January 24, 2025

Shattila Ekadashi 2025: श्रीहरि का आशीर्वाद पाने के लिए करें ये खास उपाय

षटतिला एकादशी 2025: श्रीहरि का आशीर्वाद पाने के लिए करें ये खास उपाय षटतिला एकादशी भगवान विष्णु की आराधना का विशेष दिन है, जो हिंदू पंचांग के अनुसार माघ मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को मनाई जाती है। इस दिन व्रत रखने और तिल से जुड़े विशेष उपाय करने से पापों का नाश होता है, पितरों को शांति मिलती है, और भगवान विष्णु का आशीर्वाद प्राप्त होता है।2025 में षटतिला एकादशी  25 जनवरी को पड़ रही है। इस ब्लॉग में हम आपको षटतिला एकादशी की तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व, और उपायों के बारे में बताएंगे, ताकि आप इस पावन दिन का पूरा लाभ उठा सकें। षटतिला एकादशी 2025 की तिथि और शुभ मुहूर्त षटतिला एकादशी का महत्व षटतिला एकादशी पर तिल (तिलकुटा) का खास महत्व है। इस दिन तिल का दान, तिल का सेवन, तिल से स्नान और तिल से हवन करना न केवल शरीर को शुद्ध करता है, बल्कि आध्यात्मिक उन्नति भी प्रदान करता है।भगवान विष्णु ने स्वयं नारद मुनि को बताया था कि इस व्रत को करने से जीवन के पापों का नाश होता है और मोक्ष की प्राप्ति होती है। षटतिला एकादशी पर करने वाले 7 खास उपाय षटतिला एकादशी व्रत कथा एक पौराणिक कथा के अनुसार, एक महिला धनवान थी लेकिन वह कभी दान नहीं करती थी। भगवान विष्णु ने उसकी परीक्षा लेने के लिए ब्राह्मण के रूप में उससे भिक्षा मांगी। उसने मिट्टी का एक लड्डू दान में दिया। अगले जन्म में उसे स्वर्ग में स्थान मिला, लेकिन उसका घर खाली था। भगवान विष्णु ने उसे तिल का दान और सेवन करने की सलाह दी, जिससे उसका जीवन धन-धान्य से भर गया।इस कथा से हमें सिख मिलती है कि तिल का दान और उपयोग व्यक्ति को सुख-समृद्धि देता है। षटतिला एकादशी व्रत विधि षटतिला एकादशी 2025: FAQs Q1. क्या तिल का उपयोग षटतिला एकादशी पर जरूरी है?हाँ, तिल का दान, स्नान, हवन, और सेवन करना इस दिन बेहद शुभ माना जाता है। Q2. षटतिला एकादशी का व्रत कैसे करें?इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करें, व्रत रखें और तिल का दान करें। अगले दिन व्रत पारण करें। Q3. इस व्रत का फल क्या है?यह व्रत पापों का नाश करता है, पितरों को शांति देता है, और श्रीहरि विष्णु का आशीर्वाद दिलाता है। निष्कर्षषटतिला एकादशी 2025 एक पावन अवसर है, जो आत्मा की शुद्धि और भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त करने का दिन है। इस दिन बताए गए विशेष उपायों को अपनाकर अपने जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लाएं। आपका दिन मंगलमय हो!क्या आप इस पोस्ट को सोशल मीडिया पर साझा करेंगे?

Shattila Ekadashi 2025: श्रीहरि का आशीर्वाद पाने के लिए करें ये खास उपाय Read More »

Basant Panchami 2025: बसंत पंचमी के दिन इस विशेष चालीसा का करें पाठ, मिलेगा सुख-समृद्धि का वरदान

