Shri Baba Gangaram Chalisa:श्री बाबा गंगाराम चालीसा

CHALISA
Shri Baba Gangaram Chalisa:श्री बाबा गंगाराम चालीसा
KARMASU 13 October 2024 3 मिनट पढ़ें
CHALISA📅 13 October 2024⏱ 3 मिनट
इस लेख में
  1. Baba Gangaram Chalisa:श्री बाबा गंगाराम चालीसा: भक्ति और आस्था का एक मंत्र
  2. Baba Gangaram Chalisa:चालीसा का महत्व
  3. Baba Gangaram Chalisa:चालीसा का पाठ कैसे करें?
  4. Shri Baba Gangaram Chalisa:श्री बाबा गंगाराम चालीसा

Baba Gangaram Chalisa:श्री बाबा गंगाराम चालीसा: भक्ति और आस्था का एक मंत्र

Baba Gangaram Chalisa:श्री बाबा गंगाराम चालीसा एक प्रसिद्ध हिंदू धार्मिक पाठ है, जिसे भक्तगण Baba Gangaram Chalisa बाबा गंगाराम जी की आराधना और उनके आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए पढ़ते हैं। यह चालीसा बाबा के जीवन, चमत्कारों और उपदेशों का वर्णन करती है, जो भक्तों को प्रेरणा और मार्गदर्शन देती है।

Baba Gangaram Chalisa:चालीसा का महत्व

  • आध्यात्मिक विकास: यह चालीसा भक्तों को आध्यात्मिक मार्ग पर आगे बढ़ने में मदद करती है।
  • मन की शांति: बाबा गंगाराम जी के नाम का जाप करने से मन शांत होता है और तनाव कम होता है।
  • संकटमोचन: यह माना जाता है कि बाबा गंगाराम जी भक्तों के सभी संकटों को दूर करते हैं।
  • आशीर्वाद: चालीसा का पाठ करने से बाबा गंगाराम जी का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

Baba Gangaram Chalisa:चालीसा का पाठ कैसे करें?

  • शुद्ध मन से: चालीसा को शुद्ध मन से पढ़ना चाहिए।
  • नियमित रूप से: नियमित रूप से चालीसा का पाठ करने से अधिक लाभ मिलता है।
  • भावनाओं के साथ: चालीसा को भावनाओं के साथ पढ़ना चाहिए।
  • पूजा के समय: चालीसा को पूजा के समय पढ़ना अधिक प्रभावी होता है।

Shri Baba Gangaram Chalisa:श्री बाबा गंगाराम चालीसा

श्री बाबा गंगाराम चालीसा एक भक्ति गीत है जो श्री बाबा गंगाराम पर आधारित है।

॥ दोहा ॥
अलख निरंजन आप हैं,निरगुण सगुण हमेश।
नाना विधि अवतार धर,हरते जगत कलेश॥

🙏 पूजा सेवाएँ — अभी बुक करें

बाबा गंगारामजी,हुए विष्णु अवतार।
चमत्कार लख आपका,गूँज उठी जयकार॥

॥ चौपाई ॥
गंगाराम देव हितकारी।वैश्य वंश प्रकटे अवतारी॥
पूर्वजन्म फल अमित रहेऊ।धन्य-धन्य पितु मातु भयेउ॥

उत्तम कुल उत्तम सतसंगा।पावन नाम राम अरू गंगा॥
बाबा नाम परम हितकारी।सत सत वर्ष सुमंगलकारी॥

बीतहिं जन्म देह सुध नाहीं।तपत तपत पुनि भयेऊ गुसाई॥
जो जन बाबा में चित लावा।तेहिं परताप अमर पद पावा॥

नगर झुंझनूं धाम तिहारो।शरणागत के संकट टारो॥
धरम हेतु सब सुख बिसराये।दीन हीन लखि हृदय लगाये॥

एहि विधि चालीस वर्ष बिताये।अन्त देह तजि देव कहाये॥
देवलोक भई कंचन काया।तब जनहित संदेश पठाया॥

निज कुल जन को स्वप्न दिखावा।भावी करम जतन बतलावा॥
आपन सुत को दर्शन दीन्हों।धरम हेतु सब कारज कीन्हों॥

