Powerful Shiva Mantra: सोमवार का दिन भोलेनाथ को समर्पित होता है. इस दिन उनकी विशेष पूजा-अर्चना की जाती है. कहा जाता है कि भोलेनाथ बहुत भोले हैं और भक्तों से शीघ्र प्रसन्न हो जाते हैं. भगवान शिव की पूजा में तरह-तरह की चीजों का इस्तेमाल किया जाता है Powerful Shiva Mantra ताकि उनकी कृपा प्राप्त की जा सके. इन सब में मंत्रों का जाप बहुत शक्तिशाली माना जाता है. माना जाता है कि शिव के इन शक्तिशाली मंत्रों के जाप से रोग-कष्ट और हर तरह की परेशानियां दूर होती हैं.
शिव मंत्र के लाभ:Benefits of Shiva Mantra

सोमवार के दिन शिव के इन मंत्रों का जाप करने से हर तरह के रोग, दोष और सभी सकंट समाप्त हो जाते हैं. इन मंत्रों के जाप से पितृ दोष, कालसर्प दोष, राहु- केतु और शनि की पीड़ा से मुक्ति मिलती है. जिन लोगों के लिए महामृत्युंजय मंत्र का जाप करना कठिन होता, उन्हें लघु महामृत्युंजय मंत्र का जाप करना चाहिए इससे असाध्य रोग भी दूर हो जाते हैं. Powerful Shiva Mantra इन मंत्रों का उच्चारण करने से काम, क्रोध, घृणा, मोह, लोभ, भय, विषाद सब खत्म हो जाता है. यह मंत्र व्यक्ति में साहस और उत्साह पैदा करते हैं.
शिव के इन मंत्रों के जाप से शरीर संबंधी सभी विकार समाप्त हो जाते हैं. माना जाता है कि इन मंत्रों से आत्मीय और मानसिक शान्ति के साथ-साथ स्थिरता प्राप्त होती है. इनके जाप से आभामंडल में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ने लगता है.
Shaktishali Shiv Mantra: पवित्र सावन मास के पुण्यदायी दिन सोमवार को देवाधिदेव भगवान शिव की पूजा और भक्ति का सनातन धर्म में विशेष महत्व है। इस विशेष दिन को शिवमंत्रों का जाप करने से न केवल आशुतोष भगवान शिव की कृपा मिलती है, Powerful Shiva Mantra बल्कि साधक-साधिका की आत्मिक और मानसिक उन्नति होती है और शारीरिक ऊर्जा में वृद्धि होती है।
भगवान शिव को प्रसन्न करने वाले शक्तिशाली शिवमंत्र:Powerful Shiva Mantras to please Lord Shiva
यहां जो शिवमंत्र बताए गए है, वे विशेष जप-मंत्र हैं, जिनके जाप से व्यक्ति का चित्त शांत होता है Powerful Shiva Mantra और उनमें आध्यात्मिक चेतना विकसित होती है। प्रस्तुत है महत्वपूर्ण और उपयोगी शिवमंत्रों की सूची और उनसे प्राप्त होने वाले लाभ:
Top rated products
Gayatri Mantra Jaap for Wisdom and Knowledge
₹5,100.00Sawan Vishesh Rudrabhishek Puja at Turantnath Dham, Gola Gokarannath | Online Booking | KARMASU
Original price was: ₹5,100.00.₹3,100.00Current price is: ₹3,100.00.Kaal Sarp Dosh Puja Online – राहु-केतु के दोष से पाएं मुक्ति
₹5,100.00Saraswati Mantra Chanting for Intelligence & Academic Success
₹11,000.00Surya Gayatri Mantra Jaap Online
₹1,000.00
1. अति-शक्तिशाली और प्रसिद्ध शिवमंत्र
“ॐ नमः शिवाय”
“Om Namah Shivaya”
यह महादेव शिव का सबसे सरल लेकिन अति-शक्तिशाली और प्रसिद्ध मंत्र है। Powerful Shiva Mantra इसका समुचित जाप करने से भक्त को शिवजी की कृपा और मानसिक शांति प्राप्त होती और साधक को हर क्षेत्र में उन्नति प्राप्त होती है।
2. दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य प्राप्ति शिवमंत्र
“ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्।
उर्वारुकमिव बन्धनान् मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्॥”
“Om Tryambakam Yajamahe, Sugandhim Pushti Vardhanam.
Urvarukamiva Bandhanan, Mrityor Mukshiya Maamritat.”