Saraswati Chalisa: बसंत पंचमी के दिन ज्ञान और कला की देवी मां सरस्वती की पूजा -अर्चना की जाती है. मान्यता है कि इस दिन विधि-विधान से पूजा करने के साथ मां सरस्वती की इस खास चालीसा का पाठ करने से व्यक्ति को ज्ञान और धन की प्राप्ति होती है. बसंत पंचमी हिन्दू धर्म का एक महत्वपूर्ण पर्व है, जो खासकर देवी सरस्वती की पूजा अर्चना के लिए प्रसिद्ध है। यह पर्व माघ मास की शुक्ल पंचमी तिथि को मनाया जाता है और इस वर्ष 2025 में यह 2 फरवरी को मनाया जाएगा। इस दिन को बसंत ऋतु के आगमन के रूप में भी जाना जाता है, जो न केवल प्राकृतिक सुंदरता को बढ़ाता है, बल्कि जीवन में नयापन और समृद्धि का संचार भी करता है।  बसंत पंचमी का पर्व विशेष रूप से ज्ञान, विद्या, कला और संगीत की देवी सरस्वती की पूजा का पर्व है। इस दिन को विद्यार्थी अपने किताबों और लेखन सामग्री को पूजा करते हैं, ताकि उन्हें ज्ञान की प्राप्ति हो। इसके अलावा, यह दिन व्यापारियों, गृहस्थों और साधकों के लिए भी बहुत महत्वपूर्ण होता है क्योंकि इसे धन की प्राप्ति और समृद्धि का दिन माना जाता है। बसंत पंचमी के दिन यदि हम विशेष रूप से देवी सरस्वती के चालीसा का पाठ करते हैं, तो इससे न केवल ज्ञान की प्राप्ति होती है, बल्कि धन और समृद्धि भी मिलती है। खासकर यह चालीसा उन लोगों के लिए बेहद लाभकारी है जो शिक्षा, कला, साहित्य या किसी भी प्रकार के व्यवसाय में सफलता की कामना करते हैं। बसंत पचंमी कब है? Saraswati Panchami Kab hai हिंदू पंचांग के अनुसार, माघ माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि की शुरुआत 2 फरवरी को सुबह 9 बजकर 14 मिनट पर होगी. वहीं तिथि का समापन अगले दिन यानी 3 फरवरी को सुबह 6 बजकर 52 मिनट पर होगा. उदया तिथि के अनुसार, बसंत पंचमी का पर्व 2 फरवरी को मनाया जाएगा. बसंत पंचमी पर सरस्वती चालीसा का पाठ करने के लाभ Saraswati Panchami per saraswati chalisa ka path karne ke labh  ज्ञान की प्राप्ति: सरस्वती देवी का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए चालीसा का पाठ करना विद्यार्थियों और ज्ञान की खोज करने वालों के लिए अत्यंत फलदायक होता है। समृद्धि और धन: सरस्वती देवी धन की देवी भी मानी जाती हैं। इस दिन उनका ध्यान करके और चालीसा का पाठ करके आर्थिक समृद्धि और व्यापार में उन्नति की कामना की जा सकती है। मन की शांति: चालीसा का नियमित पाठ मानसिक शांति और संतुलन बनाए रखने में मदद करता है। यह तनाव को कम करने में भी सहायक है। सकारात्मकता का संचार: यह पाठ जीवन में सकारात्मकता लाता है और बुरी शक्तियों से बचाव करता है। बसंत पंचमी पर यदि आप अपनी श्रद्धा और विश्वास के साथ सरस्वती चालीसा का पाठ करते हैं, तो निश्चित रूप से आपकी शिक्षा, करियर और व्यवसाय में प्रगति होगी। साथ ही, जीवन में सुख, समृद्धि और शांति का आगमन होगा। ॥ श्री सरस्वती चालीसा ॥ ॥ दोहा ॥ जनक जननि पद्मरज, निज मस्तक पर धरि। बन्दौं मातु सरस्वती, बुद्धि बल दे दातारि॥ पूर्ण जगत में व्याप्त तव, महिमा अमित अनंतु। दुष्जनों के पाप को, मातु तु ही अब हन्तु॥ सरस्वती चालीसा चौपाई जय श्री सकल बुद्धि बलरासी। जय सर्वज्ञ अमर अविनासी॥ जय जय जय वीणाकर धारी.करती सदा सुहंस सवारी॥ रूप चतुर्भुजधारी माता.सकल विश्व अंदर विख्याता॥ जग में पाप बुद्धि जब होती.जबहि धर्म की फीकी ज्योती॥ तबहि मातु ले निज अवतारा.पाप हीन करती महि तारा॥ वाल्मीकिजी थे हत्यारा.तव प्रसाद जानै संसारा॥ रामायण जो रचे बनाई.आदि कवी की पदवी पाई॥ कालिदास जो भये विख्याता.तेरी कृपा दृष्टि से माता॥ तुलसी सूर आदि विद्धाना.भये और जो ज्ञानी नाना॥ तिन्हहिं न और रहेउ अवलम्बा.केवल कृपा आपकी अम्बा॥ करहु कृपा सोइ मातु भवानी.दुखित दीन निज दासहि जानी॥ पुत्र करै अपराध बहुता.तेहि न धरइ चित्त सुंदर माता॥ राखु लाज जननी अब मेरी.विनय करूं बहु भांति घनेरी॥ मैं अनाथ तेरी अवलंबा.कृपा करउ जय जय जगदंबा॥ मधु कैटभ जो अति बलवाना.बाहुयुद्ध विष्णू ते ठाना॥ समर हजार पांच में घोरा.फिर भी मुख उनसे नहिं मोरा॥ मातु सहाय भई तेहि काला.बुद्धि विपरीत करी खलहाला॥ तेहि ते मृत्यु भई खल केरी.पुरवहु मातु मनोरथ मेरी॥ चंड मुण्ड जो थे विख्याता.छण महुं संहारेउ तेहि माता॥ रक्तबीज से समरथ पापी.सुर-मुनि हृदय धरा सब कांपी॥ काटेउ सिर जिम कदली खम्बा.बार बार बिनवउं जगदंबा॥ जग प्रसिद्ध जो शुंभ निशुंभा.छिन में बधे ताहि तू अम्बा॥ भरत-मातु बुधि फेरेउ जाई.रामचन्द्र बनवास कराई॥ एहि विधि रावन वध तुम कीन्हा.सुर नर मुनि सब कहुं सुख दीन्हा॥ को समरथ तव यश गुन गाना.निगम अनादि अनंत बखाना॥ विष्णु रूद्र अज सकहिं न मारी.जिनकी हो तुम रक्षाकारी॥ रक्त दन्तिका और शताक्षी.नाम अपार है दानव भक्षी॥ दुर्गम काज धरा पर कीन्हा.दुर्गा नाम सकल जग लीन्हा॥ दुर्ग आदि हरनी तू माता.कृपा करहु जब जब सुखदाता॥ नृप कोपित जो मारन चाहै.कानन में घेरे मृग नाहै॥ सागर मध्य पोत के भंगे.अति तूफान नहिं कोऊ संगे॥ भूत प्रेत बाधा या दुःख में.हो दरिद्र अथवा संकट में॥ नाम जपे मंगल सब होई.संशय इसमें करइ न कोई॥ पुत्रहीन जो आतुर भाई.सबै छांड़ि पूजें एहि माई॥ करै पाठ नित यह चालीसा.होय पुत्र सुन्दर गुण ईसा॥ धूपादिक नैवेद्य चढावै.संकट रहित अवश्य हो जावै॥ भक्ति मातु की करै हमेशा.निकट न आवै ताहि कलेशा॥ बंदी पाठ करें शत बारा.बंदी पाश दूर हो सारा॥ मोहे जान अज्ञनी भवानी.कीजै कृपा दास निज जानी ॥ ॥ दोहा ॥ माता सूरज कांति तव, अंधकार मम रूप.डूबन ते रक्षा करहु, परूं न मैं भव-कूप॥ बल बुद्धि विद्या देहुं मोहि, सुनहु सरस्वति मातु.मुझ अज्ञानी अधम को, आश्रय तू ही दे दातु ॥॥ सरस्वती चालीसा के लाभ Saraswati chalisa ke labh मान्यता है कि सरस्वती चालीसा का पाठ करने से ज्ञान के मार्ग खुलते हैं. इससे मन शांत एवं एकाग्रचित्त रहता है. विद्यार्थियों को इसका पाठ जरूर करना चाहिए. सरस्वती चालीसा के पाठ से कुंडली में बुध ग्रह मजबूत होता है.बुध ग्रह बुद्धि , वाणी , संगीत, व्यापार को प्रदर्शित करते हैं. सरस्वती चालीसा का पाठ करने वाले व्यक्ति का तेज बढ़ता है. उसे हर क्षेत्र में यश और ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है. Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है. KARMASU.IN इसकी पुष्टि नहीं करता है. Basant Panchami 2025:बसंत पंचमी पर बन रहे हैं ये शुभ योग, इस दिन जरूर करें ये काम, मिलेगी हर जगह

