Kamika Ekadashi 2025 Daan: कामिका एकादशी पर इन चीजों का दान करेगा धन और सुख में वृद्धि

Kamika Ekadashi: एकादशी हिन्दू धार्मिक मान्यताओं में बेहद महत्वपूर्ण दिन माना जाता है। यह दिन पूरी तरह से इस जगत के पालनहार भगवान विष्णु को समर्पित माना गया है। श्रावण मास के कृष्ण पक्ष में पड़ने वाली एकादशी को (Kamika Ekadashi) कामिका एकादशी कहा जाता है। श्रावण मास में श्री हरि की पूजा अत्यंत फलदायी मानी जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन दीन-हीन, असहाय लोगों को दान देने तथा भगवान नारायण की उपासना करने से उपासक को मोक्ष की प्राप्ति होती है।

सावन महीने की पहली एकादशी यानी कामिका एकादशी का हिंदू धर्म में बहुत ज्यादा महत्व है। यह एकादशी भगवान विष्णु की पूजा के लिए समर्पित है। इस दिन साधक कठिन व्रत रखते हैं और विधि-विधान के साथ पूजा करते है। वहीं, इस दिन दान और पुण्य का महत्व है।

Kamika Ekadashi
Kamika Ekadashi

व्रत के साथ-साथ इस दिन (Kamika Ekadashi 2025 Importance) कुछ विशेष वस्तुओं का दान करने से व्रत का फल कई गुना बढ़ जाता है, तो आइए उन वस्तुओं के बारे में जानते हैं, जो इस प्रकार हैं।

कामिका एकादशी पर जरूर करें ये विशेष दान (Kamika Ekadashi 2025 Daan List)

  • पीले वस्त्र – कामिका एकादशी के दिन पीली चीजों का दान करें, क्योंकि भगवान विष्णु को पीला रंग बहुत प्रिय है। कहा जाता है कि इस पावन तिथि पर पीले वस्त्रों का दान करने से श्री हरि की कृपा मिलती है। इसके साथ ही घर में सुख-शांति बनी रहती है।
  • फल और मिठाई – इस दिन आप मौसमी फल और पीली मिठाई का दान कर सकते हैं। यह दान दरिद्रता को दूर करता है और घर में अन्न-धन की वृद्धि करता है।
  • अन्न – अनाज का दान महादान माना जाता है। कामिका एकादशी पर चावल, दाल, गेहूं या अन्य अनाजों का दान करने से घर में कभी अन्न की कमी नहीं होती और भगवान विष्णु की कृपा मिलती है। खासकर इस दिन चावल का दान बहुत शुभ माना जाता है, क्योंकि इसे अक्षय फलदायी माना जाता है।
  • तिल – तिल का दान पितरों की शांति के लिए बहुत खास माना गया है। कामिका एकादशी पर काले या सफेद तिल का दान करने से पितरों को मोक्ष मिलता है और उनकी आत्मा को शांति मिलती है। साथ ही इससे सभी पापों का नाश होता है।
  • घी और दही – कामिका एकादशी पर शुद्ध घी का दान भी बहुत अच्छा माना गया है। कहा जाता है कि इसका दान करने से अच्छे स्वास्थ्य और समृद्धि की प्राप्ति होती है।
  • धन – इस शुभ अवसर पर कोई भी दान करें, उसके साथ ही क्षमता अनुसार दक्षिणा जरूर दें। इससे दान को पूर्णता मिलती है।

दान के नियम

  • दान हमेशा सच्चे मन और भाव के साथ करें।
  • दान हमेशा किसी ब्राह्मण या जरूरतमंद व्यक्ति को ही करें।
  • सूर्यास्त के बाद दान करने से बचें।
  • दान हमेशा दिन में ही करें।

Kamika Ekadashi: कामिका एकादशी का महत्व 

कहा जाता है कि कामिका एकादशी के दिन व्रत रखने और दीन-हीन, असहाय लोगों को दान देने से व्यक्ति सभी प्रकार के पापों से मुक्त हो जाता है। चातुर्मास में पड़ने वाली कामिका एकादशी का अपना अलग ही महत्व है। मान्यताओं के अनुसार यह एकादशी अश्वमेघ यज्ञ के समान फल प्रदान करती है। इस दिन भगवान विष्णु को तुलसी के पत्ते अर्पित करना बेहद शुभ माना जाता है। 

App Download