माँ ब्रह्मचारिणी के मंत्र के बारे में:About the mantra of Mother Brahmacharini
Brahmacharini Mantra: मां दुर्गा के नौ अवतारों में दूसरे अवतार को मां ब्रह्मचारिणी के नाम से जाना जाता है। मां दुर्गा के इस अवतार की पूजा नवरात्रि के दूसरे दिन की जाती है। ब्रह्मचारिणी का शाब्दिक अर्थ है, ‘तप का आचरण करने वाली।’ मां के इस स्वरूप की पूजा से अनंत फल की प्राप्ति होती है। मां ब्रह्मचारिणी की उपासना से मनुष्य में तप, त्याग, वैराग्य, सदाचार और संयम की वृद्धि होती है। कठिन संघर्षों में भी साधक का मन कर्तव्य-पथ से विचलित नहीं होता है। मां ब्रह्मचारिणी की कृपा से साधक को सर्वत्र सिद्धि और विजय की प्राप्ति होती है।
Devi Brahmacharini Mantra: मां ब्रह्मचारिणी के स्वयं सिद्ध बीज मंत्र
मां ब्रह्मचारिणी Brahmacharini Mantra के स्वयं सिद्ध बीज मंत्र का अर्थ होता है देवी ब्रह्मचारिणी की शक्ति और ऊर्जा का आह्वान करना। भक्त यदि इस मंत्र का जाप करते हैं तो भक्त को मानसिक शांति और साधना में सफलता मिलती है, साथ ही जीवन के कठिन दौर में दृढ़ता और संतुलन मिलता है।
🙏 पूजा सेवाएँ — अभी बुक करें

धन-धान्य हेतु श्रीसूक्त यज्ञ | Shri Suktam Yagya for Prosperity
Book Puja / संकल्प →
धन वृद्धि हेतु महालक्ष्मी यज्ञ | Mahalakshmi Yagya for Prosperity
Book Puja / संकल्प →
सुख-समृद्धि हेतु लक्ष्मी नारायण मंत्र जाप | Lakshmi Narayan Mantra Jaap for Prosperity
Book Puja / संकल्प →
धन वृद्धि हेतु लक्ष्मी कुबेर मंत्र जाप | Lakshmi Kuber Mantra Jaap for Prosperity
Book Puja / संकल्प →
समृद्धि हेतु महालक्ष्मी गायत्री मंत्र जाप | Mahalakshmi Gayatri Mantra Jaap for Prosperity
Book Puja / संकल्प →
ऋण मुक्ति हेतु ऋणहर्ता गणेश मंत्र जाप | Rin Harta Ganesh Mantra Jaap for Prosperity
Book Puja / संकल्प →
ऐश्वर्य हेतु माँ कमला महाविद्या मंत्र जाप | Kamala Mahavidya Mantra Jaap for Prosperity
Book Puja / संकल्प →
कार्य सिद्धि हेतु श्री महागणपति मंत्र जाप | Mahaganapati Mantra Jaap for Prosperity
Book Puja / संकल्प →
धन प्राप्ति एवं समृद्धि हेतु श्री धनदा लक्ष्मी मंत्र जाप | Dhanada Lakshmi Mantra Jaap for Wealth & Abundance
Book Puja / संकल्प →
कर्ज एवं ऋण मुक्ति हेतु ऋणमोचक मंगल मंत्र जाप | Rin Mochak Mangal Mantra Jaap for Debt Relief
Book Puja / संकल्प →मंत्र: ह्रीं श्री अम्बिकायै नम:।
अर्थ: इस मंत्र का अर्थ है मैं मां अम्बिका (देवी पार्वती) को शक्ति और समृद्धि के प्रतीक रूप में नमन करता हूं। यह मंत्र देवी की कृपा और आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए जपा जाता है।
मां ब्रह्मचारिणी का पूजन मंत्र
मंत्र: ॐ ऐं ह्रीं क्लीं ब्रह्मचारिण्यै नम:
अर्थ: एक शक्तिशाली मंत्र है जो मां ब्रह्मचारिणी को समर्पित है, इस मंत्र का उच्चारण मां ब्रह्मचारिणी Brahmacharini Mantra से आशीर्वाद प्राप्त करने और जीवन में संयम, तपस्या, और ज्ञान का विकास करने के लिए किया जाता है।
जाप विधि
नवरात्रि ( Navratri ) के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा की जाती है। मां ब्रह्मचारिणी की पूजा के दौरान ‘ॐ ऐं ह्रीं क्लीं ब्रह्मचारिण्यै नम:’ मंत्र का जाप करने से मां का विशेष आशीर्वाद प्राप्त होता है। इस मंत्र को 108 बार जाप करना चाहिए, मंत्र जाप करते समय यज्ञ में घी की आहुति देने से विशेष फल मिलता है।
दधानां करपद्माभ्याम् अक्षमाला कमंडलु। देवी प्रसिदतु मयि ब्रह्मचारिण्यनुत्तमा॥
अर्थ: जो देवी अपने दोनों हाथों में जपमाला और कमंडलु धारण करती हैं, वह देवी ब्रह्मचारिणी मुझ पर कृपा करें। आप सर्वश्रेष्ठ और अद्वितीय हैं। यह मंत्र देवी ब्रह्मचारिणी की स्तुति है, जो संयम और तपस्या का प्रतीक हैं।
मां दुर्गा के दूसरा स्वरूप मां ब्रह्मचारिणी का है। मां ब्रह्मचारिणी का स्वरूप पूर्ण ज्योतिर्मय और अलौकिक है। Brahmacharini Mantra मां के दाहिने हाथ में जप की माला और बाएं हाथ में कमंडल है। मां दुर्गा का यह दूसरा स्वरूप भक्तों को अनन्त फल देने वाला है।
मां के इस स्वरूप की उपासना से मनुष्य में तप, त्याग, वैराग्य, सदाचार और संयम की वृद्धि होती है और वो कभी भी जीवन में कठिन संघर्षों से नहीं हारता है।
नवरात्रि में मां दुर्गा के सभी स्वरूपों की पूजा के लिए अलग-अलग बीज मंत्र होते हैं। मान्यता है कि अगर साधक नवरात्रि के 9 दिनों तक शुद्ध मन से मां दुर्गा को समर्पित इन मंत्रों का जाप करता है तो उसे मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है।















KARMASU