर 2025⏱ 4 मिनट

Diwali 2025: सपने हमें हमारे अचेतन मन में दिखाई देते हैं, और स्वप्नशास्त्र (Swapna Shastra) मानता है कि हम जो सपने देखते हैं, वे हमें आने वाले समय के बारे में संकेत देते हैं। कुछ सपने शुभ माने जाते हैं, जबकि कुछ अशुभ संकेत देते हैं। Diwali हिन्दू धर्म में दिवाली को धन की देवी लक्ष्मी से जोड़कर देखा जाता है। स्वप्नशास्त्र के अनुसार, यदि माता लक्ष्मी आपसे प्रसन्न हैं, तो वह दिवाली से पहले कुछ विशेष सपनों के जरिए संकेत देती हैं कि आपकी किस्मत चमकने वाली है और आप पर पैसों की बारिश होने वाली है।

आइए विस्तार से जानते हैं 7 ऐसे अत्यंत शुभ सपनों के बारे में जो Diwali दीपावली से पहले दिखना सौभाग्य लाता है:

1. स्‍वास्तिक चिह्न का दिखना

हिन्दू धर्म में स्‍वास्तिक चिह्न को अत्यंत शुभ माना गया है। Diwali दिवाली के दिन घर के मुख्य द्वार पर स्‍वास्तिक चिह्न लगाना शुभ होता है, जिससे माना जाता है कि देवी लक्ष्मी घर में वास करती हैं। स्वप्नशास्त्र कहता है कि अगर Diwali दिवाली से पहले सपने में स्‍वास्तिक चिह्न दिखाई दे, तो यह शुभ संकेत होता है। यह सपना परिवार में सुख और समृद्धि लेकर आता है, साथ ही परिवार के लोगों के बीच रिश्ते भी मजबूत होते हैं।

🙏 पूजा सेवाएँ — अभी बुक करें

धन एवं समृद्धि

कार्य सिद्धि हेतु महागणपति यज्ञ | Mahaganapati Yagya for Prosperity

Book Puja / संकल्प →
धन एवं समृद्धि

पारिवारिक समृद्धि हेतु लक्ष्मी नारायण यज्ञ | Lakshmi Narayan Yagya for Prosperity

Book Puja / संकल्प →
धन एवं समृद्धि

ऐश्वर्य हेतु कमला महाविद्या यज्ञ | Kamala Mahavidya Yagya for Prosperity

Book Puja / संकल्प →
धन एवं समृद्धि

धन प्राप्ति हेतु धनदा लक्ष्मी यज्ञ | Dhanada Lakshmi Yagya for Prosperity

Book Puja / संकल्प →
धन एवं समृद्धि

समग्र समृद्धि हेतु अष्टलक्ष्मी यज्ञ | Ashta Lakshmi Yagya for Prosperity

Book Puja / संकल्प →
धन एवं समृद्धि

व्यापारिक उन्नति हेतु लक्ष्मी गणपति यज्ञ | Lakshmi Ganapati Yagya for Prosperity

Book Puja / संकल्प →
धन एवं समृद्धि

ऋण मुक्ति हेतु ऋणमोचक मंगल यज्ञ | Rin Mochak Mangal Yagya for Prosperity

Book Puja / संकल्प →
धन एवं समृद्धि

धन संचय हेतु लक्ष्मी कुबेर यज्ञ | Lakshmi Kuber Yagya for Prosperity

Book Puja / संकल्प →
धन एवं समृद्धि

धन-धान्य हेतु श्रीसूक्त यज्ञ | Shri Suktam Yagya for Prosperity

Book Puja / संकल्प →
धन एवं समृद्धि

धन वृद्धि हेतु महालक्ष्मी यज्ञ | Mahalakshmi Yagya for Prosperity

Book Puja / संकल्प →

2. मंदिर का दिखना या खुद को पूजा करते देखना

स्वप्नशास्त्र के अनुसार, Diwali दिवाली से पहले सपने में मंदिर के दर्शन होना एक बहुत शुभ संकेत है। यदि आप सपने में मंदिर देखते हैं, या खुद को पूजा करते हुए देखते हैं, तो इसका अर्थ है कि आप जिस काम में बहुत दिनों से लगे हुए हैं, उसमें शीघ्र ही सफलता मिलने वाली है। यह सपना यह भी संकेत देता है कि माता लक्ष्मी आपसे प्रसन्न हैं। स्वप्नशास्त्र में मंदिर दर्शन को देवताओं के दर्शन के समान बताया गया है। यह सपना आपकी आध्यात्मिक उन्नति को भी दर्शाता है और यह बताता है कि आपके पारिवारिक जीवन में खुशियां आएंगी और देवी लक्ष्मी की कृपा से धन भी आएगा।