Basant Panchami 2025: बसंत पंचमी के दिन इस विशेष चालीसा का करें पाठ, मिलेगा सुख-समृद्धि का वरदान Read More »

Basant Panchami 2025:बसंत पंचमी पर बन रहे हैं ये शुभ योग, इस दिन जरूर करें ये काम, मिलेगी हर जगह कामयाबी!

Basant Panchami Subh Yog: इस दिन महाकुंभ का शाही स्नान भी किया जाएगा। ऐसे में यह और ज्यादा फलदायक बन गया है। महाकुंभ 144 साल में एक बार ही आता है। ऐसे में यह संयोग भी 144 साल बाद ही आएगा। आइए बताते हैं कि इस दिन आपको क्या काम करना है। Basant Panchami 2025 Shubh Yog: बसंत पंचमी के दिन मां सरस्वती की पूजा की जाती है. मान्यता है कि इस दिन देवी सरस्वती हाथों में पुस्तक, विणा और माला लेकर श्वेत कमल पर विराजमान होकर प्रकट हुई थीं. इस साल बसंत पंचमी के दिन कुछ शुभ योग बन रहे हैं, जिसमें कुछ विशेष कार्य करने से आपको शिक्षा से लेकर करियर और कारोबार में बड़ी सफलता हासिल हो सकती है. Basant Panchami 2025 Upay: हिंदू धर्म में बसंत पंचमी का विशेष महत्व है, क्योंकि इस दिन ज्ञान और काल की देवी का प्राकट्य हुआ था. इस दिन मां सरस्वती और भगवान गणेश की विधि-विधान से पूजा की जाती है. यह पर्व माघ माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाया जाता है. इस दिन से बसंत ऋतु की भी शुरुआत होती है. कहते हैं इस दिन सच्चे मन से मां सरस्वती की आराधना की जाए तो, विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में शुभ परिणाम मिलते हैं. वहीं इस बार बसंत पंचमी के दिन कुछ दुर्लभ संयोग बन रहे हैं और ऐसे में कुछ खास कार्यों को करने से व्यक्ति को सिर्फ शिक्षा के क्षेत्र में ही नहीं बल्कि कारोबार में धन लाभ भी होता है. बसंत पंचमी तिथि और शुभ मुहूर्त | Basant Panchami 2025 Date and Shubh Muhurat हिंदू पंचांग के अनुसार इस बार माघ माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि की शुरुआत 2 फरवरी को सुबह 9 बजकर 14 मिनट पर होगी. वहीं तिथि का समापन 3 फरवरी को सुबह 6 बजकर 52 मिनट पर होगा, जिसके हिसाब से बसंत पंचमी का पर्व 2 फरवरी को मनाया जाएगा. इसके अलावा इस दिन मां सरस्वती और भगवान गणेश की पूजा करने के लिए शुभ मुहूर्त की शुरुआत 2 फरवरी को सुबह 7 बजकर 9 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 35 मिनट तक रहेगी. ऐसे में भक्तों को पूजा करने के लिए 5 घंटे 26 मिनट का समय मिलेगा. बसंत पंचमी शुभ योग |Basant Panchami 2025 Shubh Yog बसंत पंचमी के दिन शनिदेव सुबह 8 बजकर 51 मिनट पर पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में गोचर करेंगे, जहां 2 मार्च तक विराजमान रहेंगे. बसंत पंचमी के दिन शिव योग, सिद्ध योग साध्य योग और रवि योग का अद्भुत संयोग बन रहा है. इस दौरान किए गए कार्यों में शुभ फलों की प्राप्ति होती है. बसंत पंचमी पर क्या करें? Basant Panchami per kya kare बसंत पंचमी पर क्या करें? Basant Panchami per kya kare बसंत पंचमी के दिन काले, लाल या गहरे रंग के कपड़े पहनने से बचें. इस दिन मां सरस्वती आपके कंठ में विराजमान होती है, इसलिए भूलकर भी किसी के लिए बुरा ना बोलें साथ ही किसी का अपमान ना करें. इसके अलावा तामसिक भोजन और शराब आदि का सेवन करने से बचें.