यह महामृत्युंजय मंत्र है। इस सर्वकालिक सिद्ध मंत्र के नियमपूर्वक जाप से महादेव शिव अपने भक्त को असमय मृत्यु, हर प्रकार के रोग से रक्षा, अस्वस्थता और कष्टों से मुक्ति प्रदान करते हैं।
3. आत्मिक उन्नति और सर्व-शक्ति प्राप्ति शिवमंत्र
“ॐ नमः शिवाय व्योमकेश्वराय”
“Om Namah Shivaya Vyomakeshvaraya”
इस मंत्र का जाप करने से साधक की मानसिक और आत्मिक उन्नति होती है। विशेष अनुष्ठान के साथ इस मंत्र का जाप व्यक्तिमात्र को सर्वशक्तिमान बनाता है। सुख-शांति और अक्षय समृद्धि की प्राप्ति होती है।
4. हर प्रकार के भय से मुक्ति का शिवमंत्र
“ॐ नमो भगवते रुद्राय”
“Om Namo Bhagavate Rudraya”
इस मंत्र का जाप जगत-संहारक भगवान शंकर के रुद्र रूप को प्रसन्न करने के लिए किया जाता है। Powerful Shiva Mantra इसका जाप करने से व्यक्ति को किसी प्रकार का भय नहीं होता है यानी उसे अभय होने का वरदान मिलता है। उसे हर प्रकार का सुख और इंद्र के समान ऐश्वर्य और समृद्धि प्राप्त होती है।
5. सौभाग्य-प्राप्ति शक्तिशाली बीज शिवमंत्र
“ॐ हं हं सह:”
“Om Ham Ham Sah”
यह सौभाग्य की प्राप्ति के लिए बहुत ही शक्तिशाली बीज शिवमंत्र है। इस मंत्र के विधानपूर्वक जाप करने से भगवान शिव की कृपा तो प्राप्त होती ही है, साथ ही शक्ति और प्रसिद्धि भी प्राप्त होती है।
6. सर्वसुरक्षा और धैर्य वृद्धि शिवमंत्र
“ॐ नमः शिवाय गङ्गाधराय”
“Om Namah Shivaya Gangadharaya”
यह भगवान शिव की आराधना का विशेष मंत्र है। इस मंत्र का जाप करने से परम वंदनीय शिवजी की कृपा से जीवन में धैर्य और सहनशीलता आती है। हर प्रकार की सुरक्षा और धन-प्राप्ति होती है।
7. चिंता से मुक्ति और शांति प्राप्ति शिवमंत्र
“ॐ नमः शिवाय शान्ताय”
“Om Namah Shivaya Shantaya”
Powerful Shiva Mantra भगवान शिव को समर्पित इस विशेष इस मंत्र का जाप करने से व्यक्ति की सभी सांसारिक और आधिभौतिक चिंताएं और परेशानियां दूर हो जाती हैं। मन को शांति मिलती है। जीवन सुकून से भर जाता है।
8. शिव-कृपा प्राप्ति विशेष मंत्र/सर्व अभीष्ट प्राप्ति मंत्र
“ॐ शंकराय नमः”
“Om Shankaraya Namah”
‘ॐ नमः शिवाय” की भांति यह मंत्र भी भगवान शिव की आराधना का अति-लाभकारी मंत्र है। Powerful Shiva Mantra अघोरी और तांत्रिक साधना के साधक भी इस मंत्र का जाप करते हैं। इसके जाप से शिवकृपा तुरंत प्राप्त होती है।
देश में एकमात्र यहां होती है खंडित शिवलिंग की पूजा, गैविनाथ के नाम से प्रसिद्ध है ये शिवधाम
9. सर्व-बाधा मुक्ति शिवमंत्र
“ॐ हं हनुमते रुद्रात्मकाय हुं फट्”
“Om Ham Hanumate Rudratmakaya Hum Phat”
इस विशेष मंत्र में भगवान शिव का उनके अवतार हनुमानजी की एकसाथ स्तुति की गई है। यह बहुत फलदायी मंत्र है। इस मंत्र का श्रद्धापूर्वक जप करने से साधक को सभी बाधाओं और दुःखों से मुक्ति मिल जाती है। यह मंत्र कलियुग में विशेष प्रभावशाली है।
10. मनोवांछित फलप्राप्ति शिवमंत्र
“ॐ पार्वतीपतये नमः”
“Om Parvatipataye Namah”
शक्ति-स्वरूपा देवी पार्वती के पति होने के कारण भगवान शिव का एक प्रसिद्ध नाम ‘पार्वतीपतये’ है। देवी पार्वती के नाम से युक्त इस मंत्र के जाप भगवान शिव शीघ्र प्रसन्न होते हैं और मनोवांछित फल प्रदान करते हैं।
सनातन धर्मग्रंथों से लिए गए इन चुनींदा शिवमंत्रों के नियमित और समुचित जप करने से मन की शुद्धि होती है। Powerful Shiva Mantra साधक-साधिका को सर्वपूज्य भगवान शिव की अनुकंपा से परम आत्मिक और सांसारिक उन्नति की प्राप्ति होती है।
लेकिन स्मरण रहे कि इन सभी शिवमंत्रों का जाप पूरे विश्वास, सच्ची निष्ठा, पूर्ण एकाग्रता और असीम समर्पण के साथ करने से ही लाभ होता है। सनातन धर्म के ग्रंथों अनुसार, इन शिवमंत्रों का नियमित रूप से जाप करने से मानसिक, शारीरिक और आध्यात्मिक लाभ सिद्ध होते हैं, इसमें कोई संदेह नहीं है।





KARMASU