करवा चौथ

Karwa chauth 2025 Subh Muhurat: करवा चौथ की सरगी में खाएं ये 3 चीजें, दिन भर नहीं लगेगी भूख, मजे-मजे में हो जाएगा व्रत

FESTIVAL
Karwa chauth 2025 Subh Muhurat: करवा चौथ की सरगी में खाएं ये 3 चीजें, दिन भर नहीं लगेगी भूख, मजे-मजे में हो जाएगा व्रत
KARMASU 5 October 2025 4 मिनट पढ़ें
FESTIVAL📅 5 October 2025⏱ 4 मिनट
इस लेख में
  1. Top rated products
  2. Gayatri Mantra Jaap for Wisdom and Knowledge
  3. Sawan Vishesh Rudrabhishek Puja at Turantnath Dham, Gola Gokarannath | Online Booking | KARMASU
  4. Kaal Sarp Dosh Puja Online – राहु-केतु के दोष से पाएं मुक्ति
  5. Saraswati Mantra Chanting for Intelligence & Academic Success
  6. Surya Gayatri Mantra Jaap Online
  7. करवा चौथ की सरगी में खाएं ये 3 चीजें
  8. सरगी के दौरान खाएं ये चीजें, कमजोरी नहीं होगी महसूस:Eat these things during Sargi, you will not feel weakness
  9. 1.फल जरूर करें शामिल
  10. 2.नारियल पानी
  11. 3. सूखे मेवे
  12. Karwa Chauth 2025 Vrat Upay: करवा चौथ के दिन सुहागिन महिलाएं क्या करें, क्या नहीं? जानिए..

Karwa chauth 2025 fasting tips in hindi: करवा चौथ व्रत शुरू करने से पहले चाय-कॉफी पीने के बजाय खाएं ये 3 चीजें, पूरे दिन नहीं लगेगी प्‍यास……….

Karwa Chauth Vrat 2025: करवा चौथ का व्रत इस बार बुधवार यानि 1 नवंबर को मनाया जा रहा है. इस दिन सुहागिन स्त्रियां अपने पति की लंबी आयु और उत्‍तम स्‍वास्‍थ्‍य की कामना लिए अन्‍न-जल त्‍याग कर व्रत करेंगी. हालांकि सुबह से भूखी-प्‍यासी रहकर व्रत करने वाली महिलाएं कई बार शाम होते होते बीमार भी हो जाती हैं.

वे बेहोश हो जाती हैं, या उनका ब्‍लड प्रेशर लो हो जाता है या इनके शरीर में अचानक पानी की कमी हो जाती है. अगर आपके साथ भी ऐसा होता है तो इस बार यहां बताई जा रही डॉक्‍टर की सलाह मानकर व्रत शुरू कर सकती हैं. इससे आप बिना किसी अड़चन के व्रत रख पाएंगी और पूरे दिन पानी या खाने की कमी भी महसूस नहीं होगी.

🙏 पूजा सेवाएँ — अभी बुक करें

करवा चौथ का व्रत शुरू करने से पहले अधिकांश महिलाएं सुबह सरगी लेती हैं. इसमें घर में मौजूद सास अपनी बहुओं को सरगी में मिठाई और फल खाने के लिए देती हैं. कुछ जगहों पर एकदम सुबह महिलाएं पानी और फिर चाय पीती हैं. जबकि कुछ महिलाएं कॉफी भी पीती हैं. हालांकि ये सभी चीजें शरीर को नुकसान ही पहुंचाती हैं और दिनभर के व्रत में कठिनाई पैदा करती हैं. इस बार आप चाय-कॉफी छोड़कर ये 3 चीजें ट्राई कीजिए और फिर देखिए कैसे आप पूरे दिन तरोताजा बनी रहती हैं और आपको दिन भर प्‍यास नहीं लगेगी.

करवा चौथ की सरगी में खाएं ये 3 चीजें

करवा चौथ वाले दिन सुबह सरगी में 3 चीजें बहुतायत से लें.
सरगी के दौरान सबसे पहला काम करें कि खूब पानी पीएं.
दूसरा, कोई भी ताजा फल खाएं. इनमें खरबूज, तरबूज या पपीता ले सकते हैं, या कोई भी जूसी फल हो सकता है.
इसके बाद तीसरी चीज, एक गिलास लस्‍सी या एक कटोरी दही, जो भी ले सकतें हैं जरूर लें. अगर लस्‍सी नहीं लेना चाह रहे तो मिल्‍कशेक या दूध ले सकते हैं. ये भी नहीं लेना तो फिर कम नमक और कम चीनी वाला नींबू पानी पी लें. इससे पूरे दिन प्‍यास नहीं लगेगी और शरीर डिहाइड्रेट नहीं होगा.

भूलकर भी न खाएं ये चीजें

सरगी में भूलकर भी फ्राइड फूड न खाएं. जैसे चिप्‍स, पापड़ आदि. या फिर चाय, कॉफी न पीएं. इसके अलावा बहुत ज्‍यादा मीठा भी न खाएं. सुबह सुबह नमकीन या मिर्च मसाले वाली चीजें खाने से प्‍यास जल्‍दी लगती है.

व्रत पूरा होने पर भी बरतें सावधानी

व्रत पूरा होने के बाद भी खाने पर एकदम से न टूटें और न ही बहुत ज्‍यादा तला भुना, मिर्च मसाले वाला बाहर का खाना खाएं. कोशिश करें कि व्रत पूरा होने पर पहले एक गिलास पानी पीएं. उसके कुछ देर बाद सादा खाना खाकर व्रत खोलें. इस वक्‍त फ्राइड फूड ज्‍यादा खाने से आपको एसिडिटी सहित अन्‍य परेशानियां भी हो सकती हैं.

सरगी के दौरान खाएं ये चीजें, कमजोरी नहीं होगी महसूस:Eat these things during Sargi, you will not feel weakness

1.फल जरूर करें शामिल

करवा चौथ की सरगी में आप फलों को जैसे सेब, अनार, केला, पपीता को जरूर शामिल करें. इनमें विटामिन और मिनरल्स होते हैं जो कि शरीर में कमजोरी नहीं आने देते हैं.

2.नारियल पानी

करवा चौथ एक निर्जला व्रत होता है, ऐसे में दिन भर बिना पानी के रहना कठिन हो जाता है. शरीर में पानी की कमी से चक्कर तक आ सकते हैं. ऐसे में ये जरूरी है कि पूरे दिन आपका शरीर हाइड्रेटेड रहे. नारियल पानी पीकर पूरे दिन शरीर को हाइड्रेटेड रखा जा सकता है. इतना ही नहीं इसमें इलेक्ट्रोलाइट्स भी होते हैं. जो कि उर्जा बनाए रखते हैं  

3. सूखे मेवे

सूखे मेवे जैसे कि खजूर, बादाम, अखरोट, किशमिश ऊर्जा के अच्छे स्रोत माने जाते हैं और इन्हें खाने से लंबे समय तक पेट भरा रहता है और भूख भी नहीं लगती है. आप चाहे तो अपनी सरगी में इन्हें भी शामिल कर सकते हैं.

अब जान लें उन चीजों के बारे में जिन्हें सरगी में शामिल करने से शरीर को नुकसान पहुंच सकते हैं. सरगी में तली-भुनी न खाएं. इन्हें खाने से पेट में भारीपन हो जाता है और प्यास बढ़ा सकती हैं. इसी तरह से मसालेदार खाना भी न करें. 

Karwa Chauth 2025 Vrat Upay: करवा चौथ के दिन सुहागिन महिलाएं क्या करें, क्या नहीं? जानिए..

App Download