नभ वाणी जब हुई निशा में।प्रकट भई छवि पूर्व दिशा में॥
ब्रह्मा विष्णु शिव सहित गणेशा।जिमि जनहित प्रकटेउ सब ईशा॥

चमत्कार एहि भाँति दिखाया।अन्तरध्यान भई सब माया॥
सत्य वचन सुनि करहिं विचारा।मन महँ गंगाराम पुकारा॥

जो जन करई मनौती मन में।बाबा पीर हरहिं पल छन में॥
ज्यों निज रूप दिखावहिं सांचा।त्यों त्यों भक्तवृन्द तेहिं जांचा॥

उच्च मनोरथ शुचि आचारी।राम नाम के अटल पुजारी॥
जो नित गंगाराम पुकारे।बाबा दुख से ताहिं उबारे॥

बाबा में जिन्ह चित्त लगावा।ते नर लोक सकल सुख पावा॥
परहित बसहिं जाहिं मन मांही।बाबा बसहिं ताहिं तन मांही॥

धरहिं ध्यान रावरो मन में।सुखसंतोष लहै न मन में॥
धर्म वृक्ष जेही तन मन सींचा।पार ब्रह्म तेहि निज में खींचा॥

गंगाराम नाम जो गावे।लहि बैकुंठ परम पद पावे॥
बाबा पीर हरहिं सब भाँति।जो सुमरे निश्छल दिन राती॥

दीन बन्धु दीनन हितकारी।हरौ पाप हम शरण तिहारी॥
पंचदेव तुम पूर्ण प्रकाशा।सदा करो संतन मँह बासा॥

तारण तरण गंग का पानी।गंगाराम उभय सुनिशानी॥
कृपासिंधु तुम हो सुखसागर।सफल मनोरथ करहु कृपाकर॥

झुंझनूं नगर बड़ा बड़ भागी।जहँ जन्में बाबा अनुरागी॥
पूरन ब्रह्म सकल घटवासी।गंगाराम अमर अविनाशी॥

ब्रह्म रूप देव अति भोला।कानन कुण्डल मुकुट अमोला॥
नित्यानन्द तेज सुख रासी।हरहु निशातन करहु प्रकासी॥

गंगा दशहरा लागहिं मेला।नगर झुंझनूं मँह शुभ बेला॥
जो नर कीर्तन करहिं तुम्हारा।छवि निरखि मन हरष अपारा॥

प्रात: काल ले नाम तुम्हारा।चौरासी का हो निस्तारा॥
पंचदेव मन्दिर विख्याता।दरशन हित भगतन का तांता॥

जय श्री गंगाराम नाम की।भवतारण तरि परम धाम की॥
‘महावीर’ धर ध्यान पुनीता।विरचेउ गंगाराम सुगीता॥

॥ दोहा ॥
सुने सुनावे प्रेम से,कीर्तन भजन सुनाम।
मन इच्छा सब कामना,पुरई गंगाराम॥

Baba Gangaram Chalisa

KARMASU वीडियो

छोटे वीडियो — देखें, सुनें और सीखें

YouTube पर देखें ↗
भगवान विष्णु को ‘नारायण’ क्यों कहा जाता है? 🙏 | Why Is…
बुधवार Special गणेश मंत्र 108 बार | Wednesday Special Ganesh Mantra 108…
Akshaya Navami 2026 | अक्षय नवमी कब है? पूजा विधि, कथा, शुभ…
गोपाष्टमी 2026 कब है? जानिए शुभ मुहूर्त II Gopashtami 2026 II
Tuesday Special Hanuman Mantra | मंगलवार विशेष हनुमान मंत्र | Powerful Hanuman…
श्रीकृष्ण की 16 दिव्य कलाएं कौन-सी हैं? | 16 Divine Kalas of…
ईशावास्य उपनिषद भाग 1 | जीवन का सबसे बड़ा रहस्य क्या है?…
भगवान सूर्य के परिवार की अद्भुत कथा | Surya Dev Family Tree
Chhath Puja 2026 | छठ महापर्व का महत्व, पूजा विधि और सूर्य…
Chhath Puja 2026 | छठ महापर्व की संपूर्ण पूजा विधि
धन लक्ष्मी पूजा | DHAN LAKSHMI PUJA #KARMASU #puja
Shani Dev Mantra | शनिवार विशेष शनि मंत्र | Shaniwar Special Mantra…
App Download