Varuthini Ekadashi Per Kya Karna Chahiye :वरूथिनी एकादशी व्रत के भी कुछ नियम हैं। वरूथिनी एकादशी पर कुछ चीजों को करने से भगवान विष्णु नाराज हो सकते हैं और आर्थिक स्थिति भी प्रभावित हो सकती है।
Varuthini Ekadashi 2025, वरूथिनी एकादशी एकादशी इस दिन :वैशाख माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी को वरूथिनी एकादशी के रूप में मनाया जाता है। इस तिथि को जगत के पालनहार भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त करने के लिए शुभ माना जाता है। वैदिक पंचांग के अनुसार, इस बार वैशाख माह में वरूथिनी एकादशी व्रत 24 अप्रैल को किया जाएगा। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस दिन विधिपूर्वक पूजा और व्रत करने से साधक को जीवन में किसी भी चीज कमी नहीं होती है। साथ ही सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है।
वरूथिनी एकादशी के दिन क्या करें (What to do on the day of Varuthini Ekadashi)
द्वादशी तिथि में व्रत का पारण करना चाहिए।
वरूथिनी एकादशी (Varuthini ekadashi ke din kya karna chahie) के दिन सुबह जल्दी उठें और स्नान करने के बाद सूर्य देव को अर्घ्य दें।
सच्चे मन से भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा करें।
पीले फल, मिठाई और तुलसी के पत्ते का भोग लगाएं।
अन्न और धन समेत आदि चीजों का दान करना चाहिए।
वरूथिनी एकादशी के दिन क्या न करें?
तुलसी- तुलसी की पत्तियां विष्णु भगवान को बेहद प्रिय हैं, Varuthini Ekadashi Per Kya Karna Chahiye जिसके बिना भगवान को भोग नहीं लगाया जाता है। इसलिए वरूथिनी एकादशी के दिन तुलसी की पत्तियों को न तो स्पर्श करना चाहिए और न ही इन्हें तोड़ना चाहिए। मान्यताओं के अनुसार, इस दिन तुलसी जी व्रत रखती हैं। इसलिए इन्हें स्पर्श करने से बचना चाहिए।
मास-मदिरा- वरूथिनी एकादशी के दिन मास-मदिरा का सेवन नहीं करना चाहिए। Varuthini Ekadashi Per Kya Karna Chahiye इस दिन तामसिक भोजन का सेवन करने से भगवान विष्णु नाराज हो सकते हैं।
Putrada Ekadashi 2026 Date And Time : जानिए श्रावण पुत्रदा एकादशी की तिथि, पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और दान का पावन महत्व…..
Putrada Ekadashi 2026 Mein Kab Hai : सनातन धर्म और हमारी पुरातन वैदिक संस्कृति में एकादशी के व्रतों को सभी…
Sawan Putrada Ekadashi 2026 Date And Time : पुत्रदा एकादशी जानिए सही तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा की संपूर्ण शास्त्रीय विधि…..
Putrada Ekadashi 2026 Mein Kab Hai : सनातन धर्म और हमारी पावन वैदिक संस्कृति में एकादशी के व्रतों को सभी…
Kamika Ekadashi Vrat Katha Hindi : कामिका एकादशी व्रत कथा, इसके पाठ से भगवान शिव और भगवान विष्णु होते हैं प्रसन्न….
Ekadashi Vrat Katha in Hindi: कामिका एकादशी का व्रत पुण्य फलदायी है। इस व्रत को करने से व्यक्ति को वाजपेय…
Devshayani Ekadashi Vrat Katha In Hindi : देवशयनी एकादशी की प्रामाणिक व्रत कथा….
Devshayani Ekadashi Vrat Katha : सनातन धर्म और हमारी अत्यंत प्राचीन भारतीय वैदिक संस्कृति में उपवास (Fasting), पूजा-पाठ और ईश्वरीय…
Devsayani Ekadashi 2026 Date And Time : देवशयनी एकादशी भगवान श्री हरि विष्णु की कृपा का महापर्व की संपूर्ण जानकारी, शुभ मुहूर्त और अचूक पूजा विधि….
