Meaning of dreams : सपने में खुद को भागने और गिरते हुए देखते हैं? जानें इसका मतलब

RAHASY
Meaning of dreams : सपने में खुद को भागने और गिरते हुए देखते हैं? जानें इसका मतलब
KARMASU 21 November 2024 4 मिनट पढ़ें
RAHASY📅 21 November 2024⏱ 4 मिनट

सपने में खुद को स्वप्न शास्त्र के अनुसार सपने में दौड़ना ये बताता है कि आप अपने जीवन में बुरे दौर से गुजर रहे हैं और आप इसका सामना करने के बजाए परिस्थितियों से दूर भागने की कोशिश कर रहे हैं.

सपने तो सभी देखते हैं अब चाहे वह अच्छे हों या बुरे. लेकिन ऐसे लोगों की संख्या बहुत कम है जो सपनों का मतलब जानते हैं. जी हां, स्वप्न शास्त्र में हर सपने का अपना विशेष महत्व है जो हमारे भविष्य को लेकर बड़े संकेत देते हैं. आमतौर पर ज्यादातर लोग सपना देखने के बाद उसे भूल जाते हैं. लेकिन एक तथ्य ये भी है कि यदि आप सपने का मतलब जानकर अपने व्यक्तित्व में बदलाव करें तो परिस्थितियां सुधर सकती हैं. इसी सिलसिले में आज हम आपको ‘सपने में दौड़ने’ के पीछे का मतलब बताने जा रहे हैं.

आपने भी कई बार सपने में खुद को दौड़ते हुए देखा होगा, ऐसा भी हो सकता है कि आपको इस तरह के सपने के बारे में कुछ याद न हो. इसके अलावा, ऐसा भी हो सकता है कि आप कभी भविष्य में ऐसा सपना देख लें.

🙏 पूजा सेवाएँ — अभी बुक करें

किस ओर इशारा करता है ‘सपने में दौड़ना’ स्वप्न शास्त्र के मुताबिक सभी सपनों के पीछे एक खास वजह और एक खास संकेत होता है. लिहाजा, सपने में दौड़ना भी मनुष्य का एक खास संकेत देता है. यदि आप सोते समय सपने में खुद को दौड़ते हुए देखते हैं तो ये इस बात की ओर संकेत करता है कि आपको अपने व्यक्तित्व में बदलाव लाने की जरूरत है.

दरअसल, स्वप्न शास्त्र के अनुसार सपने में दौड़ना ये बताता है कि आप अपने जीवन में बुरे दौर से गुजर रहे हैं और आप इसका सामना करने के बजाए परिस्थितियों से दूर भागने की कोशिश कर रहे हैं. असल जिंदगी में हमें ऐसे कई लोग देखने को मिल जाते हैं जो मुश्किल समय से बचने या फिर मुसीबतों में घिरने के बाद उसका सामना करने के बजाए पीछा छुड़ाकर निकल लेते हैं.

सपने में खुद को उंचाई से गिरना

अगर आप खुद को सपने में खुद को ऊंचाई से गिरता हुआ पाएं या गिरने के बाद आपका मन दुखी महसूस हो तो इसका तलब है कि आप पर कोई परेशानी आने वाली है। वहीं अगर आप ऊंचाई से गिर कर खुश होते सपने में नजर आएं तो इसका मतलब है कि आप किसी विपदा से बाहर आने वाले हैं।

सपने में खुद को भागते हुए देखना

सपने में आप अगर किसी से बच कर भाग रहे या किसी अन्य कारण से भागते नजर आएं तो इसका मतलब है आप अपनी परेशानियों से भाग रहे हैं। किसी से बचकर भागने का मतलब है कि आपके पीछे कोई षडयंत्र कर रहा है। ऐसे में आपको सचेत रहने की जरूरत है। भागना आपके आत्मविश्वास की कमी को भी दर्शाता है।

सपने में खुद को हवा में उड़ना

इस सपने खुद को आप हवा में उड़ता पाएं तो समझ लें कि आपको कोई खुशियां मिलने वाली हैं। आप अपनी चल रहे परेशानी से मुक्त होंगे।

सपने में छत गिरते देखना

यदि आपको सपने में छत गिरते हुए दिखाई दे तो इससे आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। इस सपने का मतलब है कि आपको धन की प्राप्ति होने वाली है।

सपने में नदी में गिरते देखना

यदि आप खुद को किसी नदी में गिरता हुआ पाएं तो समझ लें कि ये एक अच्छा संकेत नहीं है। यह सपना आपके किसी मुसिबत में पड़ने का संकेत देता है। ऐसे में आपको हर कार्य बहुत ही सजगता के साथ करना चाहिए।

सपने में रोते देखना

सपने में खुद को रोते हुए या चिल्लाते हुए देखना यह बताता है कि आप अपने अतीत से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं। इसका एक दूसरा मतलब यह है कि आपको बेचैनी, दुख, पीड़ा, अवसाद जैसी भावनाएं घेरे हुए हैं।

सपनों के मतलब को समझने के बाद आपको परेशानी से निकलने और मुकाबला करने की तैयारी करनी चाहिए।

सपने में खुद को

KARMASU वीडियो

छोटे वीडियो — देखें, सुनें और सीखें

YouTube पर देखें ↗
बुधवार विशेष गणेश मंत्र जाप | Wednesday Special Ganesh Mantra 108 Times
Rama ekadashi 2026
Mahalaxmi Puja (Lakshmi Puja) for Diwali 2026
मंगलवार Special हनुमान मंत्र | Hanuman Ji Powerful Mantra for Strength, Peace…
The most powerful mantras to Lakshmi and Lord Kuber on Dhanteras
Career Growth & Promotion के लिए विशेष पूजा | Career Success &…
नुमान जी के पवित्र नाम | Sacred Names of Lord Hanuman
Tulsi Mata ke 8 Divya Naam #shorts #trendingshorts
शनिवार Special शनि मंत्र जाप | Shani Mantra for Peace, Protection &…
अहोई अष्टमी 2026 🙏Ahoi Ashtami 2026
Lakshmi Mata 108 Mantra Jaap | लक्ष्मी माता के 108 दिव्य मंत्र…
Shri Ram Ji ke प्रमुख स्तोत्र..🙏
App Download