3. गाय से दूध निकालते दिखना या गाय का दिखना

वैसे तो सपने में गौ माता का दिखना ही शुभ माना जाता है। लेकिन यदि Diwali दिवाली से पहले आप सपने में गाय से खुद को दूध निकालते हुए देखते हैं, तो यह अत्यंत ही शुभ होता है। इस सपने का अर्थ है कि माता लक्ष्मी आपसे प्रसन्न हैं और आप पर पैसों की बारिश करने वाली हैं। सामान्य तौर पर, सपने में गाय का दिखना जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में लाभ पाने और धन से जुड़े मामलों में सफलता अर्जित करने का संकेत देता है।

4. अखंड ज्योति या दीपक जलते हुए देखना

दिवाली (Diwali) से पहले यदि कोई सपने में अखंड ज्योति (लगातार जलने वाला दीपक) जलते हुए देखता है, तो यह शुभ माना जाता है। इस सपने का अर्थ यह है कि माता लक्ष्मी की कृपा से आप दीर्घायु होने वाले हैं। साथ ही, आपके सुख और समृद्धि में भी वृद्धि होने वाली है। यदि आप सेहत को लेकर परेशान हैं, तो आप जल्द ही इस परेशानी से मुक्त हो सकते हैं। दीपावली से पहले दीपक का सपने में दिखना भी एक बेहद शुभ संकेत है।

5. अपने कुलदेव या कुलदेवी को देखना

दिवाली Diwali से पहले अगर आपको सपने में अपने कुलदेवता या कुलदेवी दिखाई देते हैं, तो यह समझ लीजिए कि आपकी मनोकामना जल्‍द ही पूरी होने वाली है। यदि आप नौकरी तलाश रहे हैं, तो जल्द ही आपको अच्छी नौकरी मिलने वाली है। जो लोग अविवाहित हैं, उन्हें जल्द ही जीवनसाथी मिलने वाली है।

6. कमल का फूल, धन, और सोना देखना

दीपावली Diwali से पहले अगर आपको सपने में कमल का फूल दिखाई देता है, तो इसे बहुत शुभ संकेत माना जाता है। ऐसा सपना आने के बाद आपके जीवन और आपके पारिवारिक जीवन में सुख-समृद्धि आती है। इसी तरह, यदि आप सपने में धन या सोना देखते हैं, तो इसे भी बेहद शुभ संकेत माना जाता है। ऐसा सपना आने के बाद आपकी झोली खुशियों से भर सकती है, और आपको धन-धान्य की प्राप्ति होती है।

7. स्वच्छ जल या पवित्र नदी देखना

अगर आप दीपावली Diwali से पहले सपने में गंगा, यमुना जैसी पवित्र नदी देखें या कोई स्वच्छ तालाब देखें, तो इसे भी बेहद शुभ संकेत माना जाता है। इस सपने का अर्थ होता है कि माता लक्ष्मी आपके कर्मों से प्रसन्न हैं। ऐसा सपना आने के बाद आपको उनका आशीर्वाद प्राप्त हो सकता है और यह सपना आर्थिक रूप से आपको मजबूती दिलाने वाला माना जाता है।

चित्रगुप्त पूजा 2025 में कब है? जानें शुभ मुहूर्त, महत्व और संपूर्ण पूजा विधि

🤝 KARMASU Affiliate बनें

पूजा, ज्योतिष, कोर्स और पूजा सामग्री शेयर करें — हर सफल रेफ़रल पर कमीशन कमाएँ।

KARMASU वीडियो

छोटे वीडियो — देखें, सुनें और सीखें

YouTube पर देखें ↗
भगवान विष्णु के 10 अवतार और उनका रहस्य | Lord Vishnu 10…
Guruvar Special 🕉️ 108 शक्तिशाली विष्णु मंत्र | Vishnu Mantra Jaap |…
Tuesday Hanuman Mantra 108 Times | मंगलवार विशेष हनुमान मंत्र जाप |…
विवाह शुभ मुहूर्त 2026–2027 | Vivah Shubh Muhurat
भगवान शिव के 8 दिव्य स्वरूप | अष्टमूर्ति शिव
Vaikuntha chaturdahi 2026
देवउठनी एकादशी पर करें श्री शालिग्राम पूजन और विष्णु सहस्रनाम पाठ |…
KARMASU
Dev Uthani Ekadashi 2026 | प्रबोधिनी एकादशी का महत्व, पूजा विधि और…
वैकुण्ठ चतुर्दशी VAIKUNTHA CHATURDASHI कथा 😲
#shorts
पूजा घर में क्या रखें और क्या नहीं Puja Ghar #shorts
App Download