Devsayani Ekadashi 2026 Mein Kab hai : सनातन धर्म और हमारी अत्यंत प्राचीन भारतीय वैदिक संस्कृति में उपवास और भगवान…
Yogini Ekadashi Vrat Niyam And Puja Vidhi : योगिनी एकादशी पापों से मुक्ति और असीम पुण्य का महामार्ग…..
Yogini Ekadashi Vrat Niyam And Puja Vidhi : सनातन धर्म और हमारी अत्यंत प्राचीन भारतीय वैदिक संस्कृति में भगवान श्री…
काले वस्त्र- धर्मिक मान्यताओं के अनुसार, वरूथिनी एकादशी के दिन काले रंग के कपड़े नहीं पहनने चाहिए। भगवान विष्णु की कृपा दृष्टि बनाए रखने के लिए इस दिन पीले रंग के वस्त्र धारण करना अत्यंत शुभ रहेगा।
चावल- वरूथिनी एकादशी के दिन चावल का सेवन करने की मनाही है। मान्यता है वरूथिनी एकादशी के दिन चावल का सेवन करने से दोष लगता है।
वरूथिनी एकादशी 2025 डेट और शुभ मुहूर्त (Varuthini Ekadashi 2025 Date and Shubh Muhurat)
Varuthini Ekadashi Per Kya Karna Chahiye पंचांग के अनुसार, वैशाख माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि 23 अप्रैल को शाम 04 बजकर 43 मिनट से शुरू होगी और 24 अप्रैल को दोपहर 02 बजकर 32 मिनट पर तिथि खत्म होगी। ऐसे में वरूथिनी एकादशी व्रत 24 अप्रैल को किया जाएगा।
वरूथिनी एकादशी पूजा विधि (Varuthini Ekadashi Puja Vidhi)
- इस दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें।
- सूर्य देव को अर्घ्य दें।
- एक चौकी पर साफ कपड़ा बिछाकर भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की मूर्ति को स्थापित करें।
- अब गंगाजल व पंचामृत से अभिषेक करें।
- तिलक लगाएं और पीले फूल अर्पित करें।
- देसी घी का दीपक जलाकर आरती करें।
- मंत्रों का जप और विष्णु चालीसा का पाठ करें।
- एकादशी व्रत कथा का पाठ करें।
- फल और मिठाई का चीजों का भोग लगाएं।
- आखिरी लोगों में प्रसाद बाटें।
Varuthini Ekadashi Per Kya Karna Chahiye:विष्णु मंत्र
1. शान्ताकारम् भुजगशयनम् पद्मनाभम् सुरेशम्विश्वाधारम् गगनसदृशम् मेघवर्णम् शुभाङ्गम्।लक्ष्मीकान्तम् कमलनयनम् योगिभिर्ध्यानगम्यम्वन्दे विष्णुम् भवभयहरम् सर्वलोकैकनाथम्॥2. दन्ताभये चक्र दरो दधानं, कराग्रगस्वर्णघटं त्रिनेत्रम्।धृताब्जया लिंगितमब्धिपुत्रया, लक्ष्मी गणेशं कनकाभमीडे।।
वरूथिनी एकादशी 2025 पारण टाइम (Varuthini Ekadashi 2025 Paran time)
Varuthini Ekadashi Per Kya Karna Chahiye आपकी जानकारी के लिए बता दें कि एकादशी व्रत का पारण द्वादशी तिथि पर किया जाता है। वरूथिनी एकादशी का व्रत का पारण 25 अप्रैल को किया जाएगा। Varuthini Ekadashi Per Kya Karna Chahiye इस दिन व्रत पारण का टाइम सुबह 05 बजकर 46 मिनट से लेकर सुबह 08 बजकर 23 मिनट तक है। व्रत का पारण करने के बाद विशेष चीजों का दान भी जरूर करना चाहिए। धार्मिक मान्यता के अनुसार, द्वादशी तिथि दान करने से एकादशी व्रत का पूरा फल मिलता है।







KARMASU