Basant Panchami 2025:बसंत पंचमी पर बन रहे हैं ये शुभ योग, इस दिन जरूर करें ये काम, मिलेगी हर जगह कामयाबी!

FESTIVAL📅 24 January 2025⏱ 4 मिनट
इस लेख में
  1. बसंत पंचमी तिथि और शुभ मुहूर्त | Basant Panchami 2025 Date and Shubh Muhurat
  2. बसंत पंचमी शुभ योग |Basant Panchami 2025 Shubh Yog
  3. बसंत पंचमी पर क्या करें? Basant Panchami per kya kare
  4. बसंत पंचमी पर क्या करें? Basant Panchami per kya kare

Basant Panchami Subh Yog: इस दिन महाकुंभ का शाही स्नान भी किया जाएगा। ऐसे में यह और ज्यादा फलदायक बन गया है। महाकुंभ 144 साल में एक बार ही आता है। ऐसे में यह संयोग भी 144 साल बाद ही आएगा। आइए बताते हैं कि इस दिन आपको क्या काम करना है।

Basant Panchami 2025 Shubh Yog: बसंत पंचमी के दिन मां सरस्वती की पूजा की जाती है. मान्यता है कि इस दिन देवी सरस्वती हाथों में पुस्तक, विणा और माला लेकर श्वेत कमल पर विराजमान होकर प्रकट हुई थीं. इस साल बसंत पंचमी के दिन कुछ शुभ योग बन रहे हैं, जिसमें कुछ विशेष कार्य करने से आपको शिक्षा से लेकर करियर और कारोबार में बड़ी सफलता हासिल हो सकती है.

Basant Panchami 2025 Upay: हिंदू धर्म में बसंत पंचमी का विशेष महत्व है, क्योंकि इस दिन ज्ञान और काल की देवी का प्राकट्य हुआ था. इस दिन मां सरस्वती और भगवान गणेश की विधि-विधान से पूजा की जाती है. यह पर्व माघ माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाया जाता है. इस दिन से बसंत ऋतु की भी शुरुआत होती है. कहते हैं इस दिन सच्चे मन से मां सरस्वती की आराधना की जाए तो, विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में शुभ परिणाम मिलते हैं. वहीं इस बार बसंत पंचमी के दिन कुछ दुर्लभ संयोग बन रहे हैं और ऐसे में कुछ खास कार्यों को करने से व्यक्ति को सिर्फ शिक्षा के क्षेत्र में ही नहीं बल्कि कारोबार में धन लाभ भी होता है.

बसंत पंचमी तिथि और शुभ मुहूर्त | Basant Panchami 2025 Date and Shubh Muhurat

हिंदू पंचांग के अनुसार इस बार माघ माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि की शुरुआत 2 फरवरी को सुबह 9 बजकर 14 मिनट पर होगी. वहीं तिथि का समापन 3 फरवरी को सुबह 6 बजकर 52 मिनट पर होगा, जिसके हिसाब से बसंत पंचमी का पर्व 2 फरवरी को मनाया जाएगा. इसके अलावा इस दिन मां सरस्वती और भगवान गणेश की पूजा करने के लिए शुभ मुहूर्त की शुरुआत 2 फरवरी को सुबह 7 बजकर 9 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 35 मिनट तक रहेगी. ऐसे में भक्तों को पूजा करने के लिए 5 घंटे 26 मिनट का समय मिलेगा.

बसंत पंचमी शुभ योग |Basant Panchami 2025 Shubh Yog

बसंत पंचमी के दिन शनिदेव सुबह 8 बजकर 51 मिनट पर पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में गोचर करेंगे, जहां 2 मार्च तक विराजमान रहेंगे. बसंत पंचमी के दिन शिव योग, सिद्ध योग साध्य योग और रवि योग का अद्भुत संयोग बन रहा है. इस दौरान किए गए कार्यों में शुभ फलों की प्राप्ति होती है.

बसंत पंचमी पर क्या करें? Basant Panchami per kya kare

  • बसंत पंचमी के दिन पीले या सफेद रंग के वस्त्र पहनें. उसके बाद मां सरस्वती की विधि-विधान से पूजा करें.
  • बसंत पंचमी की पूजा में मां सरस्वती को पीले और सफेद रंग के फूल, पीले फल और पीली मिठाई अर्पित करें. इस दिन मां सरस्वती को केसर का हलवे का भोग भी लगाना चाहिए इससे मां सरस्वती प्रसन्न होती है. साथ ही पीला तिलक लगाएं. मान्यता है कि इससे जीवन में मानसिक शांति बनी रहती है.
  • बसंत पंचमी के दिन विद्यार्थियों को पुस्तकों की पूजा करनी चाहिए. इसके अलावा जो लोग नृत्य काल या संगीत जैसे कार्यों में रुचि रखने वाले लोगों को मां सरस्वती के साथ अपने वाद्य यंत्र की पूजा करनी चाहिए. मान्यता है कि ऐसा करने से व्यक्ति को इन कार्यों में सफलता मिलती है.
  • बसंत पंचमी के दिन पवित्र नदियों में स्नान करना शुभ माना जाता है. अगर ऐसा नहीं कर पाते हैं, तो आप घर पर ही नहाने के पानी में गंगाजल मिलाकर स्नान करें.

बसंत पंचमी पर क्या करें? Basant Panchami per kya kare

बसंत पंचमी के दिन काले, लाल या गहरे रंग के कपड़े पहनने से बचें. इस दिन मां सरस्वती आपके कंठ में विराजमान होती है, इसलिए भूलकर भी किसी के लिए बुरा ना बोलें साथ ही किसी का अपमान ना करें. इसके अलावा तामसिक भोजन और शराब आदि का सेवन करने से बचें.

60 से अधिक उपनिषद के विज्ञापन का बैनर, जिसमें विशेष प्रस्ताव और उपनिषद ग्रंथों की छवियां हैं।

KARMASU वीडियो

छोटे वीडियो — देखें, सुनें और सीखें

YouTube पर देखें ↗
भगवान विष्णु को ‘नारायण’ क्यों कहा जाता है? 🙏 | Why Is…
बुधवार Special गणेश मंत्र 108 बार | Wednesday Special Ganesh Mantra 108…
Akshaya Navami 2026 | अक्षय नवमी कब है? पूजा विधि, कथा, शुभ…
गोपाष्टमी 2026 कब है? जानिए शुभ मुहूर्त II Gopashtami 2026 II
Tuesday Special Hanuman Mantra | मंगलवार विशेष हनुमान मंत्र | Powerful Hanuman…
श्रीकृष्ण की 16 दिव्य कलाएं कौन-सी हैं? | 16 Divine Kalas of…
ईशावास्य उपनिषद भाग 1 | जीवन का सबसे बड़ा रहस्य क्या है?…
भगवान सूर्य के परिवार की अद्भुत कथा | Surya Dev Family Tree
Chhath Puja 2026 | छठ महापर्व का महत्व, पूजा विधि और सूर्य…
Chhath Puja 2026 | छठ महापर्व की संपूर्ण पूजा विधि
धन लक्ष्मी पूजा | DHAN LAKSHMI PUJA #KARMASU #puja
Shani Dev Mantra | शनिवार विशेष शनि मंत्र | Shaniwar Special Mantra…
App Download