Basant Panchami 2025:बसंत पंचमी पर बन रहे हैं ये शुभ योग, इस दिन जरूर करें ये काम, मिलेगी हर जगह कामयाबी! Read More »

Women Related Dreams Meaning:सपने में खुद को महिला से बात करते हुए देखने का क्या है मतलब?

Dream Meaning: स्वप्न विज्ञान में सपनों को भविष्य के संकेत के तौर पर लिया जाता है. ज्योतिष शास्त्र में हर सपने का कोई न कोई अर्थ होता है. ये सपने हर बार कोई न कोई ऐसा संकेत दे रहे होते हैं, जिनका अर्थ होता है- या तो आपके जीवन में कुछ अच्छा घटित होने वाला है अथवा कुछ बुरा. Women Related Dreams Meaning: हर कोई सोते ही न जाने किस सपने की दुनिया में चला जाता है। सपनों में विभिन्न तरह की अवस्थाओं से होकर गुजरता है। इस सपनों पर किसी का भी बस नहीं चलता है। कई बार जागते ही वह सपने ओझल हो जाते हैं। लेकिन कई बार ऐसे सपने दिख जाते हैं जिन्हें याद रखने के साथ ऐसा महसूस होता है कि वास्तव में ये सच है। इन सपनों को वो किसी भी तरह भूल पाने में असमर्थ होता है। स्वप्न शास्त्र के अनुसार, व्यक्ति को जो चीजें सपने में दिखाई देती है। कई बार उनका कोई न कोई अर्थ जरूर होता है। ऐसे ही कई बार सपने में महिलाओं को देखते हैं। स्वप्न शास्त्र के अनुसार, किसी महिला के दिखने का अर्थ शुभ या अशुभ दोनों हो सकता है। जानिए ऐसे ही कुछ सपनों के बारे में। बूढ़ी स्त्री को देखना Sapne me old women ko dekhna अगर कोई व्यक्ति सपने में बूढ़ी स्त्री को देखना है, तो इसका मतलब है कि भविष्य में धन धान्य की वृद्धि होगी। समाज में मान सम्मान बढ़ेगा। सपने में खुद को महिला से बात करते देखने का क्या है संकेत Sapne me khud ko women se bat karte dekhne ka kya sanket सपने में किसी महिला से बात करना शुभ संकेत माना जाता है. यह संकेत देता है कि समाज में आपकी इज्जत बढ़ने वाली है. आप मेल-मिलाप करने और पुरानी बातों को भूलकर नये तरीके से शुरूआत करने में विश्वास रखते हैं. आपका पारिवारिक जीवन खुशहाल रहने वाला है. यह सपना आपके जीवन पर सकारात्मक प्रभाव डालेगा. गहने पहने हुए महिला देखना Gold ko pahene huye dekhna अगर सपने में कोई ऐसी महिला देखते हैं जो खूब सारे गहने पहने हुए थे, तो इसका मतलब है कि रुका हुआ काम सुचारू रूप से शुरू हो जाएगी और उसमें सफलता हासिल होगी। खूबसूरत लड़की को देखना khubsurat girl ko dekhna अगर सपने में कोई ऐसी लड़की या महिला को देखते हैं जो खूबसूरत है, तो समझ लें कि आपको सुख-समृद्धि, खुशहाली की प्राप्ति होने वाली है। इसके साथ ही परिवार के बीच लंबे समय से चला आ रहा मतभेद भी समाप्त होगा। डिसक्लेमर: इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।

Women Related Dreams Meaning:सपने में खुद को महिला से बात करते हुए देखने का क्या है मतलब? Read More »